
इस्माईल शेख
मुंबई- त्यागमूर्ति माता रमाबाई की शताब्दी रजत जयंती (125वीं) और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती और इसके साथ ही माता रमई और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 117वीं शादी की सालगिरह के मौके पर रविवार, 23 अप्रैल को गोरेगांव पश्चिम लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे मैदान में एक साथ शाम 5 बजे धूमधाम से महोत्सव मनाया जाएगा इस मौके पर अंबेडकरी के अनुसार 132 किलो का केक, आकर्षक आतिशबाजी समारोह का विशेष आकर्षण होगा।
इस कार्यक्रम के साथ विश्व विख्यात शिंदे परिवार के संगीतकार व गायक आनंद शिंदे का गायन व उच्च कोटि का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कांग्रेस, शिवसेना, वंचित बहुजन अघाड़ी और पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल समेत तमाम पार्टियों को न्यौता दिया गया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गोरेगांव तालुका अध्यक्ष अजय विकारे ने सभी जाति और धर्म के नागरिकों से इस समारोह में शामिल होने की अपील की है। उनकी ही अवधारणा से इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




