Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर इलाके में दिनेश आव्हाड को अपनी पत्नी को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कारण बस इतना था, कि पत्नी ने सेक्स से इनकार किया था। गुस्से में आकर आव्हाड ने उसे जला दिया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him
मुंबई: झगड़े के बाद अपनी पत्नी को जलाने और उसे गंभीर रूप से झुलसाने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चेंबूर की आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, कि दिनेश आव्हाड शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे काम के लिए देर हो रही है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him
महिला घर काम करती है।
अधिकारी ने बताया, “महिला घरेलू हेल्पर के रूप में काम करती है। सेक्स से इनकार करने पर हुई बहस के दौरान महिला ने गुस्से में खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। जब वह माचिस नहीं जला पाई, तो आव्हाड ने गैस स्टोव से कागज का एक टुकड़ा जलाकर उस पर फेंक दिया। मौके पर महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे सायन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him
Mumbai Rape News: मुंबई के विक्रोली इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि दरिंदा घर की खिड़की तोडकर अंदर घुसा और अकेली बच्ची को जबरन हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसे बदनाम कर देगा। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
नाबालिक लड़की के साथ रेप
घटना शनिवार की है। जब 31 वर्षीय आरोपी समीर शेख ने देखा कि लड़की घर में अकेली है, तो वह खिड़की तोडकर घर में घुसा और जबरन लड़की का रेप कर दिया और बाद में बदनाम करने की धमकी देकर फरार हो गया। विक्रोली पश्चिम पार्कसाईट पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर ने बताया, कि पीड़ित लड़की डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताई। लेकिन लड़की के हावभाव में बदलाव देखकर घर वालों ने लड़की से पूछा, जिसके बाद लड़की ने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज
उसके बाद परिवार के लोग लड़की को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और कार्यवाही में जुट गई। मुंबई झोन 7 के पुलिस उपायुक्त राकेश ओला ने बताया, कि पार्कसाइट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(D), 351(2) और POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
पुलिस उपायुक्त ने कहा, मुंबई पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ तकनीकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हासिल की। उसके बाद आरोपी को विक्रोली इलाके से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। आरोपी के पिछले रिकॉर्ड के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस सख्त सजा दिलाने का काम करेगी। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर ने बताया, कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मार्वे बिच के साईबाबा मंदिर के पास छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर नकली नोट बना रहे थे। संदिग्धों को 4 जून, 2025 तक पुलिस हिरासत में रखा गया है, क्योंकि उनके संचालन की सीमा और बड़े जालसाजी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच जारी है। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani
कैसे की छापामारी?
जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दिपक हिंडे ने बताया कि आरोपी कहीं बाहर से एक नीली कार में यहां आए हुए थे। गुप्त सूचना मिली थी कि मार्वे रोड़ स्थित मार्वे बिच के नजदीक साईबाबा मंदिर के पास काफी समया से एक नीली रंग की कार रुकी हुई है जिनके पास भारतीय चलन के नकली नोट मौजूद है। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद आदेश पाकर हमने मौके पर छापामारी की जहां से दो संदिग्धों को 500 रुपये के बनावटी नोट और नकली नोट बनाने के उपकरण और सामग्री सहित हिरासत में लिया। इसके साथ ही जिस कार से वो लोग आए हुए थे उसे भी जब्त कर लिया गया है। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में भी आप को जानकारी देते चलें, कि गिरफ्तार 46 वर्षीय संपत सामवय्या एंजपल्ली, तेलंगाना के गांधीनगर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला जयशंकर (भूपालंपली) का रहने वाला है। और दूसरा 30 वर्षीय आरोपी रहिमपाशा याकूब शेख, धनपुर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला वारंगली का रहने वाला है। दोनों ही पेशे से बेरोजगार हैं। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani
मुंबई: गोरेगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर आप भी चौक जाओगे। यहां एक 78 वर्षीय महिला काम करके अपना घर चला रही है। 23 मई को ऐसा क्या हुआ कि बुजुर्ग महिला घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर अपने मालिक से 500 रूपये उधार लिए और चूहे मारने की दवाई लेकर आत्महत्या की कोशिश की। हालाकि महिला मेडिकल ट्रीटमेंट से बच गई। लेकिन गोरेगांव पुलिस ने उसी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
खबर के मुताबिक, महिला अपने 91 वर्षीय पति, दो बेटों, उनके परिवारों और अन्य रिश्तेदारों के साथ एक बड़े संयुक्त परिवार में रहती है। उनका बड़ा बेटा बेरोजगार है और शराब की लत से जूझ रहा है, जबकि वह और उसकी बेटी परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करती हैं। पुलिस शिकायत में दावा किया गया है कि वह छोटी-छोटी बातों पर अपनी मां और पिता से बहस करते समय नियमित रूप से चिल्लाता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
23 मई की सुबह महिला के बड़े बेटे ने उसे गाली दी, उस पर अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया और घर से निकल जाने को कहने लगा। पीड़ित बुजुर्ग महिला उस समय झगड़े से बचने की कोशिश की और बहुत दुखी होकर अपना दिन गुजारा। बाद में उसने अपने मालिक से घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर 500 रुपये उधार लिया और चूहे मारने की दवा खरीदी। बुजुर्ग महिला ने 25 मई को जहरीला पानी पी लिया, जबकि उस वक्त उसकी बेटी डॉक्टर के पास गई हुई थी। जब उसकी बेटी वापस लौटी, तो उसने देखा की मां को उल्टियाँ हो रही है। तुरंत उसने एक प्राइवेट अस्पताल मे ले जाकर भर्ती करवाया। जहां बुजर्ग महिला को गहन क्रिटिकल केयर यूनिट (ICCU) में उपचार किया जा रहा है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
दहिसर में प्रॉपर्टी विवाद
हालिया खबरों के मुताबिक, यह मुंबई में परिवार के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार का दूसरा मामला है। इससे पहले, दहिसर में एक 73 वर्षीय व्यक्ति पर उसके ही बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे गंभीर चोटें आई थीं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा के बारे में अधिक जागरूकता की जरूरत है। बुजुर्गों के उत्पीड़न पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का अधिकार है। गोरेगांव की घटना में पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार जाँच के दायरे में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
Mumbai Cab Driver Fight: मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार की रात को दो कैब ड्राइवरों में झगड़ा हो गया। इसके बाद यह झगड़ा एक खतरनाक स्टंट में बदला गया। राहगीरों ने जब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो पुलिस ने तुरंत हरकत में आ कर गाड़ी सहित कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई एयरपोर्ट परिसर में दो कैब ड्राइवरों के बीच मामूली बहस एक खतरनाक स्थिति में बदल गई। कैब ड्राइवर ने अपने कार के बाेनल पर लटके हुए एक व्यक्ति को लगभग 6 किलो मीटर की दूरी तक घसिटता रहा। जबकि इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। विलेपार्ले एक्सप्रेस हाईवे पर राह चलते एक बाइक सवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी जब्त कर ली। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
क्या था मामला?
बुधवार आधी रात को मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल पर दो एग्रीगेटर कैब के ड्राइवरों के बीच मामूली झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। झगड़े से बचते हुए भाग रहे एक ने अचानक अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी। वहीं खड़े एक ड्राइवर ने बोनट पर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन गाड़ी रोकने के बजाय आरोपी ड्राइवर ने कैब को तेज गति से दौड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय कैब में सवार ड्राइवर भीमप्रसाद महंतो का झगड़ा 34 वर्षीय जस्टिन जे के साथ हुआ था। महंतो ने हमले से बचने के लिए कैब दौड़ा दी। इस दौरान जस्टिन कैब के बोनल पर चिपका रहा। महंतो कैब को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगभग 6 किलो मीटर तक दौड़ाता रहा। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस एक्शन में आई। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
पुलिस ने क्या कहा?
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला एक छोटी सी लड़ाई से शुरू हुई थी। जब महंतो और जस्टिन के बीच मामूली हाथापाई हुई जो गंभीर टकराव में बदल गया। पुलिस ने कहा कि महंतो भागने की कोशिश कर रहा था, तभी जस्टिन उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। बोनट पर बैठे ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलसि ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 126(2), 115(2), 352 और मोटर वाइकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार एर्टिगा कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवेंद्र पोल ने बताया कि भीमप्रसाद महंतो अपनी टैक्सी से यात्री को उतारने के बाद दूसरी सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद अपने सहयोगी के समर्थन में और अधिक कैब चालक घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से घबराए महंतो ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
मुंबई: चेंबूर की RCF पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिन लोगों ने बकरी पालन के फार्म हाउस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में तब्दील किया हुआ था। इस गैंग ने फार्म हाउस के मालिक से बकरियां और मुर्गे पालने के नाम पर 2 कमरा किराए पर लिया। जिसके बदले गैंग के लोगों ने मालिक को एक लाख रुपये प्रति माह किराया भी दिया। यहीं पर MD ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बेहद चालाक है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
2 महीने से पुलिस कर रही थी जांच
मुंबई पुलिस के ईस्ट रीजन के एडिशनल कमिश्नर महेश पाटिल ने कहा कि यह मामला तब शुरू हुआ जब पुलिस ने इसी साल मार्च महीने में 45 ग्राम MD ड्रग्स जब्त कर एक शख्स को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने 4 और ड्रग्स पेडलर्स को मुंबई और नवी मुंबई से गिरफ्तार किया और उनके पास से 6. 689 किलो MD ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये की कीमत बताई जा रही है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
फार्म हाउस के बारे में कैसे पता चला ?
महेश पाटिल ने बताया कि जब जांच आगे बढ़ी तो हमें पता चला कि आरोपी रायगढ़ जिले के कर्जत में एक फार्म हाउस भाड़े पर लेकर उसमें ड्रग्स की फैक्ट्री चला रहे हैं। इसके बाद DCP नवनाथ ढवले ने सीनियर इंस्पेक्टर महादेव कुम्भार, पुलिस इंस्पेक्टर समशेर तड़वी, सहायक पुलिस निरीक्षक मैत्रानंद खंदारे और पुलिस सबइंस्पेक्टर सुशांत सालवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई और कर्जत के किकवी इलाके में स्थित सावली फार्म हाउस में छापेमारी की। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
छापेमारी के लिए टीम जब फार्म हाउस पहुंची तो देखा कि वहां ड्रग्स फैक्ट्री का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी इतने शातिर थे कि ड्रग्स से निकलने वाले दुर्गंध का पता आसपास के लोगों को न लगे इसका भी उन लोगों ने पूरा इतंजाम किया हुआ था। पाटिल ने आगे बताया कि आरोपियों ने फार्म हाउस को भाड़े पर बकरी पालन करने के नाम से लिया था और बकरी के शौच की दुर्गंध MD की फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल की बदबू से कुछ हद तक दब जाती है, जिससे लोगों को यह नहीं पता चल पाता कि यहां किसी केमिकल बनाने की फैक्ट्री चल रही है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
बन सकता था 150 किलो ड्रग्स
एडिशनल कमिश्नर ने आगे बताया कि फैक्ट्री से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और छापेमारी के दौरान वहां से ड्रग्स बनाने के मैटेरियल के साथ-साथ 5.525 किलो MD ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान जो रॉ मटेरियल मिला, उसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये है। अगर उससे ड्रग्स बनाया जाता तो कम से कम 150 किलो MD ड्रग्स बन सकता था, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीबन 300 करोड़ रुपये हो सकता था। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
पिछले 3 महिनों से चल रही थी फैक्ट्री
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले 3 महीने से इस फार्म हाउस में ड्रग्स बना रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक सप्ताह में 25 किलोग्राम ड्रग्स बना लेते थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है, कि इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स कहां-कहां गया होगा और इस गैंग में कितने लोग हो सकते हैं? इसके अलावा पुलिस इस ड्रग्स के माध्यम से कमाए गए पैसों का मनी ट्रेल भी खंगाल रही है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
24 करोड़ रुपये का माल जब्त
इस मामले में अब तक 24,47,10,000 रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) जिसका वजन 12.664 किलो और लगभग 1,00,00,000/- रुपये बहुमूल्य मादक पदार्थों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चा माल और इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र सामग्री जब्त की गई है। इसके साथ ही कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मादक पदार्थ बेचने वाले 5 आरोपी है और निर्माण गिरोह से 1 शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वे सावली फार्म हाउस, किकवी, कर्जत और रायगढ़ में बकरी पालन का धंधा बताकर ड्रग्स बना रहे थे। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
महाराष्ट्र/ ठाणे: डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लड़की को दो महीने तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया, गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। हालांकि उसके परिवार के एक परिचित व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले गया था। जब वो अपने परिवार से झगड़ा कर के घर से निकल गई थी। आखिर में आरोपी ने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। लेकिन समय रहते पुलिस ने छापामारी कर लड़की को बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
पुलिस ने की छापामारी
तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। कदम ने बताया कि लड़की की आपबीती तब सामने आई जब कुछ मजबूरों को इसके बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम ने डोंबिवली के ग्रामीण इलाके में एक घर पर छापा मारा और उसे बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
झगड़ा कर घर से निकली लड़की
उन्होंने बताया, “पीड़िता की मां खाने-पिने की चीजें बेचती है और वह मुख्य आरोपी के संपर्क में थी, जो मसाले बेचता है और उसके परिवार को वह जानता था। जब दसवीं कक्षा की परीक्षा के बाद लड़की का अपनी मां से झगड़ा हुआ और वह घर से बाहर चली गई, तो मुख्य आरोपी ने उसे अपने साथ आने के लिए मना लिया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
सहायक पुलिस आयुक्त (डोंबिवली डिवीजन) सुहास हेमाडे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण), 65(1) (कुछ मामलों में बलात्कार), 88 (गर्भपात का कारण बनना), 143 (मानव तस्करी), 144 (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें अपराध की आगे की जांच कर रही हैं। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
मुंबई: बांद्रा पुलिस ने एक 30 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है, जिसके साथ 10 अप्रैल को अंधेरी से बांद्रा तक सफर के लिए ऑटोरिक्शा चालक ने 90, 518 रुपए ठग लिए। गलती ये हुई कि वह अपना चश्मा एक रेस्टोरेंट में भूल गया था, इसलिए फरियादी ने पैसा ट्रान्सफर करने के लिए अपना मोबाइल फोन ऑटो चालक को दे दिया। बांद्रा पश्चिम का रहने वाला हरियाणवी जब अंधेरी से बांद्रा पहुंचा तो ऑटो चालक के हिसाब से पैसा लेने से इनकार करते हुए जबरन 1500 रुपए मांगे। शिकायतकर्ता ने पहले तो बहस किया, लेकिन बाद में झगड़े से बचने के लिए आखिरकार वह पैसे देने के लिए तैयार हो गया। Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra
मोबाइल फोन और पासवर्ड दे दिया
फरियाद को आंखों का प्रोब्लम है जिसके कारण उसने अपना मोबाइल फोन ऑटो चालक को दे दिया, ताकि वह गूगल पे के जरिए पेमेंट कर सके और पैसा ट्रान्सफर करने के लिए पासवर्ड भी दिया। बांद्रा पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक ने स्थिति का फायदा उठाते हुए धोखे से मोहम्मद फुरकान शेख नामक व्यक्ति के खाते में 90 हजार 518 रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद शेख ने पैसे तीन या चार बैंक खातों में ट्रांसफर किया और बाद में निकाल भी लिया। पुलिस को संदेह है कि मोहम्मद फुरकान शेख ही ऑटोरिक्शा चालक रहा होगा जिसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra
रातभर चली पार्टी
बांद्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12.30 बजे फरियादी अपने दोस्तों के साथ अंधेरी के एक रेस्टोरेंट में गया था। सुबह करीब 5.45 बजे उसने घर लौटने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर से ऑटोरिक्शा लिया। अधिकारी ने कहा, “सफर के दौरान ऑटो चालक ने लंबा रास्ता लिया, जिसकी वजह से दोनों में बहस हुई। जब वो दोनों बांद्रा पहुंचे, तो ऑटो चालक ने मीटर से चार्ज करने के बदले 1500 रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने पहले 500 रुपये देने का फैसला किया, लेकिन चालक 1500 रुपये से कम लेनो को तैयार नही था लगातार बहस करने लगा।” Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra
अधिकारी ने कहा, “मामले को खत्म करने के लिए शिकायतकर्ता ने बड़ी रकम देने के लिए सहमत हो गया और अपना फोन चालक को दे दिया, जिसने बाद में ट्रांजेक्शन किया और मोबाइल फोन वापस कर दिया। इसके बाद वह घर जाकर सो गया। सुबह करीब 11 बजे जब वह उठा, तो उसने अपना फोन चेक किया, तो पता चला कि ऑटो चालक ने 90 हजार 518 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।” Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra
बैंक में क्या हुआ?
शिकायतकर्ता ने तुरंत अपने बैंक को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन बैंक ने जवाब दिया कि पैसे कई खातों में ट्रांसफर किए गए हैं और निकाल लिए गए हैं। घटना के बाद, हरियाणा निवासी काम के लिए चंडीगढ़ चला गया। गुरुवार, 22 मई को मुंबई लौटने पर, उसने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई। Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra
पुलिस ने क्या कहा?
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने पुष्टि की है कि शिकायतकर्ता के खाते से शेख को पैसे ट्रांसफर किए गए थे, जिन्होंने इसे कई खातों में ट्रांसफर कर दिया। हम विवरण प्राप्त करने के लिए बैंक के साथ काम कर रहे हैं और ऑटोरिक्शा का पता लगा रहे हैं। सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। हम आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर टीम की मदद भी ले रहे हैं।” इस मामले के जांच अधिकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन के पुलिस सब इंस्पेक्टर कपिल शिरसाट ने कहा, कि “हमने संदिग्ध ऑटो चालक मोहम्मद फुरकान शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। हम बहुत जल्द कार्रवाई करेंगे।” Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर खुल्लम-खुल्ला सेक्स कांड मामले में वीडियो वायरल करने के ज़ुर्म मे 8 लेन कंट्रोल रुम के तीन कंप्यूटर ऑपरेटर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें पैसों की डिमांड पूरी नही होने के 8 दिनों बाद वीडियो वायरल करने का खुलासा हो रहा है। 28 लाख रुपये की डिमांड .. Three control room employees suspended in the expressway sex scandal viral video
नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहरलाल धाकड़ के एक्सप्रेस हाईवे सेक्स कांड मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर वीडियो लीक कर दिया गया। इस मामले में पुलिस बाकि कर्मचारियों की भी जांच कर रही है। फिलहाल 3 कंप्यूटर ऑपरेटर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि उन लोगों ने नेता का डांस वाला दूसरा वीडियो लिक नही किया। Three control room employees suspended in the expressway sex scandal viral video
क्या हुआ था उस रात ?
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 13 मई को भानपुरा के नीमथूर वाले पॉइंट पर सफेद कलर की बलेनो कार क्रमांक: MP-14-CC-4782 से उतरने के बाद 8 मिनट तक धाकड़ व महिला बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए थे। इससे पहले की दोनों कार से वापस निकल जाते, मौके पर एनएचएआई के 10 से 15 कर्मचारी पहुंच गए। दोनों से कहा कि तुम्हारी करतूत रोड पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। रिकॉर्डिंग के कुछ अंश भी बताए। वीडियो वायरल न करने के लिए रुपए मांगे। उस समय सौदा नहीं हुआ तो धाकड़ से मोबाइल नंबर ले लिए। 8 दिन तक रुपए को लेकर बात होती रही। धाकड़ रिकॉर्डिंग मिटाने की शर्त पर रुपए देने को तैयार था। एनएचएआई का सेंट्रल सर्वर होने से वीडियो डिलीट नहीं किया जा सकता। ऐसे में कर्मचारी सिर्फ उसे वायरल नहीं करने का कहते रहे। यह उलझन पूरे 8 दिन (13 से 20 मई) तक चली। जब बात नहीं बनी तो कर्मचारियों ने 9वें दिन पहले स्क्रीन शॉट और कुछ घंटे बाद वीडियो वायरल कर दिया। Three control room employees suspended in the expressway sex scandal viral video
ब्लैकमेल
28 लाख रुपये की मांग की गई थी सूत्रों के मुताबिक नही देने पर वीडियो वायरल कर दिया। इसी मामले मे युवा नेता जो कि बहुचर्चित है उनके कई कारनामे हुवे है पर उनका नाम अभी तक ओपन नही हुवा। इसपर सवाल उठ रहे हैं, कि क्या उनके नाम गुप्त रखने में भी रिश्वतखोरी की गई है? जाहिर है कि यह सत्य ही होगा तभी तो डांस वाला वीडियो वायरल नही हुवा। सूत्रों के हवाले से, पहले 5 लाख, फिर दो और आखिर में एक, नहीं देने पर वीडियो वायरल हुए हैं। कहा जा रहा है कि ब्लेकमैलिंग हुई, बात नहीं बनी तो वीडियो वायरल कर दिया गया। Three control room employees suspended in the expressway sex scandal viral video
इस बीच शनिवार को वीडियो का पार्ट-2 भी सामने आया है। 28 सेकंड के इस वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ व महिला 8 लेन के बीच आपत्तिजनक स्थिति में डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। संदीप पाटीदार, एरिया प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई का कहना है की मंदसौर पुलिस ने हमसे संपर्क किया है और हमने जानकारी भी दी है। कंट्रोल रूम के ऑपरेटरों वाली स्टाफ की सूची, शिफ्ट का डिटेल भी भेज दी है। जो वीडियो सामने आया है वो मोबाइल के जरिए कम्प्यूटर स्क्रीन से रिकॉर्डिंग कर बनाया गया है। उसमें जो आवाज सुनाई दे रही है उस आधार पर 3 लड़कों को सेवा से टर्मिनेट भी कर दिया गया है। पुलिस को भी यह जानकारी सौंप दी गई है। जांच में पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे। Three control room employees suspended in the expressway sex scandal viral video
पुलिस ने क्या कहा?
अभिषेक आनंद, एसपी, मंदसौर का कहना है की 8 लेन वीडियो के आधार पर धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार जब्त कर ली गई है। वह मौके पर नहीं मिला। महिला की शिनाख्त भी कर रहे हैं। मामले में एनएचएआई के सीसीटीवी कंट्रोल रूम इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि वहां से वीडियो कैसे वायरल हुआ। ड्यूटी रजिस्टर भी मांगा है कि कब-किस समय कितने कर्मचारी वहां मौजूद थे। मामले में जानकारियां एकत्र कर रहे हैं और जांच जारी है।Three control room employees suspended in the expressway sex scandal viral video