महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई में ईद-ए-मिलाद की आधिकारिक छुट्टी 16 सितंबर से 18 सितम्बर में तब्दील कर दिया गया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)
न्यूज़ डेस्क
Eid-E-Milad Holiday in Maharashtr- महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad Un Nabi 2024) की आधिकारिक छुट्टी को 16 सितम्बर से 18 सितम्बर में तब्दील करते हुए इसकी घोषणा कर दिया दी है। यह बदलाव गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी 17 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर किया गया है। खास कर दो धार्मिक समुदायों में जुलूस और प्रदर्शन को लेकर संभाविक टकराव से बचने के लिए सरकार के साथ एक जुट होकर मुस्लिम समुदाय परामर्श के बाद यह निर्णय लिया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)
आप को बता दें कि इस दिन मुंबई शहर में बड़े पैमाने पर गणपति विसर्जन की प्रक्रिया में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था काफी बिजी रहती है। वहीं मुस्लिम समुदाय का जुलूस सुरक्षा व्यवस्था पर और अधिक भार उतपन्न कर सकता है। इसको लेकर शहर भर के मुस्लिम कमेटियों ने एकजुट होकर ईद-ए-मिलाद की शोभायात्रा को 16 सितम्बर के बदले 18 सितम्बर निकालने का फैसला किया है। इसी बदलाव और सराहनीय कार्य के समर्थन में सरकार को छुट्टी की तारीख बदलनी पड़ी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)
जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में इस निर्णय का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया कि महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों के जिला कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर इसी तरह के समायोजन कर सकते हैं। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जो पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस (Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024) का प्रतीक है, परंपरागत रूप से इसे इस्लामिक कैलेंडर 12 रबी-उल-अव्वल को मनाया जाता है। जो इस वर्ष 16 सितम्बर को आ रहा है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)
Jashne Eid Milad Un Nabi
हालांकि, गणपति उत्सव के कारण उत्पन्न होने वाली लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण, बायकुला में स्थित खिलाफत हाउस ने ईद की शोभायात्रा को 18 सितम्बर तक स्थगित करने का निर्णय लिया, ताकि उत्सवों के साथ कोई टकराव न हो। ऐसी स्थिति को देखते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की कि 16 सितम्बर के बजाय 18 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अधिकारिक छुट्टी घोषित की जाए, ताकि समुदाय के निर्णय के साथ मेल खाया जा सके और मुस्लिम समुदाय के लोगों को जुलुस में हिस्सा लेने का मौका मिल सके। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)
मध्य रेल की विशेष ट्रेन सेवाएं..
इस बीच, केंद्रीय रेलवे (मध्य रेल) ने गणेशोत्सव के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए मुंबई में अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की है। शनिवार से 22 विशेष ट्रेन सेवाएं रात के समय 14 से 18 सितम्बर के बीच चलाई जाएगी। केंद्रीय रेलवे के बयान में कहा गया कि इन विशेष सेवाओं में से 20 मुख्य लाइन पर चलेंगी, जबकि दो हार्बर लाइन पर चलेंगी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)
मुख्य लाइन पर ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे, तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण के बीच 14/15, 16/17, इसके साथ ही 17/18 सितम्बर की दो रातों के दौरान चलेंगी। वहीं, हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और पनवेल के बीच सेवाएं केवल 17/18 सितम्बर की रात को चलेंगी। ये विशेष सेवाएं गणपति विसर्जन में भाग लेने वाले भक्तों की आवा-जाही को सुगम बनाने के लिए तैयार की गई हैं। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.