Category: Crime News

Read the latest crime news, investigations and exclusive reports from India and around the world. Stay informed with coverage on police investigations, court cases, cybercrime, fraud, murders, theft, organized crime and major law enforcement developments, only on Indian FastTrack.

  • Mumbai: 48 वर्षीय चाचा ने किया 15 साल की भतीजी का बलात्कार

    Mumbai: 48 वर्षीय चाचा ने किया 15 साल की भतीजी का बलात्कार

    बम्बई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाऐं अब आम होने लगी है। ये कैसा चलन चलने लगा है कि अपने ही लोगों के बीच बच्चे सुरक्षित नही है। चेंबूर की एक घटना ने पिता और बेटी के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई शहर के चेंबूर इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक लड़की को बेहोश कर दिया और फिर नशे में धुत होकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 48 साल का आरोपी संदीप काशीनाथ 15 साल की बच्ची को कपड़े दिलाने के बहाने बुलाया था। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)

    बलात्कार का विडियो

    शिकायत मिलने के बाद आरसीएफ पुलिस ने आरोपी को गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय संदीप काशीनाथ मोटे के रूप में हुई है। आरोप है कि चेंबूर में 15 साल की लड़की के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार किया और दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल किया। घटना वाशी नाका के चेंबूर इलाके से है। नशे में धुत चाचा ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)

    पैसे देने के बहाने

    आरसीएफ पुलिस ने दरिंदे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कपड़े खरीदने के लिए पैसे देने के बहाने नाबालिग लड़की को उसके दोस्त के घर बुलाया, उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)

    कब हुई घटना?

    आरसीएफ थाने के मुताबिक यह घटना 8 जनवरी को सुबह 6.30 बजे की है। आरोपी काशीनाथ मोटे ने नाबालिग लड़की को चेंबूर रेलवे स्टेशन पर बुलाया। उसने उसे कपड़े दिलाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद वह नाबालिग को अपने एक दोस्त के घर ले गया और वहां उसने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की उसने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)

  • पवार गुट ‘विलय’ की चर्चा! आदित्‍य ठाकरे ने की फडणवीस से मुलाकात

    पवार गुट ‘विलय’ की चर्चा! आदित्‍य ठाकरे ने की फडणवीस से मुलाकात

    Ajit Pawar and Sharad Pawar: महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद सभी दल अपने हिसाब से भविष्‍य की राह बुन रहे हैं। दरअसल आने वाले नगरपालिका एवं पंचायत चुनाव को लेकर सभी दल नए सिरे से तैयारी कर रहे हैं। (Discussion of ‘merger’ of Pawar groups! Aditya Thackeray met Fadnavis)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्‍ट्र की सियासत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार और शरद पवार गुट आपस में विलय करने की इस वक्‍त सबसे ज्‍यादा चर्चा और बहस का कारण बनी हुई है। अब इन चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट के नेता आदित्‍य ठाकरे ने एक बार फिर सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। कुछ दिन पहले भी नागपुर में उद्धव और आदित्‍य ठाकरे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। उसके बाद उद्धव की पार्टी के मुखपत्र सामना में सीएम फडणवीस के कार्यों की तारीफ की गई थी। (Discussion of ‘merger’ of Pawar groups! Aditya Thackeray met Fadnavis)

    आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

    इस गर्म जोशी भरी मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “आज हमने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की और विनती की है कि जो ‘वॉटर फॉर ऑल’ योजना है, जिसे हम लेकर आए थे उस पर वे वापस अमल करें। पिछली एकनाथ शिंदे सरकार ने इस योजना को ‘स्थगित’ कर दिया था। हम चाहते हैं कि मुंबई के हर घर को पानी मिलना चाहिए। (Discussion of ‘merger’ of Pawar groups! Aditya Thackeray met Fadnavis)

    गठबंधन बन-बिगड़ सकते है।

    कामकाज के सिलसिले में मिलने-जुलने में कोई खास बात नहीं है लेकिन पवार परिवार में चल रही हलचल के बीच आदित्‍य ठाकरे की मुलाकात मायने रखती है। दरअसल महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद सभी दल अपने हिसाब से भविष्‍य की राह बुन रहे हैं। इसी बीच राज्य में आने वाले नगरनिगम एवं पंचायती चुनाव को लेकर सभी दल नए सिरे से तैयारियां कर रहे हैं। वैसे भी महाराष्‍ट्र के जानकार कह रहे हैं क‍ि अब विधानसभा चुनाव के बाद यहां नए सिरे से गठबंधन बन-बिगड़ सकते हैं। (Discussion of ‘merger’ of Pawar groups! Aditya Thackeray met Fadnavis)

    पवार का पावर गेम

    एक तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को एकजुट करने वाले राजनेता इस आधार पर पैरोकारी कर रहे हैं, कि महाराष्‍ट्र में यदि अजित पवार और शरद पवार की पार्टी का आपस में विलय हो जाए तो उनका वोट प्रतिशत बढ़कर 20% हो जाएगा। इसके साथ ही शरद पवार की पार्टी में 8 लोकसभा और चार राज्‍यसभा सांसद हैं। अजित गुट के पास एक लोकसभा सदस्‍य है। इन सबके एक साथ आने से केंद्र सरकार में एनसीपी का प्रतिनिधित्‍व होगा। इसके अलावा पूरे महाराष्‍ट्र में अजित पवार के पास 41 और शरद पवार के पास 10 विधायक हैं। इनके एकजुट होने से डिप्‍टी सीएम अजित पवार का महाराष्‍ट्र में दबदबा बढ़ेगा। (Discussion of ‘merger’ of Pawar groups! Aditya Thackeray met Fadnavis)

    इंडिया की जगह NDA की शरण

    इसी तरह उद्धव ठाकरे की शिवसेना के भीतर भी मंथन का दौर चल रहा है. पार्टी के कुछ नेता दबे स्‍वरों में राज ठाकरे की महाराष्‍ट्र नवर्निमाण सेना को एक साथ लाने की मांग कर रहे हैं। उनका मकसद ठाकरे परिवार को एकजुट करके शिवसेना की खोई हुई ताकत को फिर से हासिल करना है। एकनाथ शिंदे के अलग होने के बाद उद्धव की पार्टी कमजोर हुई है। उद्धव के पास केवल 20 विधायक हैं। वहीं कुछ नेता कांग्रेस और इंडिया गठबंधन से हटने की बात कह रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने के बाद ही शिवसेना अपनी फायरब्रांड हिंदू छवि को हासिल करने में सक्षम हो सकती है। ऐसे लोग इंडिया गठबंधन की जगह एनडीए में जाने के पक्षधर हैं। महाराष्‍ट्र और केंद्र में अगले पांच साल तक कोई चुनाव नहीं होने वाला है। उसको देखते हुए सियासी दल नए सिरे से अपनी तैयारियों में लग गए हैं। (Discussion of ‘merger’ of Pawar groups! Aditya Thackeray met Fadnavis)

  • 11 साल की बच्ची के साथ लगातार हुआ दुष्कर्म 22 साल के लड़के सहित 2 और गिरफ्तार

    11 साल की बच्ची के साथ लगातार हुआ दुष्कर्म 22 साल के लड़के सहित 2 और गिरफ्तार

    नवी मुंबई से एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ है, जो भाई बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। 22 साल के लड़के ने अपने 11 साल की चचेरी बहन का लगातार बलातकार तो किया। साथ ही उसके 2 भाईयों ने भी बलात्कारी के साथ मिलकर लड़की के माता-पिता को धमकाया .. (11 year old girl repeatedly raped, 2 more arrested including 22 year old boy)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    नवी मुंबई से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना प्रकाश में आ रही है। पुलिस ने एक 22 साल के लड़के को अपनी 11 साल की चचेरी बहन के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि उसके साथ 28 और 21 साल के दो भाइयों को भी आरोपी को बचाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित परिवार इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए जा रहे थे, तब मुख्य बलात्कारी और उसके भाईयों ने मिलकर पीड़ति परिवार को धमकी दी। (11 year old girl repeatedly raped, 2 more arrested including 22 year old boy)

    पुलिस ने क्या कहा?

    रोहा डिविजन के पुलिस उपाधीक्षक रवीन्द्र दौंडकर ने कहा कि “30 दिसंबर, 2024 को जब रोहा तालुका के वार्स गांव की 11 साल लड़की अपने घर के बाहर साइकिल चला रही थी, तो पास में रहने वाले आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और उसका यौन शोषण किया और धमकी दिया कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा।” उन्होंने आगे बताया, कि “घटना के बाद आरोपी ने उसे फिर से बुलाया और दो जनवरी और तीन जनवरी को भी उसी तरह का अपराध किया।” (11 year old girl repeatedly raped, 2 more arrested including 22 year old boy)

    आरोपी के भाइयों का अपराध क्या है?

    उपाधीक्षक दौंडकर ने कहा कि ‘‘उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ता ने आखिरकार अपनी मां को घटना के बारे में बताया और जब पीड़ता के उसके माता-पिता पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने के लिए रोहा पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तभी अचानक आरोपियों के दो भाइयों ने शिकायतकर्ता को धमकी देते हुए शिकायत दर्ज करने से रोका। बाद में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।” (11 year old girl repeatedly raped, 2 more arrested including 22 year old boy)

    5 दिनों की पुलिस कस्टडी

    मुख्य आरोपी को नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो भाइयों को आरोपी को बचाने और शिकायतकर्ता को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। रोहा पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (11 year old girl repeatedly raped, 2 more arrested including 22 year old boy)

  • IT Commissioner निकला छठी पास, 40 लोगों की लूट, 2 करोड़ का चूना

    IT Commissioner निकला छठी पास, 40 लोगों की लूट, 2 करोड़ का चूना

    मुंबई में आयकर विभाग का कमिश्नर बनकर 40 से अधिक लोगों को धोखा देने वाले छठी पास बदमाश को क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीबीआई में नौकरी दिलाने के बहाने 40 लोगों को 2 करोड़ रुपये चूना लगाने वाले बदमाश के पास से पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई
    – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छठी क्लास पास बदमाश ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और 40 लोगों को चूना लगा दिया। आरोपी ने इन चालीस लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये ठगे हैं। शातिर बदमाश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से आयकर विभाग की 28 फर्जी ID कार्ड बरामद की है। वहीं, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र, लेटर हेड और अन्य डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं।

    दरअसल, मुंबई से सटे नालासोपारा क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने एक फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, कि आरोपी आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 से ज्यादा बेरोजगार लोगों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा ठग चुका है।

    सिर्फ छठी क्लास पढ़ा है आरोपी

    क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने इस फर्जी अधिकारी को नवी मुंबई के तलोजा इलाके से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रिंकू जीतू शर्मा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 33 साल है। वह पेशे से ड्राइविंग का काम करते हैं और केवल छठी क्लास पास है। इसके बावजूद, बेरोजगारों से वादा करता था कि उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उच्च पदों पर नौकरी दिलाएगा। इसी वादे का झांसा देकर लोगों से मुंह मांगी कीमत मांग लेता था। ऐसा करते हुए उसने कई बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसा लिया और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी दिया।

    IT डिपार्टमेंट और CBI की फर्जी आईडी बरामद

    क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को नवी मुंबई के तलोजा फेज-2 से उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 28 फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। इनमें आयकर विभाग के सहायक आयुक्त, गृह विभाग के सहायक आयुक्त और सीबीआई विभाग के पुलिस आयुक्त जैसे पदों के फर्जी आईडी कार्ड शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, उसके पास से फर्जी स्टांप, नियुक्ति पत्र, और लेटर हेड सहित अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

    कब हुआ ठगी का खुलासा ?

    12 दिसंबर 2024 को पेल्हार पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने आयकर कमिश्नर होने का नाटक करते हुए शिकायतकर्ता की बेटी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने 15 लाख रुपये ऐंठने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दिए। जब बेटी की नौकरी नहीं लगी, तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज यानी बुधवार, 8 जनवरी, वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 13 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है।

  • मुंबई में फायरिंग और 42 लाख के गहनों की लूट, GPS Tracker की मदद से दो गिरफ्तार

    मुंबई में फायरिंग और 42 लाख के गहनों की लूट, GPS Tracker की मदद से दो गिरफ्तार

    मुंबई में फायरिंग करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 42 लाख रूपये के गहनों की लूट में खास चिप वाले बैग की वजह से पकड़े गए लुटेरे। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई-
    पुलिस ने 42 लाख रुपये के गहनों की लूट का दो गिरफ्तारी के साथ खुलासा किया है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना के मामले को सुलझा है। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगा था। इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    क्या है घटना ?

    खबर के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है, जब एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ बैग में करीब 42 लाख रुपये के आभूषण लेकर बाईक से जा रहा था। जैसे ही दोनों सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास डी-मेलो रोड पर पहुंचे तो चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद चारों आरोपी उनका आभूषणों से भरा कीमती बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर दोनों पर गोलियां चलाईं और सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    GPS Tracker की मदद से दो गिरफ्तार

    लुटेरों ने फरार होते समय फायरिंग भी की, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने बताया कि जिस बैग को लूटा गया, उसमें खास जीपीएस चिप (GPS chip) लगी थी। इस चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन लुटेरों तक पहुंची। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    कहां से हुई गिरफ्तारी ?

    पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार सुबह लोकमान्य तिलक मार्ग से और दूसरे को डोंगरी इलाके से पकड़ा है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

  • Mumbai- मुंबई के मालाड़ मे पकडा गया छिछोरा चोर

    Mumbai- मुंबई के मालाड़ मे पकडा गया छिछोरा चोर

    मुंबई के मालाड़ इलाके में एक ऐसा चोर पकड़ा गया है। जो कीमती सामान हाथ नहीं लगा तो घर की महिला का ही चुम्मा लेकर भाग जाया करता था। इस छिछोरे चोर के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली.. (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ इलाके में एक अजीबो गरीब चोरी की घटना सामने आई थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया, गिरफ्तार चोर एक घर में चोरी करने के लिए घुसा, लेकिन उस घर में चोरी करने के लिए कोई कीमती सामान नहीं मिला तो घर की महिला का ही चुम्मा लेकर भाग गया। घटना मालाड़ के कुरार इलाके की है, जहां चोर ने पहले तो घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ कीमती सामान नहीं मिलने पर कुछ ऐसा छिछोरापंती कर दिया कि हंगामा मच गया। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    चोरी के उसूल ..

    इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। कहते है, चोर अगर चोरी के इरादे से किसी के घर में घुसा तो कुछ ना कुछ लेकर ही जाएगा। कई बार देखा गया कि चोर अगर किसी वारदात में चोरी नही कर पाया तो घर के चप्पल ही चुराकर भाग जाते हैं। लेकिन किसी घर की महिला पर हाथ डालना, सूना था कि चोरों के उसूलों के खिलाफ है। लेकिन मालाड़ के इस चोर ने तो हद ही कर दी। कमजोर महिला को अकेली पाकर उसकी इज्जत पर हाथ डाल दिया। इस घटना के बाद से इलाके के लोग सक्ते में आ गए। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    छिछोरे के साथ अन्य चोर भी गिरफ्तार

    चोर चोरी के इरादे से घर में घुसा, उसने अंदर से दरवाजा भी बंद कर दिया। घर में कोई कीमती सामान नहीं देखकर उसने बिना कुछ समझे घर की 38 वर्षीय महिला को चूम लिया और भाग गया। यह घटना महिला के लिए बेहद शर्मसार और चौंकाने वाली थी। महिला के दिल और दिमाग में धक्का सा लगा, उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए जल्द उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस केस में छिछोरे चोर के साथ अन्य चोर भी पकड़े गये। आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि यह घटना लोगों के लिए काफी भय के साथ साथ अपने परिवार के लिए चिंता जनक रही। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    पुलिस ने क्या कहा?

    इस अजीबोगरीब घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे ऐसे असामान्य अपराधों की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, कि इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी चिंता है। लोग हैरान हैं और अभी भी इस अजीब अपराध को समझ नहीं पा रहे हैं। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    महिला ने क्या कहा?

    38 वर्षीय शिकायतकर्ता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी जब आरोपी चोर घर में घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने सारे गहने और कीमती सामान, नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड सौंपने को कहा। हालांकि, जब महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है। यहां तक कि उसके पास कोई कीमती मोबाइल फोन तक नहीं है, तो आरोपी उसके तरफ बढ़ा और उसे चूम लिया। महिला घबरा कर विरोध किया, तो चोर डर कर भाग गया। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    पुलिस ने क्या किया?

    महिला ने तुरंत कुरार पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के बाद आरोपी को उसी शाम गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की और अधिक पड़ताल की जा रही है। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

  • Car Project: मुंबई में केबल कार प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

    Car Project: मुंबई में केबल कार प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

    Mumbai Cable Car project: महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर केबल कार प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। इसके बाद प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई महानगरीय क्षेत्र में रोपवे के माध्यम से केबल कार परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसकी जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक आयोजित की थी। मौके पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने केंद्र सरकार द्वारा मुंबई महानगरीय क्षेत्र में “केबल कार परियोजना” को लागू करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ अलग से बैठक की। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    प्रताप सरनाईक ने क्या कहा?

    प्रताप सरनाईक ने कहा, ”विकसित भारत 2047 के लिए नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुझे महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ। इस मौके पर हमने मुंबई के शहरी परिवहन को आसान बनाने के लिए “केबल कार परियोजना” का प्रस्ताव रखा। इसमें हमने पीपीपी के माध्यम से पर्वतमाला परियोजना के तहत डीपीआर तैयार करने की मंजूरी का अनुरोध किया। प्रताप सरनाईक ने इस मौके पर केबल कार परियोजना को विकसित महाराष्ट्र के लिए पर्यावरण-अनुकूल परिवहन बताया। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    सरनाईक ने कहा कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र में बढ़ते शहरीकरण, वाहनों की बढ़ती संख्या, यातायात जाम की समस्या हल करने के लिए एक ठोस प्रयास किया जा रहा है। पश्चिमी देशों में “केबल कार परियोजना” के महत्व को समझाने के बाद इस परियोजना का सर्वेक्षण कर विकास योजना तैयार करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    विकास की जरूरत क्यों है ?

    परिवहन प्रणाली विकसित करने के लिए इस परियोजना का भी सर्वेक्षण किया जाना चाहिए ताकि हवाई अड्डे से आने-जाने में कम से कम समय लगे। पालघर से रायगढ़ जिले के उरण-पेन तक फैले कुल क्षेत्र में शहरीकरण की गति बढ़ रही है। उन्होंने कहा, कि “सड़क परिवहन, रेलवे, मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर दिन-ब-दिन बढ़ते तनाव को देखते हुए भविष्य में “केबल कार” जैसी हवाई सेवाओं का विकास करना आवश्यक है।” (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

  • Mumbai School: क्लास रूम में बैठने की जगह को लेकर हुई झड़प पेट में घूसा दिया चाकू

    Mumbai School: क्लास रूम में बैठने की जगह को लेकर हुई झड़प पेट में घूसा दिया चाकू

    मुंबई के एक स्कूल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा दे दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर चार बच्चों में झड़प हो गई। इसी बीच एक ने अपने स्कूली बैग से चाकू निकालकर हमला कर दिया। घायल बच्चों का सायन के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    प्रीमियर बोर्ड परीक्षा के दौरान मुंबई के एक स्कूल में स्टूडेंट्स के बीच मामूली झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया जब दो नाबालिग छात्रों ने अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर एंटॉप हिल पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने अपने स्कूल बैग में चाकू रखा था और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए बैठने की व्यवस्था को लेकर हुई बहस के बाद उसने पीड़ित पर हमला कर दिया।

    क्या है पूरा मामला ?

    मुंबई पुलिस परिमंडल-4 के पुलिस उपायुक्त आर रागसुधा ने जानकारी देते हुए बताया, कि घटना सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे की है। जब हमें दो स्कूली लड़कों के घायल होने की सूचना मिली। दोनों लड़कों को सायन अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। दो अन्य लड़कों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच कर रहे हैं। वे सभी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और परीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था को लेकर उनमें विवाद हुआ था।

    हिंदी और अंग्रेजी की लड़ाई

    पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों लड़के हिंदी मीडियम के सेक्शन में पढ़ते हैं जबकि दो घायल उसी स्कूल के अंग्रेजी मीडियम के सेक्शन में पढ़ते हैं। डीसीपी रागसुधा ने कहा, “सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर उनमें झगड़ा हुआ और जब स्थिति बिगड़ी, तो मुख्य आरोपी ने अपने स्कूल बैग से चाकू निकाला और पीड़ितों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, “दूसरे आरोपी नाबालिग लड़के ने हमले के दौरान उसकी मदद की, इसलिए दोनों को हिरासत में लिया गया है।”

    स्कूल से पहले ही निलंबित

    अधिकारी ने आगे कहा कि “मुख्य आरोपी गुस्सैल स्वभाव का है। ऐसे ही झगड़ैल स्वभाव के कारण उसे पहले भी स्कूल ने निलंबित किया गया था। जबकि सिर्फ प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए वह आया हुआ था।” उन्होंने यह भी बताया, कि “दोनों पीड़ितों की उम्र 15 साल है। हमले में एक लड़के के हाथ में कई जगह चोटें आई हैं और दूसरे के पेट में लगी है। सायन अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।” एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में 15 साल की उम्र के आरोपी लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109 हत्या के प्रयास और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • मुंबई के ताज होटल के पास से नकली कैब ड्राइवर पकड़ा गया

    मुंबई के ताज होटल के पास से नकली कैब ड्राइवर पकड़ा गया

    एक ही जगह पर एक ही नंबर की दो गाडियाँ मिलने से मुंबई पुलिस भी चकरा गई है। सोमवार मुंबई के ताज होटल के सामने करीब 11:30 के आसपास की घटना में मुंबई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    गेट वे ऑफ़ इंडिया ताज होटल के सामने एक जैसे नंबर प्लेट की दो गाड़ियां मिली है। जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। हुबहू एक ही नंबर प्लेट वाली 2 गाड़ियां सेम मॉडल की है। बताया जा रहा है कि सेम नंबर वाली ये गाड़ियां होटल के गेट के अंदर थी। गाड़ियों को संदिग्ध मानते हुए मुंबई पुलिस ताज होटल पहुंची। जिसके बाद गाड़ियों की जांच की शुरुआत हुई है। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    दोनों गाड़ियों का एक ही नंबर कैसे?

    फिलहाल जो शुरुआती जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक एक कार ड्राइवर ने चालन से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट बदली थी। इत्तेफाकन एक साथ असली नंबर की गाड़ी और नकली नंबर की गाड़ी होटल में पहुंच गई। असली नंबर की गाड़ी के मालिक ने इस बारे में पुलिस को फौरन सूचना दी कि एक चोर मेरी गाड़ी चुराकर भाग रहा है। तब जाकर पुलिस ने नकली कैब ड्राइवर को कब्जे में लिया। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    असली गाड़ी नंबर का मालिक कौन ?

    दो गाड़ी में से एक गाड़ी साकिर अली की बताई जा रही है। साकिर अली का कहना है कि यह उनकी ओरिजिनल गाड़ी है और साकिर अली के दोस्त योगेंद्र शर्मा और संदीप यादव ने बताया कि कई बार उनकी गाड़ी जहां जाती भी नही थी वहां का भी चालान आ जाता था। उन्होंने यह भी बताया, कि एक बार साकिर के ड्राइवर को वह दूसरी गाड़ी दिखाई दी जिसके बाद उसने उसका फोटो निकाला और अपने मालिक साकिर को भेज दिया। साकिर ने फिर वह फोटो सोशल ग्रुप में घुमाया और सब से मदद मांगी कि अगर यह गाड़ी कहीं दिखाई देती है तो उन्हें जानकारी दें। क्योंकि उसकी वजह से साकिर को बहुत बार ई चालान आ रहा था। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai
    Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai

    नकली नंबर प्लेट वाली गाड़ी की तलाश

    शुरुआती जांच के मुताबिक, एक एर्टिगा कैब मालिक को पिछले कई दिनों से चलान कटने के मैसेज मिल रहे थे। उसकी गाड़ी ना होने के बावजूद जब चलान कट रहे थे तो पता चला कि कोई शख्स इनके नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर अपनी भी एर्टिगा कैब चला रहा है। जिसको लेकर गाड़ी मालिक को कई दिनों से इस नकली नंबर प्लेट वाले की तलाश थी। आज जब मालिक और उसके दोस्तों को गेट वे के पास नकली नंबर प्लेट की गाड़ी दिखाई दी तो पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    गाड़ी वाले को कैसे पकड़ा ?

    शिकायतक में कहा, कि आज यानी सोमवार को सवेरे लगभग 11:30 के करीब साकिर अली जब एक पैसेंजर को ताज होटल के पास ड्रॉप कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने यह दूसरी गाड़ी देखी। यह अपनी गाड़ी से निकले उस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी सीधे गाड़ी भगाने लगा। साकिर अली उसके पीछे दौड़कर उसकी डिक्की पर हाथ भी मारा। लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। आसपास के टैक्सी ड्राइवर ने भी इस गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह गाड़ी रोक नहीं रहा था। जिसके बाद अली ने वहां पर खड़े पुलिस वाले को बताया कि यह गाड़ी चोरी कर के ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे और गाड़ी को रोका। फिलहाल दोनों पुलिस स्टेशन के अंदर हैं। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

  • Mumbai- समुद्री तट पर प्रॉपर्टी लीगल करने के लिए सरकारी दस्तावेजों से हेरफेर, 4 गिरफ्तार 18 अधिकारियों से पूछताछ

    Mumbai- समुद्री तट पर प्रॉपर्टी लीगल करने के लिए सरकारी दस्तावेजों से हेरफेर, 4 गिरफ्तार 18 अधिकारियों से पूछताछ

    मुंबई समुद्र तटीय क्षेत्र में बड़े जमीन घोटाले का खुलासा हुआ है। 102 फर्जी प्रॉपर्टी नकशे के आधार पर अवैध निर्माण किए गए। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बीएमसी तथा भूमि रिकॉर्ड विभाग के 18 अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था। एसआईटी ने जांच में खुलासा किया है कि उसने मुंबई समुद्र तटरेखा के किनारे मालाड़ पश्चिम के मार्वे, मढ़ आइलैंड और वर्सोवा के तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) और नो डेवलपमेंट जोन (NDZ) की जमीन पर बड़े स्तर पर कंस्ट्रक्शन पाया। इतना ही नहीं जमीन में निर्माण के लिए संपत्ति रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई। जांच के बाद सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी के साथ बड़े स्तर पर जमीन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र तट के किनारे कम से कम 102 प्रॉपर्टी नकशे से जुड़े घोटाले के लिए पिछले सप्ताह दो पूर्व सरकारी कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कुल मिलाकर, बीएमसी और भूमि रिकॉर्ड अनुभाग के 18 सरकारी कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    कहाँ हुआ जमीन घोटाला

    इस घोटाले में कथित तौर पर एस्टेट एजेंट, सरकारी कर्मचारी और ठेकेदार शामिल हैं, जिन्होंने मालाड़ पश्चिम के मार्वे, मढ़ आइलैंड, वर्सोवा और अन्य पर्यावरण के लिए संवेदनशील स्थानों में भूमि रिकॉर्ड में बदलाव किया। मालाड़ पश्चिम एरंगल के एक किसान वैभव ठाकुर ने सबसे पहले इस हेराफेरी के मामले को उजागर किया। वैभव एक खानदानी किसान है और एक खेती की जमीन के मालिक भी हैं। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    एफआईआर पर गिरफ्तारी नही हुई

    वैभव ठाकुर ने 2021 में अपने प्लॉट और आस-पास की जमीनों पर अवैध निर्माण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। ठाकुर ने पाया कि CRZ और NDZ भूखंडों को बनाने के लिए क्षेत्रों के रूप में वर्गीकृत करने के लिए सरकारी रिकॉर्ड में जालसाजी की गई थी। हालांकि, BMC और गोरेगांव पुलिस सहित अन्य अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    फिर से उछला मामला

    कुछ समय के बाद भूमि अभिलेख उपाधीक्षक नितिन सालुंखे ने 2021 में एक और FIR दर्ज कराइ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए 2012 और 2020 के बीच नक्शे और दस्तावेजों में जालसाजी की गई है। यह मामला 2022 में विधानसभा में गूंजा और सरकार को एक जांच समिति गठित करनी पड़ी। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    कैसे हुई गिरफ्तारी?

    समिति के निष्कर्ष बॉम्बे हाई कोर्ट में तब प्रस्तुत किए गए जब मूल शिकायतकर्ता वैभव ठाकुर ने सरकार के निष्कर्षों के बावजूद निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की। अक्टूबर 2024 में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर गठित SIT को कुल चार FIR की जांच करने का काम सौंपा गया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम के नेतृत्व में चार गिरफ्तारियां की हैं। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    आरटीआइ के आड़ मे घोटाले

    एसआईटी के अनुसार, चारों आरोपियों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर पिछले कुछ वर्षों में 102 प्रॉपर्टी नकशे और अभिलेखों में हेराफेरी की। इसमें फर्जी सिटी सर्वे नंबर, गैर-मौजूद निर्माण और बदली हुई सीमाएं जैसे गलत विवरण शामिल थे। आरटीआई अनुरोध दाखिल करने की आड़ में जाली मानचित्र वितरित किए गए। बीएमसी अधिकारियों ने कथित तौर पर इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्माण और बिक्री को मंजूरी दी, इन सरकारी विभाग मे भ्रष्ट अधिकारियों के कारण सरकार को काफी हद तक राजस्व का नुकसान और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का काम हुआ है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    1955 से 1984 के दस्तावेजों में हेरफेर

    जांच में पाया गया कि उप अधीक्षक के कार्यालय में रखे गए 1955-1984 के 884 स्थायी गणना मानचित्रों में से 102 फर्जी थे। इन मानचित्रों के आधार पर निर्माण किया गया, जो 1964 से पहले अस्तित्व में ही नहीं थे। महाराष्ट्र सरकार ने एसआईटी के निष्कर्षों के बाद, शहरी विकास के प्रमुख सचिव और पुणे में भूमि अभिलेखों के निदेशक को सार्वजनिक अभिलेखों में हेराफेरी करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    नागपुर से मूल मानचित्र जब्त

    एसआईटी ने नागपुर में महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर से सभी 884 मूल मानचित्र और उनकी डिजिटल प्रतियां जब्त कर ली हैं। आगे की जांच में अतिरिक्त संदिग्धों की पहचान करने और सभी दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पिछले गुरुवार को, एसआईटी ने 50 वर्षीय अवैध ठेकेदार नरशिम पुत्तवल्लू को गिरफ्तार किया, जो सभी चार एफआईआर में आरोपी है, साथ ही सिटी सर्वे ऑफिस के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों देवदास जाधव और मरडे और रियल एस्टेट एजेंट इमाम शेख को भी गिरफ्तार किया है। उन पर बीएमसी और भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से रिकॉर्ड में जालसाजी करने का मामला दर्ज किया गया था। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    पुलिस ने क्या कहा?

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सीआरजेड और एनडीजेड भूमि पर अवैध निर्माण ने पारिस्थितिकी संतुलन (ecological balance) को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। बीएमसी और भूमि अभिलेख विभाग के कुल 18 अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के कारण जांच में देरी हुई।’ (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)