Category: Mumbai Crime

Read the latest Mumbai crime news, police investigations and exclusive reports from across the city. Stay informed with updates on cybercrime, fraud, murders, theft, narcotics cases, gang activity, court proceedings and major law enforcement developments, only on Indian FastTrack.

  • Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    ठाणे जिले के डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लडकी को पिछले दो महीनों से बंधक बनाकर लगातार बलात्कार किया जा रहा था। गर्भपात के बाद वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश, मजदूरों ने दी इसकी सूचना।

    महाराष्ट्र/ ठाणे: डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लड़की को दो महीने तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया, गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। हालांकि उसके परिवार के एक परिचित व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले गया था। जब वो अपने परिवार से झगड़ा कर के घर से निकल गई थी। आखिर में आरोपी ने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। लेकिन समय रहते पुलिस ने छापामारी कर लड़की को बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    पुलिस ने की छापामारी

    तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। कदम ने बताया कि लड़की की आपबीती तब सामने आई जब कुछ मजबूरों को इसके बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम ने डोंबिवली के ग्रामीण इलाके में एक घर पर छापा मारा और उसे बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    झगड़ा कर घर से निकली लड़की

    उन्होंने बताया, “पीड़िता की मां खाने-पिने की चीजें बेचती है और वह मुख्य आरोपी के संपर्क में थी, जो मसाले बेचता है और उसके परिवार को वह जानता था। जब दसवीं कक्षा की परीक्षा के बाद लड़की का अपनी मां से झगड़ा हुआ और वह घर से बाहर चली गई, तो मुख्य आरोपी ने उसे अपने साथ आने के लिए मना लिया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    लड़की को बनाया बंधक

    अधिकारी ने कहा, “इसके बाद उसने उसे दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई, तो वह उसे गर्भपात के लिए दूसरे व्यक्ति के पास ले गया। फिर उसे एक कपल के घर पर रखा गया, जहाँ उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    दो महिने बाद किया पुलिस से संपर्क

    और अधिक जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जब परिवार उसकी तलाश कर रहा था, तो मुख्य आरोपी ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि उसने लड़की को शहर में देखा था, लेकिन वह नाराज़ थी और वापस नहीं आएगी। इस वजह से परिवार ने और समय दिया और दो महीने बाद ही पुलिस से संपर्क किया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    Acp ने क्या कहा?

    सहायक पुलिस आयुक्त (डोंबिवली डिवीजन) सुहास हेमाडे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण), 65(1) (कुछ मामलों में बलात्कार), 88 (गर्भपात का कारण बनना), 143 (मानव तस्करी), 144 (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें अपराध की आगे की जांच कर रही हैं। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुल्लम-खुल्ला शारिरीक संबंध बनाते वीडियो हुआ वायरल, BJP नेता पर एक्शन

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुल्लम-खुल्ला शारिरीक संबंध बनाते वीडियो हुआ वायरल, BJP नेता पर एक्शन

    दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर एक नग्न महिला के साथ संबंध बनाने के आरोपी भाजपा नेता पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मध्य प्रदेश के मंदसौर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है। Video of openly having physical relations on Delhi-Mumbai Expressway goes viral, action taken against BJP leader

    डिजिटल डेस्क
    दिल्ली-मुबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी नेता पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मध्य प्रदेश के मंदसौर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है। आरोपी मनोहरलाल धाकड़ भाजपा के नेता बताए जाते हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है। आरोपी की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य है। आप यह जरूर बता दें कि इंडियन फास्ट्रैक न्यूज़ इस वीडियो की सत्यता की पुष्ट नहीं करता है। Video of openly having physical relations on Delhi-Mumbai Expressway goes viral, action taken against BJP leader

    भाजपा नेता के खिलाफ

    भानपुरा पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 285, 3(5) और भारतीय दंड विधान की धारा 294, 283, 34 के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी मनोहरलाल धाकड़ ने आति व्यस्त रहने वाले दिल्ली- मुबई एक्सप्रेसवे पर सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ खुली सड़क पर संबंध बनाए। Video of openly having physical relations on Delhi-Mumbai Expressway goes viral, action taken against BJP leader

    एक्सप्रेस वे के कैमरे में हुआ कैद

    एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है, कि एक कार सड़क किनारे आकर खड़ी होती है। तभी वहां से एक अन्य वाहन भी गुजरता है। पहले कार से एक महिला पूरी निवस्त्र अवस्था में बाहर निकलती है उसके बाद पुरुष अपनी पैंट की जीप खोले हुए अपना लिंग बाहर निकाल कर कार से उतरता है और सड़क पर ही बेशर्मी की हदें पार करते हुए दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगते हैं। इस वीडियो में कार का नंबर भी साफ दिख रहा है। जिसमें कार का नंबर एमपी14 सीसी 4782 है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर ही दर्ज है। वैसे सीसीटीवी एक्सप्रेस वे पर लगे सरकारी कैमरे बताए जा रहे हैं। Video of openly having physical relations on Delhi-Mumbai Expressway goes viral, action taken against BJP leader

    पुलिस रिकार्ड क्या कहता है?

    जिस सीसीटीवी में घटना कैद हुई है उस पर 13 मई 2025 की तारीख और समय रात के 8:26 दिख रहा है। एफआईआर में लिखा गया है कि आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें आम सड़क के बीच रोड पर मारुति कंपनी की एक कार खड़ी कर, रोड पर उतरकर एक महिला के साथ 8 लेन वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई पड़ रहा है। Video of openly having physical relations on Delhi-Mumbai Expressway goes viral, action taken against BJP leader

    पद से हटाया, भाजपा का किनारा

    मनोहरलाल धाकड़ उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। महासभा ने एक बयान में कहा कि धाकड़ को पद से हटा दिया गया है। सोशल मीडिया पर धाकड़ को भाजपा के नेता के रूप में पेश किए जाने पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा ‘धाकड़ भाजपा का प्राथमिक सदस्य नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘धाकड़ की पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत की सदस्य हैं। धाकड़ अगर ऑनलाइन माध्यम से पार्टी का सदस्य बन गया हो तो मालूम नहीं है।’ Video of openly having physical relations on Delhi-Mumbai Expressway goes viral, action taken against BJP leader

  • मुंबई से नासिक के धुळे जा रहा था तस्करी का सोना, 5.86 करोड़ का माल जब्त

    मुंबई से नासिक के धुळे जा रहा था तस्करी का सोना, 5.86 करोड़ का माल जब्त

    मुंबई डीआरआई की टीम ने एक गोल्ड स्मगलिंग के बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार के साथ 4.26 करोड़ का सोना, 85 लाख की चांदी और 74 लाख रुपये कैश बरामद किया है।

    मुंबई: मायानगरी मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यहां देश-विदेश के अलग-अलग जगहों से लाखों लोग अपनी आंखों में हजारों सपने लेकर आते हैं। कई के सपने पूरे होते हैं, तो बहुतों के सपने संघर्ष के बीच रास्ते में दम तोड़ देते है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कई तरह के गैरकानूनी कामों के लिए भी विख्यात है। समुद्र से सटा मुंबई तस्करी का एक हॉटस्पॉट माना जाता रहा है। यहां की तस्करों पर कई फिल्में भी आप देख चुके हैं। गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग के बड़े रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। Smuggled gold was being taken from Mumbai to Dhule in Nashik, goods worth Rs 5.86 crore seized

    राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) मुंबई की टीम ने तस्करी करने वाली गैंग के पास से 4.37 करोड़ का सोना, 85 लाख की चांदी, 74 लाख रुपये कैश बरामद किया है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Smuggled gold was being taken from Mumbai to Dhule in Nashik, goods worth Rs 5.86 crore seized

    मुंबई से धुळे हो रही थी तस्करी

    मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व खुफिया निदेशालय मुंबई की टीम को मुंबई से नासिक के नजदीक धुळे तक तस्करी का सोना ले जाए जाने की सूचना मिली थी। DRI के अधिकारियों ने निगरानी शुरू की और टोल प्लाजा पर कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर 4.37 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ, जिसे पिछली सीट के हैंड-रेस्ट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गड्ढे में छिपाया गया था। Smuggled gold was being taken from Mumbai to Dhule in Nashik, goods worth Rs 5.86 crore seized

    दुकान से भारी मात्रा में चांदी और कैश जब्त

    कार में से चोना बरामद होने के बाद की मालिक को रोका गया और तस्करी के सोने के अवैध कारोबार में लिप्त उसकी दुकान की भी तलाशी ली गई। दुकान की तलाशी के दौरान 61 किलो विदेशी मूल की चांदी की छड़ें, 31 किलो चांदी के कटे हुए टुकड़े और 74 लाख रुपए कैश बरामद किए गए। Smuggled gold was being taken from Mumbai to Dhule in Nashik, goods worth Rs 5.86 crore seized

    सोने-चांदी की तस्करी

    शुरुआती जानकारी में जब्त प्रतित हुआ कि जो 74 लाख रुपए कैश बरामद हुए है, वो तस्करी के सोने और चांदी की बिक्री से प्राप्त हुए हैं। जब्त माल के मालिक और कार चालक दोनों आरोपियों ने अपने स्वैच्छिक बयानों में स्वीकार किया कि वे तस्करी किए गए सोने और चांदी की छड़ों का कारोबार करते हैं और उनके पास सोने, चांदी की छड़ों के वैध कब्जे, खरीद, बिक्री और आवाजाही को दर्शाने वाला कोई दस्तावेज नहीं है। Smuggled gold was being taken from Mumbai to Dhule in Nashik, goods worth Rs 5.86 crore seized

    बरामद माल और उसकी कीमत

    बरामद सामान यानी 4.37 किलोग्राम सोना जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 4.26 करोड़ रुपए आंकी गई है। 85.49 किलोग्राम चांदी जिसकी कीमत 85 लाख रुपए बताई गई है और 74 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त मिलाकर लगभग 5 करोड़ 86 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ के साथ ही आगे की जांच जारी है। Smuggled gold was being taken from Mumbai to Dhule in Nashik, goods worth Rs 5.86 crore seized

  • क्या ISI को भेजे थे फोटो और वीडियो? पाकिस्तानी महिला जासूस 3 बार मुंबई आई थी। ज्योति मल्होत्रा की जांच में खुलासा

    क्या ISI को भेजे थे फोटो और वीडियो? पाकिस्तानी महिला जासूस 3 बार मुंबई आई थी। ज्योति मल्होत्रा की जांच में खुलासा

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा साल 2024 में तीन बार मुंबई आई थी। उसने अपने मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कर मुंबई में रेलवे स्टेशनों, प्रमुख सड़कों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, और धार्मिक स्थलों की बारीकी से वीडियो रिकॉर्डिंग की और फोटोज खिंचीं।

    मुंबई: आम तौर पर मुसलमानों को आतंकवाद और देश का दुश्मन समझने वाले वालों के लिए यह एक चौकाने वाली खबर है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, मल्होत्रा ने जुलाई से सितंबर 2024 के बीच मुंबई की कम से कम तीन यात्राएं कीं थी। इस दौरान ज्योति ने शहर के कई संवेदनशील स्थानों के वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं।

    डिजिटल फॉरेंसिक जांच में खुलासा

    डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि उसने अपने मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कर मुंबई में रेलवे स्टेशनकों, प्रमुख सड़कों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों की बारीकी से वीडियो रिकॉर्डिंग की और फोटोज खींंची. माना जा रहा है कि यह डेटा संभावित रूप से दुश्मन देश को हस्तांतरित किया जा सकता था। सूत्रों के मुताबिक, उसकी पहली मुंबई यात्रा जुलाई 2024 में हुई थी। वह एक लग्जरी बस के जरिए सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची और मुंबई में कुछ दिनों तक रुकी थी।

    जांच में क्या पता चला?

    जांचकर्ताओं को यह जानकारी उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के बाद मिली है। ज्योति मल्होत्रा ने दूसरी मुंबई यात्रा अगस्त 2024 में की थी। वह अहमदाबाद से मुंबई कर्णावती एक्सप्रेस से पहुंची थी। इस दौरान उसने ट्रेन के सफर के दौरान पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों और रास्तों की वीडियो रिकॉर्डिंग की। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह मुंबई में किन इलाकों में गई थी और वहां कहां-कहां ठहरी थी। ज्योति मल्होत्रा ने तीसरी मुंबई यात्रा फिर एक बार सितंबर 2024 में की थी।

    लालबाग चा राजा गणेश पंडाल का दौरा

    इस बार वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 12138 पंजाब मेल में सवार होकर मुंबई पहुंची थी। इस दौरान भी उसने कई स्थानों की रिकॉर्डिंग की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि मल्होत्रा गणेश उत्सव के दौरान ‘गणेश गली’ स्थित प्रसिद्ध गणेश पंडालों ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन के बहाने शहर आई थी। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो रहा है कि उसने यहां भीड़भाड़, एंट्री-एक्सिस्ट पॉइंट्स और आसपास की संरचना का विस्तृत वीडियो रिकॉर्ड किया था। जांच एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि इन वीडियोज और फोटोज का उद्देश्य क्या था। क्या इन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजा गया था।

    क्या पाकिस्तान बटोर रहा था जानकारी?

    फिलहाल मल्होत्रा से गहन पूछताछ जारी है। उसकी यात्राओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एजेंसियां उसके संपर्कों और डिजिटल नेटवर्क को भी खंगाल रही हैं। जांच में ये पता लगाया जा रहा है कि क्या पाकिस्तान एम्बेसी और आईएसआई के अधिकारीयों के पास ज्योति के यूट्यूब का पासवर्ड था जिसके जरिये वो बिना फॉलो किए ज्योति का शूट और पोस्ट किया गया वीडियो देख रहे थे और भारत के वाइटल इंस्टालेशन की जानकारी बटोर रहे थे?

  • गैरकानूनी बांधकाम पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाए: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    गैरकानूनी बांधकाम पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाए: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    Mumbai-BMC-cm-devendrafadnavis
    मनपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की फाइल तस्वीर
    • मनपा आर/दक्षिण वार्ड के सहायक आयुक्त मनीष सालवे भ्रष्टाचार में लिप्त
    • मनपा नियमों का हो रहा चीर हरण
    • मनपा नियमों की धज्जियां उड़ाने पर अमादा है जिम्मेदार अधिकारी

    मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया है कि मुंबई में अब और गैरकानूनी बांधकाम पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा। गैरकानूनी बांधकाम के भरमार के कारण मुंबईकर जीवनोपयोगी सुविधाओं से वंचित होते हैं। लेकिन सुनता और मानता कौन है? मुख्यमंत्री का आदेश।

    जिम्मेदार अधिकारी

    कांदीवली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) आर/दक्षिण वार्ड के भ्रष्ट वार्ड ऑफिसर मनीष सालवे और पदनिर्देशित अधिकारी (D.O) अभय जगताप दौलत कमाने के लिए गैरकानूनी बांधकाम को संरक्षण दे रहे और उसके बदले लाखों रुपयों की वसूली हो रही है। आइए अवैध ठेकेदार जलील खान द्वारा किए जा रहे गैरकानूनी बांधकाम का जायजा लेते है।

    मनपा नियमों का चीर हरण

    कांदीवली पूर्व, सिंह ईस्टेट, रोड़ नंबर 3, नवजीवन सोसायटी ग्राउंड प्लस दो महले का कमर्शियल अवैध निर्माण

    हमने कांदिवली (पूर्व) स्थित सिंह ईस्टेट के रोड नंबर -३, में जैसे ही प्रवेश किया। नवजीवन सोसाइटी में ही ग्राउंड +२ (तीन मंजिला), के दो कमर्शियल गालों का गैरकानूनी तरीके से बांधकाम किया जा रहा है। यहां दिन के उजाले में अवैध निर्माण इतेने आराम से किया जा रहा है कि ठेकेदार को किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई दे रही है। यहां अवैध निर्माण को पूरा करने में आश्वस्त से लग रहे है मजदूर, मिस्त्री और ठेकेदार।

    भ्रष्टाचार में लिप्त

    ठेकेदार ने बताया कि आर/दक्षिण, वार्ड को वे लाखों रुपए दे चुके हैं। यहां तो एक ही फंडा चलता है, नोट दो गैरकानूनी बांधकाम करते रहो। उक्त गैरकानूनी बांधकाम का ठेकेदार है जलील खान। जिसके चेहरे पर जंग जीतने की खुशी झलक रही थी। ठेकेदार जलील खान मूंछों पर ताव देते हुए कहता है, कि “यहां का वार्ड और नेता उसके साथ है! कोई मेरी कितनी भी कंप्लेन करे, मेरा कुछ नहीं उखड़ेगा।” वाह..! मानना पडेगा गैरकानूनी बांधकाम करने वाले अवैध ठेकेदार जलील खान की हेकड़ी को। जिसके सामने वार्ड ऑफिसर मनीष सालवे या तो विवश हैं या उनकी जेबें गर्म हो चुकी हैं।

    BMC में 77% इंजीनियर पद खाली, उपमहापौर संजय घाड़ी ने मांगी तुरंत नियुक्ति

    डीएमसी पर भी उड़े छींटे

    सहायक अभियंता संतोष भेंडवडेकर ने बताया कि परिमंडल -७, के उपायुक्त (DMC) संजय कुर्हाडे बेहद प्रभावशाली अधिकारी हैं। जिनका सम्बंध राज्य के कई नेताओं से है। जिनका संरक्षण भी उन्हें प्राप्त है। यह भी ज्ञात हुआ कि अपने पद और पॉवर का नाजायज फायदा उठाते हुए उपायुक साहब ने सहायक आयुक्त मनीष सालवे और डी. ओ. अभय जगताप पर दबाव बनाकर गैरकानूनी बांधकाम कराते और संरक्षण देते हैं। लाखों में खेलते है।

    दंडात्मक कार्यवाही की पहल

    इस काले कारोबार में सहायक आयुक्त और डी. ओ. लिप्त। ये दोनों भी भ्रष्टाचार के माध्यम से खुद भी मालामाल हो रहे हैं। राज्य के मुखिया से हमारी मांग है कि निष्पक्ष पारदर्शी जांच पूरे मुंबई शहर में कराएं। अवैध बांधकाम की सूची बनवाएं। गैरकानूनी बांधकाम पर तोड़क कार्रवाई करें साथ ही भूमाफियों और ठेकेदारों को कानूनी ढंग से दंडित करने की पहल करें।

  • Mumbai: दहिसर में खूनी संघर्ष, 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    Mumbai: दहिसर में खूनी संघर्ष, 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। MHB पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में दोनों पक्षों के झड़प के बीच तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है।

    मुंबई: दहिसर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ख़ूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दहिसर पश्चिम के आईसी कॉलोनी के नजदीक लिंक रोड़ पर गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मामले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस स्टेशन अंतर्गत गणपत पाटिल नगर की झोपड़पट्टी में रहने वाले शेख और गुप्ता इन दोनों परिवारों के बीच 2022 में क्रॉस क्राइम दर्ज किए गए था। तभी से उनमें आपसी विवाद चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    रविवार को क्या हुआ?

    रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अरमान शेख शराब के नशे में गणपत पाटिल नगर गली नंबर 14 स्थित राम नवल गुप्ता की नारियल की दुकान के सामने गया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। दोनों ने अपने बच्चों को बुलाया। राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता एक पक्ष से आए। दूसरे पक्ष से हामिद नसीरुद्दीन शेख, उनके बेटे अरमान हामिद शेख और हसन हामिद शेख के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस मारपीट में राम नवल गुप्ता और अरविंद गुप्ता की मृत्यु हो गई और अमर गुप्ता और अमित गुप्ता घायल हो गए हैं। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    शेख परिवार में एक की मौत

    वहीं, हामिद शेख की भी मौत हो गई है जबकि उनके बेटे अरमान शेख और हसन शेख घायल हो गए हैं। डीसीपी आनंद भोईटे ने कहा कि तीनों शवों को शताब्दी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की ओर से हत्या का केस दर्ज करने के प्रक्रिया चल रही है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। क्योंकि वह घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

  • रवि पुजारी गैंग का सक्रिय सदस्य संजू डोकरे मुंबई के मालाड़ से गिरफ्तार

    रवि पुजारी गैंग का सक्रिय सदस्य संजू डोकरे मुंबई के मालाड़ से गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुंबई के मालाड़ में दबिश देकर एक 50 हजार के नामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कई वर्षों से फरार चल रहा था ये रवि पुजारी गैंग का सक्रिय सदस्य।

    लखनऊ: यूपी एसटीएफ (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एसटीएफ (STF) ने कुख्यात अपराधी संजू डोकरे जो 50,000 का इनामी बदमाश है, उसे मुंबई के मलाड वेस्ट से गिरफ्तार किया है। जनपद कौशांबी में थाना कोखराज में वर्ष 2022 में हुए बहुचर्चित लूट कांड के आरोपी को मालाड़ पश्चिम के नर्सिंग लेन स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े रवि पुजारी गैंग का संजू डोकरे सक्रिय सदस्य भी है। Sanju Dokre, an active member of Ravi Pujari gang, arrested from Malad in Mumbai

    30 लाख की लूटपाट

    साल 2022 में जनपद कौशांबी में हुई 30 लाख रुपये की लूट की घटना में संजू डोकरे भी शामिल था। उसने अपने साथियों रोशन यादव, कीर्ति सिंह सोलंकी, विपुल पटेल और अन्य के साथ मिलकर गुजरात जा रहे एक व्यापारी को निशाना बनाया था। यह लूट उस समय पूरे यूपी में सुर्खियों बनी रही। संजू डोकरे, मुंबई के मालाड ईस्ट इलाके का निवासी है और उस पर लूट, डकैती, मारपीट और रंगदारी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में विभिन्न पुलिस थानों में अनगिनत मुकदमे दर्ज हैं।

    हिस्ट्रीशीटर संजू डोकरे

    कुख्यात अपराधी संजू डोकरे महाराष्ट्र का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया है। एसटीएफ अब उससे पूछताछ कर रही है, इसके बाद गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़ी और भी अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। Sanju Dokre, an active member of Ravi Pujari gang, arrested from Malad in Mumbai

    CO STF (प्रयागराज) शैलेश प्रताप सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर एसटीएफ जयप्रकाश राय के नेतृत्व में टीम अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की गई। STF के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, अजय कुमार यादव आरक्षी चालक अखंड प्रताप पांडे की टीम ने शातिर अपराधी एवं 50 हजार के इनामी संजू डोकरे को महाराष्ट्र के मलाड वेस्ट से जाल बिछाकर हिरासत में लिया है। Sanju Dokre, an active member of Ravi Pujari gang, arrested from Malad in Mumbai

  • अब मुंबई के पुलिस थानों में बनेंगे चाइल्ड फ्रेंडली जोन

    अब मुंबई के पुलिस थानों में बनेंगे चाइल्ड फ्रेंडली जोन

    Mumbai News: मुंबई पुलिस ने 7 थानों में चाइल्ड फ्रेंडली जोन बनाए हैं। जहां पीड़ित बच्चों को सहज वातावरण मिलेगा। कार्टून, खिलौनों से सजे कमरों में प्रशिक्षित अधिकारी बच्चों से संवेदनशीलता का खयाल रखते हुए बात करेंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। पहली बार मुंबई के 7 पुलिस स्टेशनों में चाइल्ड फ्रेंडली जोन की शुरुआत की गई है। यह ज़ोन विशेष रूप से उन बच्चों के लिए बनाए गए हैं जो किसी अपराध के शिकार हुए हैं या किसी जांच प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    पुलिस स्टेशन का गंभीर माहौल

    मुंबई पुलिस लगातार बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हालांकि, कई बार जांच के दौरान पीड़ित बच्चों को पुलिस स्टेशन बुलाना पड़ता है। कई बार पुलिस स्टेशन का गंभीर माहौल बच्चों में डर पैदा कर देता है। जिससे वे खुलकर बात नहीं कर पाते और जांच में पुलिस वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    कैसे बनाया गया है बच्चों का कमरा?

    इसी को ध्यान में रखते हुए, मुंबई पुलिस अब हर पुलिस थानों में ऐसे कमरे बनाने जा रही है जो बच्चों के अनुकूल रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने इसकी शुरुआत कर दी है। शुरुआती 7 अलग-अलग पुलिस थानों में चाइल्ड फ्रेंडली ज़ोन बनाए गए हैं। इन कमरों को कार्टून के चित्र, खिलौने और गेम्स के उपकरणों से सजाया गया है। यहां बच्चों को एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण मिलता है जिससे वे तनावमुक्त होकर पुलिस से बात कर सकेंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण

    प्रत्येक चाइल्ड फ्रेंडली ज़ोन में एक प्रशिक्षित अधिकारी तैनात किया गया है जो बच्चों से संवेदनशीलता का खयाल रखते हुए बात करेंगे। उन्हें सहज महसूस कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पुलिस को जांच में मदद मिलेगी। इस ज़ोन की एंट्री भी अलग रखी गई है ताकि बच्चों को यह जगह किसी थाने जैसी न लगे। साथ ही, आपात स्थिति के लिए बाहर एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    एनसीपीसीआर की गाइडलाइन क्या है?

    • हर पुलिस स्टेशन में सहायक उपनिरीक्षक स्तर से नीचे के एक अधिकारी को बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO) के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए, जिसे बच्चों से संवाद और देखभाल के लिए विशेष प्रशिक्षण मिला हो।
    • विशेष किशोर पुलिस इकाइयों की बैठक भी CWPO की निगरानी में होनी चाहिए और सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखे जाने चाहिए।
    • साथ ही, बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों की होगी।
    • CWPO और अन्य पुलिस कर्मियों को समय-समय पर POCSO, JJ Act, बाल श्रम कानून, और अन्य प्रासंगिक अधिनियमों में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
    • CWPO को ‘Track the Missing Child’ पोर्टल के संचालन व मॉनिटरिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है।

    मुंबई पुलिस की यह पहल न केवल बच्चों के अधिकारों की रक्षा करती है, बल्कि उन्हें न्याय प्रणाली का भरोसेमंद हिस्सा भी बनाती है। यह एक उदाहरण है कि संवेदनशीलता और सुरक्षा साथ-साथ कैसे चलाया जा सकता है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

  • Mumbai: सोशल मीडिया के अश्लील कंटेंट पर छात्र को क्लिक करना पड़ा भारी: देखो क्या हुआ?

    Mumbai: सोशल मीडिया के अश्लील कंटेंट पर छात्र को क्लिक करना पड़ा भारी: देखो क्या हुआ?

    Mumbai News: एक छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अश्लील कंटेंट पर क्लिक क्या कर दिया जालसाजों ने उसे ऐसा फंसाया कि उनसे बचने के लिए उसे पुलिस के पास दौड़कर जाना पड़ा। हालांकि पुलिस भी अब बस लड़के को संमझाने का काम कर रही है।

    मुंबई: अगर आप इंस्टाग्राम या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के लालच में आकर किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है। इसमें न सिर्फ मानसिक, बल्कि आर्थिक रूप से भी आप को तोड़ कर रख सकता है। हालांकि सरकारी सभी सुरक्षा एजेंसियां ऐसे खतरे से दूर रहने की अपील करती रहती है। लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल जिस तरीके से अश्लीलता फैल रही है उसकी जाल से बच पाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। इसका कारण भी हमारी ही मानसिकता है। जो अश्लीलता के पीछे अपना होश खो बैठते हैं।

    लड़के को कैसे फंसाया?

    मुंबई के भांडुप इलाके से ऐसी ही एक घटना प्रकाशमें आ रही है। यहां एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने इंस्टाग्राम (Instagram) के एक अश्लील कंटेंट पर क्लिक किया, जिसमें अश्लील फोटो और वीडियो कॉल का वादा किया गया था। इसमें एक व्हाट्सएप (WhatsApp) लिंक दिया गया था और दूसरी तरफ से लालच देने के लिए कुछ न्यूड फोटो भेज कर सब्सक्राईब करने को कहा गया जिसमें शुरुआती 2000 रुपये फीस बताया गया। इसमें बताया गया कि ग्राहक को लड़कियों की न्यूड फोटो और विडियो कॉल की सुविधा दी जाएगी। लेकिन जल्द ही यह लालच का खेल एक बड़े जाल में तब्दील हो गया।

    यूपी पुलिस का आया कॉल

    पहले उसे छोटी-छोटी फीसों के नाम पर कुल 4999 रुपये तक का भुगतान करवाया गया। जब उसने और पैसे देने से इनकार किया, तो एक नए नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को “रविंद्र सिंह, यूपी पुलिस” का अफसर बताया और छात्र को धमकाया कि उस पर एक लड़की के यौन उत्पीड़न का केस दर्ज है। डर के मारे छात्र ने अलग-अलग किश्तों में कुल 2.74 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे खतम होने लगे तो लड़के को कोई रास्ता समझ नहीं आया।

    लड़के ने खुद की गलती

    जैसे ही छात्र को ठगी का एहसास हुआ, उसने भांडुप पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस भी उस लड़के के पैसों को वापस लाने में विफल हो रही है। कारण बैंक खाता धारक ने खुद ही अपनी मरजी से पैसे ट्रांसफर किए थे। शुरुआत में लड़के ने जो पैसे ट्रांसफर किए वो इसलिए कि वह अपनी इज्जत को शर्मसार होने से बचा सके। लेकिन क्या ऐसा हुआ, नहीं। उलटे पैसे भी गए और पुलिस का सहारा लेना पड़ा। गलती तो उस लड़के की है जो अश्लीलता के लालच में जालसाजों के झांसे में फंस गया। लोगों से अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहे, वरना पैसा ही नही और भी चीजों का नुकसान हो सकता है।

  • हैदराबाद और मुंबई के 13 स्थानों पर ईडी की रेड, सरकारी अधिकारियों की अब खैर नहीं

    हैदराबाद और मुंबई के 13 स्थानों पर ईडी की रेड, सरकारी अधिकारियों की अब खैर नहीं

    Hyderabad Mumbai ED Raid: ईडी ने हैदराबाद मुंबई और के 13 ठिकानों पर छापामारी करते हुए अबतक 32 करोड़ रुपए से अधिक के बेहिसाब संपत्ति जब्त की है। वसई विरार शहर महानगरपालिका के डिप्टी डायरेक्टर वाई.एस. रेड्डी के कई ठिकानों पर रेड हुई है।

    मुंबई/हैदराबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को वसई विरार शहर महानगर पालिका से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों में रेड कर करोड़ों रुपये के अचल संपत्तियों का खुलासा किया है। डिपार्टमेंट ने कथित अवैध भूमि विकास और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के तहत मुंबई और हैदराबाद के 13 ठिकानों पर छापेमारी के बाद 32 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब संपत्ति जब्त की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत 14 और 15 मई को की गई छापेमारी में 9.04 करोड़ रुपए नकद और लगभग 23.25 करोड़ रुपए मूल्य के हीरे जड़ित आभूषण और सोना बरामद किया गया है। कालाबाजारी के खिलाफ काफी सारे ऐसे दस्तावेज अधिकारियों के हाथ लगे हैं जिससे इनके अपराधों को साबित करना अधिकारियों के लिए आसान बन गया है।

    डिप्टी डायरेक्टर के घर छापा

    जब्त की गई संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा 8.6 करोड़ रुपये नकद और 23.25 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण और सोना वसई विरार शहर महानगर पालिका (vvcmc) के नगर नियोजन डिप्टी डायरेक्टर वाई.एस. रेड्डी के मुंबई और हैदराबाद स्थित आवासों से बरामद किया गया है। जांचकर्ताओं ने ऐसे डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए हैं जिनसे वसई विरार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण घोटाले का खुलासा हो सकता है, जिसे कथित तौर पर वीवीएमसी अधिकारियों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया था।

    मिठाई, मावा, पनीर व दूध में मिलावट है या नहीं, 2 मिनट में करें पहचान, अपनाए ये तरीके

    सरकारी मंजूरी का गैरफायदा

    यह मामला वसई विरार शहर महानगरपालिका के अधिकार क्षेत्र में सरकारी और निजी जमीन पर 2009 से रेसिडेंशियल और कमर्शियल गालों के अवैध निर्माण से संबंधित है। ईडी के अनुसार, महानगर पालिका ने विकास योजना के तहत एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एक डंपिंग ग्राउंड को मंजूरी दी थी। समय के साथ, यहां 41 अवैध इमारतें बन गईं। ईडी का कहना है कि इमारतों का निर्माण इस बात को ध्यान में रखते हुए किया गया था कि उन्हें आखिर में विकास कार्य के लिए ध्वस्त कर दिया जाएगा। बिल्डरों ने आम जनता को गुमराह किया और धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों अरबों रुपये का हेराफेरी कर डाली।

    सभी इमारतें हुई ध्वस्त

    ईडी की जांच में नगरपालिका के दो अधिकारियों सीताराम गुप्ता और अरुण गुप्ता के अलावा अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। उनका आरोप है कि इमारतों का निर्माण भ्रष्ट महानगर पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ था, जिन्होंने अवैध निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार के अधिकारियों ने महानगर पालिका के टाउन प्लानिंग के उप निदेशक वाई एस रेड्डी के प्रॉपर्टी को भी जब्त कर लिया है और हीरे के आभूषण और बुलियन के साथ 8.6 करोड़ रुपए जब्त किया। पिछले साल 8 जुलाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 41 अवैध इमारतों को गिराने का आदेश दिया था। जब निवासियों ने रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो शीर्ष अदालत ने इनकार कर दिया और 20 फरवरी को सभी इमारतों को गिरा दिया गया।