Category: Maharashtra Crime

Read the latest Maharashtra crime news, police investigations and exclusive reports from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on cybercrime, financial fraud, court cases, law enforcement actions and major criminal incidents, only on Indian FastTrack.

  • Uddhav Thackeray: टिकट की जिद मत करो, पर तैयारी रखो… मातोश्री में उद्धव ठाकरे ने ‘शिवसैनिकों’ को बताया प्‍लान

    Uddhav Thackeray: टिकट की जिद मत करो, पर तैयारी रखो… मातोश्री में उद्धव ठाकरे ने ‘शिवसैनिकों’ को बताया प्‍लान

    उद्धव ठाकरे ने मातोश्री पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। उद्धव ने कहा क‍ि हम लोकसभा चुनाव का सामना महा विकास अघाड़ी के रूप में करना चाहते हैं। ऐसा करते समय पार्टी को कुछ सीटों पर समझौता करना होगा, इसके लिए तैयार रहें। uddhav thakrey

    • लोकसभा चुनाव के लिए सभी 48 सीटों के संभावित उम्मीदवारों को तैयार रहने का आदेश।
    • उद्धव ठाकरे की ताकीद, यह चुनाव महा विकास आघाडी के रूप में ही लड़ना है।
    • लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर स्थानीय नेताओं के साथ समीक्षा बैठक।

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई- 
    राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे का सबसे बड़ा बयान। लोकसभा चुनाव के लिए सभी 48 लोकसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवारों को तैयार रहने का आदेश उद्धव ठाकरे ने दिया है। उन्होंने यह ताकीद भी दी है, कि हमें यह चुनाव महा विकास आघाडी के रूप में ही लड़ना है, इसलिए टिकट की जिद मत करो, लेकिन चुनाव लड़ने की तैयारी रखो। उद्धव ठाकरे इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अलग-अलग लोकसभा सीटों को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

    उद्धव ठाकरे की समीक्षा बैठक..

    गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने नासिक, अहमदनगर और दिंडोरी लोकसभा सीटों के लिए समीक्षा बैठक की। यह बैठक मुंबई उनके घर मातोश्री पर हुई। इस बैठक में चुनावी तैयारियों के अलावा पार्टी संगठन की ताकत बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। खास बात यह रही कि इस बैठक में बूथ प्रमुखों समेत अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। इसी तरह उन्होंने बुधवार को भी नंदुरबार, धुले, जलगांव और रावेर लोकसभा सीटों की समीक्षा की थी।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/12/for-canceling-the-contract-without-paying-global-music-pvt-ltd-kidnapping-of-ceo-rajkumar-singh
    Indian fasttrack news
    उद्धव ठाकरे,
    मुंबई स्थित शिवसेना पार्टी के मातोश्री की तस्वीर

    पार्टी में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने नासिक और अहमदनगर की सीट पर हर हालत में जीत के लिए तैयारी करने को कहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा, कि अहमदनगर की सीट इस बार किसी भी हालत में बीजेपी को नहीं जीतने देना है। इस सीट पर फिलहाल राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील सांसद हैं।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    इंडिया की बैठक पर हुई चर्चा..

    गुरुवार को दिन भर अपनी पार्टी के संगठन और चुनावों की तैयारी के लिए बैठकों के बाद उद्धव ठाकरे के घर पर विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी 31 अगस्त को मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के लिए कांग्रेस, एनसीपी के नेता मातोश्री पर जमा हुए। बैठक में कांग्रेस की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा, प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम खान, अतुल लोंढे एनसीपी की तरफ से नरेंद्र वर्मा, आदिती नलावडे और शिवसेना की तरफ से खुद उद्ध‌व ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत शामिल थे।

  • मुंबई के रेस्तरां में चिकन की जगह चूहे का मांस, मैनेजर और कुक पर आरोप

    मुंबई के रेस्तरां में चिकन की जगह चूहे का मांस, मैनेजर और कुक पर आरोप

    मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्तरां में परोसे गए चिकन डिश में एक ग्राहक को चूहे के मांस का टुकड़ा मिला। पुलिस ने मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर और कुक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बांद्रा पश्चिम के एक लोकप्रिय रेस्तरां में खाना खाने गए एक ग्राहक को चिकन की डिश में चूहे का मांस मिलने से यहां खलबली मच गई है। मंगलवार की घटना में पुलिस ने होटल के मैनेजर और कुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    शिकायतकर्ता अनुराग सिंह के मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने ब्रेड के साथ चिकन और मटन की थाली का ऑर्डर दिया। खाते समय उनकी नज़र मांस के एक टुकड़े पर पड़ी जो अलग दिख रहा था। करीब से निरीक्षण करने पर उन्हें पता चला कि यह चूहे के मांस का एक टुकड़ा था।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/09/mumbai-crime-husband-took-loan-got-angry-and-hit-wifes-head-with-hammer
    Indian fasttrack news
    मुंबई, चूहे का मांस,
    प्रतिकारात्मक फ़ाईल तस्वीर

    जब सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजर से इस बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इसके बाद अनुराग सिंह ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

    मुंबई के रेस्तरां में चूहे का मांस

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर विवियन अल्बर्ट शिकेवर और उस समय रहे होटल के शेफ और चिकन सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने बताया, कि मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • 50 हजार करोड़ लीटर दूध आता कहां से है?जहरीले यूरिया या केमिकल से?

    50 हजार करोड़ लीटर दूध आता कहां से है?
    जहरीले यूरिया या केमिकल से?

    जहरीला दूध : महाराष्ट्र सरकार को जनता के स्वास्थ्य और जिंदगी की परवाह ही नहीं। सच तो यह है कि सरकारी मशीनरी फेल हो चुकी है। सरकारी उपेक्षा, उदासीनता और अकर्यमण्यता का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    महाराष्ट्र राज्य में खेतिहरों (किसानों) और पशुपालकों द्वारा मात्र 14 हजार करोड़ लीटर दूध उत्पादित किया जाता है, लेकिन बिक्री है 64 हजार करोड़ लीटर। सरकार को बताना चाहिए कि उत्पादन के अलावां 50 हजार करोड़ लीटर दूध आता कहां से है? सरकार बताए कि ये पचास हजार करोड़ लीटर अधिक दूध कैसे बनता है? यूरिया से या दूसरे केमिकल से? यह नकली जहरीला दूध बनाने वाले कौन हैं? (जहरीला दूध)

    Indian fasttrack news channel

    मुंबई में जहरीला दूध का खेल..

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/06/when-will-the-passengers-be-safe-in-the-buses-mumbai-best-strike
    Indian fasttrack news
    जहरीला दूध,
    प्रतिकारात्मक तस्वीर

    क्या सरकार ने इन्हें नकली जहरीला दूध बनाने का लाइसेंस दिया है? स्वास्थ्य मंत्रालय, कृषि पशुधन मंत्रालय कहां सोया है? क्या सांख्यिकी का ज्ञान है? क्या मार्केट में मिलने वाले दूध के असली नकली होने की जांच व्यवस्था सरकार ने की है? यदि की है तो फिर बाजार में पचास हजार करोड़ लीटर जहरीला दूध कैसे बेचा जाता है? क्या सरकार का दायित्व नहीं है, कि केमिकल से बने जहरीले दूध निर्माता लोगों का पता है सरकार को। सच तो यह है कि महाराष्ट्र सरकार को जनता के स्वास्थ्य और जिंदगी की परवाह ही नहीं है। सच तो यह है कि सरकारी मशीनरी फेल हो चुकी है। सरकारी उपेक्षा, उदासीनता और अकर्यमण्यता का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है। (जहरीला दूध)

    ऐसा नहीं है कि सरकार और राज्य के 288 खासदारों (सांसद) को यह तथ्य मालूम नहीं है लेकिन कोई बोलता ही नहीं। सब चुप हैं। विषैले दूध से जनता बीमार पड़ रही है। जो दूध स्वास्थ्य वर्धक होता है वही दूध जहरीला बेचकर जनता को मारा जा रहा है। (जहरीला दूध)
    महाराष्ट्र राज्य सरकार के मानसून सत्र मे यह जहरीले दूध बनाने और बेचने का मामला अकेले उठाने वाले माननीय विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कडू जी ही हैं। अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता लेकिन अकेला आइना असली सूरत तो दिखा सकता है। माननीय विधायक बच्चू कडू जी को कोटि कोटि बधाई। (जहरीला दूध)

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • Mumbai Crime : पति ने लिया उधार, गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार

    Mumbai Crime : पति ने लिया उधार, गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार

    Mumbai Crime: मुंबई के डोंबिवली इलाके से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। यहां पति के उधर पैसे वापस लेने आए व्यक्ति ने घर की महिला पर हथौड़ों से वार कर दिया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    डोंबिवली इलाके से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। खबर के मुताबिक, पति ने उधार पैसे ले लिये थे। वह पैसे मांगने एक व्यक्ति घर पर आया। लेकिन जब घर की महिला ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं है तो गुस्साए व्यक्ति ने उस पर हथौड़े से वार कर दिया। (Mumbai Crime)

    इतना ही नहीं, उनकी गर्दन में इंजेक्शन जैसी कोई नुकीली चीज डालकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना डोंबिवली की है जहां इस मामले में तिलकनगर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर ली है। 36 वर्षीय शिकायतकर्ता ममतारानी पात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस आरोपी राजीव भुयान की तलाश कर रही है। (Mumbai Crime)

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/05/uproar-over-hijab-in-mumbai-college-after-karnataka-girl-students-protest-outside-college
    Indian fasttrack news
    Mumbai Crime,
    प्रतिकारात्मक तस्वीर

    Mumbai Crime News..

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डोबिवली पूर्व, गोग्रासवाड़ी इलाके में ममतारानी अपने परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे राजीव ममतारानी के घर आया। ममतारानी से उसने पैसों की डिमांड की और कहां की तुम्हारे पति ने जो पैसे मुझसे उधार लिया है मुझे दे दो। (Mumbai Crime)

    महिला ने राजीव से कहा कि उसका पति घर पर नहीं है और वह उसके आने पर पैसे दे देगी। गुस्से में आकर राजीव ने ममतारानी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद राजीव ने अपने बैग से हथौड़ा निकाला और ममतारानी के सिर पर वार कर दिया। इस बीच ममता काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। (Mumbai Crime)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    इतना ही नहीं, बाद में राजीव ने इंजेक्शन जैसी कोई नुकीली चीज निकाली और ममतारानी की गर्दन में घुसा दी और फिर भाग गया। गंभीर रूप से घायल ममतारानी का अस्पताल में इलाज कराया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर तिलकनगर पुलिस थाने में राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस राजीव की तलाश कर रही है। (Mumbai Crime)

  • बसों में यात्री कब होंगे सुरक्षित | Mumbai BEST Strike

    बसों में यात्री कब होंगे सुरक्षित | Mumbai BEST Strike

    Mumbai BEST Strike : बसों की हड़ताल को लेकर मुंबईकर काफी परेशान हो गए हैं। प्राइवेट कर्मियों की हड़ताल ने मुंबई के कामकाज को प्रभावित कर दिया है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    प्राइवेट बस कर्मियों द्वारा हड़ताल पर जाने से मुंबई करों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के मुताबिक, मुंबई (Mumbai) में बेस्ट (BEST) की प्राइवेट बस ड्राइवरों की मांग है, कि उनको भी परमानेंट नौकरी दी जाय। जैसे बेस्ट के ड्राइवर और कंडक्टरो के वेतन के बराबर इनको भी वेतन और सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पर निजी कंपनियों द्वारा बेस्ट प्रशासन के साथ पहले से ही एग्रीमेंट हो चुका है, कि इनको बेस्ट विभाग में नही लिया जाएगा। तो फिर ये प्राइवेट कर्मी मुंबई में जगह-जगह तोड़फोड़ और बेस्ट बसों के ड्राइवरों के साथ मारपिट, गाली गलौज कैसे कर सकते हैं?

    Mumbai BEST Strike हड़ताल..

    हड़ताल (Strike) से मुंबईकर परेशान है, क्योंकि इनको यात्रा करने के लिए बसे नही मिल रही है। एसी बसें रूटों पर नही चल रही है। यहां तक कि डिपो से बसे बाहर नही निकल रही है। इस पर बेस्ट प्रशासन ने पुलिस में शिकायत भी किया है। फिर भी पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। मालवणी पुलिस ने दिखावे के लिए केवल दो पुलिस की गाड़ी सुरक्षा के लिए दिया है। पर कार्रवाई के लिए नही।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/04/mumbai-three-women-arrested-with-rs-4-lakh-65-thousand-drugs-and-rs-5-lakh-75-thousand-cash-in-kandivali
    Indian fasttrack news
    Mumbai, BEST, Strike,
    कांदिवली स्टेशन स्थित BEST बस की तस्वीर

    बृहन्मुंबई (Mumbai) विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (BEST)  से संबंधित निजी बस चालकों का रविवार को पांचवें दिन भी हड़ताल (Strike) जारी रहा। इसमें परिचालकों की कमी के कारण लगभग 704 बसें सड़कों से नदारद रहीं। हड़ताल के कारण शहर के 18 बस डेपो पर प्रभाव देखा गया जबकि शहर में बेस्ट 27 डिपो से बसों का संचालन करती है। बड़ी शर्मनाक स्थिति पुलिस और नेताओं ने बना रखा है इस पर सारी बेस्ट की सारी यूनियन कान में तेल डालकर सो रही है। क्या राज्य सरकार इस पर जल्दी फरमान देगी या मुंबईकरों को आग में झोंकने के लिए तैयार है। आपको जानकारी देते हुए बता दे कि ये पूरा विभाग मनपा (BMC) के अंतर्गत ही आता है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • निजी स्वार्थों के चलते ठेकेदारों की मदद से निधि की बंदरबाट कर लेते हैं अभियंता

    निजी स्वार्थों के चलते ठेकेदारों की मदद से निधि की बंदरबाट कर लेते हैं अभियंता

    • घटिया सड़क निर्माण की भी उत्तम जांच रिपोर्ट लगाता है दुय्यम अभियंता अमोल जाधव।
    • दुय्यम अभियंता अमोल जाधव के कार्यो की जांच कराने की मांग।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    यदि जलवाहिनी में मध्य रास्ते पर सुराख हो तो उससे पानी बहकर जाया हो जाता है। तथा गंतव्य तक उतना पानी नहीं पहुंच पाता, जितना की उद्धिस्ट होता है। यही दृष्टांत शत प्रतिशत लागू होता है। मनपा आर/दक्षिण में दुय्यम अभियंता के रूप में कार्यरत अमोल जाधव का, जो मनपा के परिरक्षण (maintenence) हेतु जारी की गई निधि को उद्दिष्ट कार्य में नहीं पहुंचने देते और जलवाहीनी के सुराख की भांति निधि को निजी स्वार्थों के चलते ठेकेदारों की मदद से बंदरबाट कर लेते हैं।

    अभियंता अमोल जाधव का कारनामा ..

    ऐसी जानकारी संवाददाता को दुय्यम अभियंता अमोल जाधव के प्रिय ठेकेदार ने दूरभाष पर प्रदान की है। बताया गया है, कि दुय्यम अभियंता अमोल जाधव मनपा आर/दक्षिण के परिरक्षण विभाग में कार्यरत हैं। तथा वे ठेकेदारों के प्रिय पात्र है, क्योंकि वह ठेकेदारों को खाने और खिलाने की भरपूर सुविधा देते हैं, कि उनकी इच्छानुसार काम का परसेंटेज व जारी की गई निधि के आधार पर तय रहती है।अब ठेकेदार काम घटिया करे या बढ़िया, किंतु उसे जारी की गई धनराशि तत्काल मिल जाती है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/03/doctor-thrashed-patient-for-not-paying-fir-lodged
    Indian fasttrack news
    अभियंता, अमोल जाधव,
    सब- इंजीनियर अमोल जाधव की फाइल तस्वीर

    यही कारण है कि दोगुनी काली कमाई करने के लिए सड़कों के दुरुस्तीकरण के निर्माण में या गड्ढों को भरने के लिए घटिया कांक्रीट, तारकोल (डांबर) या सीमेंट का उपयोग करते हैं ताकि सड़क की लागत से अधिकतम धनराशि बचाई जा सके।भले ही सड़क का निर्माण एक तरफ से पूरा हो और दूसरी तरफ पुनः टूटना – फूटना शुरू हो जाय,किंतु दुय्यम अभियंता अमोल जाधव घटिया सड़क के निर्माण की भी गलत रिपोर्ट लगा देता है और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाता है।

    ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पूर्व भ्रष्टाचार के आरोप में इसके खिलाफ अपराधिक मामला भी दर्ज हुआ है और वर्तमान में वह जमानत पर रिहा किया गया है और अपनी ड्यूटी पर आर/दक्षिण विभाग में कार्यरत हैं।ठेकेदारों को ठेके का टेंडर दिलवाने में अमोल जाधव काफी मदद करता है, इसीलिए उसे मनपा कर्मियों द्वारा सड़क इंजीनियर भी कहा जाता है। उसकी देखरेख में बनाई गई सड़के, बनाए जाने के साथ ही टूटने – फूटने व ऊबड़ खाबड़ होने लगती हैं। दुय्यम अभियंता अमोल जाधव के भ्रष्ट कारनामों की जांच कराकर उसके द्वारा सड़क निर्माणों में किए गए भ्रष्टाचारों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग स्थानीय नागरिकों ने मनपा के शीर्ष अधिकारियों से की है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • देशीबार व वाइन शॉप चलाकर कर रहे हैं भारतरत्न डॉ.आंबेडकर के पुतले की अवमानना

    देशीबार व वाइन शॉप चलाकर कर रहे हैं भारतरत्न डॉ.आंबेडकर के पुतले की अवमानना

    वेलकम देशीबार व रोशनी वाइन शॉप को तत्काल बंद किए जाने की जनता की मांग – उजाला फाउंडेशन कर रही है कार्रवाई की मांग।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    समाज में यदि कहीं भी कोई ऐसी वारदात होती है, जो समाज के सामान्य जीवन को ध्वस्त कर देती है। साथ ही पीढ़ियों की पीढ़ियों तक को पतन के रास्ते पर ला खड़ा करती है। तो उस विकट परिस्थिति में सभी समस्याओं के समाधान के लिए, उसी समाज/क्षेत्र के जागरूक नागरिक आगे आते हैं। एवं विकट परिस्थिति से संघर्ष कर उसका समुचित समाधान निकालते हैं।

    महानगर मुंबई के उपनगर कांदिवली (पूर्व) स्थित दामुनगर क्षेत्र में पुलिस चौकी के समीप, नालंदा बुद्ध विहार के बगल में एवं विश्वरत्न डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति के सामने ‘वेलकम देशीबर ‘ व ‘ रोशनी वाइन शॉप ‘ को जनहितार्थ बंद कराने का निवेदन सामाजिक संस्था ‘उजाला फाउंडेशन ‘ के संस्थापक/अध्यक्ष पंडित कोकने ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है, किंतु अभी तक उक्त बार व वाइन शॉप के विरुद्ध प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/04/mumbai-three-women-arrested-with-rs-4-lakh-65-thousand-drugs-and-rs-5-lakh-75-thousand-cash-in-kandivali
    Indian fasttrack news
    देशीबार, वाइन शॉप, कार्रवाई,
    वेलकम देसी बार और रोशनी वाइन शॉप की तस्वीर

    देशीबार और वाइन शॉप पर कार्रवाई की मांग..

    ज्ञातव्य है कि ‘ उजाला फाउंडेशन ‘ के अध्यक्ष ने दिनांक -३१/५/२०२३ को ही महाराष्ट्र शासन के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पुलिस आयुक्त मुंबई, महाराष्ट्र राज्य उत्पादन शुल्क विभाग, प्रमुख सचिव राज्य आबकारी विभाग, मालाड (पूर्व) मुंबई, उत्पादन शुल्क विभाग, सी – ११ बांद्रा कुर्ला  कॉम्प्लेक्स, बांद्रा ( पूर्व), अप्पर पुलिस आयुक्त -उत्तर प्रादेशिक विभाग मुंबई, सहाय्यक पुलिस आयुक्त – समता नगर विभाग कार्यालय मुंबई, तथा प्रमुख रूप से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, समता नगर पुलिस थाना को लिखित पत्र के माध्यम से दिया गया है।

    इस आशय पत्र पुनः दिनांक – ०५/०६/२०२३ को और दिनांक –०३/०७/२०२३ को भी उक्त अधिकारियों को दिया गया है।
    निवेदन पत्र में दर्शाया गया है, कि उक्त वेलकम देशी बार व रोशनी वाइन शॉप के कारण नव जवान पीढ़ी नशे की लत में खोती जा रही है।गरीब परिवारों के लोग अपनी गाढ़ी कमाई नशे की लत के चलते बर्बाद कर रहे हैं। कुछ परिवारों में तो महिलाओं व बच्चों को कबाड़ चुन कर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। नशे की लत के चलते नवजवान लोग अनेक घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    निवेदन में यह भी कहा गया है, कि उक्त शराब की दुकानों को बस्ती धार्मिक व सार्वजनिक स्थल से कम से कम ३०० मीटर की दूरी पर ही चलाना वैध है, किंतु उक्त बार व शॉप १०० मीटर से भी दूर नहीं है। बस्ती तो बस्ती जन समुदाय की आस्था के केंद्र – नालंदा बुद्ध विहार व सर्व हारा के मसीहा डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले के सामने व नजदीक चलाया जा रहा है, जिसे उनका अपमान भी माना जा रहा है।संस्था अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है, कि उक्त वेलकम देशी बार व रोशनी वाइन शॉप को शीघ्रातिशीघ्र बंद किया जाय या स्थलांतरित (३०० मीटर दूर) किया जाय। कार्रवाई के अभाव में जनांदोलन का ही विकल्प होता है, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी ही जवाबदार होंगें।

  • कांदीवली के 16वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    कांदीवली के 16वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    शुक्रवार कांदिवली धानुकरवाड़ी मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लग गई। कोई हताहत नहीं..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    शुक्रवार को यहां उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली पश्चिम के एक 23 मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में आग लग गई, गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    एक पब्लिक सर्वेंट ने बताया कि कांदिवली पश्चिम में न्यू लिंक रोड पर धानुकरवाड़ी, मेट्रो स्टेशन के पास ऑर्किड सुबुर्बिया बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह 10 बजे के आसपास आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। “लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इमारत के अंदर किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं है।”

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/02/municipal-corporations-p-north-ward-involved-in-illegal-construction
    Indian fasttrack news
    कांदिवली,
    आग लगी इमारत की तस्वीर

    उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

  • पैसे नहीं भरने पर डॉक्टर ने कर दी मरीज की पिटाई एफआईआर दर्ज

    पैसे नहीं भरने पर डॉक्टर ने कर दी मरीज की पिटाई एफआईआर दर्ज

    कांदिवली के नोबेल अस्पताल में एक डॉक्टर ने मरीज को बिल के पैसे नहीं भरने के एवज में पिटाई कर दी। मनसे कार्यकर्ताओं के विरोध पर पुलिस ने किया मामला दर्ज।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदिवली पश्चिम के धानुकरवाडी स्थित नोबेल अस्पताल के डॉक्टर विजय गुप्ता ने एक मरीज को पैसे नहीं भरने के कारण पिटाई कर दी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर मनसे कार्यकर्ताओं ने मामले में दखल देकर पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। मरीज द्वारा इलाज के पैसे नहीं भरते हुए अस्पताल से फरार होने का आरोप।

    कांदिली पश्चिम के धानुकरवाड़ी के कांदिवली विलेज स्थित चर्च के सामने नोबेल अस्पताल का मामला गरमाया हुआ है। यहां एक रिक्शा ड्राइवर जमाल शेख नामक मरीज का इलाज के दौरान 45 हजार रुपये का बिल तैयार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई से 2 अगस्त के बीच मरीज अस्पताल में एडमिट रहा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, कि उसने लैब और मेडिकल जांच के तौर पर 12 हजार रुपये भर दिए। बाकी पैसे भरने के लिए असमर्थ होने के कारण उसने अपने पहचान के डॉक्टर संदीप दुबे से नोबेल अस्पताल के डॉक्टरों से मदद के लिए बात करने को कहा और बकाया भरने के लिए मुद्दत मांगा उसने बताया कि मेरे घर में 20 हजार रुपये रखे हैं उसके अलावा मेरे पास बिल भरने के लिए पैसे नहीं है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/28/the-mhb-police-of-borivali-returned-gold-worth-rs-4-lakh-22-thousand-from-the-hands-of-the-deputy-commissioner-of-mumbai-police-to-the-victims
    Indian fasttrack news
    डॉक्टर, मरीज,
    शिकायत को लेकर कांदिवली पुलिस थाने में जमा मनसे कार्यकर्ताओं की तस्वीर

    डॉक्टर ने कर दी मरीज की पिटाई

    डॉ संदीप दुबे से हुई बातचीत के बाद 20 हजार रुपये भर कर डिस्चार्ज लेने को कहा गया। यहां पीड़ित के साथ और एक घटना पेश आ गई। उसने पुलिस को बताया, कि जब मेरी पत्नी और 13 साल का बेटा घर से पैसे लेकर रिक्शे से पहुंचे तो आनन-फानन में उनका पैसों से भरा बैग रिक्शे में छूट गया और अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़ित को यह बात पता चली तो वह तुरंत अस्पताल से बाहर ऑटो रिक्शा की खोज में दौड़ पड़ा और रिक्शे का पता लगाने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान पीड़ित मरीज के पत्नी और बच्चा भी अस्पताल से बाहर निकलता हुआ देख अस्पताल के लोगों ने उन्हें रोक दिया और पीड़ित को वापस बुला कर अस्पताल के पैसे भरने के लिए बाध्य किया गया।

    पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर विजय गुप्ता ने उसका हाथ पकड़ते हुए धकेल कर उसे लात घूसो से पिटा और कहा, की पैसे भरे बगैर तुम यहां से नहीं जा सकते पैसे भरने के बाद ही तुम्हें डिस्चार्ज दीया जाएगा। पीड़ित का कहना है, कि उसने अपनी परेशानी को बयान किया और पैसे भरने के लिए मदद मांगा लेकिन डॉक्टर ने उसकी एक नहीं सुनी। इसकी जानकारी पीड़ित के परिवार द्वारा जैसे ही चारकोप विधान सभा अध्यक्ष मनसे कार्यकर्ता दिनेश सालवी को पता चली तो उन्होंने तुरंत कांदिली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप विश्वासराव से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करने की मांग की।

    कांदिवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप विश्वासराव ने बताया कि गुनाह रजिस्टर क्रमांक 0516/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की तहकीकात पुलिस उप निरीक्षक नितिन साटम कर रहे हैं।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • मिराभायंदर महापालिका अधिकारियों की मनमानी-

    मिराभायंदर महापालिका अधिकारियों की मनमानी-

    • सूचना-प्रसारण विभाग के आदेश के बावजूद भी नहीं लगाए सीसीटीवी कैमरे।
    • भ्रष्टाचार के आरोप पर महापालिका आयुक्त का कार्यवाही को लेकर आश्वासन।

    इस्माईल शेख
    मिराभायंदर-
    महापालिका प्रभाग क्रमांक 6 की कार्यालय, इमारत में सी. सी. टी.वी. कैमरे लगाये जाने के राज्य सरकार द्वारा दिनांक 4 मार्च 2013 को ही जारी निर्देश के उपरांत भी मिराभायंदर महापालिका अधिकारियों ने सरकारी प्रभाग क्रमांक 6 के कार्यालय की इमारत में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए। इसे महापालिका अधिकारियों की मनमानी कार्यप्रणाली माना जा रहा है। ऐसी शिकायत एक स्थानीय पत्रकार ने की है।

    आपको राज्य सरकार द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, बता दें, कि इसी तरह का आदेश पूणे नगर महापालिका एवं अन्य नगर पालिकाओं को भी निर्देश दिए गए हैं जहां कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। शिकायत में कहा गया है, कि मिराभायंदर महापालिका अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 6 में नया कार्यालय करदाताओं के पैसे से बनाया गया है, यहां सरकारी परिपत्र के अनुसार, सरकारी कार्यालय में सीसीटीवी लगाया जाना चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। पिछले 6 महीनों से यहां सरकारी दफ्तर मैं अधिकारी एवं कर्मचारी काम तो कर रहे हैं। लेकिन सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर इन्हें कुछ खास रुझान नहीं दिखाई पड़ रहा है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/31/has-municipal-corporations-p-north-ward-become-infamous-for-earning-wealth-illegally
    Indian fasttrack news
    महापालिका, भ्रष्टाचार,
    महाराष्ट्र राज्य परिपत्र एवं महापालिका को दी गई शिकायत पत्र की तस्वीर

    मिराभयंदर महापालिका का भ्रष्टाचार..

    महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव ने 4 मार्च 2013 को सीसीटीवी कैमरा परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एक परिपत्र जारी किया है। उक्त परिपत्र के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों को इन निर्देशों के अनुसार कार्य करने का आदेश दिया गया है। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में सी. सी.टी.वी कैमरे आईपी बेस होने के लिए बाध्य किया गया है। जो भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए अति आवश्यक माना गया है। आपको जानकारी देते हुए बता दें, कि मीरा रोड के मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर काशीमीरा पुलिस स्टेशन के बगल में मीरा भयंदर महापालिका प्रभाग क्रमांक 6 का नया कार्यालय की इमारत पिछले 6 महीनों से शुरू कर दिया गया है।

    मुंबई वॉच अखबार के संपादक एवं पत्रकार प्रमोद देठे ने मीरा भयंदर महापालिका आयुक्त दिलीप ढ़ोले साहब को एक पत्र देकर इस विषय पर संबंधित कांट्रैक्टर अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ जांच के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मौके पर कहा, कि “शासनादेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए और जिम्मेदार ठेकेदारों, नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।” मौके पर महापालिका आयुक्त दिलीप ढ़ोले साहब ने कार्यवाही का एवं जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया।

    Live video on Indian fasttrack news channel