महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को किसानों से उनकी जाति पूछे जाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। विपक्ष के मुददे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने क्या कहा देखें महाराष्ट्र विधानसभा की लाईव रिपोर्ट
इस्माईल शेख
मुंबई- महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को विपक्षी नेता अजित पवार ने खाद खरीदी के लिए किसानों की जाति पूछे जाने का मामला उठाया। जिसे लेकर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। अजित पवार ने आरोप लगाया कि खाद खरीदी के लिए सांगली में केंद्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर किसानों से उनकी जाति पूछी जा रही है। अजित पवार के इस आरोप पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि वह केंद्र सरकार से पोर्टल पर जाति का कॉलम हटाने को कहेंगे।
महाराष्ट्र में किसानों की जाति पर सवाल?
अजित पवार ने कहा कि पोर्टल के अपडेटेड वर्जन में फर्टिलाइजर खरीददारों के लिए एक कैटेगरी शामिल की गई है, जिसमें खरीददारों यानी किसानों की जाति पूछी जा रही है। इस पर कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अगर ऐसा है तो यह सिर्फ सांगली तक सीमित नहीं होगा बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी किसानों से उनकी जाति पूछी जा रही होगी।

शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा हुए हंगामे के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामला साफ करते हुए कहा, कि ‘खाद खरीदते समय पीओएस मशीन में जाति का उल्लेख न करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।’
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
