Category: Latest News

  • Mumbai: बोरीवली में चला संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान, 80 अनधिकृत झुग्गी-झोपड़ियों का सफाया

    Mumbai: बोरीवली में चला संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान, 80 अनधिकृत झुग्गी-झोपड़ियों का सफाया

    इंजीनियरिंग विभाग के एसएसई की देखरेख में बोरीवली रेलवे परिसर के आसपास 80 अनधिकृत झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ दिया गया। इन्हीं में दो झोपड़ियों से निर्माण कार्य में इस्तेमाल आने वाले लोहे के पतरे और बांस जैसी सामग्री बरामद की गई। (Joint anti-encroachment drive carried out in Mumbai’s Borivali, 80 unauthorized slums demolished)

    मुंबई- गुरुवार को बोरीवली रेलवे परिसर के आसपास एक महत्वपूर्ण अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर अधिकारियों ने बोरीवली के पूर्वी हिस्से से 34/18 किलोमीटर मार्कर और 35/05 के बीच 80 अनधिकृत झुग्गी झोपड़ियों को सफलतापूर्वक तोड़कर हटा दिया है। इस बीच, पूर्वी हिस्से से लगभग 43 अनधिकृत झुग्गियों को हटाया गया। यह अभियान रेलवे के मुंबई डिवीजन द्वारा पूर्व नियोजित पहल का हिस्सा था ऐसा अधिकारियों ने जानकारी दी। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और मुंबई सिटी पुलिस के समन्वित प्रयास से सफल बनाया गया। (Joint anti-encroachment drive carried out in Mumbai’s Borivali, 80 unauthorized slums demolished)

    किसकी देखरेख में हुई कार्यवाही?

    पश्चिम रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग के एसएसई (वर्क्स/लैंड) की देखरेख में मजदूरों की सहायता से तोड़फोड़ किया गया। दो बड़ी झोपड़ियों से निर्माण कार्य में इस्तेमाल आने वाले लोहे के पतरे और बांस जैसी सामग्री बरामद की गई। वर्क्स इंस्पेक्टर (आईओडब्ल्यू) द्वारा अभियान के तहत तोडफोड में बरामद सामग्रियों को इकठ्ठा कर विभागीय गोदाम में जमा कर दिया गया। (Joint anti-encroachment drive carried out in Mumbai’s Borivali, 80 unauthorized slums demolished)

    संयुक्त अभियान

    यह अभियान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया। इस अभियान में आरपीएफ, जीआरपी, मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सुरक्षा बल और होमगार्ड के अधिकारियों सहित कुल 110 कर्मी शामिल थे। संयुक्त अभियान होने की वजह से कानून और व्यवस्था से जुड़ी कोई भी समस्या सामने नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि इन अतिक्रमणों को हटाना रेलवे की जमीन की सुरक्षा तथा पूरे नेटवर्क में रेलवे परिचालन की सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयास का हिस्सा है। (Joint anti-encroachment drive carried out in Mumbai’s Borivali, 80 unauthorized slums demolished)

  • Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    पुलिस की एक विशेष टीम ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें एक कस्टम अधिकारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे हैं। पुलिस ने लाखों रूपये के ड्रग्स के साथ अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की विशेष जांच दल (Special Investigation Team) एसआईटी ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित एक कस्टम अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 73 लाख रुपये के प्रतिबंधित सामग्री और अन्य संपत्ति जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    नवी मुंबई के क्राइम ब्रांच (Navi Mumbai Crime Branch) के पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बुधवार को बताया कि 14 अप्रैल को एक गुप्त सूचना के आधार पर नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने 22 वर्षीय आशीष गवरे और 23 वर्षीय अहमद आल्गी को 2.76 लाख रुपये के 17.19 ग्राम ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पूछताछ के बाद 28 वर्षीय सुजीत बंगेरा की गिरफ्तारी हुई। बंगेरा अमेरिका और थाईलैंड से ड्रग्स मंगवाने का काम करता था। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    https://csmia.adaniairports.com

    मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स की तस्करी

    जानकारी यह भी मिली कि मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से पार्सल को हरी झंडी देने वाला कस्टम अधिकारी भी इनसे मिला हुआ था। कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर की मदद से इस पार्सल को एयरपोर्ट पर मंजूरी मिल जाती थी। इसलिए बंगेरा की निशानदेही पर पुलिस ने कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि 56 वर्षीय कमल चांदवानी विदेश से आए ड्रग पार्सल को रिसीव कर सुजीत बंगेरा को सौंपता था। इसलिए पुलिस ने कमल चांदवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी

    इस मामले में गिरफ्तार चांदवानी से पूछताछ में पता चला कि वह पुलिस का नकली आईडी कार्ड दिखा कर जांच एंजेंसियों को धोखा दिया करता था। इस मामले की छानबीन में पता चला कि खारघर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी सचिन भालेराव और एंटी-नारकोटिक्स यूनिट से जुड़े संजय फुलखर इनकी मदद करते थे, इसलिए पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि इनमें से एक पुलिसकर्मी ने चंदवानी की मदद करने तथा उसकी गिरफ्तारी को रोकने का वादा किया था और इसके ऐवज में उसने 6 लाख रुपये लिए थे। 37 वर्षीय अंकित पटेल और 39 वर्षीय रिंकुदकुमार पटेल को ‘टीथर’ (USDT) से क्रिप्टोकरेंसी स्टेबलकॉइन को नकदी में बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस उपायुक्त ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस ने गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन की कुल कीमत 16.43 लाख रुपये, 7 लाख रुपये की कार, 14.12 लाख रुपये की अन्य संपत्ति और अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा जब्त सामान की कुल कीमत 73 लाख रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

  • मलाइका अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट की चेतावनी, सैफ अली खान से जुड़ा है मामला

    मलाइका अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट की चेतावनी, सैफ अली खान से जुड़ा है मामला

    नेता हो या अभिनेता या देश का कितना ही बड़ा प्रतिष्ठित व्यक्ति क्यों न हो, कानून के आगे किसी की नहीं चलती। ऐसे ही एक मामले में गवाही को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। (Court’s warning against Malaika Arora, the case is related to Saif Ali Khan)

    मुंबई- नेता, अभिनेता या दुनिया का कितना भी बड़ा आदमी हो कानून के आगे किसी की नहीं चलती। एक केस के सिलसिले में गवाह बनी फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को कानून का पालन नहीं करने के सिलसिले में मुश्किलें उठानी पड सकती है। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से जुड़े एक केस में मलाइका अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। साल 2012 में एक होटल में हुए झगड़े के मामले में मलाइका अरोड़ा गवाह बनी हैं। मगर वो कोर्ट के समन के बावजूद बयान दर्ज कराने अभी तक नहीं पहुंची। इस पर कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी दी है। (Court’s warning against Malaika Arora, the case is related to Saif Ali Khan)

    मुंबई की एक अदालत ने मलाइका अरोड़ा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी दी है। साल 2012 में एक होटल में हुए झगड़े के मामले में मलाइका अरोड़ा को गवाह के तौर पर पेश होना था, लेकिन 29 अप्रैल को वो पेश नहीं हुईं। अदालत ने अप्रैल में ही मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। समन मिलने के बावजूद वो 29 अप्रैल को कोर्ट में पेश नहीं हुईं, कानूनी आदेश का पालन नहीं करने पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की है। (Court’s warning against Malaika Arora, the case is related to Saif Ali Khan)

    कोर्ट ने क्या कहा?

    कोर्ट ने कहा कि मलाइका को समन जारी किया गया था। समन की जानकारी होने के बावजूद वो जानबूझकर कोर्ट की कार्रवाई में पेश नहीं हुईं। इससे पहले कोर्ट ने मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था और उन्हें 29 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। (Court’s warning against Malaika Arora, the case is related to Saif Ali Khan)

    कोर्ट की चेतावनी

    मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान मलाइका कोर्ट में नहीं पहुंचीं, लेकिन उनके एक वकील कोर्ट में मौजूद थे। इसके बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने कहा, कि “जानकारी होने के बावजूद, वो जानबूझकर कोर्ट की कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रही हैं।” कोर्ट ने मलाइका को पेश होने के लिए आखिरी मौका दिया और कहा कि मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। (Court’s warning against Malaika Arora, the case is related to Saif Ali Khan)

    गैर जमानती वारंट

    कोर्ट ने साथ में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मलाइका पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया जा सकता है। कोर्ट ने पहली बार 15 फरवरी को मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद 8 अप्रैल को दोबारा कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। (Court’s warning against Malaika Arora, the case is related to Saif Ali Khan)

  • मुंबई BMC का वृक्ष संजीवनी अभियान, मालाड़ के स्कूली बच्चों ने ली ट्रेनिंग

    मुंबई BMC का वृक्ष संजीवनी अभियान, मालाड़ के स्कूली बच्चों ने ली ट्रेनिंग

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका पेड़ों के संरक्षण के लिए ‘वृक्ष पुनरुद्धार अभियान 2.0’ चला रहा है। जिसमें मालाड़ मनपा पी उत्तर विभाग अंतर्गत बिल्लाबोंग स्कूल के बच्चों को वृक्ष पुनरुद्धार को लेकर शिक्षा दी गई। साथ ही ‘वृक्ष संजीवनी अभियान 2.0’ की सूक्ष्म योजना एवं ‘वृक्ष कायाकल्प अभियान 2.0’ नागरिकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। (Mumbai BMC’s Vriksha Sanjivani Abhiyan, school children of Malad took training)

    मुंबई- पर्यावरण की दृष्टि से, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के उद्यान विभाग ने वृक्ष संजीवनी अभियान के तहत सड़कों पर पेड़ों के चारों ओर बनाए गए सीमेंट कंक्रीट के ढांचे को हटाने और फेरीवालों द्वारा व्यक्तिगत उपयोग और व्यवसाय के लिए लगाए गए छोटे पेड़ों को हटाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पेड़ों पर लगी बड़ी-बड़ी कीलों और विज्ञापन बोर्डों को हटाने की प्रक्रिया हर साल की जाती है। (Mumbai BMC’s Vriksha Sanjivani Abhiyan, school children of Malad took training)

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘वृक्ष पुनरोद्धार अभियान’ क्रियान्वित कर दिया है। विश्व पृथ्वी दिवस 1970 से हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता रहा है। इस अवसर पर दुनिया भर में विभिन्न पर्यावरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अतिरिक्त नगलर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अमित सैनी के मार्गदर्शन में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के 24 विभागों द्वारा बीएमसी की सीमा में वृक्षों के संरक्षण के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों और कॉलेजों के सहयोग से मनपा का ‘वृक्ष संजीवनी अभियान 2.0’ चलाया जा रहा है। ऐसी जानकारी बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पार्क अधीक्षक जितेन्द्र परदेशी ने दी। (Mumbai BMC’s Vriksha Sanjivani Abhiyan, school children of Malad took training)

    इस बारे में जानकारी देते हुए पार्क अधीक्षक जितेन्द्र परदेशी ने बताया, कि वृक्ष पुनरोद्धार अभियान के दौरान पेड़ों के आसपास लगे कंक्रीट को हटाकर उसकी जगह लाल मिट्टी डालने तथा पेड़ों से कीलें, पोस्टर, बैनर और केबल हटाने का प्रयास किया जाता है, ताकि पेड़ खुलकर सांस ले सकें। (Mumbai BMC’s Vriksha Sanjivani Abhiyan, school children of Malad took training)

    https://www.mcgm.gov.in

    वृक्ष कायाकल्प अभियान

    कीलें, पोस्टर, बिजली की लाइटें, केबल आदि पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और पेड़ के तने को सड़ने का कारण बन सकते हैं, जिससे पेड़ गिर सकता है या मर सकता है। इसके अलावा, जड़ों के चारों ओर कंक्रीट डालने से जड़ों की वृद्धि रुक ​​जाती है और मिट्टी में पानी के अवशोषण की कमी के कारण पेड़ मर सकता है। इसी कारण बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने पेड़ों के संरक्षण के लिए 30 अप्रैल 2025 तक ‘वृक्ष कायाकल्प अभियान 2.0’ अभियान शुरू किया है। (Mumbai BMC’s Vriksha Sanjivani Abhiyan, school children of Malad took training)

    कार्यक्रम का आयोजन

    इस अभियान के तहत आज 29 अप्रैल को मालाड़ पश्चिम के पी उत्तर विभाग अंतर्गत बिल्लाबोंग स्कूल के विद्यार्थियों, जनकल्याण नगर, भूमि पार्क, एएलएम के शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की संयुक्त भागीदारी से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक उद्यान अधीक्षक योगेन्द्र सिंह कछवा ने बताया कि शिक्षा सहायक प्रमोद इंगले ने स्वयं प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। इसके अंतर्गत कीलें, पोस्टर, बिजली की लाइटें, केबल आदि से पेड़ों को नुकसान पहुंचता है तथा पेड़ के तने के सड़ने और पेड़ के गिरने या मरने की आशंका रहती है। इसके अलावा, जड़ों के चारों ओर कंक्रीट डालने से जड़ों की वृद्धि रुक ​​जाती है और ऐसी संभावना है कि मिट्टी में पानी के अवशोषण की कमी के कारण पेड़ मर जाएगा, ऐसा पार्क ने चेतावनी दी है। (Mumbai BMC’s Vriksha Sanjivani Abhiyan, school children of Malad took training)

    वृक्षारोपण

    इसके अलावा, भूमिपार्क खेल मैदान में महाराष्ट्र वृक्ष के रूप में विख्यात ‘तम्हाण’ प्रजाति के 10 पेड़ लगाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि उद्यान अधीक्षक जितेन्द्र परदेशी स्वयं ‘वृक्ष संजीवनी अभियान 2.0’ की योजना बनाते हैं और उसमें भाग लेते हैं, इसलिए यह अभियान हर साल सफल हो रहा है और आमजन की स्वस्फूर्त भागीदारी बढ़ रही है। (Mumbai BMC’s Vriksha Sanjivani Abhiyan, school children of Malad took training)

  • Mumbai MHADA Lottery: दिवाली से पहले मुंबई में मिलेगा म्हाडा का किफायती घर

    Mumbai MHADA Lottery: दिवाली से पहले मुंबई में मिलेगा म्हाडा का किफायती घर

    Mumbai mhada Lottery tickets
    खबर से संबंधित म्हाडा मुख्यालय में बैठक की तस्वीर

    MHADA LOTTERY: मुंबई में अपना किफायती घर खरीदने वालों को म्हाडा दीवाली से पहले लॉटरी के जरिए कम कीमतों पर घर खरीदने का मौका दे रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की देखरेख में योजना को पूरा किया जाने वाला है। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    Mumbai MHADA Lottery: म्हाडा (Maharashtra Housing and Area Development Authority) ने आम जनता के लिए एक बड़ी खबर की घोषणा की है। मुंबई में खुद का किफायती घर खरीदने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। MHADA के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने जानकारी दी है, कि दिवाली से पहले MHADA 5,000 किफायती घरों की लॉटरी निकालेगी। यह लॉटरी मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को ध्यान में रखकर उन्हें सशक्त करने का फैसला किया गया है। म्हाडा प्रशासन चाहती है कि शहर के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को अपना खुद का घर मिलना चाहिए। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    आम आदमी का खयाल

    MHADA की इस पहल से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं। खास बात यह है कि लॉटरी में शामिल किए जा रहे घरों की कीमतें आम आदमी की पहुंच में होंगी, ताकि विभिन्न आर्थिक वर्गों के नागरिक बिना किसी भारी आर्थिक बोझ के अपने सपनों का आशियाना खरीद सकें। ख़ास बात ये है कि इन 5,000 घरों का निर्माण मुंबई में ही किया गया है। MHADA ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आवंटित घरों में आधुनिक सुविधाएं रहने वाली है, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को एक बेहतर जीवन स्तर मिल सके। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    15 करोड़ दस्तावेज होंगे सार्वजनिक

    इसके साथ ही MHADA ने जनता को सशक्त बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक और कदम उठाया है। MHADA में 15 करोड़ से अधिक सरकारी दस्तावेज अब आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक करने का फैसला किया है। इस सुविधा की वजह से आरटीआई की जरूरत कम और जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। बांद्रा के MHADA मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में IAS Sanjeev Jaiswal ने Citizen Facilitation Centre (CFC), Visitor Management System (VMS) और Office Navigator का उद्घाटन किया। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में बड़ा कदम

    MHADA अब नागरिकों के लिए Online Grievance Redressal System को भी मजबूत कर रही है, जिससे शिकायतों का समाधान डिजिटल माध्यम से तेज और पारदर्शी तरीके से होगा। ग्रामीण इलाकों से आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए अलग से स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। साथ ही, जनता दरबार के जरिए प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    मुख्यमंत्री का एक्शन प्लान

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशों के तहत, MHADA ने 100-Day Action Plan तैयार किया है। इसमें ‘Ease of Living’, ‘Website Enhancement’ और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे जनता को बेहतर सेवाएं तेजी से मिलेंगी। संजीव जायसवाल के नेतृत्व में MHADA ने जनता की सेवा को केंद्र में रखते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पारदर्शिता, डिजिटल सुविधा, समयबद्ध आवास वितरण और किफायती घरों की उपलब्धता जैसे कदम महाराष्ट्र में नागरिकों के जीवन को सरल, सुलभ और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल साबित होंगे। ऐसी जानकारियां म्हाडा कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने दी। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

  • Mumbai: मुस्लिम फेरीवाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 9 BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

    Mumbai: मुस्लिम फेरीवाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 9 BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

    पुलिस को शिकायत में कहा गया है, कि BJP नेता अक्षता तेंदुलकर और उनके आठ साथी दादर मार्केट इलाक़े में पहुंचे। फिर कथित तौर पर फेरीवालों से पूछा कि क्या वो मुसलमान हैं? इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। (Mumbai Muslim hawker was chased and beaten, FIR lodged against 9 BJP workers)

    मुंबई- दादर इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित मार पीट को लेकर मुंबई पुलिस ने 9 BJP कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने मुस्लिम फेरीवालों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धार्मिक द्वेष के कारण मारपीट की। शिकायत में माहिम विधानसभा की बीजेपी अध्यक्ष अक्षता तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। (Mumbai Muslim hawker was chased and beaten, FIR lodged against 9 BJP workers)

    दौड़ा दौड़ाकर पीटा

    आरोप ये भी है कि मुस्लिम फेरीवाले जब वहां से भागने लगे, तो उनका पीछा करके उन्हें पीटा गया। स्थानीय फेरीवाले सौरभ मिश्रा ने इसे लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सौरभ मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके साथ काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों पर हमला किया गया है। (Mumbai Muslim hawker was chased and beaten, FIR lodged against 9 BJP workers)

    मुसलमानों को बनाया निशाना

    ख़बर के मुताबिक़, घटना गुरुवार, 24 अप्रैल शाम की है। सौरभ मिश्रा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि अक्षता तेंदुलकर और उनके आठ साथी रंगोली स्टोर के सामने दादर मार्केट इलाक़े में झुंड बनाकर पहुंचे। फिर कथित तौर पर फेरीवालों से पूछा कि क्या वो मुसलमान हैं? जैसे लोगों ने अपना नाम बताया, उनके साथ गाली गलौज करे हुए पीटना शुरू कर दिए। शिवाजी पार्क पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। (Mumbai Muslim hawker was chased and beaten, FIR lodged against 9 BJP workers)

  • Mumbai: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटी बहन की हत्या, 50 वर्षीय गिरफ्तार

    Mumbai: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटी बहन की हत्या, 50 वर्षीय गिरफ्तार

    विलेपार्ले में एक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही छोटी बहन के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। बेरोजगार आरोपी उसी बहन के साथ रहता था। पुलिस ने किया गिरफ्तार। (Mumbai 50 year old arrested for murder of younger sister over property dispute)

    मुंबई- विलेपार्ले पश्चिम में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नही उसी का बड़ा भाई था। जो पीड़ित परिवार के साथ ही अपने बच्चों को लेकर रहता था। उनका भरण-पोषण भी मृतक 45 वर्षीय महिला ही कर रही थी। पेशे से शिक्षिका के भाई ने विवाद के चलते महिला के पेट में चाकू घोंप दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (Mumbai 50 year old arrested for murder of younger sister over property dispute)

    SRA प्रोजेक्ट बना जान का दुश्मन

    पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी आशीष करंदीकर को गिरफ्तार किया है। जो पेशे से बेरोजगार और पीड़िता अनव्या करंदीकर-पिंगनकर के साथ ही रहता था। अनव्या एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। बताया जाता है कि इलाके मे एसआरए प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। इसी को लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था। (Mumbai 50 year old arrested for murder of younger sister over property dispute)

    प्रॉपर्टी को लेकर बहस

    गौरतलब है कि अनव्या आरोपी के बच्चों की देखभाल भी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय अनव्या, उसका पति आशीष और भाई-बहन की मां विले पार्ले पश्चिम में एक चॉल में रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि चॉल के पुनर्विकास को लेकर चर्चा चल रही थी, जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच बहस हुआ करती थी। (Mumbai 50 year old arrested for murder of younger sister over property dispute)

    चाकू से कई वार

    सुबह करीब 8.15 बजे उनके बीच फिर से झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर आशीष ने कथित तौर पर अनव्या के पेट में चाकू से कई वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Mumbai 50 year old arrested for murder of younger sister over property dispute)

  • ‘जाट’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कास्टिंग डायरेक्टर आलोक सिंह की चर्चा

    ‘जाट’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कास्टिंग डायरेक्टर आलोक सिंह की चर्चा

    फिल्म एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर की तस्वीर

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जाट फिल्म ने धमाल मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार इंट्री के बाद फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर आलोक सिंह की खूब प्रशंसा की जा रही है। (Jaat movie rocks at the box office, casting director Alok Singh in the)

    उत्तरप्रदेश/प्रयागराज- हाल ही में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म “जाट” ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। एक ओर जहां फिल्म की दमदार कहानी और प्रभावशाली अभिनय की चर्चा हो रही है, तो वहीं पर्दे के पीछे एक अहम भूमिका निभाने वाले कास्टिंग डायरेक्टर “आलोक सिंह” को भी खूब सराहा जा रहा है। एक्टर, कोएक्टर के साथ साथ डायरेक्ट भी आलोक सिंह की प्रशंसा करते नही थक रहे हैं। (Jaat movie rocks at the box office, casting director Alok Singh in the)

    कास्टिंग का महत्व

    कास्टिंग असल में फिल्म की जान होती है। फिल्म और कहानी के हिसाब से कैरेक्टर का चयन ही फिल्म की कामयाबी का अहम हिस्सा होता है। जाट फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर आलोक सिंह की प्रशंसा इसी बात को लेकर हो रही है। जाट फिल्म एक गंभीर सामाजिक एवं राजनीतिक विषय पर आधारित है, इस फिल्म में पहचान, आत्मसम्मान और सत्ता की जंग को बेहद वास्तविक अंदाज में दर्शाया गया है। फिल्म की प्रामाणिकता और भावनात्मक गहराई का सबसे बड़ा श्रेय आलोक सिंह को ही जाता है, जिन्होंने पात्रों के अनुरूप सटीक कलाकारों का चयन कर फिल्म में जान डाल दी। (Jaat movie rocks at the box office, casting director Alok Singh in the)

    डायरेक्टर से मुलाकात

    फिल्म के डायरेक्टर ‘गोपीचंद मलिनेनी’ ने आलोक सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘आलोक ने फिल्म की आत्मा को शुरुआत से ही समझ लिया था। उनकी कास्टिंग इतनी सटीक थी कि हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। यह फिल्म उनकी कास्टिंग एक्सपीरिएन्स के बिना अधूरी होती।’ (Jaat movie rocks at the box office, casting director Alok Singh in the)

    नए चेहरों का एडजस्टमेंट

    फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर की प्रदर्शन की तुलना बॉलीवुड की कुछ सबसे यादगार कैरेक्टरों से की जा रही है। वहीं सहायक किरदारों में भी नए चेहरों की मौजूदगी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ दी। आलोक सिंह की खासियत यही मानी जा रही है कि वे नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को मौके देते हैं और उन्हें सही दिशा में तराशते हैं। (Jaat movie rocks at the box office, casting director Alok Singh in the)

    फिल्म इंडस्ट्री

    आलोक सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में कास्टिंग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जाट फिल्म की सफलता ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अब एक ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी समझ न सिर्फ तकनीकी है, बल्कि वह कहानी की आत्मा को समझते हुए कास्टिंग को एक कलात्मक रूप देते हैं। (Jaat movie rocks at the box office, casting director Alok Singh in the)

    चर्चा हुई तेज़

    जैसे-जैसे जाट फिल्म की बॉलीवुड में लोकप्रियता बढ़ रही है और फिल्म विभिन्न पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो रही है, वैसे-वैसे आलोक सिंह की प्रतिभा की चर्चा भी तेज़ हो रही है। फिल्म के साथ-साथ उनके काम को भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा। (Jaat movie rocks at the box office, casting director Alok Singh in the)

  • सिर्फ तीन तलाक पर रोक है, तलाक-ए-अहसन पर नहीं। मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर रद्द

    सिर्फ तीन तलाक पर रोक है, तलाक-ए-अहसन पर नहीं। मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर रद्द

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्पष्ट करते हुए मुस्लिम व्यक्ति और उसके परिवार पर दर्ज FIR को रद्द कर दिया, कि तलाक-ए-अहसन 2019 के एकसाथ तत्काल तीन तलाक पर लगे प्रतिबंधित अधिनियम का उल्लंघन नहीं है। इसलिए ऐसे मामलों पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती। (Only triple talaq is banned, not talaq-e-ahsan. FIR against Muslim man quashed)

    मुंबई- बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 केवल तत्काल तीन तलाक को ही अपराध की श्रेणी में लाता है। इस तरह के तलाक को तलाक-ए-बिद्दत या ट्रिपल तलाक भी कहा जाता है। कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत तलाक-ए-अहसन जैसे अन्य वैध इस्लामी तलाक के तरीकों को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया है। इस फैसले के तहत, हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम व्यक्ति और उसके माता-पिता के खिलाफ दर्ज की गई FIR को रद्द कर दिया। (Only triple talaq is banned, not talaq-e-ahsan. FIR against Muslim man quashed)

    क्या है तलाक-ए-अहसन?

    यह निर्णय उस मामले में आया जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति और उसके माता-पिता पर 2019 के कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जबकि व्यक्ति ने तलाक-ए-अहसन की प्रक्रिया अपनाई थी। तलाक-ए-अहसन के तहत एक बार तलाक कहा जाता है, जिसके बाद महिला को इद्दत या तीन महीने की प्रतीक्षा अवधि से गुजरना पड़ता है। (Only triple talaq is banned, not talaq-e-ahsan. FIR against Muslim man quashed)

    कानून का दुरुपयोग

    खबरों के मुताबिक, न्यायमूर्ति विभा कंकनवाड़ी और न्यायमूर्ति संजय देशमुख की पीठ ने कहा, “जब तथ्यों को स्वीकार किया गया है और कानून को ध्यान में रखा गया है, तो यह स्पष्ट है कि प्रतिबंध केवल तलाक-ए-बिद्दत पर है, न कि तलाक-ए-अहसन पर। ऐसे में यदि आरोपियों को मुकदमे का सामना करने को कहा जाए तो यह कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा।” (Only triple talaq is banned, not talaq-e-ahsan. FIR against Muslim man quashed)

    महिला का आरोप

    पति-पत्नी की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। कुछ महीनों तक साथ रहने के बाद वैवाहिक मतभेद उत्पन्न हुए। दिसंबर 2023 में पति ने तलाक-ए-अहसन के तहत एक बार तलाक बोला और गवाहों की उपस्थिति में नोटिस भेजा। 90 दिन की इद्दत अवधि के दौरान पति-पत्नी ने पुनः साथ नहीं रहना शुरू किया, जिससे तलाक प्रभावी हो गया। हालांकि, पत्नी ने बाद में भुसावल बाजार पेठ पुलिस स्टेशन (जलगांव) में एफआईआर दर्ज कराते हुए दावा किया कि यह तलाक 2019 के अधिनियम के अंतर्गत अवैध है। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने भी इसमें भूमिका निभाई। (Only triple talaq is banned, not talaq-e-ahsan. FIR against Muslim man quashed)

    कोर्ट का निर्णय

    कोर्ट ने कहा कि 2019 का कानून केवल तलाक-ए-बिद्दत पर लागू होता है, न कि तलाक-ए-अहसन पर। तलाक-ए-अहसन मुस्लिम पर्सनल लॉ में एक मान्य प्रक्रिया है, जिसमें सुलह की संभावना बनी रहती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ससुरालवालों पर एफआईआर करना उचित नहीं है क्योंकि तलाक का निर्णय पति द्वारा अकेले लिया गया होता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 34 (साझा आपराधिक मंशा) को भी इस मामले में लागू नहीं माना गया। आखिरकार हाईकोर्ट ने एफआईआर और भुसावल कोर्ट में लंबित आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। (Only triple talaq is banned, not talaq-e-ahsan. FIR against Muslim man quashed)

  • बिना ब्याज लोन का झांसा देकर 1 करोड़ 14 लाख रूपये की ठगी

    बिना ब्याज लोन का झांसा देकर 1 करोड़ 14 लाख रूपये की ठगी

    Mumbai Cyber Fraud: मुंबई के साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली की एक नकली कॉल सेंटर पर छापामारी कर करोड़ों रुपये के फर्जीवाडे का खुलासा किया है। जो नकली मुहर और डॉक्यूमेंट बनाकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। (1 crore 14 lakh rupees were defrauded by giving the false promise of interest free loan)

    Mumbai Cyber Crime: मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम विभाग ने दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापामारी के दौरान 105 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आम लोगों को ज़ीरो इंटरेस्ट रेट पर लोन देने का झांसा देकर ठगी करते थे। (1 crore 14 lakh rupees were defrauded by giving the false promise of interest free loan)

    नकली मुहर और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को फोन करते थे और उनसे कहते थे कि वह बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और यस बैंक (Yes Bank) से बोल रहे हैं। उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए जीरो इंटरेस्ट रेट पर लोन देने का झांसा देते थे। इसके बाद जैसे ही उनका शिकार लोन के लिए अपने डॉक्यूमेंट भेज देते थे, तो उनपर नकली मुहर और डॉक्यूमेंट बनाकर अलग-अलग माध्यमों से उनकी ठगी किया करते थे। (1 crore 14 lakh rupees were defrauded by giving the false promise of interest free loan)

    बजाज फायनेंस पर भरोसा

    पुलिस ने बताया कि मुंबई के एक बुजुर्ग व्यक्ति को इसी तरिके से 1 करोड़ 14 लाख रूपये का धोखा दिया गया। शिकायत में पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि बीना ब्याज के लोन का झांसा देकर पहले आरोपियों ने उनके डॉक्यूमेंटस मांगे। बजाज फायनेंस का नाम सुनकर उन्हें भरोसा हुआ और जैसे ही लोन के लिए उन्होंने अपने डॉक्यूमेंटस भेजे इसके बाद अकाउंट डिटेल और ओटीपी शेयर किया, आरोपियों ने उनके डॉक्यूमेंटस से छेड़छाड़ कर उनके अकाउंट में लोन का पैसा ट्रान्सफर करवाया और बाद में उनके अकाउंट से सारे पैसे उड़ा लिए। (1 crore 14 lakh rupees were defrauded by giving the false promise of interest free loan)

    नकली कल सेंटर का खुलासा

    मुंबई साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मुंबई साइबर पुलिस की टीम ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मैक्सिमाइजर मार्केटिंग (OPC) प्राइवेट लिमिटेड, आनंद विहार, हरी नगर, नई दिल्ली के नाम से कॉल सेंटर ऑपरेट कर रहे थे। (1 crore 14 lakh rupees were defrauded by giving the false promise of interest free loan)

    105 मोबाइल फोन

    गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम शहजाद लाल मोहम्मद खान उर्फ रहमान, अनुज उत्तम सिंह रावत उर्फ अनिल कुमार यादव और मोहम्मद आमिर हुसैन बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 105 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किए गए है। (1 crore 14 lakh rupees were defrauded by giving the false promise of interest free loan)

    132 मामलों में शामिल

    पुलिस को जांच में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल आरोपी कर रहे थे वो नंबर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज देशभर के अलग-अलग 132 मामलों में शामिल है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि आरोपियों ने अलग-अलग प्रकार से नागरिकों का भरोसा जीतकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की है। (1 crore 14 lakh rupees were defrauded by giving the false promise of interest free loan)

    पुलिस ने क्या कहा?

    मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और BNS की तमाम धाराओं के तहत केस रजिस्टर किय गया है और मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है।