Category: Civic Issues

covers important public concerns from around the world, including infrastructure, traffic, pollution, water supply, healthcare, education, corruption, urban development and government services. Our mission is to highlight civic challenges, promote accountability and keep citizens informed about issues that affect everyday life.

  • उद्धव की घोषणा पर भड़के कांग्रेस नेता संजय निरुपम

    उद्धव की घोषणा पर भड़के कांग्रेस नेता संजय निरुपम

    चुनावी टिकट के बंटवारे पर भड़के संजय निरुपम। कहा, कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए ऐसी हरकत जानबूझकर की जा रही है।

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी में सब कुछ ठीक नहीं है। दरअसल शिवसेना (UBT) ने मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर शनिवार को अमोल कीर्तिकर का नाम घोषित किया है। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम भड़क गए। कहा, कि कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर ऐसी हरकत की जा रही है।

    संजय निरुपम ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर सवाल खड़ा कर दिया है। संजय निरुपम ने कहा, कि शिवसेना (UBT) ने उत्तर पश्चिम सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया, जबकि अभी तक सीट बटवारे पर फैसला नहीं हुआ है। संजय निरुपम ने कहा, कि 8 से 9 सीटें पेंडिंग है और उसमें से एक उत्तर पश्चिम की सीट भी है। उद्धव ठाकरे गठबंधन धर्म का उल्लंघन कल रहे है।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/06/mumbai-open-game-of-land-jihad-in-kandivali-west

    कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, कि ‘कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए ऐसी हरकत जानबूझकर की जा रही है। उद्धव ठाकरे ने जिस उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया है वह कौन है? वह खिचड़ी स्कैम का घोटालेबाज है। उसने खिचड़ी सप्लायर से बैंक चेक के जरिये रिश्वत ली है।’

    कांग्रेस,
    उत्तर पश्चिम एकनाथ शिंदे के सांसद गजानन कार्तिक एवं उद्धव ठाकरे के साथ अमोल कार्तिक की फाइल तस्वीर

    संजय निरुपम ने कहा, ‘कोविड के समय प्रवासी मजदूरों को बीएमसी की तरफ से मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया गया था। यह एक सराहनीय कार्य था लेकिन गरीबों के खाने में से शिवसेना के उम्मीदवार ने कमीशन खाया है और ईडी मामले की जांच कर रही है। क्या ऐसे घोटालेबाज उम्मीदवार के लिए कांग्रेस और शिवसेना के कार्यकर्ता प्रचार करेंगे? दोनों पार्टी के नेतृत्व से मेरा यह सवाल है।’

    Live video on indian fasttrack news channel

    अमोल कीर्तिकर के पिता गजानन कीर्तिकर हैं सांसद

    आप जानकारी देते हुए बता दें, कि उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से अमोल कीर्तिकर के पिता गजानन कीर्तिकर इस वक्त के मौजूदा सांसद हैं। गजानन कीर्तिकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना से संसदीय चुनाव जितने के बाद पार्टी से बगावत कर शिंदे गुट मे पाला बदल लिया है। कार्तिक इस वक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से संजय निरुपम ने उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शिवसेना उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर ने संजय निरुपम को 2 लाख 60 हज़ार से भी अधिक वोटों से हराया था।

  • कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ समेत 16 पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

    कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ समेत 16 पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

    बिना इजाज़त सफाईकर्मियों के साथ मनपा (BMC) मुख्यालय के बाहर कांग्रेस और एनसीपी द्वारा निकाले गए मोर्चा के मामले विधायक वर्षा गायकवाड़ समेत 16 पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सफाईकर्मियों के साथ मनपा (BMC) मुख्यालय के बाहर कांग्रेस और एनसीपी द्वारा निकाले गए मोर्चा के मामले में आजाद मैदान पुलिस ने विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ समेत 16 पदाधिकारियों और 60 से 70 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के मोर्चा निकालने का मामला दर्ज किया गया है। (Mumbai case filed against Varsha Gaikwad)

    मुंबई की विशेष मलिन बस्तियों में स्वच्छता के लिए ठेकेदारी प्रथा अपनाई जा रही है। ठेका प्रथा से दैनिक मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ जायेगी है। इसलिए सफाई कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मांग किया, कि मनपा (BMC) प्रशासन 1200 करोड़ रुपये के टेंडर रद्द करें। इस आंदोलन में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार ग्रुप), आप, कम्युनिस्ट पार्टी और इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों ने हिस्सा लिया। (Mumbai Congress Party Varsha Gaikwad News)

    इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मनपा मुख्यालय और सामने की सड़कों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने इस सड़क को जाम कर मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मनपा कमिश्नर इकबाल सिंह चहल से मिलने की कोशिश की। (Mumbai Congress Party Varsha Gaikwad News)

    https://indian-fasttrack.com/2023/03/27/strange-hospital-strange-doctor

    मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़..

    पुलिस बल ने उन्हें मुख्यालय जाने से रोक दिया। पुलिस सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आजाद मैदान थाने ले गई। आज़ाद मैदान पुलिस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के साथ प्रकाश रेड्डी और 15 अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ 60 से 70 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया, कि बिना इजाजत मोर्चा निकालने और आदेश का उल्लंघन करने का के लिए भारतीय दंड संहिता सहित मुंबई पुलिस की धारा 143, 145, 149 के साथ 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (Mumbai Congress Party Varsha Gaikwad News)

    कांग्रेस,

    मंत्रालय के सामने किया सड़क जाम ..

    युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को मंत्रालय के यहां सड़क जाम कर दिया था। उस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राउत और 17 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इलेक्ट्रो बांड के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मांगी गई सूची एसबीआई द्वारा अब तक नहीं दिए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने बुधवार को मंत्रालय के पास सड़क रोककर प्रदर्शन किया था। उस वक्त सभी अधिकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इन सभी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। (Mumbai Congress Party Varsha Gaikwad News)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मालाड़ मे अवैध निर्माण के लिए झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या।

    मालाड़ मे अवैध निर्माण के लिए झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या।

    मालाड़ मनपा पी/उत्तर विभाग अंतर्गत अवैध निर्माण कार्य को अंजाम देने के लिए किटी इसोबिस हेडिक्स, डेरीस इसोबिस हेडिक्स, नोएल और जीन इसोबिस द्वारा पूराने जीवित झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या की जा रही है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ मनपा पी/उत्तर विभाग अंतर्गत अवैध निर्माण कार्य को अंजाम देने के लिए पूराने जीवित झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या की जा रही है। इस पर मनपा पी/उत्तर विभाग उद्यान विभाग के सहायक अधीक्षक (Assistant superintendent of Garden department) कछुआ कार्यवाही के नाम पर चुप्पी साध ली है। यहां लगभग 33 गुन्ठा खेती की नॉन डेवलपमेंट जोन वाली जमीन पर अवैध भर्नी को लेकर मनपा पी/उत्तर विभाग के घन-कचरा विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसी समय अवैध भर्नी माफिया राजेश चौरसिया के खिलाफ मनपा कानून एमआरटीपी (MRTP) के तहत नोटिस जारी किया गया है। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या..

    मालाड़ पश्चिम, मार्वे रोड़, कल्पना पार्क के बाजू में कमल तलाव के पीछे सर्वे कंमाक 66/13 भाग सीटीएस. क्रमांक 2248 पार्ट, सर्वे नं 64/1 पार्ट सीटीएस क्रमांक 2249 पार्ट सर्वे क्रमांक 6473 सीटीएस नं 2251 सर्वे क्रमांक 64/4 सीटीएस नं 2497 सर्वे नं 64/2 सीटीएस नं 2250 पार्ट मौजे मालवणी गांव तालुका बरीवली, मार्वे रोड , मालवणी, मालाड़ पश्चिम, मंबई -95 कुल मिलाकर 3069 स्केवर मिटर के एरिया में यानी लगभग 33 गुन्ठा खेती की नॉन डेवलपमेंट जोन वाली जमीन में अवैध निर्माण कर लोगों को यहां फंसाने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए यहां वृक्षों की निर्मम हत्या की जा रही है। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    हालांकि पैसों के बल पर यहां अवैध निर्माण के जरिये गाले और रूम बनाकर यहां के जमीन माफिया लोगों को बेचने में कामयाब भी हो जाएंगे। लेकिन मनपा के उच्च अधिकारियों से शिकायत होने पर, वही भ्रष्ट मनपा अधिकारियों द्वारा तोड़क कार्रवाई कर अवैध बांधकामों को ज़मिदोस्त कर दिया जाएगा। तब यहां गाले और मकान खरीदने वालों के साथ पैसों की ठगी होने की पूरी संभावना है। ऐसे में यहां अपनी पूंजी लगाने से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    आम जनता को इस खबर के माध्यम से सावधान रहने की अपील की जा रही है। अंदाजन 33 गुन्ठे की जमीन पर अवैध गालों का निर्माण कर यहां लगों को बेचकर पैसे ठगने का प्लान बनाया जा रहा है। मनपा नियमानुसार कभी भी इन अवैध बनाए जाने वाले गालों पर तोड़क कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन पैसों की लालच में मनपा पी/उत्तर विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की सहमति प्राप्त होने की भी जानकारियां प्राप्त हो रही है। मनपा पी/उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) किरण शिवाजीराव दिघावकर को अपने विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर ध्यान देने की जरुरत है। जबकि यहां वृक्षों की निर्मम हत्या मामले में पुलिसिया कार्रवाई कर आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/23/illegal-business-of-government-land-by-land-mafia-omji-kumawat

    कुछ महीनों पहले जमीन मालिक श्रीमती किटी इसोबिस हेडिक्स, श्री. डेरीस इसोबिस हेडिक्स, श्री नोएल, कमारी जीन इसोबिस इन चारों ने मिलकर मनपा की अनुमति लिए बिना यहा खेती की नॉन डेवलपमेंट जोन की जमीन पर रात दिन ट्रकों के जरिये अवैध भर्नी कर झाड़ियां और वृक्षों को नष्ट कर रहे थे। मनपा पी/उत्तर विभाग के घन-कचरा विभाग के नज़र में आते ही कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार बाद में मनपा अधिकारियों से इनकी पैसों को लेकर सेटिंग हो गई। जिसमें अवैध भर्नी माफिया राजेश चौरसिया के खिलाफ सिर्फ मनपा कानून एमआरटीपी (MRTP) के तहत नोटिस जारी कर ठंडे बक्से में डाल दिया और आगे की पुलिस कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    Live video on indian fasttrack news channel

    जबकि चारों जमीन मालिकों के खिलाफ सरकारी पक्ष की तरफ से पुलिसिया कार्रवाई कर इन चारों को भर्नी माफिया चौरसिया के साथ गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। उसी सेटिंग के बल बूते अब बेधड़क रात-दिन यहां पुरानी झाड़ियां और वृक्षों को नष्ट किया जा रहा है। खुले तौर पर मनपा अधिकारियों से यहां अवैध चालियों का निर्माण कर बेचने की मंशा जाहिर कर दी गई है। यहां करोड़ की लेनदेन में अपना हिस्सा पाने के लिए मनपा अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं करते हुए चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है, कि मनपा प्रशासन के उच्च अधिकारियों को इन भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामों पर दंडित करते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

  • 5 मार्च तक मुंबई में 15% ठाणे में 50% पानी कटौती, वजह जानें

    5 मार्च तक मुंबई में 15% ठाणे में 50% पानी कटौती, वजह जानें

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पिसे वॉटर पंपिंग स्टेशन में आग लगने के कारण मुंबई में 5 मार्च तक 15 और ठाणे शहर में 50 प्रतिशत पानी कटौती होगी। मनपा जलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर और 15 पंप चालू हो गए हैं, तीसरा ट्रांसफार्मर 5 मार्च तक चालू होगा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC)  के पिसे वॉटर पंपिंग स्टेशन में सोमवार को आग लगने के कारण मुंबईकरों को 5 मार्च तक 15 फीसदी पानी कटौती का सामना करना पड़ेगा। मनपा जलापूर्ति विभाग (BMC water supply Department) के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर और 15 पंप चालू हो गए हैं, तीसरा ट्रांसफार्मर 5 मार्च तक चालू होने की उम्मीद है। इसके कारण 27 फरवरी आधी रात से 5 मार्च तक मुंबई शहर सहित पश्चिमी उपनगर, पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति में 15 फीसदी की कटौती होगी। इस दौरान, ठाणे शहर, भिवंडी के रहिवासियों को भी पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। मनपा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की आग से प्रभावित सेंटर की मरम्मत की जा रही है। दो ट्रांसफार्मर और 20 में से 15 पंप चालू कर दिए गए हैं। (Mumbai And thane water cut BMC news)

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में पानी नहीं आया। जिन हिस्सों में पानी आया, वहां 30 फीसदी तक कटौती थी और काफी कम दबाव में पानी आया। आग की वजह से मुंबई के साथ ठाणे के भी कई हिस्से पानी कटौती से प्रभावित रहे। आग की घटना सोमवार को देर रात हुई थी, इसलिए लोगों तक जानकारी भी नहीं पहुंच सकी। शहर के कई इलाकों में पानी स्टोरेज की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए लोग दिनभर परेशान रहे। (Mumbai And thane water cut BMC news)

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/23/illegal-business-of-government-land-by-land-mafia-omji-kumawat

    ठाणे में 50 प्रतिशत पानी कटौती

    मुंबई मनपा के भातसा बांध पर पिसे पंपिंग स्टेशन में हुई शॉर्ट सर्किट की घटना का असर ठाणे की जलापूर्ति (water supply) पर भी पड़ा है। शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई में कटौती हुई है। मुंबई मनपा ठाणे शहर को प्रतिदिन 85 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है। घटना के चलते उक्त आपूर्ति में मुंबई मनपा ने 50 प्रतिशत पानी कटौती लागू की है। इसके चलते शहर के धोबी घाट, कोपरी ईस्ट, आनंद नगर, गांधी नगर, नौपाड़ा, बी केबिन, राम मारुति रोड टेकड़ी बंगला, पांचपाखाड़ी, हजूरी, लुईसवाडी, वागले इस्टेट, साईनाथ नगर, रघुनाथ नगर, अंबिका नगर, जीजामाता नगर, रामचंद्र नगर, इंदिरा नगर की जलापूर्ति बाधित हो गई है। (Mumbai And thane water cut BMC news)

    Live video on indian fasttrack news channel

    मुंबई को मोडक सागर, तुलसी, तानसा, विहार, मध्य वैतरणा, भातसा झील और अपर वैतरणा झील से प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। अब झीलों में पानी कम होने लगा है। (Mumbai And thane water cut BMC news)

  • भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    • मालवनी के नामचीन व्यक्ति का ओमजी कुमावत के पीछे हाथ।
    • सरकारी दफ्तरों मे हेराफेरी करने में फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर का साथ।
    • पुलिस और कानूनी पचड़े से बचने के लिए भाजपा से मिलाया हाथ।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम, मालवनी का इलाका समुद्र किनारे होने की वजह से कलेक्टर और मैंग्रोवस की जमीन से भरा पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर ओमप्रकाश कुमावत उर्फ ओमजी जैसे भूमाफिया सरकारी जमीन को बेचकर पैसे कमाने का काम कर रहे है। ओमजी कुमावत के खिलाफ़ कई सरकारी जमीन बेचने मैंग्रोवस को दफ़न करने जैसे अनगिनत अपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन ओमजी कुमावत हमेशा से राजकिय पार्टियों का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्तारी से बच जाता है। हालही में इसने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा हुआ है उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी को इसपर विचार करने की जरूरत है।

    भाजपा को मिल सकती है करारी हार ..

    मालवनी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत एक दल-बदलू नेता है। जो कभी कांग्रेस पार्टी के खेमे में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। सरकारी जमीनों को गैरकानूनी बेचना और कुछ पैसे खर्च कर गरीब लोगों को राशन बांटते हुए फ़ोटो खिंचवाने के बल बूते ओमजी लगातार असलम शेख से पार्टी टिकट की डिमांड कर रहा था। ओमजी का आचरण देखते हुए असलम शेख ने कभी भी उसके नगरसेवक बनने के ख्वाब का समर्थन नहीं किया। साथ ही इसके गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ हुए पुलिस मुकदमें मे ओमजी कुमावत की कभी भी सहायता नहीं की। फलस्वरूप ओमजी कुमावत पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का ख्वाब ..

    ओमजी,
    चुनावी टिकट की चाह में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओमजी कुमावत की तस्वीर

    लोगों का कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी से भी ओमजी कुमावत की चुनाव लड़ने की मंशा पूरी नहीं होगी। लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा और सांसद गोपाल शेट्टी के साथ होने से पुलिस प्रशासन पर आसानी से दबाव बनाकर अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी से ओमजी कुमावत बचने में हमेशा कामयाब हो जाता है। लोगों का यह भी कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी जी को इसपर विचार करने की जरूरत है। ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया को साथ में रखने से पार्टी की गरिमा ही धूमिल होगी। जबकि सांसद गोपाल शेट्टी केंद्र के संसद से लेकर आम जनता के बीच साफ़ सुथरे छवि के धनी हैं। कहीं ऐसा न हो, कि ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया के चलते उनकी गरिमा कलंकित हो जाए। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को उत्तर मुंबई सांसद की सीट पर करारी हार का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसी संभावना स्थानिय जनता ने व्यक्त किया है। 

    आप को बता दें, कि ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 488/23 के तहत सरकारी कलेक्टर की जमीन हथियाने का अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस जमीन का कुछ तुकडा प्राईवेट जमीन बताकर राधेश्याम गुप्ता को 80 लाख रुपये में ओमजी कुमावत ने बेच दिया है। राधेश्याम गुप्ता एक साधारण व्यापारी होने के कारण जमीन के कागजातों की हेराफेरी से अंजान रहे। लेकिन जब पता चला तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। राधेश्याम गुप्ता के पैसे वापस मांगने पर ओमजी ने पुलिस केस का हवाला बताकर उसे रफा-दफा कर दिया।

    सरकारी जमीनों का मुआयना करते फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर की तस्वीर

    कौन है फैयाज टक्कर ?

    इसी तरह मालाड़ पश्चिम के मार्वे बीच दरिया पार मनोरी गांव के कुछ लोगों को बहला फुसला कर उनकी जमीन हथिया ली है। ओम जी कुमावत सरकारी जमीन के कागजातों में हेरा फेरी करने के लिए मालवनी के एक नामचीन व्यक्ति के जरिए एक खास व्यक्ति फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर को हमेशा के लिए हायर किया हुआ है। फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर के बारे में आपको बता, दें कि यह सरकारी कलेक्टर, तलाठी और तहसीलदार कार्यालय के छोटे से बड़े अधिकारियों को मैनेज करने में कुख्यात है। फैयाज का कहना है कि सरकारी कागजातों में हेरा फेरी को लेकर कोई भी इसका टक्कर नहीं दे सकता। सरकारी अधिकारी भी इसके टक्कर से मात खा जाते हैं।

    Live Video on indian fasttrack news channel

    कुछ साल पहले मालवनी अंबोजवाडी के पीछे धारवली गांव में जमीन देने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ठगने का भी फैयाज टक्कर पर आरोप है। जिसको लेकर शिकायतकर्ताओं ने दिंडोशी कोर्ट मे याचिका दायर की है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मालवनी का नामचीन व्यक्ति सरकारी और प्राईवेट खाली पड़ी जमीनों का पेपर में हेराफेरी कर कब्जा और बेचने में ओमजी कुमावत का पूरा सहयोग करता है। बताया जाता है, कि फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर मालवनी के इसी नामचीन व्यक्ति का खासमखास बंदा है। जो इसी नामचीन व्यक्ति के इशारे पर सरकारी महकमे के चपरासी से अधिकारी तक को पैसों के बल पर खरीदकर सरकारी कागजातों में हेराफेरी करता है। यदि ऐसा होता रहा तो आम जनता का भरोसा शासन प्रशासन से उठ जाएगा।
    पढ़िए अगले अंक में …

  • मुंबई के अंधेरी आरपीएफ ने चलाया ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान

    मुंबई के अंधेरी आरपीएफ ने चलाया ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान

    • ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत अंधेरी आरपीएफ ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में एक को किया गिरफ्तार।
    • लगभग 4 लाख 15 हज़ार रुपये के मोबाइल फोन हुए चोरी।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अंधेरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुलिस ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में घाटकोपर पूर्व, छेडानगर झोपड़पट्टी के रहने वाले 29 वर्षीय चोर समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, कि चोर के खिलाफ़ लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के कुल 13 मोबाइल फोन चोरी का आरोप है। पुलिस ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत गिरफ्तारी के साथ 12 और भी चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान ..

    मिली जानकारी के मुताबिक, अंधेरी रेलवे स्टेशन पर 6 जुलाई 2023 से 21 फरवरी 2024 के बीच कुल 4 महंगे मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन 1 लाख 32 हज़ार 999 के आसपास है। इसकी गंभीरता को देखते हुए “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सीपीडीएस. की टीम गठित कर एसआयपीएफ. पुनीत यादव के नेतृत्व में लोकल ट्रेन में चोरी करने वाले समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी के कुछ मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिए है।

    सुरक्षा,

    इसे भी पढ़े:- सरकारी जमीन पर पड़े गिद्धों की नजर समुद्र किनारे मैंग्रोवस को कर रहे हैं खत्म

    जांच में पता चला, कि समीर ईशाक मुजिब शेख आदतन चोर है। जिसके खिलाफ मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 हजार 500 रुपये के तीन मोबाइल फोन, बोरीवली रेलवे स्टेशन पर 1 लाख 48 हज़ार 799 रुपये के तीन मोबाइल फोन और बोयसर रेलवे स्टेशन पर 94 हज़ार 998 रुपये के सात मोबाइल फोन चोरी के मामले दर्ज है। कुल मिलाकर लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के मोबाइल फोन चोरी मामले में आरपीएफ ने चोर को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। अब 13 विभिन्न मोबाइल फोन चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    भ्रष्ट प्रभारी डिओ अभय जगताप द्वारा शासन प्रशासन को हमेशा गुमराह करने का प्रयास। 5 लाख रुपये लेनदेन की चर्चा, एंटी करप्शन विभाग।

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगरपालिका, आर/ दक्षिण (BMC R/South) विभाग के डिओ (D.O) अभय जगताप और अवैध निर्माण (Illegal construction) के ठेकेदार (Contractor) चंचल यादव के बीच चोली दामन का याराना लगता है। भ्रष्टाचार के तहत विडंबना यह है, कि प्रभारी सहायक आयुक्त ललित तलेकर भी अभय जगताप के भ्रष्ट रवैये पर अपनी चुप्पी साध ली है। जबकि महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके एकनाथ शिंदे ने हमेशा ही भ्रष्टाचारियों (Corruption) पर लगाम लगाने की बातें कहीं है। मगर भ्रष्टाचार है कि मनपा (BMC) को कुतर-कुतर कर खाता जा रहा है। आर/दक्षिण विभाग के डिओ अभय जगताप के कारनामे जग जाहिर हो चुके हैं। उक्त डिओ अभय जगताप मनपा और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए कानून की धज्जियां उड़ाकर दौलत कमा रहे हैं। (भ्रष्टाचार)

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सरकार करेगी विकास

    मनपा के भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन का रवैया..

    मनपा आर/दक्षिण विभाग के अंतर्गत इमारत व कारखाना विभाग में कार्यरत पद निर्देशित अधिकारी व कार्यकारी अभियंता (प्रभारी डिओ) अभय जगताप और अवैध बांधकाम के ठेकेदार चंचल यादव की साठगांठ से धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है, कि कांदिवली (पूर्व), वडारपाड़ा रोड नंबर 2, लोकमान्य चाल, सागर मेडिकल के सामने G+2 (तीन मंजिला) के व्यवसायिक (Commercial) गाले के अति धोखा दायक अवैध निर्माण को जिस ठेकेदार चंचल यादव द्वारा अवैध रूप से किया गया।

    उस अवैध निर्माण को मनपा आर/दक्षिण के प्रभारी डिओ अभय जगताप का संरक्षण प्राप्त है। जिसमें 5 लाख रुपए के लेनदेन (आर्थिक व्यवहार) की चर्चा है। जो उक्त अवैध बांधकाम की तमाम शिकायतों के बावजूद न तोड़ा जाना प्रमाणित करता है, कि उक्त अवैध निर्माण को भ्रष्ट (Corrupt) डिओ (प्रभारी) अभय जगताप का वरदहस्त प्राप्त है। अब ऐसे में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का दम भरने वाली एंटी करप्शन (Anti Corruption) विभाग भी कुंभकरण की नींद में सो रहा है ऐसा स्थानीय समाज सेवकों का मानना है। (भ्रष्टाचार)

    भ्रष्टाचार,
    कांदिवली पूर्व अवैध निर्माण की तस्वीर

    अब देखना यह है, कि आर/दक्षिण विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त ललित तलेकर कौन सी कार्रवाई करेंगे। याद हो, कि उक्त भ्रष्ट प्रभारी डिओ अभय जगताप द्वारा शासन प्रशासन को हमेशा गुमराह करने का प्रयास करने की चर्चा है। देखना है, कि आर/दक्षिण विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) कौन सी दंडात्मक कार्रवाई करते हैं। (भ्रष्टाचार)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Maratha Reservation : महाराष्ट्र में फिर गर्म हो रहा मराठा आरक्षण का मुद्दा, Manoj Jarange का Mumbai

    Maratha Reservation : महाराष्ट्र में फिर गर्म हो रहा मराठा आरक्षण का मुद्दा, Manoj Jarange का Mumbai

    Maratha Reservation : महाराष्ट्र में फिर गर्म हो रहा मराठा आरक्षण का मुद्दा, मनोज जरांगे का मुंबई तक विरोध मार्च शुरू। यात्रा के दौरान नवी मुंबई में वाहनों पर प्रतिबंध।

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    – महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण का मुद्दा गर्म हो रहा है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा औरंगाबाद के जालना ज़िले से बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई की तरफ़ कूच की है। हज़ारों की संख्या में लोग हाथों में भगवा झंडे लिए और साथ में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति लिए हुए पुणे के रांजणगांव तक पहुंचे हैं। इसके बाद मराठा पुणे के जुन्नर से निकले और अब ये सभी लोग आज लोनावाला पहुँचेंगे। मनोज जारँगे पाटिल की अगुवाई में 20 जनवरी को जालना से सरकार के खिलाफ विरोध मोर्चा मैं यह पूरी भीड़ शामिल हजारों की तादाद में लोग मुंबई के रास्ते में निकले हैं । इनके 26 जनवरी तक मुंबई पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सरकार मराठा आरक्षण के लिए निकले इस जत्थे को मुंबई आने से रोकने की पूरी कोशिश में जुटी है और मराठा नेताओं से लगातार बात कर रही है। सरकार मराठा नेताओं से अनुरोध कर रही है वे मुंबई में प्रदर्शन के लिए ना आएं, इसका जनमानस पर प्रभाव पड़ेगा।

    मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जारांगे का मार्च 25 जनवरी को नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय की हद मे आ रहा है। इसको ध्यान मे रखते हुए, 25 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से 26 जनवरी को रात 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के लिए शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा मार्च गुजरने वाले, शहर की सभी सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर रोक लगा दी गई है।

    इसे भी पढ़े:- यात्रियों द्वारा रनवे पर खाना खाने की घटना पर मुंबई हवाईअड्डे पर 90 लाख रुपये का जुर्माना

    Maratha Reservation,

    मनोज जरांगे पाटील ने महायुति सरकार द्वारा रखे गए तीन खंड वाले प्रस्ताव (Maratha Reservation) को खारिज कर दिया है। छत्रपति संभाजीनगर संभागीय आयुक्त मधुकरराजे आर्दड और कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय रांजनगांव गणपति स्थित मोर्चे में ढाई घंटे के प्रतीक्षा के बाद मनोज जरांगे पाटील से मुलाकात की सुबह चार बजे शुरू हुई चर्चा के डेढ़ घंटे तक उनसे मुंबई आने से बचने का आग्रह किया गया। हालाँकि, पाटिल अपनी बात पर अड़े रहे। इस चर्चा में मनोज जारांगे पाटिल ने साफ तौर पर कहा, कि “जिन 54 लाख लोगों का कुनबी रिकॉर्ड मिला है, उन्हें और उनके आश्रितों को भी जाति प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा, कि “सर्वेक्षण कार्य जारी रखें। क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई के साथ अदालती लड़ाई जारी रहेगी। लेकिन उससे पहले सरकार हमें आरक्षण दे।”

    Live video on indian fasttrack news channel

    Maratha Reservation: सवा लाख से अधिक गणनाकार मंगलवार से शुरू..

    मराठा आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय में महाराष्ट्र सरकार की उपचारात्मक याचिका के समर्थन में राज्यभर में मंगलवार को सवा लाख से अधिक गणनाकारों एवं अधिकारियों की मदद से अनिवार्य सर्वेक्षण शुरू हो गया है। राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने सोमवार को कहा, कि “गणनाकारों को इस प्रक्रिया को त्रुटिहीन रखने का निर्देश दिया गया है और यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी।” उन्होंने एक बयान में कहा, “अधीक्षकों और अधिकारियों समेत सवा लाख से अधिक गणनाकारों को यह कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है। उनका प्रशिक्षण पूरा हो गया है। राज्य के सभी 36 जिलों, 27 नगर पालिकाओं और सात छावनी बोर्ड में सर्वेक्षण शुरू है जो 31 जनवरी तक चलेगा।”

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे से मुंबई की ओर नहीं बढ़ने की अपील की और इस बात पर जोर दिया कि मुद्दे पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग काम कर रहा है।

  • Mumbai Local Train: नए साल पर मुंबई वासियों लिए सौगात, रातभर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

    Mumbai Local Train: नए साल पर मुंबई वासियों लिए सौगात, रातभर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

    Mumbai Local Train : सेंट्रल रेलवे की चारों स्पेशल ट्रेनों में से दो मुख्य लाइन और दो हार्बर लाइन पर संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही पश्चिम रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेन। मुंबई लोकल ट्रेन स्पेशल ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – सेंट्रल रेलवे (Central Railway) और पश्चिम रेलवे (Western Railway) दोनों मिलाकर कुल 12 स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है। मुंबई लोकल ट्रेन की तरफ से नए साल के मौके पर मुबंईकरों के लिए एक तोहफा लेकर आया है। नए साल की पूर्व संध्या पर लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने रात में स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह चार स्पेशल उपनगरीय ट्रेनें 31 दिसंबर, 2023 की मध्यरात्रि से 1 जनवरी, 2024 के बीच चलेंगी।

    मुंबई लोकल ट्रेन स्पेशल ..

    इन विशेष ट्रेनों के चलने से लोगों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने में प्रशासन को मदद मिलेगी। क्योंकि लोग नए साल का सेलिब्रेशन करने के लिए दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और विभिन्न समुद्र तटों जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर जाते हैं।

    मुंबई लोकल ट्रेन,

    इसे भी पढ़े:- गैंगस्टर छोटा शकील का रिश्तेदार मुंबई में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

    क्या रहेगा मध्य रेलवे का रूट ?

    लोकल ट्रेन की सेवाएं मुख्य लाइन पर दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण स्टेशनों के बीच संचालित की जाएंगी। वहीं, हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और पनवेल के बीच ट्रेनें चलेंगी। इसमें हार्बर लाइन पर एक विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.50 बजे पनवेल पहुंचेगी। मध्य रेलवे की ओर से कहा गया है, कि एक ट्रेन पनवेल से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। आगे कहा कि चारों स्पेशल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।

    पश्चिम रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेनें..

    पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने यह भी घोषणा की है कि वह यात्रियों के लाभ के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2023 मध्यरात्रि से 01जनवरी 2024 के मध्यरात्रि तक आठ विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाएगा।

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel
  • पिछले 9 महीना से गायब सरकारी कर्मचारी लेता है हर महीने अपना पगार

    पिछले 9 महीना से गायब सरकारी कर्मचारी लेता है हर महीने अपना पगार

    सरकारी विभाग का प्रचार प्रसार जैसे अहम पद पर विराजमान अधिकारी ही पिछले 9 महीना से नदारद है और मध्यरेल आंख मूंदकर उस अधिकारी को पगार भी दे रहा है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    मध्यरेल के जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ प्रचार प्रसार (पब्लिसिटी) निरीक्षक श्रीमती. दीप्ति गुप्ता पिछले करीब 9 महीने से लापता है। बिना ड्यूटी किये हाजिरी लगाती है। जनसंर्पक विभाग के सारे कर्मचारी परेशान है, कि “मैडम की कौन सी पकड़ है।” जिससे बिना ड्यूटी के पगार ले रही है। (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    इसे भी पढ़े- महाराष्ट्र में बदलेगा स्कूली टाइमिंग राज्यपाल की पहल

    सरकारी विभाग में बिना ड्यूटी के पगार हासिल करना एक तरफ से भ्रष्टाचार का खेल माना जाता है। खबरों के मुताबिक ऐसे कई बार देखा गया कि मामूली कर्मचारी अपनी झूठी समस्या पत्र जोड़कर ऐसी हरकतें करते दोषी पाए गए हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से निष्कासित भी किया जाता रहा है। लेकिन यहां तो मध्यरेल सरकारी विभाग का ‘प्रचार प्रसार’ जैसे अहम पद पर विराजमान वरिष्ठ अधिकारी ही पिछले 9 महीना से नदारद है और मध्यरेल आंख मूंदकर उस अधिकारी को पगार भी दे रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार दीप्ति गुप्ता की पकड़ रेलवे बोर्ड से है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए.के. सिंह से फोन पर गुप्ता के बारे में पूछने पर बताया, कि “गुप्ता ऊपर फोटोग्राफी कक्ष में बैठती है। उनके लिए नीचे बैठने की जगह नही है। अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो सीपीआरओ से पूछिए।” इतना बोलकर सिंह ने फोन काट दिया। (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    मध्यरेल ,

    मध्यरेल में बिना ड्यूटी के सरकारी अधिकारी

    अब बात ये उठ रही है कि गुप्ता की पकड़ कितनी मजबूत है? इनके सम्बंध किस अधिकारी के साथ है? कि बिना काम के पगार ले रही है। इन सवालों पर सीपीआरओ चुप बैठे है। अब इस खबर के बाद गुप्ता पर कार्रवाई होगी या उनको आशीर्वाद देकर पदोन्नति किया जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता? लोगो का कहना है, कि “दीप्ति गुप्ता” महीने में दो बार आकर मस्टर पर साइन करके चली जाती है। इन बातों से सीधा मालूम होता है कि गुप्ता को कुछ जिम्मेदार अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। कानून व्यवस्था पर विश्वास रखने वाले लोगों का कहना है कि दीप्ति गुप्ता बिना ड्यूटी के सरकारी विभाग से पगार प्राप्त करने में समर्थन करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    Live video on indian fasttrack news channel