घटना की live तस्वीर
Mumbai Building Collapsed मुंबई फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 26 अक्टूबर दोपहर 1 के आस पास की है। यहां बोरिवली पश्चिम के “कमला रेसिडेंसी” नामक इमारत का नवनिर्माण कार्य (Re-Development) चल रहा है। इसको लेकर पूरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था। (Borivali)
इस्माइल शेख
मुंबई- बोरिवली में एक इमारत का हिस्सा गिरने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने दौड़ लगाई। घटना बुधवार 26 अक्टूबर, दोपहर 1 बजे की है। मुंबई फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक, बोरिवली वेस्ट के कमला रेसिडेंसी को तोड़ने का काम चल रहा है। (Borivali)
मिली जानकारी के मुताबिक, यहां बिल्डिंग का रिडवलपमेंट का काम चल रहा था और अचानक बिल्डिंग का एक हिस्सा पास के पार्किंग एरिया में गिर गया। मलबा गिरने से पार्किंग में खड़ी कुछ गाडियों को नुकसान हुआ है। लेकिन किसी की हताहत की खबर नहीं। (Mumbai Building Collapsed)

Mumbai Building Collapsed
ग़नीमत रही, कि मौके पर आस-पास कोई लोग नहीं थे। कमला रेसिडेंसी, बोरिवली वेस्ट के एल.टी.रोड़ स्थित वजिरानाका के आनंद स्कूल के पास है। यहां 4 मंजिला इमारत को तोड़कर नई इमारत खड़ी की जा रही है। इसको लेकर पूरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था। घटना स्थल पर BMC, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों ने जायजा लेकर पंचनामा किया। किसी के हताहत की खबर नहीं। (Borivali)
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
