
बाजारपेठ पुलिस ने 600 किलो गुटखे के साथ टेम्पो ड्राइवर को किया गिरफ्तार!
संवाददाता- (अशफाक खान)
महाराष्ट्र– मुबई से सटे कल्याण पश्चिम में ट्रैफिक विभाग के अफसरों ने एक छोटे टेम्पों से लगभग 600 किलों गुटखा बरामद किया है! ट्रैफिक पुलिस की ये कार्रवाई नाकाबंदी चैकिंग के दौरान हुई है!
तस्करी के आरोपी बापूसाहेब कराळे टेम्पो ड्राईवर ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि वसई इलाके से यह माल लाया जा रहा था! दंगल नाम से प्रिंटेड़ गुटखे की पैकेट मे प्रतिबंध गुटखा बेचने के लिए तस्करी की जा रही थी!
आप को बता दें, कि बढ़ती बिमारीयों के मद्देनजर देश भर मे गुटखे को बैन कर दिया गया है! तब पर भी आए दिन प्रतिबंधित गुटखा और सुपारी, खैनी तथा अन्य चीजों पे खाद्य विभाग द्वारा छापामारी कर, लगातार कार्रवाई की जा रही है! लेकिन चोरी छिपे आज भी चौगुने दामों पर यह काला कारोबार फल-फूल रहा है!
मामले मे कल्याण के बाजारपेठ पुलिस, FDA की मदद से मामले की तहकीकात कर रही है! वहीं दुसरी तरफ पास के ठाने शहर में लगभग 10 लाख के गुटखे पकड़े जाने की खबर है! शायद यह काला कारोबार और भी कईयों की जान लेने वाला है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




