Category: Latest News

  • Maharashtra News Updates: शिवसेना  नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज, एक नक्सली गिरफ्तार, दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा दर्ज, 8 करोड़ गबन कर फरार आरोपी गिरफ्तार

    Maharashtra News Updates: शिवसेना  नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज, एक नक्सली गिरफ्तार, दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा दर्ज, 8 करोड़ गबन कर फरार आरोपी गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के नागपुर में एक शिवसेना नेता पर हॉटेल मालकिन के यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। ठाणे की दिव्यांग महिला को धमकाने के खिलाफ पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। 8 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में पिछले 18 महिनों से फरार कैशियर को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र एटीएस ने 14 सालों से फरार नक्सलवादी को पुणे से किया गिरफ्तार। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा

    ठाणे के एक गांव में सरकारी दुकान चलाने वाली दिव्यांग महिला को धमकाने और गाली-गलौज करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पोलियो से पीड़ित 49 वर्षीय शिकायतकर्ता प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन की ठाणे जिला अध्यक्ष है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है, कि आरोपियों में से एक रामदास खोत 15 मार्च को उसके स्टॉल पर आया, अभद्र भाषा में गालियां दीं और धमकी देते हुए प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन से संबंध तोड़ने की चेतावनी दी। कथित तौर पर खोत ने धमकी दी, कि उसके साथी कृष्णा शिंदे और रिजवान सैयद उसके घर आएंगे और उसके साथ मारपीट करेंगे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    शिवसेना नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज

    नागपुर के एक स्थानीय शिवसेना नेता मंगेश काशीकर के खिलाफ एक महिला हॉटल मालकिन का यौन शोषण करने, धोखाधड़ी करने और बंदूक दिखाकर धमकाने का केस दर्ज हुआ है। काशीकर शिवसेना पार्टी के संपर्क प्रमुख हैं। बजाज नगर पुलिस स्टेशन के अनुसार, महिला ने 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक हॉटल का नवीनीकरण किया। इस पर काशीकर ने दावा किया, कि हॉटल उसकी संपत्ति है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिवसेना नेता ने महिला को प्रताड़ित किया, यौन अनुग्रह की मांग की और जबरन होटल पर कब्जा कर लिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस काशीकर की तलाश कर रही है। शिवसेना नेता काशीकर फरार बताया जा रहा है। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी सफलता

    44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप नामक व्यक्ति को महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस के अनुसार 3 मई को प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को गिरफ्तार किया गया। साल 2011 से फरार प्रशांत वांटेड नक्सली बताया जा रहा है। पुणे पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार करने के बाद ठाणे ATS के हवाले कर दिया। ठाणे एटीएस ने उसे 4 मई को मुंबई सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां से 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुणे एटीएस ने प्रशांत की तस्वीर भी जारी है, जिसमें उसे पीठ पर एक बैग के साथ हरे रंग की टीशर्ट में देखा गया। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    8 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में फरार कैशियर गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के लातूर में माहेश्वरी बहुउद्देशीय सहकारी संस्था से 8.18 करोड़ के गबन के आरोपी कैशियर सोमनाथ पंडित को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने धाराशिव से गिरफ्तार किया है। आरोपी 18 महिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को लातूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 7 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फंड की हेराफेरी का मामला पिछले साल फरवरी में दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने सहकारी संस्था के अध्यक्ष, सचिव, शाखा प्रबंधक और कैशियर पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया था। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

  • Mumbai: जैन मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    Mumbai: जैन मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    शिवडी के जैन मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार आर.ए.के. मार्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के आभूषण जब्त कर लिए हैं। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    मुंबई: शिवडी के रफिक एहमद किडवाई मार्ग, चार रास्ता स्थित आर.ए.के. मार्ग पुलिस ने आखिरकार जैन मंदिर मे सोने के आभूषण और दान पेटी चोरी मामले की गुत्थी सुलझा ली है। घटना 22 अप्रैल की रात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गुजरात के बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा से गिरफ्तार किया है। 19 से 23 साल के चोरों ने चोरी इतने शातिर तरिके से की थी, कि चोरों को पकड़ पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डिवीआर भी चोरों ने नष्ट कर दिया था। (Three accused of theft in Mkumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    क्या है जानकारी?

    आर.ए.के. मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप रंदिवे ने बताया, कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सुनील सिंह सूरज सिंह डाभी, 20 वर्षीय राहुल सिंह प्रवीण सिंह वाघेला और 19 वर्षीय जिगरसिंह दिनेश सिंह वाघेला के रूप में हुई है। इन तीनों ने मंदिर से 750 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी के नकद राशि चुराकर फरार हो गए थे। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    चोर निकले बहुत शातिर

    चोरी को अंजाम देने वाले चोर इतने शातिर थे कि आरोपियों ने हर संभव प्रयास कर लिया। लेकिन मुंबई पुलिस और यहां की तकनीक सिस्टम ने आखिरकार सुराग निकाल ही लिया। चोरी के दौरान मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों से सोने का टीका और चांदी का मुकुट भी निकाल लिया था, साथ ही दान पेटी में रखी नकदी भी ले गए थे। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे और डीवीआर सिस्टम को भी नष्ट कर दिया था। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    कैसे हुई पहचान?

    किसी भी तरह का सुराग नही मिलने के कारण पुलिस को जांच में दिक्कत आ रही थी। आरोपी रुमाल से मुंह ढककर चोरी कर रहे थे, जिससे उनकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास से लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों का सुराग निकाला और तकनीकी विश्लेषण की मदद से उनकी पहचान की। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

  • Mumbai: गोरेगांव पूर्व आरे में झोपड़ा कब्जे को लेकर दो गुटों में विवाद, एक की हत्या, पांच गिरफ्तार।

    Mumbai: गोरेगांव पूर्व आरे में झोपड़ा कब्जे को लेकर दो गुटों में विवाद, एक की हत्या, पांच गिरफ्तार।

    गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी, यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़ी कब्जे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुटों में तलवार बाज़ी हो गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने महिलाओं सहित 5 को किया गिरफ्तार। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    मुंबई: गोरेगांव पूर्व, आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़ी कब्जे को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां दो गुटों के बीच हुई झड़प में फुरखान नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दोनो पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    घटना की जानकारी

    आरे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटील ने बताया, कि यूनिट क्रमांक 32 में जौहरुद्दीन उर्फ ‘बडा कालू’ नामक व्यक्ति द्वारा अवैध झोपड़ियों का निर्माण कर उन्हें बेचा जा रहा था। इस धंधे में उसकी मां रज़िया, भाई असरुद्दीन उर्फ अज्जू और भाभी आफरीन भी शामिल हैं। जौहरुद्दीन उर्फ बडा कालू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, धमकी और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    क्रॉस एफआईआर दर्ज

    बताया गया कि बड़ा कालू कुछ समय से तड़ीपार था और हाल ही में इलाके में वापस लौटा। लौटते ही उसने यूनिट नंबर 32 में एक झोपड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसका फुरखान और उसके साथियों ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बडा कालू ने फुरखान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फुरखान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने फुरखान द्वारा तलवार से हमला करने के मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    दोनों पक्ष की हुई गिरफ्तारी

    पुलिस ने बताया कि घटना में नितेश पाल, अरबाज खान, राजेश वाघमारे और सनी राम शामिल हैं। इस विवाद के बीच फुरखान की मृत्यु हो गई है, जबकि सनी राम को जख्मी अवस्था में अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में मितेश पाल, अरबाज खान और राजेश वाघमारे को आरे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पहले मामले में पुलिस ने कालू की मां रज़िया और भाभी आफरीन को भी गिरफ्तार किया है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    तहकीकात जारी..

    पुलिस ने बडा कालू और उसकी मां रज़िया, भाई असरुद्दीन, भाभी आफरीन और अन्य पर हत्या और हिंसा का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटील के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटील और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

  • मुंबई के रानी बाग में बनेगा देश का पहला इंटरनैशनल वॉटर एक्वेरियम

    मुंबई के रानी बाग में बनेगा देश का पहला इंटरनैशनल वॉटर एक्वेरियम

    Under Water Aquarium : मुंबई के रानी बाग में देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय वॉटर टनल एक्वेरियम बनने जा रहा है। बीएमसी इस पर 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 5000 वर्ग मीटर में बनने वाले इस एक्वेरियम में देशी-विदेशी मछलियों की 50 प्रजातियां होंगी। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    मुंबई: देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वॉटर टनल एक्वेरियम मुंबई के भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले प्राणी उद्यान (रानी बाग) में बनाने जा रही है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) इसको लेकर 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए मार्च 2024 में बीएमसी ने टेंडर जारी किया था, जिसे अब फाइनल कर दिया गया है। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    भायखला के वीरमाता जीजाबाई भोसले प्राणी उद्यान (रानी बाग) के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक्वेरियम पेंग्विन कक्ष के सामने 5000 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें देशी-विदेशी मछलियों की लगभग 50 प्रजातियों को रखा जाएगा। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    2026 तक होगा तैयार

    एक्वेरियम में बच्चों के लिए पॉप ऑफ विंडो बनाया जाएगा। अधिकारी के अनुसार मई, 2025 के आख़िरी तक एक्वेरियम का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, कि हमें उम्मीद है कि अप्रैल, 2026 तक एक्वेरियम बन कर तैयार हो जाएगा। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    कैसा रहेगा एक्वेरियम ?

    अधिकारी ने कहा कि यह एक्वेरियम ऐसा बनाया जाएगा जिसमें प्रवेश करते समय आप को लगेगा कि जैसे आप समुद्र में उतर रहे हैं। ऊपर टनल में मछलियां तैरती हुई नज़र आएंगी। पर्यटकों को मछलियों के साथ उनके जलीय जीवन का भी अनुभव होगा। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    दो भागों में होगा खास

    यह एक्वेरियम टनल गोलाकार शेप में दो भागों में बनाया जाएगा। जिसका एक भाग 14 मीटर लंबा होगा, इसमें कोरल फिश रखी जाएंगी। जबकि, दूसरा 36 मीटर की दूरी पर बनेगा और इसमें विभिन्न प्रकार की फिश और गहरे समुद्र के जलीय जीवन देखने को मिलेंगे। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    आधुनिक सुविधाओं का खयाल

    इन दोनों टनल को जोड़ने में एक और घुमावदार प्रवेश मार्ग बनेगा। विशेष रूप से बच्चों को 360 डिग्री घूमने और मछली को करीब से देखने के लिए एक पॉपअप विंडो उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी क्षमता करीब 10 लाख लीटर पानी की होगी। अधिकारी ने बताया कि अंडरग्राउंड एक्वेरियम की ऊंचाई 4 मीटर से ऊपर होगी। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम, इमरजेंसी गेट, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनर, कूलिंग, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    उद्धव सरकार की पहल

    बता दें कि पहले यह वर्ली में बनने वाला था, उद्धव ठाकरे सरकार में पर्यावरण मंत्री रहते हुए आदित्य ठाकरे ने वर्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्वेरियम बनाने की घोषणा की थी। राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार बनने के बाद एक्वेरियम प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद फिर इसे रानीबाग शिफ्ट कर दिया गया है। (The country’s first international water aquarium will be built in Mumbai’s Rani Bagh)

    क्या होंगी विशेषताएं ?

    • 5000 वर्ग मीटर में बनेगा एक्वेरियम
    • 60 करोड़ रुपये ख़र्च करेगी बीएमसी
    • 02 भागों वाली होगी टनल शेप
    • 14 मीटर लंबा होगा पहला भाग
    • 36 मीटर की दूरी पर दूसरा भाग
    • 10 लाख लीटर पानी की होगी क्षमता
    • 50 प्रजातियां दुर्लभ फिशेज की होंगी
    • 360 डिग्री घूमने की होगी व्यवस्था
    • 2026 के अप्रैल में होगा बनकर तैयार
  • मुंबई उपनगर के 222 आदिवासी पाड़ों का होगा व्यापक सर्वेक्षण

    मुंबई उपनगर के 222 आदिवासी पाड़ों का होगा व्यापक सर्वेक्षण

    मुंबई उपनगर के लगभग 222 आदिवासी पेड़ों का सरकार व्यापक सर्वेक्षण करने जा रही है। राज्य के आदिवासी समाज विकास मंत्री अशोक वुईके ने इसके आदेश दिए हैं। आदिवासी समुदाय के लिए नीतियों के निर्माण और संसाधनों के वितरण में पारदर्शिता की उम्मीद। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    मुंबई- सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन को लेकर मुंबई उपनगर जिले में रह रहे आदिवासी समाज के विकास के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक वुईके ने जिले के 222 आदिवासी पाड़ों का व्यापक सर्वेक्षण करने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा, कई साल पहले इन आदिवासी पाड़ों का सर्वेक्षण हुआ था, लेकिन वर्तमान में वहां की स्थिति कैसी है इसका पता लगाना और उनकी परि परिस्थितियां का आकलन करना बेहद जरूरी है। इसका अद्यतन और मूल्यांकन भी किया जाना चाहिए। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना, आभा योजना, वन पट्टा योजना, और अन्य केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किन-किन आदिवासी लाभार्थियों तक पहुंचा है, यह जानने के लिए यह सर्वेक्षण किया जाएगा। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    जाति प्रमाणपत्र की समस्या का समाधान

    यह सर्वेक्षण आदिवासी संशोधन व प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से किया जाएगा, और इसकी रिपोर्ट 30 मई 2025 तक कोकण विभागीय आयुक्त को सौंपी जाएगी। बैठक में उपस्थित मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशिष शेलार ने बताया कि आदिवासी समुदाय के नागरिकों को जाति प्रमाणपत्र प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिले में एक भी बालक कुपोषित न रहे, इसके लिए 30 मई तक विशेष पोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    पारदर्शिता और प्रभावशीलता

    आदिवासी विकास मंत्री अशोक वुईके ने बताया कि सरकार सीएसआर (Corporate Social Responsibility) के माध्यम से आदिवासी युवाओं के लिए औद्योगिक समूह तैयार करेगी। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। यह सर्वेक्षण राज्य सरकार को यह समझने में मदद करेगा कि किस योजना का असर वास्तव में जमीनी स्तर पर है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इससे आदिवासी समुदाय के लिए नीतियों के निर्माण और संसाधनों के वितरण में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

  • Mumbai: सोमवार को मध्य रेल की सेवाएं पड़ सकती है ठप्प

    Mumbai: सोमवार को मध्य रेल की सेवाएं पड़ सकती है ठप्प

    मोटरमैन के विरोध प्रदर्शन से सोमवार को मध्य रेल की सेवाएं बाधित हो सकती है। सरकार द्वारा निगरानी को लेकर अतिरिक्त कैमर लगाए जा रहे हैं। जो एआई तकनीक के जरिए लोको पायलट के इशारों पर नजर रखेगा। (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

    मुंबई- मध्य रेलवे की मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार को बुरी तरह से प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। ट्रेन चालक मोटरमेन रेल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ड्यूटी बढ़ा कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही लोको पायलट के ड्राइविंग कैब में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) नामक एक नई प्रणाली के तहत कैमरे लगाए जाने के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह नई तकनीक एआई सॉफ्टवेयर तकनीक पर काम करती है। (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

    ADAS कैसे काम करता है?

    ADAS एक ऐसी तकनीक है जो वाहन के आस-पास की निगरानी करने और संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सेंसर, कैमरे और अन्य तकनीकों का उपयोग करके ड्राइविंग के विभिन्न पहलुओं, सुरक्षा को बढ़ाने, कार्यभार को कम करने और समग्र ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने में ड्राइवरों की सहायता करती है। इसमें चेतावनी दी जाती है या सुधारात्मक कार्रवाई भी करती है। (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

    मुंबई CSMT पर सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (CRMS) द्वारा नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि ट्रेन मोटरमैन रविवार सुबह से “नियम के अनुसार काम करेंगे।” जबकि मध्य रेलवे (Central Railway) के अधिकारियों ने कहा कि वे यूनियन के साथ बातचीत कर रहे हैं, अगर मुद्दे हल नहीं हुए तो यात्रियों को सोमवार सुबह से इसका असर महसूस हो सकता है। (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

    चेतावनी भरा पत्र

    CRMS लोको रनिंग स्टाफ के अनिल दुबे द्वारा मुंबई सेन्ट्रल रेलवे के डिवीजनल रेलवे मैनेजर को एक चेतावनी पत्र भेजी गई है। पत्र में इस बात पर आपत्ति जताई गई है कि चालक के कैब में कैमरे लगाए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मोटरमैन संकेत दे रहा है या नहीं? संकेत लेना और संकेत देना ट्रेन चलाने में वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त व्यावसायिक सुरक्षा अभ्यास है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण संकेतकों की ओर इशारा करके और मौखिक रूप से उनकी स्थिति बताकर गलतियों से बचना है। (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

    अनावश्यक संदेह

    सीआरएमएस लोको रनिंग स्टाफ शाखा ने पाया, कि मोटरमैन के ठीक सामने कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि यह देखा जा सके कि वह हाथ के इशारों के साथ संकेत दे रहा है या नहीं? जबकि मोटरमैन कैब में बैठकर ट्रेन चलाता है। दुबे ने कहा, “नौकरी की एकल-व्यक्ति प्रकृति के कारण, हाथ के इशारों से संकेत देना संभव नहीं है और इससे ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कैमरे लगाने से ईमानदारी और निष्ठा से काम करने वाले कैडर को अनावश्यक रूप से संदेह के घेरे में लाया जा रहा है।” (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

    एकाग्रता भंग होने का खतरा

    उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंबे समय से लंबित मोटरमैन की शिकायतों का समाधान करने के बजाय प्रशासन अन्य अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च कर रही है। उक्त व्यस्त परिस्थितियों में काम करते समय अकेले मोटरमैन के लिए हाथ के इशारों से सिग्नल बताना संभव नहीं है, क्योंकि कैब में पावती देने के लिए कोई मौजूद नहीं होता। बिना किसी पावती के बार-बार हाथ के इशारों से सिग्नल बताने से मोटरमैन की एकाग्रता भंग हो सकती है।” (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

    विरोध प्रदर्शन की संभावना

    दुबे ने कहा कि मोटरमैन को एक ही दिशा में सभी लाइनों के बीच अपनी लाइन के सिग्नलों की पहचान करते समय अविभाजित एकाग्रता देते हुए, पटरियों और ओवरहेड उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, तटस्थ खंडों पर बातचीत करते हुए, सभी स्थायी और अस्थायी गति प्रतिबंधों का पालन करते हुए, सभी गेज और लैंपों पर कड़ी नजर रखते हुए – यात्रियों के साथ विवादों और अतिचारियों के कारण उत्पन्न तनाव के बीच – प्रत्येक स्टेशन पर ईएमयू लोकल ट्रेन के ठहराव पर ट्रेन को ठीक उसी स्थान पर रोकना पड़ता है, जहां भीड़ बढ़ने के कारण ब्रेक पावर बदल दिया जाता है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मोटरमैन यूनियन के साथ बातचीत पहले से ही चल रही है और जल्द ही विरोध प्रदर्शन पूरा होने की संभावना है। (Mumbai Central Railway services may come to a halt on Monday)

  • महाराष्ट्र भर में 21 मई को ऑटोरिक्शा युनियन करेंगी हड़ताल

    महाराष्ट्र भर में 21 मई को ऑटोरिक्शा युनियन करेंगी हड़ताल

    महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा यूनियनों ने ई-बाइक टैक्सी की मंजूरी के खिलाफ 21 मई को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र भर के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) के सामने किया जाएगा। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    मुंबई: महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा चालक-मालक संघ की संयुक्त कार्रवाई समिति ने महाराष्ट्र की राज्य सरकार द्वारा ई-बाइक टैक्सियों को हाल ही में दी गई मंजूरी का विरोध करते हुए 21 मई, 2025 को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र भर के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) के सामने किया जाएगा। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    मिली जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक के दौरान आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। राज्य भर के 15 लाख से अधिक ऑटो-रिक्शा चालकों का प्रतिनिधित्व करने वाली समिति ने सरकार के इस कदम को उनकी आजीविका और आमदनी के लिए सीधे तौर पर खतरा बताया है। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मौका

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2025 में ई-बाइक टैक्सियों की सेवा शुरु करने को लेकर मंजूरी दे दी। बताया गया, कि इस पहल का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करते हुए किफायती, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देना है। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    दैनिक आय के लिए खतरा

    हालांकि, रिक्शा यूनियनों का तर्क है कि अनुमोदन प्रक्रिया एकतरफा रहा और इसमें उन हितधारकों के साथ पर्याप्त परामर्श का अभाव भी रहा। इस साझेदारी में सीधे तौर पर ऑटोरिक्शा कारोबार और उनकी आमदनी पर प्रभाव पडेगा। एक वरिष्ठ यूनियन नेता ने कहा, कि “हजारों परिवार आजीविका चलाने के लिए ऑटो-रिक्शा पर निर्भर हैं। पर्याप्त परामर्श के बिना ई-बाइक टैक्सी की शुरूआत उनकी दैनिक आय के लिए सीधा खतरा है।” (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    कॉम्पिटिशन का खतरा

    ऑटोरिक्शा यूनियनों को डर है कि नई सेवा के शुरू करने से अनियमित कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, जिस वजह से मौजूदा रिक्शा चालकों की आय पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। युनियन की तरफ से ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए कल्याणकारी नीतियों पर सरकार के अनदेखी पर भी चिंता व्यक्त की गई है और मांग की है कि इसके बजाय मौजूदा सहायता प्रणालियों को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    सुरक्षा नीतियों पर विचार

    यूनियन के एक नेता ने कहा, “हमारी आजीविका को नुकसान पहुंचाने वाली नई सेवा शुरू करने के बजाय, राज्य सरकार को रिक्शा चालकों की सुरक्षा के लिए मौजूदा नीतियों को मजबूत करना चाहिए, जो दशकों से सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ की हड्डी रहे हैं।” (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    परिवहन विभाग ने क्या कहा?

    परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बचाव करते हुए कहा कि ई-बाइक टैक्सी विशेष रूप से अकेले यात्रा करने वालों के लिए अधिक सुरक्षित और अधिक लागत से प्रभावी विकल्प के रूप में काम करेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा, जिसमें मानसून के मौसम के दौरान सुरक्षा कवर और सवारियों और महिला यात्रियों के बीच गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भौतिक अवरोध शामिल रहने वाले हैं। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

  • Mumbai: बेटी का यौन शोषण, आरोपी पिता को मिली 20 साल की सजा…

    Mumbai: बेटी का यौन शोषण, आरोपी पिता को मिली 20 साल की सजा…

    मुंबई शहर से एक ऐसी खबर प्रकाशित हो रही है जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया। बेटी ने बचपन में ही अपनी मां का साया खो दिया तो पिता ने 5 साल की बच्ची को ही अपनी हवस का शिकार बना दिया। (Mumbai Daughter sexually abused, accused father gets 20 years imprisonment)

    मुंबई- हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता को न जाने किसकी नजर लग गई है। हैवानियत इतनी बढ़ गई है, कि आये दिन यहां रिश्तों को तार-तार किया जा रहा है। महिलाओं के अलावा मासूम बच्चे भी अब अपने ही घरों में सुरक्षित नही है। मर्यादाओं को लांघना अब आम होता जा रहा है। लगता तो ऐसे है जैसे इंसानियत ही खत्म होने के कगार पर है और दूसरी तरफ कोई किसी की मदद भी करने से गुरेज करने लगता है। आज एक पिता ही अपनी मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने लग गया और चाची तमाशबीन बनी रही। (Mumbai Daughter sexually abused, accused father gets 20 years imprisonment)

    बलातकारी पिता गिरफ्तार

    घटना में एक 5 साल की बच्ची को उसी का पिता बलात्कार पे बलात्कार करता रहा, जब बच्ची को पीड़ा होने लगी और अपनी चाची से इस बारे में बताया तो उसने भी मासूम की मदद नही की और उसके साथ जुल्म होने दिया। ऐसा लगातार 3 सालों तक चलता रहा आखिरकार पुलिस ने 3 बच्चियों के बलात्कारी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। विडम्बना यह है कि पिता की गिरफ्तारी के बाद से अब तीनो बच्चियां अनाथ की जिंदगी बिता रहीं हैं। उनकी मां का पहले ही देहांत हो गया था। जिसके बाद पिता ने ही अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाने लगा। (Mumbai Daughter sexually abused, accused father gets 20 years imprisonment)

    अदालत ने क्या कहा?

    विशेष POCSO अदालत ने तीन लड़कियों के पिता को जनवरी 2017 से जनवरी 2020 तक अपनी सबसे बड़ी बेटी, नाबालिग का बार-बार यौन शोषण करने के आरोप में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। पीड़िता पाँच साल की थी जब उसकी माँ का निधन हो गया। पुलिस ने पीड़िता की चाची पर भी घटना की रिपोर्ट न करने का आरोप लगाया, जबकि पीड़िता ने मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। हालाँकि, अदालत ने ठोस सबूतों के अभाव में चाची को बरी कर दिया। (Mumbai Daughter sexually abused, accused father gets 20 years imprisonment)

    बच्चियां हुई अनाथ

    न्यायाधीश ने कहा, “पीड़िता ने कम उम्र से ही बार-बार यौन उत्पीड़न सहा है, जब उसे यह भी नहीं पता था कि सेक्स क्या होता है।” न्यायाधीश ने कहा, “इसके अलावा, मेडिकल साक्ष्य भी घृणित कृत्य की पुष्टि करते हैं।” हालाँकि, अदालत ने आजीवन कारावास की अधिकतम सजा देने से इनकार कर दिया। इसमें तर्क देते हुए कहा, कि “अगर आरोपी अपने बची हुई पुरी जिंदगी जेल में ही बंद रहेगा तो पीड़िता और उसकी दो छोटी बहनों का क्या होगा? कारण तीनों ही नाबालिग बच्चियां अकेली रह जाएंगी।” (Mumbai Daughter sexually abused, accused father gets 20 years imprisonment)

  • Mumbai: मालाड़ के मालवनी में हुई हत्या, भायखला पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

    Mumbai: मालाड़ के मालवनी में हुई हत्या, भायखला पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

    मालवनी पुलिस थाने मे दर्ज एक गुमशुदगी की रिपोर्ट अब हत्या के मामले मे बदल गई है। भायखला पुलिस ने मालवनी इलाके से 3 लोगों को उठाकर पूछताछ किया तो दर्दनाक मौत का खुलासा हो गया। हालांकि मालवनी पुलिस अब भी शव की खोजबीन कर रही है। (Mumbai Murder in Malad’s Malavani, Byculla police arrested 3)

    मुंबई- भायखला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने एक ऐसे केस का खुलासा किया है। जो उनके पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत है ही नहीं। लेकिन क्राईम ज़रूर हुआ है। जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी और हत्या की कबूली ने मालवनी पुलिस थाने में खलबली मचा दी। आनन-फानन में मालवनी पुलिस आरोपियों द्वारा बताए घटना स्थल पर हत्या के सबूत धूंड रही है। लेकिन अभी तक उन्हें कुछ बरामद नही हुआ है। (Mumbai Murder in Malad’s Malavani, Byculla police arrested 3)

    खबरी ने खोले राज

    खबर के मुताबिक, लापता फहीम फ़ैयाज़ शेख, उर्फ (फहीम मचमच) की हत्या का भायखला पुलिस ने खुलासा किया है। फहीम की पत्नी ने पिछले महीने मालवनी पुलिस थाने में पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भायखला पुलिस ने एक खबरी से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिना देर किए तीन लोगों को उठाकर उनसे पूछ-ताछ की तो तीनो ने फहीम की हत्त्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। (Mumbai Murder in Malad’s Malavani, Byculla police arrested 3)

    हत्या की गुत्थी

    भायखला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढाव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार रात मालवनी इलाके से हत्या के मामले में तीनो आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने 52 वर्षीय फहीम शेख की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि आरोपियों ने शेख की हत्या तेजधार हथियार से काटकर की और फिर फहीम के शव को एक बोरे में बांधकर मालाड पश्चिम के मार्वे रोड स्थित एक खुले नाले में फेंक दिया। (Mumbai Murder in Malad’s Malavani, Byculla police arrested 3)

    फिल्हाल मालवनी पुलिस अब आरोपियों की कस्टडी की मांग कर रही है ताकि हत्या के पीछे के मकसद और अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवनी पुलिस की एक टीम शव की तलाश कर रही है। एक तरफ भायखला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आढाव फहीम शेख की गुमशुदगी के मामले में हत्या की पुष्ठी कर दी है, तो वहीं दूसरी तरफ मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नागरकर ने कहा, कि अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है, खोजबीन जारी है। आप को बता दें कि भायखला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव इसके पहले मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का पद संभाल चुके हैं। (Mumbai Murder in Malad’s Malavani, Byculla police arrested 3)

  • म्हाडा ने ‘Book My Home’ पोर्टल लॉन्च किया है। अब आप ऑनलाइन फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे

    म्हाडा ने ‘Book My Home’ पोर्टल लॉन्च किया है। अब आप ऑनलाइन फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे

    म्हाडा कोंकण बोर्ड ने मुंबई महानगर क्षेत्र में 13,395 बिना बिके फ्लैटों की बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। 17 से 30 लाख रुपये के ये सभी बिना बिके फ्लैट म्हाडा परियोजनाओं में मुंबई से सटे विरार (बोलिंज), खोनी, शिरधोन, गोथेघर और भंडारली में स्थित हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    मुंबई– महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की सहायक कंपनी कोंकण हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड (KHADB) ने बुधवार को ‘बुक माई होम’ पोर्टल के माध्यम से मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 13,395 बिना बिके फ्लैटों की बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार को MHADA के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने की। पोर्टल संभावित घर खरीदारों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) श्रेणी के तहत वास्तविक समय में फ्लैट देखने और चुनने में सक्षम बनाया गया है। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    Book my home पोर्टल की खासियत

    इससे पहले, एफसीएफएस योजना में आवेदकों के पास इस बात पर कोई नियंत्रण नहीं था कि उन्हें कौन सा फ्लैट मिलेगा। केएचएडीबी की मुख्य अधिकारी रेवती गायकर ने कहा, “‘बुक माई होम’ पोर्टल के साथ, आवेदक अब वास्तविक समय में उपलब्ध फ्लैट देख सकते हैं और अपनी पात्रता के अनुसार अपनी पसंदीदा इकाई और मंजिल का चयन कर सकते हैं। पोर्टल योजना और फ्लैट स्तर पर विस्तृत जानकारी भी देता है, जिससे उपयोगकर्ता सूचित निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं।” (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    मिली जानकारी के मुताबिक Book my home पोर्टल से संबंधित यहां जीन फ्लैटों का जिक्र किया जा रहा है। ये सभी 17 से 30 लाख रुपये के बिना बिके फ्लैट म्हाडा परियोजनाओं में मुंबई से सटे विरार (बोलिंज), खोनी, शिरधोन, गोथेघर और भंडारली में स्थित हैं। ये सभी यूनिट एमएमआर के अंतर्गत आते हैं, जिनकी कीमतें फ्लैट के क्षेत्र फल और स्थान के आधार पर तय किए गए हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    कैसे होगी प्रकृया

    जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इन सभी फ्लैटों के पंजीकरण से लेकर फ्लैट चुनने तक की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसमें कोई मैनुअल हस्तक्षेप नही किया जा सकता। उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्व-घोषणा की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। इन दस्तावेजों को डिजिटल सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से सत्यापित किया जाता है, जिसके बाद उम्मीदवार उपलब्ध फ्लैटों की सूची देख सकते हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    क्या है खास बात ?

    आवेदक, सत्यापन के बाद, वास्तविक समय में उपलब्ध इन्वेंट्री से अपनी इच्छित इकाई चुनकर फ्लैट बुक कर सकते हैं। बुकिंग FCFS के आधार पर की जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आने वाले फ्लैटों को छोड़कर सभी फ्लैटों के लिए पात्रता की सभी शर्तें माफ कर दी गई हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)