Category: Uttar Pradesh

Read the latest Uttar Pradesh news and top headlines from Lucknow, Kanpur, Varanasi, Prayagraj, Agra, Noida and across the state. Stay informed with coverage on politics, crime, government schemes, education, business, weather and major events, only on Indian FastTrack.

  • फिल्म फेस्टिवल, वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वालों को मिलेगा सम्मान

    फिल्म फेस्टिवल, वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वालों को मिलेगा सम्मान

    Short Film Festival: वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वाले प्रतिभागियों को इनाम जीतने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस कॉम्पिटिशन में 5 से 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाकर 15 फरवरी तक भेजने को कहा गया है। अलग-अलग विषयों पर वीडियो कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है…..

    Short Film Festival: वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वाले क्रिएटर्स को इनाम जीतने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल से संबंधित जिलों में रह रहे युवा जो शॉर्ट फिल्म के जानकार और विभिन्न प्रकार का वीडियो कंटेंट बनाते हैं ऐसे सभी युवाओं के लिए ‘मेरठ चलचित्र सोसायटी’ और तिलक पत्रकारिता जनसंचार स्कूल ‘चौधरी विश्वविद्यालय’ की ओर से लघु फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता (Short film Festival Competition) का आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डायरेक्टर प्रो प्रशांत कुमार ने दी।

    युवाओं की क्रियेटिविटी बढ़ावा

    प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने कहा कि जिस तरीके से नोएडा में फिल्म सिटी को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है ऐसे में आने वाले दौर में फिल्मी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए काफी अच्छा अवसर हो सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए पांचवीं बार फिल्म फेस्टिवल का आयोजन मेरठ में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार थोड़ा सा बदलाव किया गया है। एक दिन की जगह दो दिनों तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित होगा। ऐसे में युवा 15 फरवरी तक अपनी फिल्म भेज सकते हैं।

    इनामी राशि क्या है?

    प्रोफेसर प्रशांत कुमार के अनुसार इस फिल्म महोत्सव में आने वाली फिल्मों को दो श्रेणियां में रखा गया है। प्रथम श्रेणी 5 मिनट तक की तथा दूसरी श्रेणी 5 से 15 मिनट तक की रहेगी। 5 से 15 मिनट तक वाली फिल्मों में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को सम्मानित करने के साथ-साथ 21,000 रुपए और द्वितीय स्थान पाने वाले को 11,000 रुपए दिए जाएंगे। 5 मिनट तक की श्रेणी की फिल्मों में प्रथम स्थान पाने वाले को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान वाले को 5,100 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों श्रेणियों की फिल्मों में तीन-तीन कोम्प्लिमेंट्री पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

    इन विषयों पर बना सकते हैं फिल्म

    बताते चलें की इस फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न सामाजिक विषयों को शामिल किया गया है। जिसमें धर्म और आध्यात्मिक, भारतीय जीवन का मूल्य, भारतीय परिवार व्यवस्था, भारत के महापुरुष, ऐतिहासिक स्थल, नागरिक कर्तव्य, लोकल फॉर वोकल सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए क्रिएटर्स विश्वविद्यालय स्थित पत्रकारिता विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

  • Former Haryana CM Om Prakash Chautala passes away

    Former Haryana CM Om Prakash Chautala passes away

    Om Prakash Chautala, the former Chief Minister of Haryana and leader of the INLD, has passed away. He served as a Member of the Legislative Assembly seven times and held the position of Chief Minister on five occasions.

    News Desk
    Hariyana
    – Om Prakash Chautala, the former chief minister of Haryana and leader of the Indian National Lok Dal (INLD), died on Friday afternoon at his home in Gurugram. He was 89 years old.

    Chautala served as the chief minister of Haryana for an unprecedented five terms and was the son of former deputy prime minister Devi Lal. Family representatives announced that Chautala’s cremation will take place at Teja Khera in Sirsa district on Saturday afternoon, with his body available for public viewing from 8 am to 2 pm for those wishing to pay their respects.

    Chautala is survived by his two sons, Ajay Singh Chautala and Abhay Singh Chautala, along with three daughters.

    Abhay previously served as the Leader of the Opposition in the Haryana Assembly. His son, Arjun Chautala, is presently a legislator representing the Rania constituency in Haryana. Dushyant Chautala, the son of Ajay Chautala, held the position of Deputy Chief Minister of Haryana under the BJP-JJP alliance government led by Manohar Lal Khattar.

    Rakesh Sihag, spokesperson for the INLD, informed a news reporter that the former chief minister was in good health earlier in the day. However, he tragically suffered a cardiac arrest, experiencing hiccups just before his passing, Sihag noted.

    Chautala was found guilty in a corruption case linked to recruitment in 2013 and received a 10-year prison sentence. His elder son, Ajay Chautala, was one of 55 individuals convicted in the same case.

    This ruling significantly impacted his political career, preventing him from running in elections following the verdict. Chautala was released from Tihar jail in July 2021.

    Since his release, he has dedicated himself to establishing a third political front in the country after severing his connections with the National Democratic Alliance. In pursuit of this goal, he engaged with key political figures, including Bihar Chief Minister Nitish Kumar, former Prime Minister HD Deve Gowda, and former Uttar Pradesh Chief Minister Mulayam Singh Yadav in 2021. During a rally organized by Chautala in Fatehabad in September 2022, notable attendees included Nitish Kumar, NCP leader Sharad Pawar, Akali Dal’s Sukhbir Singh Badal, RJD leader and then Bihar Deputy Chief Minister Tejaswi Yadav, CPM General Secretary Sitaram Yechury, and Shiv Sena MP Arvind Sawant.

  • बाबरी मस्जिद मामले से हताश सपा ने तोड़ा गठबंधन

    बाबरी मस्जिद मामले से हताश सपा ने तोड़ा गठबंधन

    महाराष्ट्र में उद्धव गुट के नेता द्वारा बाबरी मस्जिद ध्वस्त को लेकर बधाई वाले पोस्ट को देखने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबु हाशिम आज़मी ने महाविकास अघाडी गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। (Frustrated with Babri Masjid issue, SP breaks alliance)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    जिनके विचारधारा ही अलग हो वह गठबंधन में कैसे रह सकते हैं। ऐसा कहते हुए शनिवार को समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रमुख अबू हाशिम आजमी ने महाविकास अघाडी (MVA) गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। बाबरी मस्जिद ध्वस्त मामले में शिवसेना (UBT) द्वारा एक समाचार पत्र में दिए विवादास्पद विज्ञापन से मामला तूल पकड़ लिया है। विज्ञापन में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने पर बधाई दी गई थी। (Frustrated with Babri Masjid issue, SP breaks alliance)

    क्या है बाबरी मस्जिद ध्वस्त का मामला?

    बाबरी मस्जिद का मामला देश भर के मुसलमानों के लिए आस्था का प्रतीक रहा, जिसे ध्वस्त किए जाने के विवाद मे शिवसेना बाळासाहेब ठाकरे के कार्यकर्ताओं द्वारा खुद की भूमिका अहम बताते रहे और हिंदुत्व की राजनीतिक फायदा उठाते रहे। लेकिन समय के गुजरते ही फिर से अपने गमों को भुला कर देश भर के लोग एक हो गए। इसी कड़ी में भाजपा सरकार को मात देने के लिए विभिन्न विचारधाराओं के राजनैतिक पार्टि भी एक हो गई। लेकिन फिर एक बार बाबरी मस्जिद ध्वस्त मामले को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई का विज्ञापन पूराने जख्मों को फिर से ताजा कर दिया। इसी बात से नाराज होकर सपा ने विपक्षी गठबंधन एमवीए (MVA) से अलग होने का ऐलान कर दिया है। (Frustrated with Babri Masjid issue, SP breaks alliance)

    बता दें कि महाविकास अघाडी गठबंधन में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के साथ कांग्रेस, शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ अन्य छोटे दल भी शामिल हैं। खास कर यह सभी दल महाराष्ट्र में भाजपा सरकार को मात देने के लिए बनाया गया था। लेकिन बाबरी मस्जिद ध्वस्त को लेकर विवादास्पद विज्ञापन पार्टी के विचारधारा को स्पष्ट करती हैं। यहां के विभिन्न विचारधाराओं के राजनैतिक गठजोड़ को बिगड सकता है। फिलहाल समाजवादी पार्टी के नेता अबु हाशिम आज़म ने गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। बाकी दलों की प्रतिक्रिया सामने आ सकती है। (Frustrated with Babri Masjid issue, SP breaks alliance)

    गठबंधन से अलग होने का ऐलान करते हुए अबू हाशिम आज़म ने कहा, कि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी द्वारा बाबरी मस्जिद के विध्वंस और एक समाचार पत्र में छपे विज्ञापन पर अपनी ओर से बधाई दिया है। जो उनकी पार्टी को मंजूर नहीं है। उनका कहना है कि जब विचार ही अलग है तो काहे का गठबंधन। हम ऐसे लोगों के साथ गठबंधन में नहीं रह सकते हैं। हमारी विचारधारा बिल्कुल अलग है इसलिए सपा विपक्षी गठबंधन एमवीए (MVA) से खुद को अलग करने का ऐलान करती है।

    बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी

    दूसरी ओर बाबरी विध्वंंस की बरसी पर यूपी में हाई अलर्ट रहा। संभल में भी पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई थी, साथ ही अयोध्या में भी भारी पुलिस बल लगाया गया था। जो हर वक्त सतर्क और चौकन्ने रहे। हालांकि कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं आई। सुरक्षा को लेकर स्थिति बेहतर नजर आई। सभी अमन और चैन से अपने रोजमर्रा के कामों में लगे रहे। लेकिन महाराष्ट्र में इस संबंध में दिए गए विज्ञापन और बधाई संबंधी बयान को लेकर सपा ने नाराज होकर विपक्षी गठबंधन एमवीए (MVA) से अपना नाता तोड़ दिया। महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक हैं, जो अभी तक एमवीए का हिस्सा बने हुए थे। (Frustrated with Babri Masjid issue, SP breaks alliance)

  • 25 वर्षीय महिला पायलट की रहस्यमय मृत्यु, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

    25 वर्षीय महिला पायलट की रहस्यमय मृत्यु, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

    एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट के आत्महत्या मामले में उसके बॉयफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई के अंधेरी इलाके में रहस्यमय हालात में मिली 25 वर्षीय महिला की लाश। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई-
    एयर इंडिया की एक 25 वर्षीय महिला पायलट की लाश मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लैट में मिली है। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, अब पुलिस ने पायलट को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसी के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    खबर के मुताबिक, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली का बॉयफ्रेंड 27 वर्षीय आदित्य पंडित दिल्ली का रहने वाला है, जबकि सृष्टि यूपी के गोरखपुर जिले की रहने वाली है। सृष्टि के परिजनों ने आदित्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सृष्टि के रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार और बहस करता था। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    इतना ही नहीं, उन्होंने आगे ये भी बताया कि आरोपी ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था। सृष्टि की अक्सर फोन पर आदित्य पंडित से बहस होती थी। प्रताड़ना से तंग आकर सृष्टि ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी आदित्य पंडित को 29 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लड़की के परिजन की ओर से यह शिकायत पुलिस में दी गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिवारवालों ने दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    कैसी हुई थी इनकी मुलाकात ?

    पुलिस ने अपनी FIR में कहा कि सृष्टि और आदित्य की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सृष्टि दिल्ली में ही रहती थी। एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई में रहने लगी। हालांकि, आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह पास नहीं हो पाया। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपराध का बढ़ता ग्राफ

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपराध का बढ़ता ग्राफ

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार बढ़ते अपराध को लेकर नगर मजिस्ट्रेट बार कॉनसील अधिवक्ताओं ने मिलकर न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    विशेष संवाददाता
    वाराणसी-
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और अधिवक्ता श्री विकास सिंह के नेतृत्व में बार कॉनसील के अधिवक्ताओं ने आज नगर मजिस्ट्रेट श्री रवि शंकर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वाराणसी शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    पुलिस और प्रशासन की लापरवाही

    ज्ञापन में विशेष रूप से कुछ हालिया अपराधों का उल्लेख किया गया है। जिनमें एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में गोलीबारी, एक गर्भवती महिला की पिटाई से बच्चे की मौत, शहर में लूटपाट की बढ़ती घटनाएं, होटल के बेसमेंट में मजदूर की मौत और जुएं के खेल की बढ़ती घटनाएं शामिल हैं। इन घटनाओं में प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं, और मांग की गई है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    प्रशासन की जिम्मेदारी

    युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि “वाराणसी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इस पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    आंदोलन की योजना

    ज्ञापन सौंपने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है और कहा कि प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी।
    युवा कांग्रेस और अधिवक्ताओं ने आगामी दिनों में इस मुद्दे पर और अधिक ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन की योजना बनाई है। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

  • दलालों के आगे मुजरा करती रेलवे सुरक्षा बल

    दलालों के आगे मुजरा करती रेलवे सुरक्षा बल

    उत्तरपूर्व रेल, उत्तर पश्चिम रेल, पश्चिम मध्य रेल, पूर्व रेल और अन्य रेलों में फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी टिकट बनाकर दलाल धड़ल्ले से टिकट की काला बाज़ारी कर रहे है।

    वी बी माणिक
    नई दिल्ली-
    भारतीय रेल में अब दिन प्रति दिन रेल सुरक्षा बल अपना अस्तित्व गंवाती जा रही है। टिकट दलालों के हौसले दिन प्रति दिन बुलंद होते जा रहे। हर जगह दलालों की संख्या में बढोत्तरी होती जा रही है। उत्तर रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दलालों में भारी बृद्धि हो गयी है। नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ दलाल राजेश के दस गुर्गे, दलाल पठान के पाँच गुर्गे, दलाल अनिल गाजियाबाद के करीब पंद्रह गुर्गे और दलाल मुन्ना चटक के दस गुर्गे खुलेआम टिकट दलाली का काम कर रहे है। ऐसे दलालों की रोकथाम में नाकाम यहां के निरीक्षक नरेंद्र कुमार क्या कर रहे है? ऐसे लोगों के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं। (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

    फर्जी टिकट पर यात्रा..

    वही मुंबई के मध्यरेल एवं पश्चिम रेल में भी दलालों का वर्चस्व बढ़ता जा है। लेकिन रेल सुरक्षा बल के अधिकांश निरीक्षक अपनी ईमानदारी का गुणगान कर रहे है। कब बंद होगा दलालों का खेल? रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक क्या कर रहे है? क्या निरीक्षको पर कंट्रोल करने के लिए अधिकारियों का अभाव है? वही उत्तरपूर्व रेल, उत्तर पश्चिम रेल, पश्चिम मध्य रेल, पूर्व रेल और अन्य रेलों में फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी टिकट बनाकर दलाल धड़ल्ले से टिकट की काला बाज़ारी कर रहे है। जिसकी खबर लगाने पर प्रयागराज के पूर्व सीनियर डीएससी ने 8 लोगो को गिरफ्तार किया था। जो आज़मगढ़ से फर्जी टिकट पर यात्रा कर रहे थे अब मुंबई में दलाल प्रदीप सिंह, रमेश चौरसिया, महमूद, मुस्तफा, इमरान और इसका भतीजा जो चिंचबन्दर में काउंटर पर कब्जा जमा रखा है। इसी के साथ दीना नाथ, छोटू, तिवारी, धर्मेंद्र ये जीपीओ में कब्जा किया है। (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

    लड़कियां भी उतरी दलाली में ..

    भायखला रेलवे स्टेशन पर कुछ लड़कियां दलाली में पूरी तरह शामिल है इनका गुरु उपेंद्र डागर है। फिर भी आरपीएफ की सीआई के लोग इनको पकड़ पाने में पूरी तरह फेल हो गए है या इनके सामने मुजरा कर रहे है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। भायखला और चिंचबन्दर, जेजे अस्पताल के पोस्ट ऑफिस में भी दलालों का प्रभाव बना हुआ है। आरपीएफ कब तक दलालों के सामने मुजरा करते रहेंगे? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ में तैनात सीआई के लोग दलालों के साथ समझौता कर रखा है। कितनी भी खबर छपने दो तुम लोग धंधे में लगे रहो कुछ नही होगा। ऐसा दलालों को कहे जाने की जानकारियां प्राप्त हो रही है। (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

    कबतक होता रहेगा दलालों के सामने मुजरा?

    देश में त्यौहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे टिकट काउंटर पर इस समय नवरात्रि और दीपावली को लेकर तत्काल टिकट की माँग जोरो पर बढ़ी है। मिल रही जानकारियों के मुताबिक, पहले से ही दलालों ने यात्रियों से टिकट का पैसा ले लिया है। फिलहाल ये अपने को सुरक्षित मानकर धंधे में लगे हुए है। अब देखना है कि आरपीएफ इन दलालों पर नकेल कसेगी या इनके सामने मुजरा करेगी? (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

  • Ration card Updates: नहीं लगाना होगा अंगूठा

    Ration card Updates: नहीं लगाना होगा अंगूठा

    Ration card Updates: राशन कार्ड से सरकारी अनाज प्राप्त करने वालों के लिए खास खबर है। अब इस तरह मिलेगा लाभ, अब कुछ खास लोगों को अगूंठा लगाने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ ओटीपी के जरिए मिलेगा राशन।

    न्यूज़ डेस्क
    उत्तरप्रदेश
    – Ration card Updates राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार (Government) ने नियम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत लाभार्थियों को न तो ई-पॉश मशीन (E- Posh Machine) की जरूरत पड़ेगी और न ही लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और पीओएस मशीन (POS Machine) पर अब बिना अंगूठा लगाए राशन मिल जाएगा। (No need to put thumb impression)

    किसे मिलेगा लाभ ?

    फिलहाल यह यह व्यवस्था कानपुर से शुरू होने जा रही है और आगे चलकर प्रदेश के अन्य जिलों में यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा।हालांकि यह प्रक्रिया सभी के लिए नहीं होगी, इस प्रक्रिया का लाभ ऐसे लोग ही ले पाएंगे जो बुजुर्ग हैं या फिर मेहनत मजदूरी करते हैं और जिनके अंगूठे का निशान खराब हो गया है।इसके लिए उन्हें अपना फोन नंबर जिला पूर्ति कार्यालय में एक एप्लीकेशन के साथ देकर रजिस्टर्ड (Registration) करवाना होगा। (No need to put thumb impression)

    Ration card Updates की क्या है जानकारी?

    दरअसल, हर महीने खाद्यान्न वितरण की तारीख निर्धारित की जाती है ऐसे में कार्ड धारक जब अपना खाद्यान्न लेने के लिए कोटेदार के पास जाएंगे तो उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बताना होगा जैसे ही उनके द्वारा बताए गए नंबर को कोटेदार ई-पॉश मशीन में डालेगा तो कार्ड धारक के नंबर पर एक ओटीपी आएगा और जैसे ही कार्ड धारक कोटेदार को ओटीपी बताएगा तो उन्हें खाद्यान्न दे दिया जाएगा। (No need to put thumb impression)

    यह व्यवस्था सिर्फ उन लोगों के लिए लागू की गई है जो काफी वृद्ध हैं या मेहनत मजदूरी के कारण जिनके अंगूठे का निशान ई-पॉश मशीन (E- Posh Machine) में नहीं लग पा रहा है। सिंगल यूनिट राशन कार्ड धारक भी इसका लाभ ले सकते हैं। इसके साथ सरकार की ओर से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है, कि “ऐसे कार्ड धारकों को तत्काल वरीयता के आधार पर खाद्यान्न दें ताकि उनको किसी भी तरह की कोई समस्या न हो सके।” (No need to put thumb impression)

    शिकायत कहां करें?

    वर्तमान में जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 757499 है। इनमें अंत्योदय कार्ड 63147 है जबकि 494351 गृहस्थी कार्ड है। इन सभी कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन की मदद से राशन वितरित किया जा रहा है। अगर कोई कोटेदार राशन नहीं देता है तो सभी कार्डधारक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायतों के लिए नंबर भी ज़ारी किया गया है। 7310052553 कानपुर सदर हेमंत कुमार, 9839 307534 किदवई नगर अमरजीत सिंह व 9415253515 मुख्यालय मनीष कुमार के नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर जनता के लिए हैं। (No need to put thumb impression)

  • Air India Crew Member Murder- लेडी डॉन गिरफ्तार

    Air India Crew Member Murder- लेडी डॉन गिरफ्तार

    Air India Crew Member Murder की साजिश में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने एक गैंगस्टर की महिला साथी, काजल खत्री को गिरफ्तार किया है, जो लेडी डॉन के नाम से मशहूर है। दो गैंग के बीच दुश्मनी ..

    न्यूज़ डेस्क
    नई दिल्ली-
     इसी साल जनवरी में एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर की हत्या (Air India Crew Member Murder) की साजिश रचने के मामले में जेल में बंद एक गैंगस्टर की महिला साथी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा में जिम के बाहर 30 वर्षीय सूरज मान को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी सिलसिले में लेडी डॉन के नाम से मशहूर काजल खत्री को गिरफ्तार किया गया है। काजल गैंगस्टर कपिल की साथी है। पुलिस के मुताबिक, कपिल के कहने पर ही एक दूसरे गैंगस्टर परवेश के भाई सूरज मान की हत्या की गई थी। 

    Air India Crew Member Murder

    19 जनवरी को एयर इंडिया के कर्मचारी (Air India Crew Member) सूरज मान जब नोएडा में अपने घर के पास जिम जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर गोलियां चला दी। मृतक मकोका (MCOCA) के तहत गिरफ्तारी मामले में जेल में बंद नीरज बवाना गिरोह के एक सक्रिय सदस्य परवेश मान का भाई है। पुलिस ने पाया कि सूरज का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और हत्या जुलाई 2018 में शुरू हुए लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्य परवेश और कपिल मान के बीच दुश्मनी का नतीजा था।

    पुलिस ने कहा कि कपिल मान के पिता की हत्या के पीछे परवेश मान का हाथ था और बदला लेने के लिए ही हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने कहा कि काजल खत्री हत्या के मामले में वांछित थी और उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। कपिल के फरार होने के बाद से गैंग का कामकाज काजल ही संभाल रही थी।

  • Mumbai- पुलिस के सराहनीय कार्य पर 26 वर्षीय प्रेगनेंट मां ने आभार व्यक्त किया।

    Mumbai- पुलिस के सराहनीय कार्य पर 26 वर्षीय प्रेगनेंट मां ने आभार व्यक्त किया।

    • 4 महिने की बच्ची को बंद कमरे में बंधक बनाया।
    • लड़की का जन्म बना लडाई का कारण..
    • पुलिस को बुलाया तो की मार पीट और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की..
    • Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the polic

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    घरेलू हिंसा के मामले में मालवनी पुलिस की सूझ बूझ 26 वर्षीय जरीना बेगम के लिए छुटकारा पाने का सबब साबित हो गया। 4 महिने की एक बच्ची को गोद में लिए प्रेगनेंट जरीना अपने मायके जाना चाहती थी। जबकि पति सुफियान और सास मिलकर जरीना को कमरे में बंद कर बाहर से ताला मार दिया करते थे। लगातार मार-पीट से तंग आकर जरीना की मां उसे अपने साथ अपने गांव प्रयागराज लेजाने आई थी। इस हंगामे के बीच पुलिस को बुलाया तो सुफियान ने जरीना के मां को मारा और सुफियान की मां ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की। सूचना मिलते ही डिटेक्शन की टीम ने लाठी डंडे के साथ जरीना और उसके परिवार को पुलिस स्टेशन ले आई और क़ानूनी अंदाज में समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ और जरीना अपने और बच्चे के कुछ कपड़े साथ लेकर अपनी मां के साथ मायके चली गई। साथ ही मालवनी पुलिस का आभार व्यक्त किया। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

    क्या है मामला?

    मामला, मालवनी गेट नंबर 8, म्हाडा कॉलोनी का है। यहां रूम नंबर 51 के रहने वाले सुफियान का पिछले वर्ष 2023 में जरीना के साथ शादी हुई थी। जैसे ही जरीना को लड़की हुई तब से सुफियान और उसका परिवार मार-पीट करना शुरू कर दिया। यहां तक की अपनी प्रेग्नेंसी के लिए जरीना को अकेले अपने गांव जाना पड़ा। अपने गहने बेचकर अस्पताल का खर्च गहन करना पड़ा। बाद में जरीना को लगा कि मामला शांत हो गया होगा। वापस आई तो एक बार फिर प्रेगनेंट हो गई और इतनी पिटाई कर दी गई की जरीना मरते-मरते बची। मालवनी पुलिस में इसको लेकर 14 अगस्त 2024 को शिकायत की गई है। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

    लड़की अगर नहीं रहना चाहती तो उसे रोका नही जा सकता ..

    आप को यह भी बता दें कि एक ही परिवार के दो बहनों के लड़का और लड़की के बीच शादी हुई थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन लड़की के जन्म होते ही परिवार में खटास पैदा हो गई। लगातार हो रहे मार पीट से अपनी लड़की को बचाने के लिए जरीना की मां मुंबई आई तो उसे अपने पहचान वाले के घर रूकना पड़ा और जरीना के ससुराल वालों से बात की तो कहने लगे अपना दहेज का पूरा सामान लेकर जाओ और मामला हमेशा हमेशा के लिए खत्म करो नहीं तो जरीना को जाने नहीं देंगे। इसी बीच सुफियान ने अपनी 4 महिने की बच्ची को अकेले कमरे में डाल कर बाहर से ताला लगा दिया। जबकि जरीना कह रही थी कि मुझे सिर्फ इस वक्त के लिए अपने मायके जाने दो मैं दो-दो बच्चों को लेकर अकेले कैसे गुजारा कर सकती हूँ। इसी बीच फिर से मार-पीट हुई तो पुलिस कंट्रोल से मदद मांगी गई। पुलिस आई तो सुफियान की मां पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की करने लगी। इसकी सूचना पाकर डिटेक्शन की टीम लाठी डंडे के साथ पहुची तब जाकर मामला शांत हुआ और पुलिस ने ताला खुलवा कर बच्ची को मां के हवाले किया और सभी लोगों को थाने ले आई। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

    Malvani police Station complain copy
    जरीना ने दिया मालवनी पुलिस को सूचना पत्र . .

    पति द्वारा दिए दो बच्चों का मैं क्या करूँ?

    मालवनी पुलिस थाने में आने के बाद भी सुफियान और उसका परिवार काफ़ी हंगामा करने लगा। पुलिस ने जब डाटते हुए कानूनी प्रक्रिया को समझाया तब जाकर सुफियान और उसका परिवार शांत हुआ। इसके बाद जरीना पुलिस को अपने साथ ले गई और अपने और अपने बच्चे के जरूरत के सामान और कपड़े बैग में भरकर वापस पुलिस थाने आई और पुलिस को एक लिखित सूचना पत्र देकर अपने मायके के लिए रवाना हो गई। जबकि जरीना को अपने ससुराल से निकलना आसान नहीं था। लेकिन मालवनी पुलिस की मदद से वह सुरक्षित अपने मायके के लिए रवाना हो गई। इसके लिए जरीना ने मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव और उनके स्टाफ का आभार व्यक्त किया। जरीना का कहना है कि सुफियान का अब मुझसे दिल भर चूका है। वह लड़के की चाह में दूसरी शादी करना चाहता है। इसिलिए वह मुझे मायके जाने से पहले शादी को खत्म करने की बात कर रहा है। लेकिन सुफियान ने जो मेरी कोख में दो बच्चे दिए हैं उनकों लेकर मैं क्या करूँ? (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

  • ऑफिस में बुलाकर क्लास 5 की छात्र से कर रहा था गन्दा काम, आ गया भाई..

    ऑफिस में बुलाकर क्लास 5 की छात्र से कर रहा था गन्दा काम, आ गया भाई..

    एक स्कूल का प्रिंसिपल अपनी ऑफिस में बुलाकर क्लास 5 की छात्र से कर रहा था गन्दा काम, आ गया भाई तो उसे भी धमकाया

    न्यूज़ डेस्क
    उत्तरप्रदेश/कानपुर:
    बिल्हौर स्थित सरदार पटेल अकादमी के प्रिंसिपल कुलदीप कटियार पर क्लास 5 की विद्यार्थी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। साथ ही पीड़ित के छोटे भाई को चुप रहने के लिए धमकाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्ची को अपने दफ्तर में बुलाकर अश्लील हरकतें की। जबकि उसके छोटे भाई ने यह सब देखा तो आरोपी ने उसे धमकाकर चुप रहने को कहा। इस घटना के बाद छात्र ने स्कूल जाना बंद कर दिया। जिससे परिजनों को शक हुआ। जब मां ने अकेले में लड़की से पूछा तो लड़की ने सारी हकीकत बता दी। मां की तहरीर पर प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर भारतीय न्याय संहिता की 2023 की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 31 अगस्त की है। उस दिन पीड़ित छात्र और उसका छोटा भाई स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद प्रिंसिपल कुलदीप कटियार ने बच्ची को अपने ऑफिस में बुलाया। इस दौरान बच्ची का छोटा भाई भी वहां पहुंच गया। आरोप है, कि प्रिंसिपल ने बुरी नीयत से बच्ची का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की। इस बीच आरोपी ने सामने खड़े भाई को धमकाकर चुप रहने को कहा। कुछ दिन बाद बच्ची ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने स्कूल में शिकायत की, लेकिन प्रिंसिपल फरार हो गया।