प्रतिकारात्मक तस्वीर
Mumbai में एक मां ही अपने एक दिन के बच्चे का सौदा कर डाली। पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार। आरोपी कई लोगों से बच्चा खरीदने के लिए ग्राहक के संदर्भ में पूछताछ कर रही थी। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। (Child Rescue News Maharashtra)
इस्माइल शेख
मुंबई- मायानगरी मुंबई से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक लाख रुपये में अपने एक दिन के बच्चे का सौदा कर डाला। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक वो जो बच्चा खरीदा, दूसरी बच्चे की मां, जिसने बच्चा बेचा! दोनों में तय सौदे के तहत देन-लेन हुई है। बच्चे की खरीददार पेशे से एक अस्पताल की नर्स बताई जा रही है। (Mumbai Child Rescue Maharashtra Crime News)
Mumbai Child Rescue

मुंबई क्राईम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 370(अ) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बच्चे की मां को अपना बच्चा किसी कारण वश अपने साथ नहीं रखना था इसी वजह से वो बच्चा बेचना चाहती थी। जिसके बाद वो आरोपी नर्स के संपर्क में आई और बच्चे की कीमत एक लाख रुपये तय कर दी। (Mumbai Child Rescue Maharashtra Crime News)
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




