Mumbai International Airport पर जिम्बाब्वे की एक महिला तस्कर को 59 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ (Drugs) के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। (International Drugs Peddlers)
इस्माइल शेख
मुंबई- आफ्रिका के जिम्बाब्वे शहर से दिल्ली के लिए ड्रग्स सप्लाई करती हुई एक महिला को मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर कस्टम की सीमा शुल्क विभाग ने ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। भारतीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 59 करोड़ 40 लाख 20 हज़ार रुपये बताइए जा रही है।
मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, उन्हें जिम्बाब्वे की एक महिला द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स लाए जाने की पहले से जानकारी प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलते ही अधिकारी अलर्ट हो गए और सभी यात्रियों पर कड़ाई से नजर रखी। एक अधिकारी ने बताया, कि यात्री के पास ड्रग्स होने की जानकारी मिलते ही इंटेलिजेंस की टीम ने मुंबई आने वाले अफ्रीकी यात्रियों पर ध्यान दिया। इस दौरान अधिकारियों की नजर एक जिम्बाब्वे की महिला पर पड़ी। शक के आधार पर अधिकारियों ने महिला और उसके सामान की जांच की।
ड्रग्स बरामद
जांच के दौरान अधिकारियों को विदेशी महिला के पास से 7006 ग्राम हेरोइन और मेथैम्प का मिश्रण मिला। इतन ही नहीं महिला के पास से 1480 ग्राम सफेद क्रिस्टल ग्रेन्यूल्स भी बरामद हुई। एक अधिकारी ने बताया, कि महिला ने अपने ट्रॉली बैग के अंदर दो फाइल फोल्डर में ड्रग्स को छुपाया था और इसकी बाजार मुल्यांकन लगभग 59,40,20,000 (उनसठ करोड़ रुपये, चालीस लाख, बीस हजार रुपये) है।
दिल्ली ले जाया जा रहा था ड्रग्स
गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों की पूछताछ में महिला ने बताया, कि यह ड्रग्स दिल्ली पहुंचाई जानी थी। विदेश से ड्रग्स को दिल्ली पहुंचाए जाने के बाद उसे मुफ्त में इलाज का वादा भी किया गया था। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी से कयास लगाए जा रहे हैं, कि भारत में नशे के सौदागर (Drugs Peddlers) से जुड़ी कोई और भी बड़ी जानकारी मिल सकती है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
