पाम बीच गैलेरीया मॉल एवं हुक्का पार्लर पर कार्रवाई की प्रतिकारात्मक तस्वीर
नवी मुंबई के एपीएमसी पुलिस ने अवैध हुक्का पार्लर पर कार्रवाई कर कानूनी सबक सिखाया। indian fasttrack news
डिजिटल डेस्क (Indian fasttrack News)
नवी मुंबई- पुलिस ने पाम बीच गैलेरिया मॉल के कबाना लॉज में एक अवैध हुक्का पार्लर पर छापामारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हुक्का पीने के लिए जरूरी सामग्री और तरह-तरह के फ्लेवर जब्त किए हैं।
अवैध हुक्का पार्लर..
indian fasttrack news
नवी मुंबई सेक्टर 19ए दाना बंदर वाशी स्थित एपीएमसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तनवीर शेख ने बताया, कि सूचना के आधार पर छापामारी की गई है। पाम बीच में गैलेरिया मॉल की तीसरी मंजिल पर कबाना लॉज में गुपचुप तरीके से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। इसी सूचना के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक वसीम शेख की टीम ने बुधवार 15 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे कबाना लॉज में छापेमारी की।
हुक्के का सेहत पर असर..

इस दौरान महाराष्ट्र में प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर पीते हुए लॉज में पाए गए। पुलिस ने कबाना लॉज के 22 वर्षीय मैनेजर सोहेल खान, 19 वर्षीय वेटर नितिन गर्गव, 18 वर्षीय सुजल कनौजिया और 22 वर्षीय जावेद पठान के खिलाफ कोप्ता एक्ट (COPTA) के तहत मामला दर्ज किया है। आप को बता दें, कि प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर के साथ-साथ शहर भर में और भी जरुरी नियमों को अंदेखा किया जा रहा है। जब, कि इसको लेकर दी जा रही सरकारी अनुमति में ये साफ कहा जाता है, कि हुक्का धूम्रपान के मुताबिक खाने-पीने की चीजें साथ में परोसी नहीं जा सकती क्यों के इसका सीधा असर हमारे सेहत पर पड़ सकता है। लेकिन लोग हुक्के के साथ खान-पान की सामग्री भी परोसते देखे जा रहे हैं।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




