महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पूरे परिवार और कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ होली का त्यौहार मनाया..
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
मुंबई– राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे स्थित अपने आवास पर होली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने अपने पोते रुद्राक्ष से रंग लगाकर इस पर्व की खुशी को दोगुना कर दिया। होली के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में शुभदीप आवास पर अपने परिवार और सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ रंग पंचमी मनाई।
मुख्यमंत्री की होली..
राज्य में महायुति सरकार के अस्तित्व में आने के बाद सभी त्योहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने लगे हैं। दहीहंडी, गणेशोत्सव, दीपावली और अब होली का त्यौहार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है! ऐसी जानकारी देते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है, कि वे होली का त्योहार प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं और प्रदेशवासियों को होली व धूलिवंदना की शुभकामनाएं दी।

साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के परिवार की सुरक्षा देख रहे पुलिसकर्मियों ने सभी कर्मचारियों व काम करने वालों के साथ रंग खेला और मिठाई भी खिलाई। जनता के मुख्यमंत्री को लोगों से घुलमिल कर रंग पंचमी का खेल खेलते देख पुलिस ने भी उनके साथ रंगपंचमी मनाई।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, कि कल से राज्य में विभिन्न स्थानों पर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के संबंध में उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को तत्काल पंचनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है! उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार नुकसान का सामना करने वाले किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएगी। इस मौके पर सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे पत्नी श्रीमती. लता शिंदे, पिता संभाजी शिंदे और तमाम पुलिसकर्मि और बंगले का सारा स्टाफ मौजूद था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.