मुंबई के ट्रॉम्बे इलाके में शनिवार एक दो मंजिला मकान का हिस्सा गिरने से 4 साल के बच्चे की उपचार के लिए लेजाते समय रास्ते मे मौत हो गई, जब की दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पास के शताब्दी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। (MUMBAI TROMBAY House Collapse)
इस्माइल शेख
मुंबई- ट्रॉम्बे इलाके में शनिवार को बालकनी का एक हिस्सा गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पास के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों को लेजाते समय रास्ते में 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। (Maharashtra News)
Mumbai House Collapse
घटना शाम करीब सात बजे चीता कैंप के दत्ता नगर झोपड़पट्टी की है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि ग्राउंड प्लस टू मंजिला इमारत की बालकनी का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घायलों को पास के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 4 साल के प्रणव अशोक माने को अस्पताल में भर्ती से पहले मृत घोषित कर दिया। (Maharashtra incident)
TROMBAY House Collapse

घटना की और अधिक जानकारी देते हुए, अधिकारी ने बताया, कि आठ साल के लड़के और 45 साल के एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। जिन्हें गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान अब उनकी हालत स्थिर है। (Mumbai News)
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
