Mumbai Murder News: नवी मुंबई में सड़क पर हुए एक मामूली झगड़े में बाईक सवार दो अज्ञात लोगों ने एक आईटी इंजीनियर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि खारघर में हुई घटना के संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय शिवकुमार रोशनलाल शर्मा के रूप में हुई है, जो वाशी का रहने वाला है। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)
ओवरटेक के कारण हत्या
बाईक पर सवार अज्ञात लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा, क्योंकि उसने कथित तौर पर उन्हें ओवरटेक किया था। अधिकारी ने बताया कि शर्मा बेलपाड़ा-उत्सव चौक रोड पर अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी उन्होंने अपनी बाईक सामने से आ रहे स्कूटर के सामने से अचानक मोड़ दिया। इस समय सामने से आ रहे दूसरे स्कूटर पर दो लोग सवार थे। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)
इसी झगड़े के बीच हमलावरों ने हेलमेट से शर्मा पर हमला किया, माना जा रहा है कि हमलावरों की उम्र 20 के आसपास थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस हरकत से गुस्साए आरोपियों ने शर्मा की स्कूटी रोकी और उनसे भिड़ गए। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने शर्मा को पकड़ लिया। जबकि दूसरे आरोपी ने हेलमेट से उनके सिर पर वार किया। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)
अधिकारी ने बताया कि शर्मा मौके पर ही गिर पड़े और राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही अपराधियों का पता लगाने के लिए गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करने वाले शर्मा पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। फिलहाल न्यूज़ लिखे जाने तक, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया या नहीं। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) एनसीबी की टीम ने नवी मुंबई में शुक्रवार को तड़के छापा मारकर 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। नवी मुंबई में यह ड्रग रैकेट अमेरिका से कूरियर के माध्यम से चलाया जा रहा था। (Mumbai Drugs Smuggling through courier, goods worth Rs 200 crore seized)
Mumbai Drugs Smuggling : मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई जोनल यूनिट ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। एनसीबी ने इस ऑपरेशन में 11.54 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक वीड, 5.5 किलोग्राम कैनबिस गमीज़ (200 पैकेट) और 1,60,000 रुपये कुल लगभग 200 करोड़ रूपये का माल जब्त किया है। (Mumbai Drugs Smuggling through courier, goods worth Rs 200 crore seized)
बता दें कि हाल ही में 200 ग्राम कोकीन की जब्ती हुई थी। 2025 के जनवरी महीने में मिले कोकीन केस से मिले सुराग के आधार पर एनसीबी की टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए गहरी जांच की। इसके परिणामस्वरूप, टीम ने शुक्रवार को तडके महाराष्ट्र के नवी मुंबई में ड्रग्स और पैसे की जब्ती की, जो एक महत्वपूर्ण सफलता साबित हुई। (Mumbai Drugs Smuggling through courier, goods worth Rs 200 crore seized)
कूरियर से हो रही थी तस्करी
एनसीबी की जांच में सामने आया कि यह ड्रग्स गैंग विदेश में स्थित एक समूह द्वारा संचालित हो रहा था। जब्त किए गए ड्रग्स की कुछ मात्रा अमेरिका से मुंबई लाई गई थी और इसे कूरियर सेवाओं के जरिए भारत और अन्य देशों में भेजा जा रहा था। इस मामले में जब्ती का एक हिस्सा मुंबई में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय कूरियर एजेंसी से हुआ, जिसका पार्सल ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। (Mumbai Drugs Smuggling through courier, goods worth Rs 200 crore seized)
इस ऑपरेशन के दौरान एनसीबी ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया, जो इस ड्रग तस्करी में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि इनका गैंग एक अत्यधिक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था, जहां लोग एक-दूसरे के लिए पेड नामों का इस्तेमाल करते थे और नशीली दवाओं की तस्करी की योजनाओं पर गुमनाम तरीके से बातचीत करते थे। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के दृष्टिकोण और केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के तहत की गई है। (Mumbai Drugs Smuggling through courier, goods worth Rs 200 crore seized)
पुलिस कर रही है गहरी जांच
एनसीबी अब ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क की और भी गहराई से जांच कर रहा है और यह जानने की कोशिश कर रहा है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग हैं। इसके साथ ही ड्रग्स के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान भी की जा रही है। यह कार्रवाई न केवल मुंबई, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों में ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता है और एनसीबी की टीम ने एक मजबूत संकेत दिया है कि ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी। (Mumbai Drugs Smuggling through courier, goods worth Rs 200 crore seized)
मुंबई: उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में बड़ी फूट पड़ सकती है। उद्धव की सेना के कई विधायक, सांसद और पूर्व विधायक पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना से हाथ मिला सकते हैं। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के कई विधायक, सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ 3 महीने के अंदर सफल होगा। (‘Operation Tiger’ against Uddhav Thackeray, this minister made a big claim of division in the party)
उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ देंगे कई विधायक
उदय सावंत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में जो काम हुआ है उससे लोगों को यह महसूस हो गया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अगले तीन महीने में जो पूर्व विधायक उद्धव ठाकरे के पार्टी में हैं वे जल्द ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना को छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो जाऐंगे। (‘Operation Tiger’ against Uddhav Thackeray, this minister made a big claim of division in the party)
कांग्रेस वाले पहले खुद को देखें
महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन सरकार में मंत्री पद को लेकर नाराज़गी वाले कांग्रेसी बयानों पर जब पूछा गया कि क्या एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं इसका उत्तर देते हुए महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री ने कहा कि एकनाथ शिंदे नाराज हैं कि नहीं हैं उस पर विपक्ष को एनालिसिस करने के बजाय जो लोग मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे, उनका हाल क्या है? उस पर विचार करना चाहिए। एकनाथ शिंदे सीएम की मीटिंग में क्यों शामिल नहीं हुए थे इसका खुलासा खुद सीएम ने कर दिया है। कांग्रेस वालों को खुद को देखना चाहिए। (‘Operation Tiger’ against Uddhav Thackeray, this minister made a big claim of division in the party)
मुंबई: शहर में मेट्रो रेल यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे कि महा मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2A और 7 के स्टेशनों के नीचे प्रशासन द्वारा शेयर ऑटो स्टैंड बना तो दिए हैं। लेकिन ऑटो नहीं मिलने से यात्री परेशान रहते हैं। मेट्रो लाइंस के स्टेशनों के पास ‘शेयर ऑटो स्टैंड’ का एक नीले रंग का बोर्ड लगाए है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा का ग्राफिकल चित्र, क्यूआर कोड और फ़ेयर चार्ट भी दिया गया है।
लेकिन हकीकत यह है कि इन ऑटो रिक्शा स्टैंडों पर मुश्किल से ही कोई ऑटो रिक्शा दिखाई देती है। सबसे ज़्यादा 20 किमी लंबे अंधेरी (प.)-दहिसर-गुंदवली मेट्रो मार्ग पर ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ की स्थिति बेहद खराब है। मेट्रो लाइनों 2A और 7 के कई स्टेशनों पर केवल अंधेरी (प.), आरे, कुरार, लोअर ओशिवारा और जोगेश्वरी (पूर्व) जैसे कुछ स्टेशनों पर ही ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास खड़े हुए दिखाई देते हैं। । (Mumbai News There are shared auto stands under the metro rail lines but no autos, passengers upset)
नए स्टैंड बनाने की योजना
हाल ही में ऑटो टैक्सी किराया वृद्धि के दौरान परिवहन विभाग द्वारा एक्वा लाइन मेट्रो-3 (Aarey-BKC मार्ग) रूट पर 20 स्टेशनों पर शेयर ऑटो स्टैंड खडे करने की योजना बनाई है। इससे पहले अगस्त 2023 में, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMRTA) ने लाइन 2A और 7 के 28 मेट्रो स्टेशनों के बाहर शेयर ऑटो-टैक्सी स्टैंड को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना था।
पहले हुआ सर्वे फिर बने स्टैंड
आरटीओ के सूत्र बताते हैं, कि मेट्रो लाइन 2A के 17 रेलवे स्टेशनों और लाइन 7 के 14 स्टेशनों पर सर्वेक्षण किया गया था। जिसके बाद 90 शेयर ऑटो रूट को मंजूरी दी गई थी। इन मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो और टैक्सी पार्किंग, ड्रॉप-ऑफ और पिक-अप पॉइंट बनाए गए। इस योजना के तहत करीब 3,000 ऑटो रिक्शा इन फीडर रूट्स पर तैनात किए जाने थे, जिससे यात्रियों को लाभ मिलता। एक आरटीओ अधिकारी ने कहा, “प्रत्येक स्टैंड पर 4 से 6 ऑटो उपलब्ध रहने चाहिए थे। हम जांच करेंगे कि शेयर ऑटो सेवा अपेक्षित स्तर तक क्यों नहीं पहुं रही है। हमने मेट्रो स्टेशनों के नीचे जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।” । (Mumbai News There are shared auto stands under the metro rail lines but no autos, passengers upset)
मेट्रो-3 पर शेयरिंग ऑटो रिक्शा की योजना
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC), जो मेट्रो-3 अंडरग्राउंड कॉरिडोर (Aarey-BKC मार्ग) पर यात्रियों के लिए शेयर ऑटो सर्विस शुरू करने की योजना बन रही है।एमएमआरसी के सूत्रों के अनुसार आरे से बांद्रा BKC तक के स्टेशनों के आसपास 20 शेयरिंग ऑटो रूट विकसित किए जा सकते हैं। फिलहाल, सर्वे जारी है। इसके अलावा, BKC से अचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन तक फुटपाथ सुधार का भी काम किया जा रहा है। यह स्टेशन मेट्रो-3 के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिसे मार्च 2025 में खोला जाएगा।
क्यों नहीं मिल रहे शेयर ऑटो?
लाइन-7 के नीचे सर्विस रोड की वजह से ज्यादा जगह उपलब्ध है, लेकिन लिंक रोड पर ऐसा नहीं है। यहां होटल, रेस्तरां, कमर्शल ऑफिस, रेजिडेंशल सोसाइटी और शॉपिंग मॉल्स की अधिकता के कारण जगह की कमी है, जिससे ऑटो स्टैंड के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता। मुंबई की सड़कों पर करीब 2.60 लाख ऑटो रिक्शा चलते हैं, जिनमें से करीब 1 लाख ऑटो शेयर रूट्स पर चलते हैं। लेकिन मेट्रो स्टेशनों से चलने वाले अधिकांश शेयर ऑटो रूट्स पर उनके अंतिम गंतव्य पर कोई स्टैंड नहीं है। ऑटो यूनियन नेता थंपी कुरियन के अनुसार, “रेलवे स्टेशनों के मुकाबले मेट्रो स्टेशनों पर पैसेंजर की संख्या कम है। इसके अलावा, कई शेयर ऑटो रूट्स पर मेट्रो स्टेशन से शुरू होने के बावजूद उनके अंतिम स्थान पर कोई स्टैंड नहीं है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है।” । (Mumbai News There are shared auto stands under the metro rail lines but no autos, passengers upset)
मुंबई महानगर पालिका अतिक्रमण एवं निष्कासन को लेकर सख्त हो गई है। शहर भर में खास कर रेलवे स्टेशनों के बाहर ट्रेफिक की समस्या को दूस करने का मनपा ने बीड़ा उठाया है। (Mumbai BMC’s big action in Ghatkopar West)
मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका रेलवे स्टेशनों के बाहर अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है। घाटकोपर पश्चिम रेलवे लाइन के पास की कार्रवाई शहर भर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण से निपटने के लिए बीएमसी की बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसके लिए अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने 31 मार्च की समय सीमा तय की है।
कार्यवाही की जानकारी
घाटकोपर मामले में स्थानीय निवासियों ने सार्वजनिक स्थान के अनधिकृत उपयोग की शिकायत बीएमसी से की थी। मनपा ने शिकायतों पर ध्यान देते हुए, घाटकोपर पश्चिम में रेलवे लाइन के किनारे अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़क कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शहर भर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण से निपटने के लिए बीएमसी की बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसके लिए अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने 31 मार्च की समय सीमा तय की है।
बता दें कि मनपा एम पश्चिम विभाग द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक अन्य कार्रवाई में, बीएमसी के अतिक्रमण और निष्कासन विभाग ने हाल ही में 544 ठेले, 968 सिलेंडर और 1251 अन्य सामान जैसे स्टोव, शोरमा बनाने की मशीन आदि जब्त किए है। अतिक्रमण एवं निष्कासन विभाग द्वारा ज़ब्त सामानों को नष्ट कर दिया जाता है और भंगार की हालत में नीलामी कर इनसे मिले पैसों को राजस्व खाते में जमा कर दिया जाता है।
Bombay High Court की बेंच ने वकील की बात संक्षेप में सुनी और कहा, ‘चूंकि, मेंशन के बाद, यह पाया गया कि कोई अर्जेंसी नहीं है। अपीलकर्ता के वकील को बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा एडवोकेट एड फंड के पास 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। (Bombay HC imposed a fine of Rs 10,000 on the lawyer)
मुंबई– बॉम्बे हाई कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग के लिए एक याचिका को मेंशन करने के लिए एक वकील पर जुर्माना लगाया है। अदालत ने पाया कि इस याचिका में वास्तव में कुछ भी अर्जेंट नहीं थी। जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे और जस्टिस डॉ नीला गोखले की बेंच ने 4 फरवरी को एक वकील पर अपनी 2019 की एक क्रिमिनल अपील को अर्जेंट हियरिंग मेंशन करने के लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
वकील पर लगा जुर्माना
बेंच ने कहा, ‘निर्देश दिए जाने के बावजूद कि बिना किसी अर्जेंसी के मेंशन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा, अपीलकर्ता के वकील ने मामले को मेंशन किया।’ बेंच ने वकील की बात संक्षेप में सुनी और कहा, ‘चूंकि, मेंशन के बाद, यह पाया गया कि कोई अर्जेंसी नहीं है, अपीलकर्ता के वकील को बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा एडवोकेट एड फंड के पास 10 हजार रुपये जमा करने होंगे।’
18 फरवरी को होगी सुनवाई
पीठ ने याचिका की सुनवाई 18 फरवरी को तय की है लेकिन जुर्माना भुगतान किए जाने पर निर्भर है। आप को बता दें, कि बॉम्बे हाई कोर्ट में दिन की शुरुआत में संबंधित पीठों के समक्ष याचिकाएं मेंशन की जाती हैं और आम तौर पर वकीलों की एक लंबी कतार होती है जो किसी न किसी अर्जेंसी का हवाला देते हुए अपने केस को मेंशन करने के लिए इंतजार कर रहे होते हैं। कभी-कभी अपने मामलों को मेंशन करने के लिए कतार में खड़े वकीलों की लाइन कोर्ट रूम के बाहर तक पहुंच जाती है।
इससे आम तौर पर बेंच के समक्ष बोर्ड में सूचीबद्ध मामलों की निर्धारित सुनवाई में देरी हो जाति है। यही वजह है कि कोर्ट में केवल उन्हीं मामलों को मेंशन किया जाने को कहा गया है कि जो बेहद जरूरी हैं और इंतजार नहीं किया जा सकता है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है।
पटोले ने यह भी जानना चाहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनको लेकर उठे विवाद ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के अंदरूनी कलह को सामने ला दिया है। (Mahayuti government is not only corrupt, but the people involved in it are criminals-Nana Patole)
मुख्यमंत्री पर उठे सवाल
पटोले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार न केवल भ्रष्ट है, बल्कि जो लोग इसमें शामिल हैं, वे सभी अपराधी हैं। सिर्फ़ मंत्री ही नहीं, बल्कि पूरा प्रशासन भ्रष्ट है। धनंजय मुंडे के खिलाफ आरोप गंभीर हैं, लेकिन इन आरोपों के पीछे भाजपा ही है। भाजपा के एक विधायक मुंडे के भ्रष्टाचार को खुलेआम उजागर कर रहे हैं, फिर भी मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की है।’’ (Mahayuti government is not only corrupt, but the people involved in it are criminals-Nana Patole)
उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार गंभीर मुद्दों को छिपा रही है, लेकिन विपक्ष चुप नहीं रहेगा। सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।’’ इससे पहले दिन में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस अंधविश्वास के कारण दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में रहने नहीं गए हैं। राउत ने कहा था कि अफवाह यह है कि एकनाथ शिंदे की कामाख्या मंदिर यात्रा के दौरान गुवाहाटी में कथित तौर पर बलि दिये गए भैंसों के सींग को ‘वर्षा’ के परिसर में गाड़ा गया था, ताकि मुख्यमंत्री का पद शिंदे के अलावा किसी और के पास न रहे। (Mahayuti government is not only corrupt, but the people involved in it are criminals-Nana Patole)
मुख्यमंत्री आवास में रहने से इनकार
राउत के आरोप पर एक सवाल का जवाब देते हुए पटोले ने कहा, ‘‘जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, देश में काला जादू और अंधविश्वास फैल गया है। क्या महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हो रहा है? क्या वे अपना राजनीतिक भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं? क्या इसीलिए देवेंद्र फडणवीस ‘वर्षा’ में रहने से इनकार कर रहे हैं?’’ (Mahayuti government is not only corrupt, but the people involved in it are criminals-Nana Patole)
उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अंधविश्वास रोधी कानून बनाया, फिर भी ऐसी प्रथाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, ज्योतिबा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की भूमि महाराष्ट्र में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। (Mahayuti government is not only corrupt, but the people involved in it are criminals-Nana Patole)
चुनाव में धांधली का आरोप
वंचित बहुजन आघाडी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर द्वारा हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की विश्वसनीयता पर चिंता व्यक्त करने पर पटोले ने कहा कि कांग्रेस और महा विकास आघाडी (MVA) ने इसी तरह के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही निर्वाचन आयोग से शिकायत की है, जिसने खुद लोकतंत्र का अपमान किया है। प्रकाश आंबेडकर ने अदालत का रुख किया है, वहीं राहुल गांधी ने भी कल संसद में इस मुद्दे को उठाया। अब जब मामला अदालत में है, तो हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।’’ (Mahayuti government is not only corrupt, but the people involved in it are criminals-Nana Patole)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- दक्षिण मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 17 साल की एक लड़की का एक 24 साल की लड़की ने अपहरण कर उसे बलात्कार का शिकार बनाया। इस मामले में 24 साल की लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिवार ने जब अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझा और जांच शुरू कर दिया। लेकिन मामले में और एक लड़की होने की जानकारी से पुलिस और भी ज्यादा गंभीर हो गई। लेकिन बाद में पता चला कि मामला तो समलैंगिक का निकला। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)
लड़की का अपहरण
17 साल की पीड़िता दक्षिण मुंबई में अपनी दादी के साथ रहती थी। 7 जनवरी को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली, लेकिन उसके बाद उसने अपनी मां को एक संदेश भेजा जिसमें लिखा था, कि उसने खुद घर छोड़ दिया है और परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। परिवार ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार आखिरकार परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)
पुलिस ने कैसे किया मामले की पड़ताल?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तकनीकी जानकारी का उपयोग करते हुए लड़की की खोज शुरू की। जांच के दौरान, संदिग्ध लड़की के कॉल डिटेल्स भी प्राप्त किए गए। पुलिस ने पाया कि आरोपी 24 साल की लड़की ने कुछ दिन पहले विरार के एक होटल में फोन किया था। जब पुलिस उस होटल में पहुंची, तो वहां लड़की नहीं मिली, लेकिन होटल कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो लड़कियां वहां आई थीं। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)
पुलिस को शक हुआ कि आरोपी लड़की ने नया सिम कार्ड खरीदा है। इसके बाद पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं से पूछताछ की और आरोपी लड़की का फोन नंबर ट्रेस किया। इस नए नंबर के आधार पर पुलिस विरार के एक रिसॉर्ट पहुंची, जहां पुलिस को दोनों लड़कियां मिलीं। रिसॉर्ट बुकिंग के दौरान दोनों ने खुद को बहनें बताया और कहा कि वे यहां परीक्षा देने आई हैं। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)
दोनों एक दूसरे से प्यार करती है।
जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तो उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं। लेकिन पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए नाबालिग लड़की के मेडिकल के बाद आरोपी 24 साल की लड़की पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट मे पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भायखला जेल के हवाले कर दिया। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता को उसके परिवार के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन उसने घर जाने से इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। इस मामले में आरोपी 24 वर्षीय लड़की की जमानत याचिका पर सुनवाई कल होगी। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- ठाणे में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल सिस्टम में खराबी आने की वजह से मुंबई लोकल रेल सेवाएं प्रभावित हो गई। वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले में दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशनों के बीच दक्षिण की ओर जाने वाले धीमे ट्रैक पर सुबह 4.55 बजे हुई सिग्नल समस्या के कारण मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें (Mumbai local train services) कम से कम 15-20 मिनट की देरी से चल रही थीं। जिसके कारण स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिली। (Mumbai local train affected, huge crowd gathered at the station, latest update)
रेल यात्रियों को हुई भारी परेशानी
एक यात्री ने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सिग्नल सिस्टम में खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन की उपनगरीय रेलगाड़ियों और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। एक यात्री ने बताया कि सेवाएं बाधित होने के कारण काम पर जाने में देरी हो गई और भारी भीड़ के बीच सफर करना काफी मुश्किल हो गया था। (Mumbai local train affected, huge crowd gathered at the station, latest update)
सिग्नल खराबी को किया गया दूर
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सिग्नल सुबह करीब छह बजे सही किया गया। इसके बाद रेल सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है वे संचालन में सहयोग करें। (Mumbai local train affected, huge crowd gathered at the station, latest update)
वहीं, सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई में लोकल ट्रेन के बीच का अंतराल मौजूदा 180 सेकंड (3 मिनट) से घटाकर 120 सेकंड (2 मिनट) किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वंदे भारत रेक में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक का उपयोग करके स्थानीय ट्रेनों में वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग में सुधार करने के प्रयास चल रहे हैं। (Mumbai local train affected, huge crowd gathered at the station, latest update)
35 लाख से ज्यादा लोग करते हैं रोजाना सफर
बता दें कि मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे में कसारा और रायगढ़ जिले में खोपोली और कर्जत तक है। मध्य रेलवे अपने उपनगरीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 1,800 रेल सेवाएं संचालित करता है। इसकी मुख्य लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर-उरण लाइन पर प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। (Mumbai local train affected, huge crowd gathered at the station, latest update)