संवाददाता -(इस्माइल शेख)
मुंबई – मुंबई की चकाचौंध जिंदगी मे एक को छोड़ कर दुसरा बेहतर सहारा तलाशना आम हो गया है! यह बातें महिला और पुरुष दोनों के लिए कही जा रही है, ऐसे मे घर तो बरबाद होता ही है साथ मे इज्जत – आबरु के साथ जान भी चली जाती है! एैसी ही एक घटना गोरेगांव पूर्व से प्रकाश मे आ रही है, जिसमे शादी शुदा महिला के प्रेमी ने महीला और उसके 5 साल के बच्चे को शक की बुनियाद पर चाकू से हमला कर लहू – लुहान कर दिया और भाग रहा था कि, पास के लोगों ने पुलिस को इत्तला कर आरोपी को गिरफ्तार करवाया!
मामला गोरेगांव पूर्व के वनराई पुलिस के हद की है! मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षिय सुनिता जाधव अपने पती विनायक जाधव से अलग हो कर अपने 5 वर्षिय बच्चे को लेकर पिछले चार सालों से मईके मे रह रही थी! पती और पत्नी के बीच अनबन का कारण तो नही पता पर सुनिता और उसके बच्चे को चाकू से हमला करने वाला आरोपी सुनिता का प्रेमी बताया जा रहा है!
मिली जानकारी के मुताबिक, जब सुनीता को पति का प्यार नही मिला तो सुनीता ने देवेंद्र हिन्दुसिंह वाघेला नामक प्रेमी से मोहब्बत कर ली, दोनों अक्सर फोन पर घंठों बातें करते और मौका देखकर मिला लिया करते थे, घटना के दिन देवेंद्र का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर था, क्योंकि सुनीता, देवेंद्र का फोन नही उठाई और तब सुनीता का फोन बिजी बता रहा था!
देवेंद्र को सुनीता पर पहले से शक था, उसे लगता था, जो अपने पती को धोका दे सकती है, वह मेरे साथ इमानदार कैसे हो सकती है? मुझे भी धोखे मे रख सकती है, देवेन्द्र हमेशा सुनिता को शक की निगाहों से देखा करता था! इसके लिए देवेंद्र इसबार सुनीता से जानना चाहता था कि उसके फोन पर कौन बात कर रहा था? शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सुनीता अपने 5 वर्षीय बेटे भूषण विनायक जाधव को बालवाड़ी गोरेगांव पश्चिम से पूर्व अपने घर ले जा रही थी, जो रवैया चाल, सोनेवाला रोड गोरेगॉव पूर्व मे है! दौरान उसके रास्ते मे अचानक प्रेमी देवेंद्र आ गया और फोन पर इतने देर किसके साथ बात कर रही थी? ऐसे गुस्से से सवाल करने लगा लेकिन देवेन्द्र को इतने गुस्से मे देख कर सुनिता ने कोई जबाब नही दिया! गुस्साए देवेंद्र ने सुनीता के पीठ पर चाकू से 4 वार कर दिया और साथ ही सुनीता के बेटे भूषण को भी घायल कर दिया!
दोंनो को घायल देख स्थानीय लोगों ने वनराई पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुँचकर पुलिस ने घायल माँ ,बेटे को पास के ट्रामा केअर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां दोनो मां बेटे का इलाज चल रहा है!
वनराई पुलिस ने बताया कि, देवेंद्र मीरारोड के एक होटल मे वेटर का काम करता था! देवेंद्र की मुलाकात सुनीता से गोरेगांव मे ही हुई थी! पति से अलग होने के बाद सुनीता को देवेंद्र से प्यार हो गया था! दोंनो एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे लेकिन सुनीता अक्सर फोन पर बिजी रहती थी जिससे देवेंद्र को सुनीता पर शक होने लगा जिसके लिए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से पीठ पर 4 वार करके घायल कर दिया है! मामले मे आरोपी को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है! वहीं घायल सुनीता और उसके बेटे भूषण की हालत मे धीरे धीरे सुधार हो रहा है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
