Category: Crime News

  • Maharashtra: सरकारी बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी, जारी किया सरकारी फरमान

    Maharashtra: सरकारी बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी, जारी किया सरकारी फरमान

    महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने नए साल के मौके पर राज्य के लोगों को महंगाई वाला तोहफा देने की घोषणा की है, जिसकी वजह से आम लोगों की जेब ढीली होनी तय हो चुकी है। (Maharashtra Increase in fares of government buses, auto rickshaws and taxis, government order issued)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव जीतते ही आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालने का फैसला कर लिया है। सरकारी बसों के किराये में 15 प्रतिशत तो टैक्सी ऑटो रिक्शा के किराये में अतिरिक्त 3 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। शुक्रवार आधी रात के बाद से नई दरें लागू हो जाएगी। हालांकि MMRTA ने कहा कि मीटरों को फिर से कैलिब्रेट करने के बाद ही नया किराया वसूला जा सकता है। अभी बेस्ट और नवी मुंबई नगर परिवहन में न्यूनतम एसी बस का किराया क्रमशः 6 रुपये और 10 रुपये हैं। (Maharashtra Increase in fares of government buses, auto rickshaws and taxis, government order issued)

    महाराष्‍ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी की अगुआई वाले महायुति गठबंधन ने लोगों को राहत देने के लिए कई कदम उठाने का वादा किया था। लेकिन सरकार के बनते ही फडणवीस सरकार ने अलग ही रुख अपना लिया है। देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने सरकारी बसों का किरया 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी में ऑटो और टैक्‍सी का किराया भी बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले का असर सबसे ज्‍यादा निम्‍न मध्‍य और मध्‍य वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। (Maharashtra Increase in fares of government buses, auto rickshaws and taxis, government order issued)

    आम लोगों पर पडेगा असर

    मान लीजिए यदि आपको सरकारी बस से कहीं जाने के लिए 100 रुपये का खर्च आता है, तो अब उसके लिए 115 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि सरकारी बसों से अमातौर पर कामकाजी लोगों के साथ ही मध्‍य और निम्‍न मध्‍य वर्ग के लोगों के अलावा स्कूली बच्चे ज्‍यादा सफर करते हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार के इस फैसले से इन लोगों की जेब पर सबसे ज्‍यादा मार पड़ने वाली है। (Maharashtra Increase in fares of government buses, auto rickshaws and taxis, government order issued)

    शुक्रवार देर रात के बाद से नई दरें लागू

    बताया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से सरकारी बसों का किराया बढ़ाने का फैसला शुक्रवार आधी रात के बाद से लागू हो जाएगा। प्रदेश के दूर-दराज के लोगों के लिए सरकारी बसें कहीं भी आने-जाने का सबसे मुफीद और सस्‍ता जरिया है, लेकिन अब उन्‍हें इसके लिए अब से ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी। आमलोगों के साथ ही छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है। (Maharashtra Increase in fares of government buses, auto rickshaws and taxis, government order issued)

    Maharashtra and Mumbai auto rickshaw and taxi news image

    अक्टूबर 2022 में हुई थी किराये में बृद्धि

    इसके अलावा सरकार ने ऑटो रिक्शा और टैक्‍सी के किराये को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। टैक्सी और ऑटो का किराया 3 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई है। नई दरें 1 फरवरी 2025 से लागू हो जाएगा। ऑटो का किराया 23 रुपए से 26 रुपए और टैक्सी का 28 से 31 रुपये होगा। नए किराए मीटर कैलिब्रेशन के बाद लागू होंगे। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMTRTA) ने 1 फरवरी से मुंबई में ऑटो रिक्शा और काली-पीली टैक्सियों के बेसिक किराए में 3 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। आखिरी बार किराया वृद्धि अक्टूबर 2022 में हुई थी। ठीक इसी तरह ब्लू-सिल्वर एसी कूल कैब का किराया 40 रुपये की बजाय 48 रुपये होगा। यह पहले 1.5 किलोमीटर के लिए होगा। (Maharashtra Increase in fares of government buses, auto rickshaws and taxis, government order issued)

    MMRTA ने कहा कि मीटरों को फिर से कैलिब्रेट करने के बाद ही नया किराया वसूला जा सकता है। अभी बेस्ट और नवी मुंबई नगर परिवहन में न्यूनतम एसी बस का किराया क्रमशः 6 रुपये और 10 रुपये हैं। बता दें कि मुंबई में लाखों लोग रोजाना ऑटो और टैक्‍सी से सफर करते हैं, ऐसे में सरकार के इस फैसले का असर उनपर सीधे तौर पड़ पड़ेगा। इस तरह प्रदेश सरकार ने आमलोगों पर अतिरिक्‍त वित्‍तीय बोझ डाल दिया है। (Maharashtra Increase in fares of government buses, auto rickshaws and taxis, government order issued)

  • Mumbai News: सरकारी राशन दुकानों पर मुफ्त में मिलेगी साड़ी

    Mumbai News: सरकारी राशन दुकानों पर मुफ्त में मिलेगी साड़ी

    • सरकारी राशन दुकानों पर लाभार्थियों को मिल सकेगा लाभ
    • अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में मिलेगी एक – एक साड़ी
    • ई-पॉश मशीन पर लगाना पड़ेगा अंगूठा
    • Mumbai News, Beneficiary card holders will get free sarees at government ration shops.

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों के प्रत्येक परिवार को मुफ्त में एक साड़ी प्रदान की जाएगी। राज्य भर के सरकारी राशन की दुकानों पर साड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार के किसी एक सदस्य को राशन दुकान में आकर ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। Mumbai News, Beneficiary card holders will get free sarees at government ration shops.

    उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी से होली के त्यौहार 13 मार्च तक साड़ी वितरण करने का लक्ष्य बनाया गया है। खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन दुकानों पर साड़ी वितरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के मंजूरी मिलते ही राशन दुकानों पर साड़ी वितरित करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इससे बाद ही औपचारिक रूप से राशन दुकानों पर साड़ी वितरण शुरू होगा। Mumbai News, Beneficiary card holders will get free sarees at government ration shops.

    राज्य मे 24 लाख लाभार्थी परिवार

    अधिकारी ने बताया कि राज्य में करीब 24 लाख से अधिक अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साड़ी मिल सकेगी। अधिकारी ने कहा कि राज्य के वस्त्रोद्योग विभाग की कैप्टिव मार्केट योजना के तहत लाभार्थियों को साड़ी देने का फैसला किया गया है। इसके लिए वस्त्रोद्योग विभाग ने योजना की नोडल एजेंसी पावरलूम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 60 करोड़ रुपए वितरित कर दिए हैं। Mumbai News, Beneficiary card holders will get free sarees at government ration shops.

    एकनाथ शिंदे का फैसला

    जबकि साड़ियों के वितरण की जिम्मेदारी राज्य के खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग को दी गई है। अधिकारी ने बताया कि पावरलूम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड से साड़ी उपलब्ध होते ही उसको राशन दुकानों पर पहुंचाया जाएगा। इससे पहले पूर्व की एकनाथ शिंदे सरकार ने 10 नवंबर 2023 को अगले पांच साल तक वस्त्रोद्योग विभाग की कैप्टिव मार्केट योजना के जरिए अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में साड़ी बांटने को मंजूरी दी थी। Mumbai News, Beneficiary card holders will get free sarees at government ration shops.

    राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को अंत्योदय खाद्य योजना परिवार समूह में शामिल किया गया है। इसके तहत बीते साल 2024 में जनवरी से मार्च महीने तक साड़ी का वितरण किया गया था। Mumbai News, Beneficiary card holders will get free sarees at government ration shops.

  • बम्बई में अब 10 रुपये में होगा MRI और CT Scan

    बम्बई में अब 10 रुपये में होगा MRI और CT Scan

    बम्बई में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक खालसा कॉलेज माटुंगा में शुक्रवार को जरूरत मंद लोगो के लिए मात्र 10 रुपये में MRI, CT Scan, एक्स-रे सेंटर का उद्घाटन किया गया। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    न्यूज़ डेस्क
    बम्बई
    – माटुंगा गुरू नानक खालसा कॉलेज में शुक्रवार को चार साहिबजादे MRI और CT Scan Center का उद्घाटन किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख समुदाय की प्रतिनिधि करने वाली संस्था शिरोमणि कमेटी जन कल्याण में बेहतरीन सेवाऐं प्रदान कर रही है। इसी सिलसिले में आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों को समर्पित एक एमआरआई और सीटी स्कैन केंद्र शुरू किया गया है। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    क्या क्या मिलेगी सुविधा ?

    उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे आदि चीजों की जांच सेवा मात्र 10 रुपये में की जायेगी। इसके अलावा गुरु नानक मिशन 1313 के नाम से संचालित फार्मेसी से बाजार दर से 25 प्रतिशत कम दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जायेंगी और मेडिकल रक्त परीक्षण भी 50 प्रतिशत सस्ती दरों पर किया जायेगा। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    सम्मान बढ़ेगा

    एडवोकेट धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि ये सुविधायें मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के गुरुद्वारा साहिबों के ग्रंथी सिंहों और अन्य कर्मचारियों को भी केवल 10 रुपये में प्रदान की जायेंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में महाराष्ट्र से शिरोमणि कमेटी के सदस्य मो. गुरिंदर सिंह बावा द्वारा विशेष एवं सराहनीय प्रयास किये गये हैं, जिससे सिख संगठन का सम्मान और बढ़ेगा। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, एडवोकेट धामी, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, तख्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह, शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरिंदर सिंह बावा, अध्यक्ष, तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधन समिति जगजोत सिंह, शिरोमणि कमेटी के ओएसडी सतबीर सिंह धामी, जसबीर सिंह धाम और अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

  • 20 वर्षीय लड़की के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर, ऑटो रिक्शा ड्राईवर हुुआ गिरफ्तार

    20 वर्षीय लड़की के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर, ऑटो रिक्शा ड्राईवर हुुआ गिरफ्तार

    मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने परिवार की डांट से बचने के लिए ऐसी साजिश कर डाली की पुलिस को पूरा मामला पता लगाने में सर का पसीना छूट गया। बलात्कार के जुर्म में एक ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा चालक को 20 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वसई में पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर उसे अपने ऑटो-रिक्शा में मुंबई ले आया। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में गोरेगांव के राम मंदिर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। मुंबई पुलिस परिमंडल-12 की पुलिस उपायुक्त (DCP) स्मिता पाटिल ने कहा कि ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो अब हिरासत में है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर विरार से चर्चगेट रेलवे परिसर की छानबीन और तांत्रिक विश्लेषण एवं गुप्तचरों की मदद से 32 वर्षीय राजरतन सदाशिव वायवळ को नालासोपारा के वालीव, खैरपाडा इलाके के झोपडपट्टी से ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    झूठी कहानी

    खबर के मुताबिक, 20 वर्षीय लड़की ने सामूहिक बलात्कार की झूठी कहानी गढ़ डाली। यही नहीं लड़की ने अपनी बातों पर विश्वास दिलाने और बलात्कार की पुष्टि के लिए अपने प्राइवेट पार्ट में सर्जिकल ब्लेड और एक पैकेट में पैक कुछ पत्थर डाल लिए थे। इसके बाद पुलिस से दावा किया था कि उसके साथ एक ऑटो चालक ने सामूहिक बलात्कार किया और उसे प्रताड़ित किया। लेकिन पुलिस की जांच में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    पुलिस को लड़की के द्वारा दिए गए बयान पर संदेह हो रहा था, इसी वजह से जब इस केस की गहन जांच शुरू की गई तो सच सामने आ ही गया। लड़की ने बताया कि अपने पिता के डर से यह पूरी कहानी गढ़ी थी, क्योंकि वह घर वापस जाने से घबरा रही थी। लड़की ने आगे बताया कि उसके पिता बहुत गुस्सैल स्वभाव के हैं, जो अक्सर उसे और उसकी मां को पीट देते हैं। अपनी मां की मदद करने के लिए घर पर उसे काम भी करना पड़ता था। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    पालघर जिले के नालासोपारा मे हुआ बलात्कार

    ये पूरा मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा का बताया जा रहा है। यहां पर रहने वाली महिला मंगलवार रात गोरेगांव के राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास मिली। उसने पुलिस को बताया कि वो उसी दिन मुंबई आई थी। इस दौरान वसई बीच पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डाल दिए। हालांकि, बाद में महिला ने अपना बयान बदल दिया। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    लड़की मानसिक रूप से अस्थिर

    केस में ये भी पता चला है कि लड़की मानसिक रूप से अस्थिर है। उसका बांद्रा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

  • महाराष्ट्र में 23 दिनों के भीतर 11 बाघों की मौत

    महाराष्ट्र में 23 दिनों के भीतर 11 बाघों की मौत

    महाराष्ट्र में पिछले 23 दिनों के भीतर 11 बाघों की मौत हो गई है। इससे वन विभाग ने चिंता व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। (11 tigers died in Maharashtra within 23 days)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में पिछले 23 दिनों में 11 बाघों की मौत हो चुकी है, जो चिंता का विषय बन गया है। वन विभाग के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक 5 बाघों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। जबकि 3 की दुर्घटनाओं में और 3 की शिकार की वजह से मौत हो गई। 23 दिनों के इन आकड़ों के अनुसार राज्य में हर दूसरे दिन एक बाघ की मौत हुई है। (11 tigers died in Maharashtra within 23 days)

    मौत के कारण और घटनाएँ:

    • 2 जनवरी 2025 को चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी वन क्षेत्र में बाघों के आपसी संघर्ष में दो बाघों की मौत हो गई।
    • 6 जनवरी को भंडारा जिले के तुमसर वन क्षेत्र में एक बाघिन की बिजली के करंट से और 7 जनवरी को पांढरकवड़ा वन विभाग के जंगल में एक बाघिन का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। इस मामले की जांच चल रही है, क्योंकि बाघिन के दांत और पंजे गायब थे।
    • 8 जनवरी को नागपुर के देवलापार वन क्षेत्र में एक शावक की बिजली के झटके से मौत हुई।
    • 9 जनवरी को ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के प्राथमिक वन क्षेत्र में एक शावक की मौत हो गई।
    • 14 जनवरी को गोंदिया जिले के दासगांव वन क्षेत्र में एक बाघ की बीमारी के कारण मौत हो गई।
    • 15 जनवरी को देवलापार वन क्षेत्र में एक और शावक की मौत हुई।
    • 19 जनवरी को ब्रह्मपुरी वन क्षेत्र के सिंदेवाही वन अभयारण्य में एक बाघ ट्रेन की चपेट में आकर मारा गया।
    • 20 जनवरी को ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के शिवनी वन क्षेत्र में एक शावक की मौत हो गई।

    इस प्रकार, की जानकारियां सांझा करते हुए वन विभाग ने बताया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए मृतकों के कारणों की जांच और निगरानी जारी है और बचे हुए बाघों की सुरक्षा के लिए और अधिक कड़े कदम उठाने पर विचार विमर्श चल रहा है। (11 tigers died in Maharashtra within 23 days)

  • ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नई पॉलिसी ला रही महाराष्ट्र सरकार.. अब बिना पार्किंग के रजिस्ट्रेशन नही।

    ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नई पॉलिसी ला रही महाराष्ट्र सरकार.. अब बिना पार्किंग के रजिस्ट्रेशन नही।

    राज्य में ट्रैफिक कंट्रोल की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नई पॉलिसी लाने पर विचार कर रहे है। इसके तहत लोगों को गाड़ी खरीदते समय ही पार्किंग की जानकारी देनी होगी। (Maharashtra government is bringing a new policy for traffic control.. Now no registration without parking)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र सरकार गाड़ियों की पार्किंग की समस्या को देखते हुए नई पॉलिसी पर विचार कर रही है। इसके तहत, कार खरीदारों को वाहन लेने से पहले पार्किंग स्पेस की जानकारी देना जरूरी होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुंबई में ट्रैफिक को कम करने की सरकार की रणनीति का एक हिस्सा है। (Maharashtra government is bringing a new policy for traffic control.. Now no registration without parking)

    उन्होंने कहा, ‘हमने शहर में कई सार्वजनिक पार्किंग सुविधाएं मुहैया कराई हैं, जिन तक अब ऑनलाइन ऐप के जरिए भी पहुंचा जा सकता है।’ (Maharashtra government is bringing a new policy for traffic control.. Now no registration without parking)

    अंधाधुंध पार्किंग बना सबसे बड़ा कारण

    इस नीति का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कार मालिकों के पास पार्किंग एरिया होना जरूरी है। चाहे वे नगर निगम से इसे खरीद रहे हों या फिर किराए पर ले रहे हों क्योंकि अंधाधुंध पार्किंग यातायात समस्याओं का बड़ा कारण है। (Maharashtra government is bringing a new policy for traffic control.. Now no registration without parking)

    ट्रैफिक कंट्रोल की नई पॉलिसी

    सीएम फडणवीस ने कहा कि इस नीति को जल्द लागू किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने पब्लिक पार्किंग या निजी भवनों में पार्किंग उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी। राज्य सरकार का लक्ष्य सड़कों पर पार्किंग में कमी लाना है और उन्हें पार्किंग की सुविधा देकर इस समस्या को खत्म करना है। (Maharashtra government is bringing a new policy for traffic control.. Now no registration without parking)

  • कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला हुआ गिरफ्तार

    कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला हुआ गिरफ्तार

    बम्बई से पहले दिल्ली के 400 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट और यहां तक की आरबीआई मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल का मुंबई साइबर सेल ने खुलासा कर दिया है। एक सरकारी स्कूल के छात्र को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। (The person who threatened to bomb several places was arrested)

    न्यूज़ डेस्क
    बम्बई
    – अंधेरी के नजदीक जोगेश्वरी के ओशिवरा इलाके में गुरूवार को एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल ने बम्बई पुलिस की नींद उडाकर रख दी। हजारों के तादाद में यहां बच्चे पड़ रहे थे ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर बम्बई पुलिस की हालत खराब हो गई थी। रेयान इंटरनेशनल स्कूल को उडाने की धमकी के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते के जवानों ने कार्रवाई करते हुए इलाके की तलाशी ली। (The person who threatened to bomb several places was arrested)

    अफजल गैंग के नाम से मिली धमकी

    पिछले साल जनवरी में बम्बई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बम की धमकी मिली थी। जुलाई से अब तक कई अस्पतालों, बम्बई एयरपोर्ट, कई फ्लाइट्स और यहां तक ​​कि RBI मुख्यालय को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी दी जा चुकी है। मुंबई के रेयान ग्लोबल स्कूल में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। लेकिन पुलिस तलाशी ले रही है। यह धमकी ‘अफजल गैंग’ नाम के एक गिरोह ने दी ऐसी जानकारियां सामने आ रही थी। (The person who threatened to bomb several places was arrested)

    सरकारी स्कूल का छात्र निकला आरोपी

    दक्षिण मुंबई पुलिस की साइबर सेल द्वारा गहन तकनीकी जांच के बाद सरकारी स्कूल के छात्र आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी फोरेंसिक जांच की गई। डिजिटल साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजने में शामिल था। (The person who threatened to bomb several places was arrested)

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गुमनाम और एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवाओं का इस्तेमाल किया, लेकिन हाईटेक तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस ने कहा कि बरामद डिजिटल उपकरणों और आरोपी के कबूलनामे के आगे के विश्लेषण से यह स्थापित हुआ कि वह दिल्ली के 400 से अधिक स्कूलों को भेजे गए इसी तरह के धमकी भरे ईमेल के कई पिछले मामलों में शामिल था। (The person who threatened to bomb several places was arrested)

    करीब 23 स्कूलों को मिली धमकी

    8 जनवरी, 2025 को दिल्ली के करीब 23 स्कूलों को उनके परिसर में बम रखे जाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिसके कारण व्यापक स्तर पर दहशत फैल गई, स्कूल बंद कर दिए गए और शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हुई। पिछले साल जनवरी में मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बम की धमकी मिली थी। (The person who threatened to bomb several places was arrested)

    दिल्ली की स्कूलों को भी मिली धमकी

    इससे पहले दिसंबर में दिल्ली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। यह बम की धमकी पाने वाले कई अन्य स्कूलों में से एक था। पिछले हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के 400 से ज्यादा स्कूलों को भेजी गई फर्जी बम से उड़ाने की धमकियों पर कार्रवाई की थी। धमकी भरे ईमेल के लिए जिम्मेदार एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था। मामले पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “सामाजिक सद्भाव और देश की प्रगति को अस्थिर करना भ्रष्ट दिमागों का काम है। हमें सतर्क रहना चाहिए और भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी अलगाववादी ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहिए।” (The person who threatened to bomb several places was arrested)

  • अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर डीके राव चढ़ा पुलिस के हत्थे। छोटा राजन का करीबी, साथ में 6 और गिरफ्तार।

    अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर डीके राव चढ़ा पुलिस के हत्थे। छोटा राजन का करीबी, साथ में 6 और गिरफ्तार।

    मुंबई पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में छोटा राजन के करीबी कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को गिरफ्तार किया है। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    माटुंगा के झुग्गी बस्तियों मे रहने वाले अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर डीके राव को पुलिस ने ढ़ाई करोड़ की फिरौती और जान से मारने की धमकी मामले में गिरफ्तार किया है जो कभी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का दाहिना हाथ हुआ करता था। इससे पहले भी 2017 में डीके राव को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलथी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    होटल पर कब्जा करने की साजिश

    मुंबई क्राईम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को एक होटल के बिजनेस मेन से शिकायत मिली थी, कि गैंगस्टर डीके राव ने 6 लोगों के साथ मिलकर उनके होटल पर कब्जा करने की साजिश रची है। इसके अलावा उसने ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। गहन जांच के बाद मामले की जानकारी सामने आई इसको ध्यान मे रखते हुए, मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा जबरन वसूली, धोखाधड़ी और जालसाजी की बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर इन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    कुल 7 लोग गिरफ्तार

    तलाशी के दौरान मुंबई की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली और पुलिस ने डीके राव समेत सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। डीके राव को गुरुवार दोपहर 37वें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले 2017 में डीके राव को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    वसूली का रैकेट

    राव मुंबई में जबरन वसूली का पूरा रैकेट चलाया करता है। व्यापारियों से जबरन वसूली के आरोप में उसे कई बार गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर डीके राव कथित तौर पर दो बार पुलिस के हाथों से बचकर भागने मे कामयाब हो गया था। जानकारी के मुताबिक डीके राव का पूरा नाम दिलीप मल्लेश वोरा है। मुंबई के माटुंगा की झुग्गी बस्तियों में पला बड़ा डीके राव धीरे-धीरे डकैती की दुनिया में अपने पैर पसारने लगा और 90 के दशक में छोटा राजन का दाहिना हाथ बन गया। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    इसके पहले भी हुई गिरफ्तारी

    इससे पहले मुंबई पुलिस ने राजन गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा किया था। बताया, कि हत्या के प्रयास के एक मामले में 16 साल से फरार चल रहे छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को मुंबई के पूर्वी उपनगर से गिरफ्तार किया है। 62 वर्षीय विलास बलराम पवार उर्फ ​​राजू को देवनार पुलिस थाने की एक टीम ने 2 जनवरी को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया था। पवार हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

  • मुंबई के सबसे बड़े मॉल में तैरती मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप!

    मुंबई के सबसे बड़े मॉल में तैरती मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप!

    मुंबई के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में एक लड़की की लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है। 30 से 35 साल की लड़की की लाश मॉल के बेसमेंट में तैरती हुई मिली। भांडुप पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई में इन दोनों लगातार दूसरे दिन महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल रही है। यहां सोमवार को मरीन ड्राइव स्थित फाइव स्टार होटल “ट्राइडेंट” के एक कमरे में 60 वर्षीय महिला का शव मिला था। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को भांडुप से और एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आ रही है। जहां बरसों से बंद पड़े “ड्रीम्स मॉल” के बेसमेंट में एक तैरती हुई अज्ञात युवती की लाश मिलने से हडकंप मच गया है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

    तैरती मिली लाश

    मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप पश्चिम स्थित “ड्रीम्स मॉल” के बेसमेंट में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
    मंगलवार सुबह करीब दस बजे ड्रीम मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। भांडुप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद शव को बाहर निकाला। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

    बंद पड़े मॉल में मिला महिला की लाश

    पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलुंड जनरल हॉस्पिटल भेज दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मृत महिला कौन है? और उसकी मौत कैसे हुई है? मामले की आगे की जांच भांडुप पुलिस कर रही है।
    बता दें कि 2021 में कोविड महामारी के दौरान ड्रीम्स मॉल में स्थित सनराइज अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस आगजनी के कारण मॉल जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद से मॉल बंद पड़ा हुआ है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

  • GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    मुंबई की रितु मीनोचा को 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। रितु पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और सरकार को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    फर्जी कंपनियों का जाल

    जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर

    गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    सरकारी को बड़ा नुकसान

    जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)