Category: Police Action

Read the latest police action news, investigations and official updates from India and around the world. Stay informed with coverage on arrests, raids, law enforcement operations, crime investigations, court proceedings and public safety actions, only on Indian FastTrack.

  • किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार और मॉडलिंग का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ 45 लाख की रंगदारी ..

    किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार और मॉडलिंग का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ 45 लाख की रंगदारी ..

    नवी मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है। साथ ही भांडुप के एक मामले में मॉडलिंग का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ 45 लाख की रंगदारी में पुलिस सरगर्मी से तीन बदमाशों की तलाश कर रही है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    भांडुप और नवी मुंबई की दो घटनाओं ने फिर एक बार हवस और दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया है। नवी मुंबई के एक पडोसी किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन भांडुप दुष्कर्म मामले में आरोपियों द्वारा मॉडलिंग के नाम पर लगातार दुष्कर्म और 45 लाख रुपये की रंगदारी के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    किशोरी के साथ दुष्कर्म ..

    नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी वाशी के कोपरी गांव में उसी इमारत में रहता था जिसमें पीड़िता रहती थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर वर्ष 2020 से अपने घर में कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़ित के तीन माह की गर्भवती होने के बारे में पता चलने पर उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म सहित 45 लाख की रंगदारी ..

    वहीं दुसरे मामले में भांडुप में मॉडलिंग का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 45 लाख की रंगदारी में तीन आरोपी फरार। इंस्टाग्राम पर हुई थी। जान पहचान। खुद को मशहूर प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर किया था संपर्क। पीड़ित लड़की कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है और अपने परिवार के साथ रहती है।
    इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग में सुनहरे अवसर का देखा था एड्वटाइज़िग।

    सोशल मीडिया पर खुद को मशहूर धर्मा प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क में आए आरोपी ने 45 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की बात सामने आई है। गंभीर बात यह है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फुटेज वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में भांडुप पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।

    शिकायतकर्ता कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है और अपने परिवार के साथ रहती है।
    इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग में सुनहरे अवसर के बारे में एक संदेश मिला। जब उन्होंने चेक किया तो ‘हार्दिक’ नाम के इस यूजर आईडी ने कहा कि वह धर्मा प्रोडक्शंस का प्रतिनिधि है और नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी के साथ उसके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने नए कलाकारों को मौका दिया और कहा कि आज वे करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। जब उसने प्रक्रिया के बारे में पूछा तो उसने राहुल चव्हाण नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया।

    उसने राहुल से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपये देने पर सभी योजनाओं की जानकारी दे दी जायेगी। इसके बाद उसने अपने पिता को बताया और आरोपी राहुल को 20 हजार रुपये भेजे। उसने उसे बांद्रा की एक शॉप पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पोर्टफोलियो बनाने के लिए उसने युवती से 20 हजार रुपये और ले लिए।

    कहा, कि एक विदेशी कंपनी के लिए मॉडलिंग का मौका है और 10 लाख रुपये की कमाई होगी। युवती ने कहा, कि उसके पास यह रकम नहीं है और उसके माता-पिता यह रकम नहीं देंगे। इस पर राहुल ने उसे परिवार की जानकारी के बिना घर से गहने लाने के लिए कहा। युवती ने उसे घर के गहने दे दिए। इसके अलावा, आरोपी ने पैसे की मांग की। लेकिन जब युवती मना कर दिया तो राहुल ने कहा कि वह मॉडलिंग का काम नहीं देगा।

    इसलिए लड़की ने घर का सारा सोना आरोपी को दे दिया। आरोपी ने पीड़ित लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया और उसकी तस्वीरें खींची और फिल्म भी बनाई। उन तस्वीरों के जरिए हार्दिक ने उन्हें न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद राहुल का परिचित श्रेयस भी उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।

    पीड़ित से आरोपियों ने कुल 45 लाख रुपये की ठगी की। राहुल फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से पीड़ित लड़की भी डरी हुई थी। आख़िरकार उसने इसकी जानकारी अपनी माँ को बताई। इसके बाद भांडुप पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने राहुल चव्हाण, हार्दिक और श्रेयस पाटिल के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी, धमकी, मानहानि, बलात्कार सहित सूचना प्रौद्योगिकी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • चोरी के मोबाइल का IMEI नंबर कैसे बदल कर बेचा जाता है। क्राईम ब्रांच का खुलासा।

    चोरी के मोबाइल का IMEI नंबर कैसे बदल कर बेचा जाता है। क्राईम ब्रांच का खुलासा।

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारियों ने चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर उसका IMEI नंबर बदलने के बाद दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। 5 लोगों की गिरफ्तारी के साथ लगभग 15 लाख 88 हजार 800 रूपये का माल जब्त।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारियों ने 162 मोबाइल फोन चोरी के वारदातों के साथ एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर उसका IMEI नंबर बदलने का काम करते थे और बाद में दूसरे राज्यों में उसी चोरी के मोबाइल फोन को ऊंचे दामों में बेच दिया करते थे। मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारियों ने कार्यवाही के दौरान गोवंडी शिवाजी नगर के तीन मोबाइल की दुकानों में छापामारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक लैपटॉप 162 चोरी के मोबाइल फोन लगभग 15 लाख 88 हजार 800 रुपये का माल पंचनामे के तहत जब्त किया है।

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे ने बताया कि इसकी गुप्त जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अपने साथियों की मदद से चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर उसका IMEI नंबर बदल कर उंचे दाम में बेचने का काम करता है। इसकी और अधिक तहकीकात की गई। जिसमें पता चला कि आरोपी शिवाजी नगर के तीन जगहों पर मोबाइल की दुकानों का इस्तेमाल करते हैं। जहां लैपटॉप के जरिए मोबाइल फोन के IMEI नंबर बदलने का काम किया जाता है। 29 जुलाई को एक साथ तीनों दुकानों पर पंचों को लेकर छापामारी की गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस हिरासत में जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की अभी और अधिक तहकीकात मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारी कर रहे हैं।

  • फुटपाथ पर रहने वाले दो चोरों को कांदीवली पुलिस ने पकड़ा

    फुटपाथ पर रहने वाले दो चोरों को कांदीवली पुलिस ने पकड़ा

    कांदीवली के फुटपाथ से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुल 6 चोरी के मामलों का खुलासा खुलासा हुआ है जिसमें 30 मोबाइल फोन जब्त ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदीवली पश्चिम के महावीर नगर फुटपाथ से पुलिस ने 20 वर्षीय विक्रम विजय भोसले और 20 वर्षीय बंटी सुरेन्द्र भोसले नामक दो लड़कों को विभिन्न 6 अलग-अलग ताज़ा चोरी के मामलों में गिरफ्तार कर कुल 30 मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसकी अंदाजन किमत लगभग 3 लाख 42 हजार रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Kandivali Police arrested two mobile thieves with 30 mobile phones)

    https://indian-fasttrack.com/2024/04/05/fake-documents-revealed-in-court-for-bail
    Indian Fasttrack News Network

    कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे ने जानकारी देते हुए बताया, कि क्राईम डिटेक्शन के अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक दिपक पाटील, नारायण खाडे, पुलिस हवलदार जायभाये, पुलिस सिपाही जोगलपुरे, नवलु, प्रविण वैराळ, गवळी, राणे और महिला पुलिस सिपाही म्हात्रे पिछले कई दिनों से मोबाइल चोरी की घटना को लेकर इलाके की गहनता से जांच कर रहे थे। जिसमें महावीर नगर कमला विहार स्पोर्ट्स क्लब के सामने फुटपाथ पर 2 लोग संदेहास्पद पाए गए। पुलिस की टीम ने थाना लाकर उनसे पूछताछ किया तो पुलिस थाने अंतर्गत चोरी के कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ। इनके पास से कुल 30 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया गया है। (Mumbai Kandivali Police arrested two mobile thieves with 30 mobile phones)

    फुटपाथ,
    कांदीवली पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल की तस्वीर

    फुटपाथ पर रहने वाले चोर ..

    पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी अमरावती और वर्धा के मुल निवासी हैं। यहां महावीर नगर के फुटपाथ पर रहकर अपना गुजारा कर रहे थे। कांदीवली पुलिस थाने मे इनके खिलाफ गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 294, 296, 297, 302, 303, 304/ 2024 कुल 6 चोरी के आरोप दर्ज है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कुल 3 लाख 42 हजार रुपये के 30 मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात कांदीवली पुलिस कर रही है। (Mumbai Kandivali Police arrested two mobile thieves with 30 mobile phones)

    Live Video on indian fasttrack news channel
  • मनपा में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार।

    मनपा में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार।

    • सक्षम अधिकारियों की संरक्षण में अवैध बांधकाम कराकर करोड़ों रुपये कमाने का सिलसिला जारी
    • जो पकड़ा जाए भ्रस्ट, जो मैनेज कर ले
    • वह ईमानदार
    • भूमाफिया, मनपा गठबंधन की एक मिसाल…. मनपा का सी, वार्ड…!
    • क़ाली कमाई का रैकेट चला रहे दुय्याम अभियंता सूरज पवार और कनिष्ठ अभियंता मंगेश कांबली रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार
    • 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रस्टाचार निरोधक ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
    • डी एम सी (DMC) डॉ. संगीता हसनाले के निर्देशन में दिया जा रहा था भ्रष्टाचार को अंजाम..!

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    वैसे तो पूरे देश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जिसके पास जितना बड़ा अधिकार वह उतना ही बड़ा भ्रष्टाचारी होता है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। यहां की मनपा के वार्डों में अवैध निर्माण कार्य कराने और करोड़ों रुपए कमाई करने में होड़ लगी है। जो पकड़ा जाए वह भ्रष्ट, जो मैनेज कर ले वह ईमानदार होने का तमगा हासिल कर लेता है। अखबारों में वार्ड के सक्षम अधिकारियों के संरक्षण में अवैध बांधकाम कराकर करोड़ों रुपए कमाने का सिलसिला जारी है। नित्य ही ऐसे समाचार छपते रहते हैं अखबारों में, किंतु बड़े अधिकारी उस पर कानूनी कार्रवाई करने से चुप्पी साध लेते हैं। (Mumbai BMC Corruption News)

    भूमाफिया मनपा गठबंधन की एक मिसाल आज सी वार्ड की पेश है। सी वार्ड में दुय्यम अभियंता सूरज पवार और कनिष्ठ अभियंता मंगेश कांबली बहुत समय से काली कमाई का रैकेट चला रहे थे। दुर्भाग्यवश उन्हें 8 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कुल रिश्वत 20 लाख की पहली किस्त बताई जाती है। पकड़े न जाते तो पूरी किश्त वसूल लेते। सी वार्ड में अवैध निर्माण कराने, संरक्षण देने के बदले कैश लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    Indian Fasttrack News Network

    बताया जाता है, कि इस लेन देन में वसूली की भूमिका निभाने वाला निलेश होदर है जो ठेकेदार मनपा अधिकारियों के बीच की वसूली की कड़ी बना है। सी वार्ड में पकड़े गए रिश्वतखोर। लेकिन उसी की बगल में बी वार्ड कुख्यात है भ्रष्टाचार के लिए। जहां दुय्यम अभियंता विशाल सखारकर और कनिष्ठ अभियंता युगंधर मराठे की जोड़ी है जो अवैध निर्माण काम के बदले करोड़ों की रिश्वत लेती है। क्या इनका भी हश्र सी वार्ड के भ्रष्टाचारियों जैसा होगा? इनके द्वारा कराए गए गैरकानूनी बंधकाम 350/354 नरसीनाथ स्ट्रीट 113/113A, आई एम एम रोड 148/150, नागदेवी स्ट्रीट 199, ए बी स्ट्रीट 154, नारायण धुरू स्ट्रीट 51, गार्नेट हाइट 175/177 और इसाजी स्ट्रीट जैसे अनेक स्थानों पर अवैध बांधकाम कराकर करोड़ों रुपए कथित तौर पर घूस लेने की चर्चा है।

    मनपा, भ्रष्टाचार,

    मनपा में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार।

    बताते चलें, कि ये अधिकारी बिना डी एम सी जोन 1 के डॉक्टर संगीता हसनाले की सहमति के अवैध निर्माण नहीं करा सकते। बी और सी के अधिकारी इन्हीं के निर्देशन और संरक्षण में भ्रष्टाचार को अंजाम देते हैं, ऐसा बताया जाता है। सूत्रों का कहना है, कि इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों को डी एम सी जोन 1 का खुला आशीर्वाद मिला हुआ है। क्या सक्षम उच्च अधिकारी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के हवाले करेंगे?

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai Crime: फायरिंग की घटना में युवक को लगी पेट मे गोली

    Mumbai Crime: फायरिंग की घटना में युवक को लगी पेट मे गोली

    घर पर सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को उसके दोस्त ने देसी पिस्तौल से गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी सायन कोलीवाडा के एंटॉप हिल इलाके में हुई। Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news

    इस्माईल
    मुंबई
    – सायन कोलीवाडा में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अपने घर पर सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को उसके दोस्त ने देसी पिस्तौल से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी एंटॉप हिल इलाके में हुई। (Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news)

    indian fasttrack news network

    Mumbai Crime News

    पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी विवेक शेट्टियार एक हिस्‍ट्रीशीटर है, जो सुबह-सुबह आकाश स्‍वामी के घर में घुस गया और सो रहे पीड़ित युवक को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को पेट में गोली लगी है। बता दें कि घायल युवक आरोपी के साथ कई अपराधिक मामलों में बराबर का साथिदार है। (Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news)

    Mumbai, crime,

    पुलिस के अनुसार, आरोपी एक जाना-माना अपराधी है और उसके नाम पर कई अपराधिक
    मामले हैं। वहीं पीड़ित के खिलाफ भी अपराध दर्ज हैं। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और हमले के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। (Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news)

    Live video on indian fasttrack news channel

    Mumbai: The city police probing the incident of firing at Antop hill on Saturday in which one person was seriously injured, have arrested the wife of the absconding accused. They suspect that she was the person who instigated him to kill his rival over a financial dispute. Victim Akash Kadam who has a bullet injury is recuperating at a Sion Hospital and is said to be out of danger.

  • कांदीवली पुलिस ने किया 10 लाख 17 हज़ार रुपये के मोबाइल फोन जब्त

    कांदीवली पुलिस ने किया 10 लाख 17 हज़ार रुपये के मोबाइल फोन जब्त

    कांदीवली पुलिस ने मुंबई शहर के साथ-साथ गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से कुल 10 लाख 17 हज़ार एक सौ रुपये के 54 मोबाइल फोन जब्त कर फरियादियों को चोरी का सामना वापस किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदीवली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन मामले में मुंबई शहर के साथ साथ गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों से जानकारी इकट्ठा कर चोरी के मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहें लोगों पड़ताल कर कुल 54 मोबाइल फोन जब्त किया है। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा संबंधित मोबाइल फोन के फरियादियों को बुला कर उनका सामना वापस किया गया है।

    Indian Fasttrack News Network

    कुल 10 लाख 17 हज़ार एक सौ रुपये के बराबर मोबाइल फोन की जानकारी देते हुए कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे ने बताया, कि क्राईम डिटेक्शन टीम के पुलिस उपनिरीक्षक नितीन साटम की निगरानी में पुलिस सिपाही परमेश्वर चव्हाण, महिला पुलिस निरीक्षक अंजना यादव ने गुमशुदा मोबाइल फोन के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर निरंतर तफतिश कर उक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे लोगों का पता लगाया और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुंबई शहर और अन्य राज्यों से चोरी के मोबाइल फोन जब्त किया है।

    कांदीवली,
    कांदीवली पुलिस द्वारा जब्त चोरी के मोबाइल फोन फरियादियों को वापस करते हुए तस्वीर

    कांदीवली पुलिस का सराहनीय कार्य ..

    बता दें कि कांदीवली पुलिस ने सराहनीय कार्य परिमंडल-11 के पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे, मालवनी डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त शैलेंद्र धिवार के मार्गदर्शन में कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे, क्राईम डिटेक्शन के पुलिस निरीक्षक आनंद कांबळे की देखरेख में पुलिस उपनिरीक्षक नितीन साटम, पुलिस सिपाही परमेश्वर चव्हाण एवं महिला पुलिस निरीक्षक अंजना यादव ने पार किया है। मुंबई पुलिस महकमे में इनकी प्रशंसा की जा रही है। गुम हो चुके मोबाइल फोन को वापस पाकर फरियादियों ने कांदीवली पुलिस को धन्यवाद दिया। (Crime story of mobile phones seized by Kandivali Police of Mumbai city along with various states like Gujarat, Uttar Pradesh, Jharkhand, Bihar and West Bengal)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • सरकारी दस्तावेजों का नकली ऑनलाईन पोर्टल के साथ एक गिरफ्तार

    सरकारी दस्तावेजों का नकली ऑनलाईन पोर्टल के साथ एक गिरफ्तार

    • मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में ऑनलाईन पोर्टल के जरिए भारतीत मतदान कार्ड, पॅनकार्ड, आधारकार्ड, रेशनकार्ड बनाने वाले नकली सेंटर का खुलासा
    • बताता अपने आप को मालवनी पुलिस का खासमखास
    • सरकारी दस्तावेजों का नकली ऑनलाईन पोर्टल

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नकली सरकारी दस्तावेज तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि गिरफ्तार 30 वर्षीय आरोपी मोहसीन मोहमद रफी शेख खुद को मालवनी पुलिस का खासमखास बताया करता था और मालवनी पुलिस थाने के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव के साथ अपनी तस्वीर खिंच कर दिवार पर टांग रखी थी। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)

    मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने बताया, कि एम.एस. कन्सलटंट, शॉप न.381, गायकवाडनगर, मालवनी मे बनावटी सरकारी दस्तावेज बनाकर उसके एवज में पैसे लेने की सूचना मिली थी। सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश साळुंखे की निगरानी में छापा मारा गया तो वहां ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नकली सरकारी दस्तावेज बनाते हुए आरोपी को देखा गया। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)

    सरकारी,
    मालवनी पुलिस स्टेशन के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव के साथ नकली सरकारी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

    सरकारी दस्तावेजों का नकली ऑनलाईन पोर्टल

    पुलिस ने बताया कि पंचों के समक्ष पोर्टल की जांच की गई तो पाया गया कि आरोपी मतदान कार्ड, पेनकार्ड, आधारकार्ड, रेशनकार्ड, ड्रायव्हिंग लायसन्स, आयुशमान कार्ड आदी भारतीय नकली सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए पेड़ एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। उस एप्लीकेशन की जांच मे देखा गया कि एप्लीकेशन के भीतर जाकर नकली जानकारी भरकर आने वाले बारकोड स्कैन कर पैसों का पेमेंट करने पर एप्लीकेशन मे टाईप की हुई जानकारी के मुताबिक सरकारी आधार कार्ड, पेनकार्ड, राशनकार्ड, मतदान पहचान पत्र, ड्रायव्हिंग लायसन्स, आयुशमान कार्ड आदी बनकर तैयार हो जाता है। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)

    Indian Fasttrack News Network

    मालवनी पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 476/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468 471 के तहत मामला दर्ज मौके से एक कम्प्यूटर, किबोर्ड, माउस, प्रिंटर, राउटर और बनावटी सरकारी दस्तावेजों के साथ मालवनी, म्हाडा के रहने वाले 30 वर्षीय आरोपी मोहसीन मोहमद रफी शेख को गिरफ्तार किया गया है। मामले और भी गिरफ्तार की आशंका के साथ मालवनी पुलिस तहकीकात कर रही है। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)

    Live Video on Indian Fasttrack News Channel
  • मालाड़ में महिला टीचर पर जानलेवा हमला

    मालाड़ में महिला टीचर पर जानलेवा हमला

    मालाड़ पूर्व के कुरार में एक महिला टीचर पर प्राण घातक हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने जताई आरोपी के फरार होने की गुंजाइश।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पूर्व, कुरार इलाके के संजय नगर में आज सुबह दिन-दहाड़े एक स्थानीय गुंडे ने कंप्यूटर क्लासेस चलानेवाली महिला टीचर पर रॉड से जान लेवा हमला कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी महिला को कांदिवली पश्चिम के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के 5 घण्टे बाद भी पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करने अस्पताल नहीं पहुंची है। कुरार के कुछ पुलिस अधिकारियों का कहना है उनके पास महिला पुलिसकर्मी नही है जिसके कारण समय लग रहा है। लोगों ने जताई आरोपी फरार होने की गुंजाइश।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/29/journalists-scooter-set-on-fire-during-holi-in-gandhinagar-malad-east
    indian fasttrack news Network
    मालाड़,
    घायल महिला टीचर की तस्वीर

    मालाड़ में महिला टीचर पर जानलेवा हमला ..

    बता दें, कि 22 वर्षीय आरोपी मोहम्मद हारून इद्रीशी उर्फ चमन के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित महिला कुछ महीने पहले आरोपी के विरुद्ध परेशान करने का मामला दर्ज कराया था। जिसमे उसको जेल हुई थी, एक महीने पूर्व वह जमानत पर जेल से बाहर निकल कर आया हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी पीड़ित महिला से एक तरफा प्यार करता है, जिसने पुलिस मुकदमे के बाद अपना बदला लेने के लिए इस बार जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कुरार पुलिस द्वारा अभी तक पीड़ित का बयान नहीं दर्ज कराने को लेकर आरोपी के फरार होने की गुंजाइश जताई जा रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मालवनी इलाके से हत्यारा नकली डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ हुआ गिरफ्तार

    मालवनी इलाके से हत्यारा नकली डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ हुआ गिरफ्तार

    कुल 4 अपराधिक मामलों का आरोपी एक बार फिर नकली डॉक्टर की भेष मे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता गिरफ्तार हुआ है।

    Live video on indian fasttrack news channel

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मुलुंड पुलिस थाने से फरार हत्या के 46 वर्षीय आरोपी परवेज़ अब्दुल अजिज शेख और उसकी पत्नी बीयूएमएस पदवीधर डॉक्टर को मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की पुलिस ने मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके से गिरफ्तार किया है। मालवनी गेट नंबर 7 संत पॉल स्कूल के पास “अजिज पॉली क्लिनिक” के नाम पर नकली दवाखाना चलाया जा रहा था। इसके पहले भी यहीं से पती पत्नी को गिरफ्तार किया  गया था।

    मुंबई पुलिस प्रकटीकरण-1 के पुलिस उपायुक्त विशाल सिंह ठाकुर ने बताया, कि मुलुंड पुलिस थाना अंतर्गत गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 298/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 112, 117, 120(ब), 302, 307, 416, 419, 465, 426, 471, 34 के साथ महाराष्ट्र मेडिकल प्रेक्टीशनर्स एक्ट 1961 की धारा 33, 33(अ), 34, 36 के तहत फरार आरोपी द्वारा मालवनी इलाके में दवाखाना चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

    https://indian-fasttrack.com/2023/03/27/strange-hospital-strange-doctor
    मार्व रोड़ के चारकोप नाका स्थित रक्षा हॉस्पिटल की करतूत

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 के अधिकारियों ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका, मालाड़, पी/उत्तर विभाग के असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर को साथ लेकर जब इस नकली दवाखाने में छापा मारा तो वहा आरोपी अजिज के साथ उसकी पत्नी बीयूएमएस पदवीधर डॉक्टर भी उसके अपराध में आरोपी का साथ देते पाईं गई। हालांकि आरोपी की पत्नी डॉक्टर जरूर है लेकिन जीन दवाईयों को उन्हें देने का अधिकार प्राप्त नहीं है उन दवाईयों और इंजेक्शन्स का यहां मरीज़ों पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

    नकली डॉक्टर का लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

    अजिज पॉली क्लिनिक के भीतर की तस्वीर
    डॉक्टर,
    क्लिनिकल की तस्वीर

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 के अधिकारियों ने दोनों पती पत्नी को हिरासत में लेकर मालवनी पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 431/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 34 के साथ महाराष्ट्र मेडिकल प्रेक्टिसनर्स एक्ट की धारा 33, 33 (अ), 33(ब), 35(2), 36 के तहत मामला दर्ज किया है। मालवनी पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel

    बता दें कि इससे पहले आरोपी परवेज़ अब्दुल अजित शेख के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में 2 ठाणे शहर के कापूरबावडी पुलिस थाने में एक अपराधिक मामला दर्ज है। साथ ही अजित की 32 वर्षीय पत्नी बीयूएमएस पदवीधर डॉक्टर के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में एक अपराधिक मामला दर्ज है। 2023 में गिरफ्तारी और जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से दोनों पती और पत्नी मालवनी परिसर के उसी नकली दवाखाने को  “अजिज पॉली क्लिनिक” के नाम से चला रहे थे।

  • मलाड पूर्व गांधीनगर में गुंडो व टपोरियों का आतंक!

    मलाड पूर्व गांधीनगर में गुंडो व टपोरियों का आतंक!

    • ढाई सौ गाड़ीयां और झोपड़े जलकर खाक हो जाते।
    • अभी गाड़ी मेरा भाई ने जलाया है। जामीन होने के बाद दीनानाथ तिवारी के परिवार के साथ घर को भी फुकवा दूंगा।

    मन्सूर शेख
    मुंबई-
    मलाड (पूर्व), गांधीनगर सार्वजनिक शिव शंकर हनुमान मंदिर के ग्राउंड में रात 11:00 से देर रात 3 से 4 बजे तक शिवम सिंह गैंग के राहुल, सत्यम सिंह सहित कई गुंडे खुलेआम दारू, गांजा पीते और चापर, तलवार निकाल कर धमाल मचाते हैं। अगर किसी ने विरोध किया तो मारामारी से बाज नहीं आते हैं। 24 मार्च 2024 को इसी गैग के लोगों ने होली दहन के पहले रात 10:00 बजे मुर्गी का अंडा और गटर का गंदा पानी बलून में भरकर आने-जाने वाले मां-बहन, बेटियों पर मार रहे थे। इसके अलावा लोगों के घरों में अंडा और गंदे पानी वाला बलून मारा। जिसका विरोध करते हुए पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने पुलिस कंट्रोल को फोन करके शिकायत की जब पुलिस आई तो गुंडे भाग गए।

    मालाड़ में गुंडो व टपोरियों का आतंक!

    मालाड़ पूर्व घटना स्थल से पुलिस के जाने के बाद पुन: होली दहन के समय गंदे पानी वाला बलून मारना शुरू किया जब लोगों ने कहा कि रात 11:00 बजे है। फुग्गा मत मारो मगर शिवम और राहुल के साथ सत्यम ने कहा मैं तो मारूंगा जिसको जो करना हो कर लो, इस पर विवाद बढ़ गया मारपीट की नौबत आ गई। मगर किसी तरह लोगों के बीच बचाव में मामला शांत हुआ अन्यथा विवाद इतना बढ़ गया था कि खून खराबा हो सकता था।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/23/two-sanitation-workers-die-after-falling-into-tank-in-malad
    Mumbai BMC News

    गौरतलब है कि मालाड़ पूर्व मे शिवम सिंह, राहुल और सत्यम सिंह ने मिलकर रात लगभग 3:30 बजे वरिष्ठ पत्रकार दीनानाथ तिवारी की गाड़ी क्रमांक MH47Ap 5962 पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पत्रकार दीनानाथ तिवारी का बेटा लवकुश तिवारी ने भागते हुए शिवम सिंह को देखा और चिल्लाते हुए कहा, “हमारी गाड़ी में शिवम आग लगाकर भाग रहा है। उसे पकड़ो-पकड़ो।” लोगों ने आवाज सुनकर बाहर जब तक आए तब तलक शिवम भाग चुका था और गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने पुलिस कंट्रोल को शिकायत की।

    मालाड़, आतंक,
    पुलिस थाने में दर्ज शिकायत की कॉपी

    घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर पुलिस उप निरीक्षक मिलिंद चौहान ने पंचनामा करके एफआईआर दर्ज किया फरार आरोपी को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों और पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, जोन- 12 के डीसीपी और एसीपी सहित कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मांग किया है, कि ‘समय रहते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवम सिंह व उसके गैग को तड़ीपार करें। जिससे पूरे कुरार में जो इनके गुंडागर्दी से लोगों की नींद हराम हो गई है, वे नींद भर के सो सके और लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन पर बना रहे। अन्यथा अगर कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण होंगे।’

    Live video on indian fasttrack news channel

    ढाई सौ गाड़ीयां और झोपड़े जलकर खाक हो जाते।

    स्थानीय लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया, कि शिवम सिंह, सत्यम सिंह को पूरे परिवार का समर्थन मिलने की वजह से वह गैग चल रहा है। खुले आम परिवार के लोग पुलिस थाने के अंदर पुलिस ऑफिसर के सामने कहा, “अभी गाड़ी मेरा भाई ने जलाया है। जामीन होने के बाद दीनानाथ तिवारी के परिवार के साथ घर को भी फुकवा दूंगा।” पुलिस थाने के अंदर ही गाली देते हुए इस तरह की धमकी दी जा रही थी।पुलिस विभाग मुक दर्शक बनके केवल देख रहा था और सुन रहा था। सोचिए कि इन गुंडो और उनके परिवार की गुंडागर्दी पुलिस थाने में इतनी ज्यादा है, तो इलाके में इन गुंडो की गुंडागर्दी किस तरह से आतंक मचा के रखा होगा? अगर जल्द आग ना बुझी होती, तो लगभग ढाई सौ गाड़ीयां और झोपड़े जलकर खाक हो जाते।