क्राईम की तस्वीर
मुंबई की आशिवरा पुलिस ने फिल्मी गायक कलाकार सोनू निगम के घर, चोरी की घटना को सुलझा लिया है। उनके पिता का ड्राइवर ही निकला चोर..
इस्माईल शेख
मुंबई- जोगेश्वरी पश्चिम के आशिवरा पुलिस अंतर्गत 22 मार्च को हिंदी फिल्म जगत के गायक कलाकार सोनू निगम के पिता के यहां चोरी हुई थी। उनके घर के बेडरुम में रखे कबड से 72 लाख रुपये की चोरी हो गई। शिकायत के मुताबिक, कोई अंजान व्यक्ति ने बनावटी चाबी के सहारे घर में घूसकर चोरी को अंजाम दिया था! सोनू निगम की बहन निकीता अगमकुमार निगम की शिकायत पर ओशिवरा पुलिस ने गु.र.क्र. 26/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 454, 457, 380 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

सोनू निगम के घर में हुई चोरी..
मुंबई पुलिस परिमंडल 9 के पुलिस उपायुक्त अनिल पारसकर ने बताया, कि ओशिवरा पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रजनी साळुंके और क्राईम के पुलिस निरीक्षक सचिन जाधव की देखरेख में आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक आनंद नागराळ और संदिप पाटील की टीम का गठन किया गया।
पुलिस में जांच में पाया, कि इनके यहां एक ड्राइवर हुआ करता था 34 वर्षीय रेहान उर्फ रमजान ताजुद्दीन मुजावर, जो पिछले 8 महीने पहले नोकरी छोड़ चुका है। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी! ओशिवरा पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रजनी साळुंके ने बताया, सूचना के आधार पर आरोपी रमजान को अंधेरी इलाके से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। लेकिन उसने बताया, कि पैसे मेरे पास नहीं है।
पुलिस उपायुक्त अनिल पारसकर ने बताया, कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जांच के लिए रिमांड की अपील की गई। कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड जारी किया उसके बाद आरोपी आरोपी रेहान उर्फ रमजान ताजुद्दीन मुजावर ने बताया, कि चोरी के पैसे उसने कोल्हापूर के अपने गांव में छिपाकर रखा है। पुलिस की टीम वहां जाकर 70 लाख 70 हजार रुपये बरामद कर चुकी है! उन्होंने यह भी बताया, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सांताक्रुज पुलिस थाने में ठगी और कोल्हापुर जिले में एक मोटर साइकल चोरी का मामला दर्ज है। मामले की और अधिक तहकीकात ओशिवरा पुलिस कर रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
