Read the latest police action news, investigations and official updates from India and around the world. Stay informed with coverage on arrests, raids, law enforcement operations, crime investigations, court proceedings and public safety actions, only on Indian FastTrack.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का खुद को पीए बताकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)
इस्माईल शेख मुंबई- शनिवार 23 मार्च, महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सुहास महाडिक और किरण पाटिल के रूप में हुई है। मामले की तहकीकात मरीन ड्राइव पुलिस कर रही है। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुहास महाडिक और किरण पाटिल ने खुद को गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर Mumbai की एक सोसाइटी का मामला सुलझाने का प्रयास किया और इसको लेकर फडणवीस के नाम पर 15 लाख वसूले थे। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने शनिवार को इन दोनों के विरुद्ध मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 170, 419, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज ही गिरफ्तार कर लिया है। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस की फाइल तस्वीर
आप को जानकारी देते हुए बताया, कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर धोखाधड़ी करने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से भी रंगदारी मांगने का प्रयास किया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)
अपने गुंडो के मदद से कर रही है सरकारी भूखंडों पर मिट्टी की अवैध भरनी..
मैंग्रोवस का कर रहे हैं खात्मा .. हो रहा है पर्यावरण को नुकसान..
सुरेंद्र राय मुंबई: दहिसर पश्चिम आर.टी.ओ. ऑफिस के पास, फायर ब्रिगेड की गली, श्मशान भूमि के सामने के खाली पड़े क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर मिट्टी की भरनी करने का कार्य अवांछित तत्वों द्वारा गुंडागर्दी पूर्ण तरीके से किया जा रहा है। इन खाली पड़े सरकारी भूखंडों पर पर्यावरण संतुलित करने वाले मैंग्रोज के वृक्षों को काटकर गिराने व उसके ऊपर मिट्टी डालकर अवैध भरनी किए जाने का कार्य एक आपराधिक कार्यों को अंजाम देने वाला गिरोह बे-खटके कर रहा है। किंतु, मनपा आर/उत्तर विभाग के अधिकारी कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
दहिसर में दहशत गर्दी का माहौल
बताया जा रहा है, कि अवैध भरनी करने वाले गिरोह में संगीता विनोद नायर, अनूप नायर, प्रशांत पवार उर्फ बबली पवार एवं कुछ अज्ञात गुंडे शामिल है, जो आसपास के आम नागरिकों के भरनी के बाबत पूछने पर उन्हें डराते धमकाते हैं तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उक्त तीनों ही बहुत शातिर है। तथा उन पर कुछ पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। यही कारण है, कि उनके द्वारा की जाने वाली अवैध भरनी व भूखंडों पर अतिक्रमण के विरुद्ध लोग शिकायत करने से घबराते हैं।
बता दें, कि उक्त भरनी गैंग की प्रमुख लीडर संगीता विनोद नायर का पति वर्ष 2019 में परेल के एक ज्वेलर्स अशोक सकरिया से चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पास 55 लाख के स्वर्ण भूषणों की लूट मामले का मुख्य आरोपी है। जिसकी धौंस जमाकर संगीता विनोद नायर दहशत फैलाती है और अपने अवैध कार्यों को अंजाम देती है। वह कुख्यात लुटेरे अयूब अलीमुद्दीन चिकना की दूसरी बीवी है। उसके नाम पर काला चौकी पुलिस थाने में सी आर नंबर 70/ 2019 का मामला दर्ज है।
अवैध भर्नी के साथ संगीता शशि नायर और उसके गुर्गों की तस्वीर
इसी तरह अनूप नायर पर भी दहिसर पुलिस थाने में अपराधिक मामला दर्ज है। प्रशांत पवार उर्फ बबली पवार पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। उसे तडीपार भी किया गया है, किंतु उसने अपनी तड़ीपरी पर स्टे हासिल कर लिया है। हाल ही में बबली पवार द्वारा महिला पत्रकार नीलम चौहान को धमकाने व अपशब्द के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घटना के समय उक्त महिला पत्रकार बबली पवार द्वारा कराई जाने वाली अवैध भरनी की रिपोर्टिंग के लिए वीडियो बना रही थी।
Live video on indian fasttrack news channel
समाचार यह है कि पत्रकारों और शिकायतकर्ताओं को अपशब्दों द्वारा जानलेवा धमकियां देने और दिलाने वाली संगीता विनोद नायर के गिरोह द्वारा कराई जाने वाली अवैध भरनी के विरुद्ध मनपा आर/ उत्तर के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो कानून अपराध है। इसके साथ ही, ना तो महसूल विभाग भरनी की जाने वाली मिट्टी की रॉयल्टी वसूल रही है।
स्थानीय जनों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से अपील की है, कि उक्त संगीता विनोद नायर और उसके गिरोह की दहशत के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें, ताकि संगीता विनोद नायर व उसके गिरोह की दहशत पर समय रहते रोक लग सकें। अन्यथा पर्यावरण को क्षति तो पहुंचेगी साथ ही संगीता और उसके गिरोह की इलाके में दहशत और बढ़ जाएगी।
3 लाख की सुपारी लेकर एक वृद्ध की हत्या कर, मृत देह को जलाकर नष्ट कर महाराष्ट्र के नंदुरबार से फरार 4 आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के अधिकारियों ने गोराई से किया गिरफ्तार।
इस्माईल शेख मुंबई- एक 65 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र उत्तमराव मराठे की आपसी पुरानी रंजिश के चलते उसके 35 वर्षीय जमाई गोविंद सुरेश सोनार ने 3 लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी। आरोपियों ने वृद्ध की हत्या कर मृत देह को जलाकर नष्ट कर दिया। जिसके खिलाफ नंदुरबार जिले के शहादा पुलिस ने गु.र.क्र.229/24 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फरार आरोपियों को मुंबई के गोराई के पेप्सी ग्राउंड से कांदीवली क्राईम ब्रांच युनिट 11 की टीम ने गिरफ्तार की है।
फरार आरोपियों के मुंबई मे होने की जानकारी नंदुरबार पुलिस ने दी। सुपारी किलर सभी आरोपी कम उम्र के है। जिमसे एक 16 वर्षीय और 17 वर्षीय युवक के अलावा 25 वर्षीय निलेश बच्चू पाटिल और 19 वर्षीय लकी किशोर बिरारे के रूप मे पहचान की गई है।इसकी जानकारी मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 11 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक चौहान ने देते हुए बताया, कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या की सुपारी के बाकी रकम 45 हज़ार 330 रुपये कैश और 5 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल फोन में हत्या और जलाकर सबूत नष्ट करने का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले कर गिरफ्तार आरोपियों सहित नंदुरबार पुलिस के हवाले कर दिया है।
अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ कनेक्शन बनाकर हफ्ता वसूली करने वाले बाप बेटे और उनके गैंग का, खुलासे के बाद से मालवनी के लोगों को कानून व्यवस्था पर फिर से यकीन होने लगा है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है ..
इस्माईल शेख मुंबई- मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाने वाले जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद के साथ इनकी गैंग में शामिल साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के लिए ये लोग काम किया करते थे। दहशत के कारण पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंच पाते थे। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..
सूत्र बताते हैं, कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के गिरफ्तारी के बाद से इनकी कमर टूट चुकी थी। लेकिन मालवनी इलाके में अपना साम्राज्य कायम रखने के लिए ज़ाकिर डॉट कॉम ने अपने दोनों लड़को को साथ लेकर एक गैंग तैय्यार कर लिया। इस गैंग मे इलाके के कुछ बेरोजगार लुक्खों को भी शामिल कर लिया। ये गैंग, लोगों को कभी धारदार हथियार के बल पर तो कभी नाबालिग बच्चों और महिलाओं से झूठे पुलिस मुकदमे में फंसाना और डरा धमका कर हफ्ता वसूली करने का कारोबार करते थे। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
बताया जाता है, कि पुलिस की मुखबिरी जाकिर का मुख्य पेशा था। इसलिए भी लोग जाकिर और उसके लुक्खों से डरते थे। लेकिन मालवनी पुलिस थाने के नए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव के आते ही, लोगों में न्याय पाने की अपेक्षा जागी और लगातार ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके गैंग के खिलाफ शिकायतें सामने आने लगी। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
ताज़ा मामले के मुताबिक, 37 वर्षीय हारुन ऊमर शेख के घर में घुस कर अमीर जाकिर सैय्यद और उसके तीन साथियों ने फरियादी को लात घूंसों से पिटा और कहा कि “शाम तक अब्बा से मिलने ऑफिस पर आ जा नहीं तो इधरिच काट डालूंगा।” इलाके के लोगों से पता करने के बाद फरियादी जब जाकिर के ऑफिस पहुंचा तो वहां ज़ाकिर ने कॉलर पकड़ कर तीन-चार झापड़ जड़ दिए। ज़ाकिर ने फरियादी का घर हड़पने के लिए हारुन के परिवार को बंदी बनाकर हारुन को वकील के पास ज़ाकिर अपने मन मुताबिक कोर्ट के पेपर तैयार करने पर बाध्य किया। ऐसा नहीं करने पर ज़ाकिर के लड़कों द्वारा पूरे परिवार को काट डालने की धमकी दी। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी में झूठा मुकदमा पेश कर, वहां जबरन जाकिर के नाम बनाए गए मकान के पेपर पेश कर याचिका वापस लिया गया। यह सारा खेल हरून के परिवार को बंदी बनाकर किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने परिवार को बंदी बनाने के साथ उसके बीवी और बच्चियों पर हाथ भी उठाया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के झूठे पुलिस मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गई। आखिरकार जाकिर और उसकी गैंग ने हरून का मकान ज़बरन खाली कराकर कब्जा कर लिया। (MumbaiMalvani police Station Crime News)
मालवनी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण कांबळे ने हरून की फरियाद पर गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 0377/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 364(A), 452, 367, 384, 385, 389, 420, 465, 467, 468, 471, 506(2), 504, 506, 120(B),34 के तहत मामला दर्ज कर जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद के साथ इनकी गैंग में शामिल और तीन लोगों को तलाश कर रही है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
बता दें, कि 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूली मामले में फरार चल रहे हैं बाप और बेटों को पहले दिंडोशी सत्र न्यायालय और बाद में बम्बई उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया है। मामले को वापस लेने के लिए बाप और बेटों के लगातार धमकियों से सलीम का परिवार डरा हुआ है। वहीं दुसरे मामले में 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल कर चूकें हैं। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली का खेल खेला गया है। ऐसे और कितने मामले प्रकाश में आना अभी बाक़ी है। मालवनी पुलिस ज़ाकिर डॉट कॉम और साथियों को सरगर्मी से तलाश कर रही है। फिलहाल मालवनी इलाके में गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले फरार चल रहे हैं। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम की फाइल तस्वीर
गला घोंटकर हत्या के मामले में मलबार हिल पुलिस ने महज़ 24 घंटो के भीतर जलगांव जिले के भुसावल रेलवे स्टेशन से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Live video on indian fasttrack news channel
इस्माईल शेख मुंबई- 67 वर्षीय श्रीमती ज्योति शाह का गला घोंटकर हत्या और मृतक के हाथ से हीरे जडे हुए सोने के अंदाजन तीन लाख रुपये के दो कंगन लेकर मुंबई के मलबार हिल इलाके से फरार आरोपी को पुलिस ने भुसावल रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया, कि आरोपी भुसावल से बिहार भागने की कोशिश में था। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कन्हैया कुमार संजय पंडित के रुप में हुई है। आरोपी कुछ दिन पहले ही, पीड़ित के घर, नौकर बन कर आया था।
मुंबई परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त संजय लाटकर (अतिरिक्त कार्यभार) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, कि मलबार हिल पुलिस थाने में मृतक के 67 वर्षीय पति की फरियाद पर गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 63/ 2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण प्रादेशिक विभाग के अप्पर पुलिस आयुक्त डॉक्टर अभिनव देशमुख की निगरानी में कुल 15 अलग अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास और आरोपी के रिश्तेदारों से लगातार पूछताछ शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन को देखते हुए जलगांव जिला के पुलिस और भुसावल रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी की मदद से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार में लिया गया।
मिडिया को संबोधित करते हुए मुंबई पुलिस परिमंडल-2 के उपायुक्त संजय लाटकर की तस्वीर
मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा, कि अपने घरों में लोगों को नौकर रखने से पहले उसके कैरेक्टर की जांच अवश्य करनी चाहिए। किसी के कहने पर भरोसा न करें। मुंबई पुलिस से पहले पड़ताल करें। खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
कांदीवली पश्चिम के महावीर नगर के एक घर में घुस कर जबरन मार-पीट और चोरी के मामले में पुलिस ने महज़ 4 घंटो के भीतर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
इस्माईल शेख मुंबई– वरिष्ठ 64 वर्षीय नागरिक के घर में घुस कर लात घूंसों से मार-पीट कर फरियादी के गले से सोने की चैन, फरियादी के हाथ से सोने का कड़ा और मोबाइल फोन चोरी करने वाले 3 आरोपियों को कांदीवली पुलिस ने महज़ 4 घंटो के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। साथ ही चोरी के लगभग 1 लाख 12 हज़ार रुपये का सामान जब्त कर लिया है। (Mumbai Kandivali Crime news)
कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर रामनाथ गणोरे ने जानकारी देते हुए बताया, कि 64 वर्षीय फरियाद अंटनी अल्लुया रोचां महावीर नगर के पवार पब्लिक स्कूल के पास शांतिनिकेतन सोसायटी के अपने फ्लैट क्र. 301 में दोपहर लगभग 3 बजे आराम कर रहे थे। अचानक 3 नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस कर फरियादी से हाथापाई की और उनके गले और हाथ से सोने की चैन, कड़े और एमआई कंपनी का मोबाइल फोन लगभग 1 लाख 2 हज़ार रुपये का सामान जबरन चोरी कर फ़रार हो गए। (Mumbai Kandivali Crime news)
कांदीवली के महावीर नगर की घटना..
घटना की जानकारी मिलते हैं कांदिवली पुलिस ने गु.र.क्र. 201/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 394, 452, 504, 506(2), एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना स्थल पर क्राईम डिटेक्शन के पुलिस उपनिरीक्षक दिपक पाटील और उनकी टीम ने जायज़ लिया और तांत्रिक विश्लेषण के आधार पर कांदीवली पूर्व और पश्चिम इलाके से अलग-अलग तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। (Mumbai Kandivali Crime news)
Live video on indian fasttrack news channel
गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय सोलापूर जिल्हा मित्रमंडल, आकुर्ली रोड़ कांदीवली पूर्व का रहने वाला संतोष रामचंद्र घाटकर, 47 वर्षीय राउतवाडी, संजय नगर, बोरसापाडा, कांदीवली पश्चिम का रहने वाला अनिल रामचंद्र घाटकर और 38 वर्षीय टी डब्ल्यू गार्डन, ठाकुर विलेज, कांदीवली पूर्व का रहने वाला ओमप्रकाश पलगधारी भारती के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हस्तगत 10 ग्राम सोने की चैन अंदाजन किमत 50 हज़ार, 10 ग्राम सोने का कड़ा अंदाजन किमत 50 हज़ार, रेडमी कंपनी का 5जी मोबाइल फोन अंदाजन किमत 12 हज़ार 420 जब्त किया गया है। (Mumbai Kandivali Crime news)
बोरीवली से 7 किलो चरस के साथ बिहारी युवक गिरफ्तार।
गोरेगांव के एक व्यक्ति को बेचने के लिए बिहार से लाया था 2 करोड़ रुपये के चरस।
इस्माईल शेख मुंबई- क्राइम ब्रांच यूनिट 4 के अधिकारियों ने बिहार से मुंबई शहर में बेचने के लिए लाई गई दो करोड़ रुपये की चरस जब्त की है। इसी अपराध में पुलिस ने बोरीवली से एक बिहारी युवक अजीज अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से पुलिस ने सात किलो चालीस ग्राम ड्रग्स का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले कुछ दिनों में मुंबई शहर में दूसरे राज्यों से नशीली ड्रग्स की सप्लाई और खरीदी बिक्री की मात्रा में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसलिए क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ऐसे मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। अभियान के अंतर्गत यूनिट चार के अधिकारियों को जानकारी मिली, कि कुछ लोग चरस बेचने के लिए किसी दूसरे राज्यों से बोरीवली में आ रहे हैं।
इस जानकारी के बाद पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीणा, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे, सहायक पुलिस आयुक्त चेतन काकड़े के मार्गदर्शन में मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट चार के प्रभारी पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत मोरे, पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक बिराजदार, मुजावर, सहायक फौजदार विशिष्ट कोंकणे, संजय परब, उत्तम बोटे, लखन चव्हाण, पुलिस कांस्टेबल प्रसाद गरवाड की एक टीम गठित कर बोरीवली पश्चिम के कार्टर रोड नंबर 6, राजाराम जाधव कंपाउंड स्थित “सेकंड वाईफ” फूड कॉर्नर के पास सादे कपड़ों में निगरानी के लिए रखा गया था। अजीज मंगलवार तड़के वहीं आया था, उसकी गतिविधि जब संदिग्ध लगी, तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को सात किलो चालीस ग्राम वजनी चरस बरामद हुआ। इसकी कीमत दो करोड़ ग्यारह लाख रुपये है।
जांच में पता चला कि अजीज बिहार का मूल निवासी है और उसे चरस बिहार के ही एक व्यक्ति ने दी थी। वह इस चरस को मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहने वाले एक शख्स को बेचने के लिए आया हुआ था। पुलिस को आरोपी ने बताया कि इसके लिए उसे एक निश्चित मात्रा में कमीशन मिलेगा। पुलिस की टीम ने उसे बोरीवली से गोरेगांव की ओर जाते वक्त गिरफ्तार किया था। इस अपराध के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद मंगलवार दोपहर आरोपी को दक्षिण मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने गिरफ़्तार आरोपी को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अजीज पहले भी ड्रग्स की तस्करी कर चुका है। वह इस बार चरस को किसे बेचने जा रहा था? क्राईम ब्रांच युनिट 4 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत मोरे ने बताया, कि इसकी जांच की जा रही है कि उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है या नहीं?
कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए मालवनी पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश।
कोर्ट के मुताबिक कानून मजलूमों के लिए है बदमाशों के लिए नहीं।
अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने की आशंका ..
इस्माईल शेख मुंबई- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्ते सलीम फ्रुट के साथ संबंध रखने वाले ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों को मालवनी पुलिस फिरौती और हफ्ता वसूली के मामले में सरगर्मी से तलाश कर रही है। जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ अंडरवर्ल्ड की तर्ज पर धारदार हथियार के बल पर हफ्ता वसूली के अपराधिक मामला दर्ज है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
अपराधियों के वकील 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूली मामले में अंतरिम जमानत के लिए न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन ज़ाकिर और उसके दोनों बेटों के क्रिमिनल रिकार्ड को देखते हुए पहले दिंडोशी सत्र न्यायालय और बाद में बम्बई उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा, कि कानून व्यवस्था मजलूमों को न्याय दिलाने के लिए बनाई गई है बदमाशों को शरण देने के लिए नहीं। वहीं ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
Live video on indian fasttrack news channel
ज़ाकिर डॉट कॉम का हफ्ता वसूली ..
बता दें, कि ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में लगातार अपराधिक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। ये लोग इलाके में दहशत फैला कर हफ्ता वसूली किया करते थे। मालवनी पुलिस थाने में दर्ज कुल दो अपराधिक मामलों में ये तीनों बाप और बेटे फरार चल रहे हैं। 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल कर चूकें हैं। युनूस सोहेल शेख के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की जानकारी पुलिस को मिली है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
फरार आरोपियों की तस्वीर
अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..
आप को यह भी बता दें, कि मकोका के तहत अंडरवर्ल्ड के लिए हफ्ता वसूली के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील का रिश्तेदार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर जेल में बंद है। अमजद रेडकर मालवनी का रहने वाला था। जो ज़ाकिर डॉट कॉम का खासमखास कहा जाता है। जबकि कई महफ़िलों में इन्हें एक साथ देखा गया है। अमजद रेडकर के जरिये ज़ाकिर डॉट कॉम का अंडरवर्ल्ड की दुनिया में अपराधियों से संबंध होने के लोगों के बीच भ्रम फैला हुआ है। इसका खुलासा मुंबई पुलिस ही कर सकती है। फिलहाल ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष के परिवारों में भय का माहौल है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
खबर के मुताबिक, 39 वर्षीय पीड़ित सलीम गौस शेख का मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़कों द्वारा पीड़ित पक्ष से मामला दबाने को लेकर फोन पर धमकियां दे रहे है। कहा जा रहा है, कि समय आने पर हमला किया जाएगा। सलीम और उसका परिवार ज़ाकिर की धमकियों से सहमा हुआ है।मालवनी पुलिस घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, अलग-अलग टीमों का गठन कर ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटों से संबंधित जान-पहचान वालों से पूछताछ कर लगातार दबिश दे रही है। अदालत ने अंतरिम जमानत की याचिका को रद्द करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में सज़ा के लिए पेश करने को कहा है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
55 वर्षीय व्यवसायी दिलीप सेठ ने 26 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और भारत गाला को दोषी ठहराते हुए एक सूसाइड नोट छोड़ा।
इस्माईल शेख मुंबई- मलाड पुलिस स्टेशन में अरिहंत बिल्डर एंड डेवलपर्स के मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 55 वर्षीय इन्वेस्टर दिलीप सेठ ने 26 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और भारत गाला को दोषी ठहराते हुए एक सूसाइड नोट छोड़ा। पुलिस ने इंवेस्टिंगेशन के बाद भारत गाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बयान के मुताबिक, सेठ ने गाला के प्रोजेक्ट में 1 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन बदले में उन्हें कोई ब्याज नहीं मिला और न ही कोई फ्लैट मिला। सेठ की पत्नी 54 वर्षीय पूजा सेठ ने पिछले शनिवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, सेठ ने मलाड (पश्चिम) के नडियाडवाला कॉलोनी, नंबर 2 में अपने फ्लैट में रस्सी से फांसी लगा ली।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सन् 2018-19 में सेठ और उनकी पत्नी ने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए मीरा रोड (पूर्व) से जाने का फैसला किया। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने सेठ को मलाड (पश्चिम) में अरिहंत बिल्डर एंड डेवलपर्स के मालिक गाला से मिलवाया। गाला ने सेठ को बताया, कि उन्हें संतोष अपार्टमेंट, नाडियाडवाला कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए फायनेंस की जरूरत है।
जनवरी 2020 में, गाला और उनके बेटे अभि ने सेठ के घर का दौरा किया, और सेठ से 25 लाख रुपये लिए, यह दावा करते हुए कि किसी अन्य व्यक्ति को भुगतान करने के लिए पैसे की आवश्यकता थी। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि इस राशि को भविष्य के निवेश के विरुद्ध समायोजित किया जाएगा। अपना मीरा रोड का फ्लैट बेचने के बाद, सेठ ने गाला के प्रोजेक्ट में एक्ट्रा 75 लाख रुपये का निवेश किया। गाला ने निवेश के लिए सुरक्षा के रूप में सेठ को संतोष अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 1002 के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी।
बिल्डिंग प्रोजेक्ट की फाइल तस्वीर
फरवरी और मार्च 2020 के बीच, गाला ने सेठ को 1 करोड़ रुपये पर ब्याज का भुगतान किया। हालाँकि, कोरोना कल की मंदी के कारण, गाला का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ और उसने सेठ को ब्याज देना बंद कर दिया। कुछ महीने बाद, गाला ने सेठ के नाम पर एक निर्माणाधीन फ्लैट पंजीकृत किया, और छह महीने के भीतर पूरा होने का वादा किया।
2022 में कई ग्राहकों ने गाला के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने गाला को अक्टूबर 2023 तक फ्लैटों का कब्जा सौंपने का निर्देश दिया था, लेकिन गाला ऐसा करने में विफल रहा। सेठ नियमित रूप से फ्लैट के बारे में पूछताछ करता था और हर बार गाला सिर्फ आश्वासन ही दिया करता था।
Live video on indian fasttrack news channel
फायनांशियल प्रोब्लम का सामना करते हुए, सेठ और उनका परिवार 42,000 रुपये का भुगतान करके किराए के फ्लैट में रहते थे। बाद में वे मलाड (पश्चिम) में एक छोटे से फ्लैट में चले गए। 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे सेठ यह कहकर घर से निकला कि वह ऑफिस जा रहा है। उनके परिवार को बाद में पता चला कि उन्होंने संतोष अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके मोबाइल से सात अलग-अलग नोट्स मिले। एक में उन्होंने अपनी समस्याओं के लिए गाला को जिम्मेदार ठहराया है।
2 करोड़ रुपये की लेनदेन को लेकर कांदीवली पश्चिम, मथुरादास रोड़ स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर प्राण घातक हमला। आरोपी गिरफ्तार ..
इस्माईल शेख मुंबई– कांदीवली पश्चिम के मथुरादास रोड़ स्थित प्रितम ज्वेलर्स की दुकान मालिक पर पैसों की लेनदेन को लेकर पलंबिग पाना से प्राण घातक हमला के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। दुकान के पूराने मालिक 49 वर्षीय प्रविण मकवाना ने दुकान के नए मालिक 45 वर्षीय विकास बाफना पर 2 करोड़ रुपये की मांग करते हुए हमला कर दिया। कांदीवली पुलिस ने धारा 307 के तहत किया गिरफ्तार। गनीमत रही की हमले के वक्त पलंबिग का पाना कपडे की थैली में लपेटा हुआ था। अन्यथा मौके पर दुकान मालिक की जान भी जा सकती थी।
Kandivali pritam jewelery shop News on Indian fasttrack news channel
कांदीवली में ज्वेलर्स की दुकान पर हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर रामनाथ गणोरे घटना स्थल पर आरोपी के फरार होने से पहले पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्रविण मकवाना की पहले यहां मिठाई की दुकान हुआ करती थी। सूत्रों के मुताबिक दुकान की लेनदेन में 2 करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिए आरोपी आया हुआ था।
कोरोना काल में मंदी के चलते मकवाना ने दुकान विकास बाफना को सन् 2021 में बेच दिया। जिसमें ख़रीदी-बिक्री के पैपर बनाकर पैसों का भुगतान किया गया। लेकिन दुकान का ट्रांसफर अभी तक नहीं होने की वजह से 2 करोड़ रुपये का लेन-देन बाकी रहा। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं पैसों को लेकर इन दोनों के बीच हमेशा कहा सूनी होती थी। शनिवार लगभग 11 बजे के आसपास आरोपी ने दुकान में घुस कर विकास बाफना के सर पर पलंबिग पाना के जरिये हमला कर दिया। ज्वेलर्स दुकान के मालिक विकास बाफना के सर पर तीन जगह चोट लगी जिसका शताब्दी अस्पताल में इलाज चल रहा है।