Mumbai कांदिवली इलाके में हंसा हेरिटेज (Hansa Heritage Building) नामक 15 मंजिला इमारत की 14 वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी।
इस्माइल शेख
मुंबई- कांदिवली पश्चिम के मथुरादास रोड़ (Mathuradas Road) पर हंसा हेरिटेज (Hansa Heritage Building) नामक 15 मंजिली इमारत की 14 वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। घटना लगभग शनिवार शाम लगभग 8:30 की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस इमारत की आगजनी में अब तक दो लोगों की मौत होने की खबर है। दोनों जख्मी व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
इस बीच दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई की महापौर (Mayor) किशोरी पेडणेकर घटनास्थल पर पहुंची। आग 14 वीं मंजिल में पूरी तरह से फैल हो चुकी है।इस आग में 5 लोगों के अटके होने की जानकारी मेयर किशोरी पेडणेकर ने दी।
2 लोगों की मौत, 8 को आग से सुरक्षित बाहर निकाला
मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक इस आग में 2 लोगों की मौत हो गई है। 8 लोगों को इमारत में लगी आग से सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिली। 5 लोगों के आग में फंसे होने की खबर है। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दिवाली के लिए लगाए गए दीये से एक घर के पर्दे में आगे लगी। इसके बाद यह आग तेजी से पूरे फ्लोर तक फैल गई। इमारत की खिड़कियों से आग की लपटें बाहर आ रही हैं।
मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने मौके का जायज़ा लिया
इस बीच मुंबई शहर की महापौर (Mayor) किशोरी पेडणेकर ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम से सारी जानकारियां हासिल कीं। स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात को विस्तार से जाना। फिलहाल आग के लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। इमारत में रहने वालों द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर कहा जा रहा है कि दीवाली के लिए लगाए गए दीये से यह आग फैल गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस आगे में दो लोगों की मौत हो गई है।
News flash:-
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
