प्रतिकारात्मक तस्वीर
बात करने के बहाने जब आरोपी ने लड़की को छेड़ना चाहा तो वह वहां से भाग गई। आरोपी ने लड़की का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश भी की। बोरीवली रेलवे स्टेशन पर अकेली लड़की और ट्रेन का इंतजार
इस्माईल शेख
मुंबई- बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर जानकारी देते हुए, पुलिस ने बताया है, कि सुबह के समय ट्रेन का इंतजार कर रही लड़की के साथ छेड़खानी एक भजन गायक द्वारा की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

बोरीवली रेलवे स्टेशन.. क्या है पूरा मामला..?
पुलिस के बयान के मुताबिक, आरोपी स्टेशन पर मौजूद एक लड़की के साथ बात करने के बहाने से उसके साथ छड़खानी करने की कोशिश की थी। ऐसे में लड़की डर गई और वहां से भाग गई थी। बताया जा रहा है कि लड़की ने बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आरोपी ने भी अपनी सफाई दी है और कहा है कि वह घटना के वक्त नशे की हालत में था।
अकेली लड़की और ट्रेन का इंतजार..
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 24 मार्च को बोरीवली रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त हुआ, जब लड़की स्टेशन पर बैठी ट्रेन का इंतेजार कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि लड़की के पास आरोपी आता है और उससे बात करने के बहाने से उसे छेड़ने लगता है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने लड़की के कमर में हाथ दिया जिस कारण वह डर गई और वहां से भाग गई।
अधिकारी ने आगे बताया कि जब लड़की आरोपी के पास से भाग गई तो उसने उसका पीछा भी किया और लड़की को पकड़ने की भी कोशिश की है। इसके बाद लड़की ने शोर मचाया जिस कारण आरोपी डर गया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है, कि लड़की ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




