
मुंबई के बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में आएगा शेरों का जोड़ा, दोनों राज्यों के बीच समझौते को केंद्र से मिलेगी मंजूरी.. (Mumbai)
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
मुंबई- बोरिवली के संजयगांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi national park) को नर और मादा शेरों का एक जोड़ा जल्द ही मिलने जा रहा है। गुजरात के जूनागढ़ के सक्करबाग पार्क से यह जोड़े लाए जाने वाले है। हालांकी इसके बदले राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि बोरीवली से नर और मादा बाघों के एक जोड़े को जूनागढ़ भेजा जाएगा। गुजरात के वन राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सोमवार 26 सितंबर को अहमदाबाद में इस संबंध में चर्चा की।
दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा..
इस प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के सुनील लिमये और जूनागढ़ सक्करबाग पार्क के निदेशक अभिषेक के बीच चर्चा हुई है। 4 अप्रैल 2022 को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ क्लेमेंट बैन और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान बोरीवली निदेशक जी.मल्लिकार्जुन के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील लिमये ने गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के साथ चर्चा की और कार्यवाई शुरू कर दी।
इसी मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और गुजरात के मंत्री विश्वकर्मा ने सोमवार 26 सितंबर को व्यापक चर्चा की गई। इस समय केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए ठोस प्रयास करने का निर्णय लिया गया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







