
इस्माइल शेख
मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के बांद्रा- वर्ली सी लिंक (Bandra Worli Sea Link) पर आज सुबह तड़के तकरीबन तीन बजे के चार गाड़ियों के आपस में टकराने से भीषण हादसा (Mumbai Road Accident) हुआ है। इसमें एक एंबुलेंस भी शामिल है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नायर और लीलावती अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले एक कार का एक्सीडेंट हुआ था। घायलों के इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। इससे पहले कि घायलों को एम्बुलेंस से दूर ले जाया जाता तब तक तीन और कारें दुर्घटनाग्रस्त कार और एंबुलेंस से टकरा गईं। इस भीषण हादसे के बाद सीलिंक पर हड़कंप मच गया है। पुलिस हादसे की आगे जांच कर रही है।
घटना की पूरी जानकारी…
और अधिक जानकारी के मुताबिक़ सीलिंक पर बीती रात 2:20 मिनट पर एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें कुल 13 लोग घायल हुए थे। 13 में से 10 लोगों को इलाज के लिए मुंबई के नायर अस्पताल ले जाया गया था। इनमे से पांच लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय स्टेनार जगदीश कदम, 32 वर्षीय सोमनाथ बरनाले, 40 वर्षीय राजेंद्र सिंघल, 42 वर्षीय गजराज सिंह और 35 वर्षीय सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बाकी 2 महिला और 1 पुरुष का इलाज अभी भी जारी है। वहीं 2 लोगों को मामूली चोट आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 13 में से 1 टोल-पोस्ट के सिक्योरिटी गार्ड समेत दो अन्य को मुंबई के ग्लोबल, लीलावती और सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




