मुंबई- गोरेगॉव, आरे कॉलोनी, रॉयलपाम इलाके के नेंसीय तालाब में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली है।
स्थानीय रहवासी के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे एक सोहन चौहान नामक व्यक्ति की लाश को आरे पुलिस ने रॉयल पाम, नेंसीय तालाब से निकाला था, जहां उसकी पहचान नही हो पा रही थी। पुलिस की जांच मे मरने वाले की पहचान सोहन चौहान के तौर पर हुई। सोहन रॉयल पाम के रूबी बिल्डिंग 1205 फ्लैट मे भाड़े से अपनी बीवी के साथ रहता था।सोहन जी टीवी मे फिल्मों और सीरियल्स के एनिमेशन का काम कर चुका है, फिलहाल इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 7 के सीनियर प्रोड्यूसर की पोस्ट पर कार्यरत था। सोहन को नजदीकी सिद्धार्थ हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में सोहन के तालाब तक जाने और उसकी मृत होने का कारण पता कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोहन घर मे अकेला था उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हुई थी। शनिवार सोहन के घर मे नौकरानी गई हुई थी।लेकिन नौकरानी का कुछ पता नही है। उसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ पता नही। फिलहाल पुलिस की सूचना के आधार पर सोहन की पत्नी मुंबई आरे पोलिस स्टेशन पहुँची और पत्नी ने भी किसी पर इल्जाम नही लगाते हुए जांच की मांग की है।
इस मामले में आरे पुलिस सोहन के पड़ोसियो से पूछताछ और मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजया लक्ष्मी हिरेमथ ने बताया कि, सुसाइट को आधार मानकर जांच की जा रही है। लेकिन अगर कुछ और पता चलता, तो उस दिशा में भी जरूर जांच की जाएगी! वहीं मरने से पहले सोहन शराब के नशे मे था ऐसी आशंका भी जताई जा रही है! फिल्हाल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
