Read the latest local news, community updates and top stories from your city and nearby areas. Stay informed with coverage on civic issues, crime, politics, business, education, weather, traffic and public events, only on Indian FastTrack.
मालाड़ पी उत्तर विभाग अंतर्गत जाली दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए 4 अवैध निर्माणों को मनपा प्रशासन ने भारी पुलिस बंदोबस्त के ध्वस्त कर दिया है। जिसमें एक रिसॉर्ट भी शामिल है।
मुंबई: जाली दस्तावेजों के आधार पर बने अवैध इमारतों को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) लगातार तोड़क कार्रवाई कर निस्तो नाबूद कर रही है। इसी कड़ी में मालाड़ पी उत्तर विभाग के अंतर्गत मनोरी गांव में बने चार अनधिकृत संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया है। जिसमें ‘जिनेवा’ नामक एक रिसॉर्ट भी शामिल है। यह कार्रवाई मनपा परिमंडल-4 की मनपा उपायुक्त डॉ. भाग्यश्री कापसे और पी उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वाल्वी के नेतृत्व में एक अहम अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। BMC: 4 illegal constructions including a resort in Malad demolished
44 अवैध निर्माणों पर हुई कार्रवाई
मनपा सूत्रो एवं अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल मढ़ क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों को खड़ा करने के लिए फर्जी बिल्डिंग प्लान का इस्तेमाल किया गया था। इसके जवाब में, बीएमसी नियमित रूप से तोड़फोड़ अभियान चला रही है, जिसमें पिछले महीने ही 44 ऐसे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। BMC: 4 illegal constructions including a resort in Malad demolished
3 से 5 जून के बीच की गई इस नवीनतम कार्रवाई में चार संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। जिसमें एक 6,900 वर्ग फीट, दूसरा 2,300 वर्ग फीट और 150 वर्ग फीट के दो छोटे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच तोड़क कार्रवाई की प्रक्रिया में दो जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। इस तोड़क कार्रवाई से बीएमसी ने साफ कर दिया, कि शहर भर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। BMC: 4 illegal constructions including a resort in Malad demolished
Mumbai Rape Case: मुंबई विक्रोली में एक दरिंदा घर की खिड़की तोडकर अंदर घुसा और नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दूंढ निकाला।
Mumbai Rape News: मुंबई के विक्रोली इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि दरिंदा घर की खिड़की तोडकर अंदर घुसा और अकेली बच्ची को जबरन हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसे बदनाम कर देगा। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
नाबालिक लड़की के साथ रेप
घटना शनिवार की है। जब 31 वर्षीय आरोपी समीर शेख ने देखा कि लड़की घर में अकेली है, तो वह खिड़की तोडकर घर में घुसा और जबरन लड़की का रेप कर दिया और बाद में बदनाम करने की धमकी देकर फरार हो गया। विक्रोली पश्चिम पार्कसाईट पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर ने बताया, कि पीड़ित लड़की डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताई। लेकिन लड़की के हावभाव में बदलाव देखकर घर वालों ने लड़की से पूछा, जिसके बाद लड़की ने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया।
उसके बाद परिवार के लोग लड़की को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और कार्यवाही में जुट गई। मुंबई झोन 7 के पुलिस उपायुक्त राकेश ओला ने बताया, कि पार्कसाइट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(D), 351(2) और POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
पुलिस उपायुक्त ने कहा, मुंबई पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ तकनीकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हासिल की। उसके बाद आरोपी को विक्रोली इलाके से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। आरोपी के पिछले रिकॉर्ड के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस सख्त सजा दिलाने का काम करेगी। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित चकाला के एक होटल में सोमवार सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। यह आग होटल की छठी मंजिल पर लगी थी, जिससे इमारत में अफरा तफरी मच गई।
मुंबई: अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में स्थित ज्योति होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अफरा तफरी के कारण होटल में ठहरे हुए मेहमानों और आस-पास के रहनेवालों में हड़कंप मच गया। यह घटना इमारत की छठी मंजिल पर सुबह करीब 3:00 बजे हुई। मौके पर आग ने होटल के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि होटल के अंदर कई लोग फंस गए थे। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated
मौके पर 5 दमकल गाडिय़ों के साथ ..
मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय होटल के अंदर 35 लोग फंसे हुए थे। आपातकालीन अलर्ट मिलने पर, मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम पांच दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मेहनत की और सभी 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया, कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, होटल के कई कमरे आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए हैं। सुबह के समय तक ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान इमारत के ऊपरी मंजिल से घना धुआं और लपटें निकलती देखी गई। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated
क्या मिले सबूत?
आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। अंधेरी पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, बिजली की खराबी या गैस लीक का कोई तत्काल सबूत नहीं मिला है, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated
Mumbai Actress Obscene Video Case : पीड़ित अभिनेत्री कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुकी है। वह अपनी मां के साथ मुंबई के मलाड इलाके में रहती हैं। शिकायत के मुताबिक अभिनेत्री के अश्लील तस्वीरें और वीडियो टेलीग्राम मोबाइल एप पर वायरल किए गए हैं।
मुंबई: बॉलीवुड फ़िल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने वाली एक हिरोइन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। शिकायत में पीड़ित ऐक्ट्रेस ने कहा कि उनका मोबाइल हैक कर प्राइवेट फोटो चोरी किए गए और बाद में एडिट कर उसका वीडियो भी बनाया गया और टेलीग्राम के एक प्राइवेट ग्रुप में वायरल किया गया। Mumbai: Pornographic photos and videos of heroine from Malad go viral
ऐक्ट्रेस का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद से इंटरटेनमेंट जगत के लोगों में सनसनी फैल गई है। पीड़ित ऐक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई की मलाड पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ मालाड इलाके में रहती है और लंबे समय से ऐक्टिंग क्षेत्र में सक्रिय है। हाल ही में उसके मैनेजर ने उसे बताया कि टेलीग्राम पर ‘New Cycle On Road 00’ नाम के एक प्रीमियम ग्रुप में उसके कुछ आपत्तिजनक और अश्लील फोटो वायरल हो रहे हैं। इस ग्रुप में पैसे देकर सदस्यता ली जा सकती है, लेकिन इसमें शामिल लोगों की पहचान गुप्त रखी जाती है। Mumbai: Pornographic photos and videos of heroine from Malad go viral
मोबाइल हैक कर चुराए फोटो
शिकायत के अनुसार, उस ग्रुप में ‘Mr. Rocky RK’ नामक एक यूजर द्वारा ऐक्ट्रेस का एडिट किए हुए अश्लील फोटो शेयर किए गए थे। ऐक्ट्रेस के कुछ वीडियो भी इस टेलीग्राम ग्रुप में है। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित ऐक्ट्रेस ने एक पहचान वाले व्यक्ति को उस ग्रुप में पैसे देकर एंट्री दिलाई और खुद इन पोस्ट को देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Mumbai: Pornographic photos and videos of heroine from Malad go viral
प्रीमियम वर्जन
शिकायत में ऐक्ट्रेस ने बताया कि 17 अप्रैल 2025 से 19 मई 2025 के बीच उसके अश्लील फोटो और कुछ वीडियो उस ग्रुप में अपलोड किए गए थे। ऐक्ट्रेस का दावा है कि उसका मोबाइल फोन हैक किया गया और उसी से ये फोटो और वीडियो चोरी किया गया और बाद में एडिट कर पोस्ट कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इन अश्लील पोस्ट को ऐक्ट्रेस के नाम से प्रीमियम वर्जन के तौर पर बेचा जा रहा था।
मलाड पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि इस काम में कोई संगठित गिरोह भी शामिल हो सकते हैं, साइबर क्राइम सेल की मदद भी ली जा रही है। Mumbai: Pornographic photos and videos of heroine from Malad go viral
Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने अंधेरी में एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सरफराज नामक एक दलाल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक महिला को बचाया और उसे पुनर्वास केंद्र भेजा दिया।
Mumbai News: मुंबई जोगेश्वरी की अंबोली पुलिस ने अंधेरी इलाके में चल रहे एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध व्यापार में शामिल 28 वर्षीय एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक महिला को देह व्यापार के चंगुल से बचाया और बाद में मेडिकल जांच कर उसे कांदिवली के एक निजी पुनर्वास केंद्र में भेज दिया है। How are girls supplied to Mumbai hotels? Amboli police revealed the secret
पुलिस की जाल में गिरफ्तार
आरोप है कि देह व्यापार का दलाल मोबाइल फोन और एप्लीकेशन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और मैसेज के जरिए पूरी डील तय कर लिया करता था। पुलिस ने जाल बिछाकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरफराज उर्फ फूलबाबू शेख के रूप में हुई है, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 और PITA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
मुंबई के अंधेरी, वर्सोवा का रहने वाला सरफराज ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहा था और मांग के अनुसार विभिन्न होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस में ग्राहकों को लड़की सप्लाई कराता था, पूरा ऑपरेशन मोबाइल फोन और मैसेजिंग ऐप के जरिए किया जाता था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंबोली पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक की मदद से जाल बिछाया, जिसने सरफराज से संपर्क किया और महिला की मांग की। How are girls supplied to Mumbai hotels? Amboli police revealed the secret
फोन पर हुई डील
सरफराज ने व्हाट्सएप पर महिलाओं की कई तस्वीरें भेजीं, जिनमें से फर्जी ग्राहक ने एक को चुना, सेवा के लिए पैसों की लेनदेन भी एक फोन कॉल पर ही तय हो गई, इसके बाद सरफराज को अंधेरी के वीरा देसाई रोड पर स्थित एक होटल में महिला को लाने के लिए कहा गया।
आरोपी एक महिला के साथ होटल पहुंचा, फर्जी ग्राहक के साथ सौदे पर बातचीत करते समय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, ऑपरेशन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला को देह व्यापार के दलदल से बचा लिया गया है। उसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि सरफराज उसे वेश्यावृत्ति के लिए होटल में लाया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर सरफ़राज को गिरफ्तार कर लिया। How are girls supplied to Mumbai hotels? Amboli police revealed the secret
पिछले एस साल के बीच लोगों ने 1,81,613 ई-चालानों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाई थीं। लेकिन इनमें से 1,07,850 शिकायतें पुलिस ने खारिज कर दिया। वन स्टेट वन चालान पर पारदर्शिता लाना बहोत जरूरी है।
Mumbai News: मुंबई ट्रैफिक पुलिस (MTP) ने ‘वन स्टेट वन चालान’ (Parivahan) डिजिटल पोर्टल के जरिए 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2025 के बीच कुल 556.64 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। यह चौंकाने वाली जानकारी केंद्र शासित सूचना का अधिकार (RTI) के तहत सामने आई है। आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल गलगली की तरफ से दायर एक आरटीआई आवेदन के जवाब में इसका खुलासा हुआ है। Mumbai police rejected 59 percent of e-challan complaints: RTI revealed
59 प्रतिशत शिकायतें ख़ारिज
इस पिछले एक साल की अवधि में नागरिकों ने 1 लाख 81 हजार 613 ई-चालानों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाई थीं। लेकिन इनमें से 1,07,850 शिकायतें मुंबई पुलिस द्वारा खारिज कर दी गईं। यानी कुल 59 प्रतिशत शिकायतें अस्वीकार कर दी गईं। इसके पीछे का कारण चौंकाने वाला है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया कि फिलहाल पोर्टल पर शिकायतों का वर्गीकरण वाहन श्रेणी (दोपहिया, चार पहिया, यात्री वाहन, मालवाहक) आदि के आधार पर जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस कारण यह पता लगाना संभव नहीं है कि किस प्रकार के वाहनों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। Mumbai police rejected 59 percent of e-challan complaints: RTI revealed
‘वन स्टेट वन चालान’ पोर्टल पर आई शिकायतों की वरली स्थित मल्टीमीडिया सेल में जांच की जाती है। इसमें वाहन की तस्वीरें और अन्य दृश्य साक्ष्यों का मूल्यांकन किया जाता है। यदि साक्ष्य अस्पष्ट होते हैं, तो शिकायत को आगे की जांच के लिए संबंधित ट्रैफिक विभाग को भेज दिया जाता है। Mumbai police rejected 59 percent of e-challan complaints: RTI revealed
पारदर्शिता और जवाबदेही ज़रूरी
आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा,“ई-चालान प्रणाली पारदर्शी होनी चाहिए, नागरिकों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए और हर शिकायत की निष्पक्ष व गहराई से जांच होनी चाहिए। बीना कारण के शिकायतों को खारिज कर देना अन्याय पूर्ण है। इसपर विभाग को ध्यान देने की जरुरत है।” Mumbai police rejected 59 percent of e-challan complaints: RTI revealed
बृहन्मुंबई महानगर पालिका अधिनियम 1888 की धारा 351 (1) (ए) के तहत मालाड़ बीएमसी ने बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के नाम नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 10 मई से एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। उनसे यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि कथित निर्माण को क्यों न हटा दिया जाय, उसमें बदलाव क्यों न किया जाय या फिर उस जगह का इस्तेमाल पर क्यों न रोक लगा दी जाए।
मुंबई: मालाड़ (पश्चिम), आक्सा चौपाटी के नजदीक मढ़ आईलैंड इलाके में अवैध इमारतों को हटाने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) गंभीर हो गई है। अब इस सूची में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता को मालाड पश्चिम के एरंगल गांव में एक भूखंड पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मालाड़ पी/ उत्तर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मिथुन को अब यह बताना होगा कि निर्माण को क्यों नहीं गिराया जाना चाहिए। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Island
बीएमसी कर देगी बंगले को ध्वस्त
अगर वह जवाब नहीं देते या इसका औचित्य साबित करने में विफल रहते हैं, तो बीएमसी का कहना है कि वे इसे ध्वस्त कर देंगे। अभिनेता को संभावित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह कोई एक मामला नहीं है। बीएमसी ने मढ़ इलाके में 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को निशाना बनाया है, जिनमें कुछ बंगले भी शामिल हैं जो कथित तौर पर फर्जी लेआउट प्लान का इस्तेमाल करके बनाए गए थे। मनपा पी उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वळवी का कहना है कि वे मई के अंत तक ऐसी सभी अवैध इमारतों को हटाने की योजना बना रहे हैं।
बीएमसी सूत्रों के मुताबिक, ‘एरंगल गांव में हीरा देवी मंदिर के पास निरीक्षण के दौरान एक से अधिक दो मेग्जनाइन मंजिला इमारतें, एक ग्राउंड फ्लोर स्ट्रक्चर और ईंट, लकड़ी, कांच और एसी शीट से बनी तीन अस्थायी निर्माण पाए गए। ये संरचनाएं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लिए बिना बनाई गई हैं, जिसके लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मालाड़ बीएमसी ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिनियम 1888 की धारा 351 (1) (ए) के तहत मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 10 मई से एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Island
मिथुन चक्रवर्ती के नाम कारण बताओ नोटिस
बंगले के मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है, कि कथित निर्माण को क्यों न हटा दिया जाए, उसमें बदलाव क्यों न किया जाए या फिर उस जगह का इस्तेमाल क्यों न बंद किया जाए। अगर वह समय पर जवाब देने में विफल रहते हैं, तो मालाड़ बीएमसी संरचना के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सहायक आयुक्त कुंदन वळवी ने बताया कि इस तरह के उल्लंघन बृहन्मुंबई महानगर पालिका अधिनियम 1888 की धारा 475 ए के अंतर्गत आते हैं, जिसके लिए जुर्माना और यहां तक कि जेल भी हो सकती है। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती ने बीएमसी नोटिस पर जानकारी देते हुए कहा, कि ‘मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है और मेरे पास कोई अनधिकृत संरचना नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं।’
आप को बता दें कि महाराष्ट्र के सदन में अवैध निर्माण को लेकर आवाज उठाई गई थी। जिसके बाद सरकार ने एक एसआईटी की टीम गठित कर जांच का जिम्मा सौंपा था। सदन में बताया गया था कि सरकारी विभागों को गुमराह कर कागजातों में हेराफेरी की गई है। इसमें यह भी कहा गया था, कि सरकारी विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने भी इसमें अवैध निर्माणकर्ताओं का साथ दिया है जिसकी जांच होना जरूरी है। फिलहाल एसआईटी की टीम मालाड़ पश्चिम के मढ़ आईलैंड इलाके में संरचनाओं और उनके पेपरों की जांच कर रही है। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Islan
दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। MHB पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में दोनों पक्षों के झड़प के बीच तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है।
मुंबई: दहिसर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ख़ूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दहिसर पश्चिम के आईसी कॉलोनी के नजदीक लिंक रोड़ पर गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मामले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस स्टेशन अंतर्गत गणपत पाटिल नगर की झोपड़पट्टी में रहने वाले शेख और गुप्ता इन दोनों परिवारों के बीच 2022 में क्रॉस क्राइम दर्ज किए गए था। तभी से उनमें आपसी विवाद चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured
रविवार को क्या हुआ?
रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अरमान शेख शराब के नशे में गणपत पाटिल नगर गली नंबर 14 स्थित राम नवल गुप्ता की नारियल की दुकान के सामने गया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। दोनों ने अपने बच्चों को बुलाया। राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता एक पक्ष से आए। दूसरे पक्ष से हामिद नसीरुद्दीन शेख, उनके बेटे अरमान हामिद शेख और हसन हामिद शेख के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस मारपीट में राम नवल गुप्ता और अरविंद गुप्ता की मृत्यु हो गई और अमर गुप्ता और अमित गुप्ता घायल हो गए हैं। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured
वहीं, हामिद शेख की भी मौत हो गई है जबकि उनके बेटे अरमान शेख और हसन शेख घायल हो गए हैं। डीसीपी आनंद भोईटे ने कहा कि तीनों शवों को शताब्दी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की ओर से हत्या का केस दर्ज करने के प्रक्रिया चल रही है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। क्योंकि वह घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured
डिजिटल डेस्क BJP Government: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झूठे भ्रष्टाचार में फंसाकर सत्ता का खेल खेलने वाली बीजेपी जब सत्ता में आई तो राज्य को विकसित करने का उसका नजरिया भी सामने आने लगा है। यहां जनता को शराबी बनाकर अपनी तिजोरी भरने का पुख्ता इंतजाम कर लिया है। (Development model of BJP government)
सरकार ने 67 शराब की नई दुकानें खोलकर जनता को नशा मुक्त बनाने में लगी है। नशा यानी जीवन। जीवन से मुक्ति दिलाने के लिए शराब का सहारा ले रही है। अब जनता शराब पीकर मदमस्त रहा करेगी। उसे मंहगाई बेरोजगारी और शिक्षा की चौपट की जा रही व्यवस्था नहीं दिखेगी। छत्तीसगढ़ के विकास रचने के लिए अब 741 सरकारी शराब के ठेके चलेंगे। जिसकी कमाई से सरकार मनमाने ढंग से राजसी जिंदगी जीने की व्यवस्था कर लेगी। (Development model of BJP government)
कभी विधायकों के वेतन तो कभी भत्ते में बढ़ोत्तरी करके खुशी मनाएंगे विधायक। और चाहिए ही क्या उन्हें? बीजेपी सरकार नहीं चाहती कि गरीब निम्न मध्यम वर्ग पढ़े लिखे क्योंकि शिक्षा का व्यापारीकरण कर चुकी पार्टी की सरकार जानती है कि गरीब और निम्न वर्ग पढ़ लिख लेगा तो गुलाम बनने से इनकार कर सरकार से रोजगार और अन्य अधिकार मांगने लगेगा। (Development model of BJP government)
https://www.cgstate.gov.in
इसलिए न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी की कहावत को चरितार्थ करने के लिए 4000 सरकारी स्कूल बंद करने का बीजेपी राज्यसरकार ने फैसला कर लिया है। ऐसा ऐतिहासिक फैसला करने का दुस्साहस केवल बीजेपी सरकार ही कर सकती है। इतनी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बंद करने से सरकार का खजाना भरा रहेगा। क्योंकि तब 35000 शिक्षकों को वेतन देने ही नहीं होंगे। यानी सरकार तीन का एक करके शिक्षक पदों को ही नहीं प्रधानाध्यापकों के पद भी खत्म कर देगी। (Development model of BJP government)
इस तरह से सरकार अरबों रुपए खर्च करने से पैसे बचा लेगी। क्योंकि बीजेपी नहीं चाहती कि लोग पढ़ें। वह तो जनता को अनपढ़ गुलाम बनाने में विश्वास करती है। अनपढ़ जनता रहेगी तो ही अनपढ़ लोगों की सरकार दौड़ेगी। बीजेपी को सिर्फ सरकार चलानी है जनता की सेवा नहीं। इसीलिए बीजेपी शिक्षित लोगों को शहरी नक्सली कहती हैं कि वे जनता के अधिकार मांगते हैं। ऐसे लोग सरकार की आंखों में बहुत चुभते हैं जो सरकार के नकारेपन को सार्वजनिक करे। (Development model of BJP government)
Mumbai News: मुंबई पुलिस ने 7 थानों में चाइल्ड फ्रेंडली जोन बनाए हैं। जहां पीड़ित बच्चों को सहज वातावरण मिलेगा। कार्टून, खिलौनों से सजे कमरों में प्रशिक्षित अधिकारी बच्चों से संवेदनशीलता का खयाल रखते हुए बात करेंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations
Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। पहली बार मुंबई के 7 पुलिस स्टेशनों में चाइल्ड फ्रेंडली जोन की शुरुआत की गई है। यह ज़ोन विशेष रूप से उन बच्चों के लिए बनाए गए हैं जो किसी अपराध के शिकार हुए हैं या किसी जांच प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations
पुलिस स्टेशन का गंभीर माहौल
मुंबई पुलिस लगातार बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हालांकि, कई बार जांच के दौरान पीड़ित बच्चों को पुलिस स्टेशन बुलाना पड़ता है। कई बार पुलिस स्टेशन का गंभीर माहौल बच्चों में डर पैदा कर देता है। जिससे वे खुलकर बात नहीं कर पाते और जांच में पुलिस वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations
कैसे बनाया गया है बच्चों का कमरा?
इसी को ध्यान में रखते हुए, मुंबई पुलिस अब हर पुलिस थानों में ऐसे कमरे बनाने जा रही है जो बच्चों के अनुकूल रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने इसकी शुरुआत कर दी है। शुरुआती 7 अलग-अलग पुलिस थानों में चाइल्ड फ्रेंडली ज़ोन बनाए गए हैं। इन कमरों को कार्टून के चित्र, खिलौने और गेम्स के उपकरणों से सजाया गया है। यहां बच्चों को एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण मिलता है जिससे वे तनावमुक्त होकर पुलिस से बात कर सकेंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations
प्रत्येक चाइल्ड फ्रेंडली ज़ोन में एक प्रशिक्षित अधिकारी तैनात किया गया है जो बच्चों से संवेदनशीलता का खयाल रखते हुए बात करेंगे। उन्हें सहज महसूस कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पुलिस को जांच में मदद मिलेगी। इस ज़ोन की एंट्री भी अलग रखी गई है ताकि बच्चों को यह जगह किसी थाने जैसी न लगे। साथ ही, आपात स्थिति के लिए बाहर एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations
— जूहू पोलीस ठाणे – Juhu PS Mumbai (@Juhu_PS) May 17, 2025
एनसीपीसीआर की गाइडलाइन क्या है?
हर पुलिस स्टेशन में सहायक उपनिरीक्षक स्तर से नीचे के एक अधिकारी को बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO) के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए, जिसे बच्चों से संवाद और देखभाल के लिए विशेष प्रशिक्षण मिला हो।
विशेष किशोर पुलिस इकाइयों की बैठक भी CWPO की निगरानी में होनी चाहिए और सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखे जाने चाहिए।
साथ ही, बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों की होगी।
CWPO और अन्य पुलिस कर्मियों को समय-समय पर POCSO, JJ Act, बाल श्रम कानून, और अन्य प्रासंगिक अधिनियमों में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
CWPO को ‘Track the Missing Child’ पोर्टल के संचालन व मॉनिटरिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है।
मुंबई पुलिस की यह पहल न केवल बच्चों के अधिकारों की रक्षा करती है, बल्कि उन्हें न्याय प्रणाली का भरोसेमंद हिस्सा भी बनाती है। यह एक उदाहरण है कि संवेदनशीलता और सुरक्षा साथ-साथ कैसे चलाया जा सकता है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations