मुंबई विले पार्ले पुलिस स्टेशन की फाईल तस्वीर
इस्माइल शेख
मुंबई- विले पार्ले में एक खाली पड़े स्ट्रक्चर में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आम तौर पर बंद पड़े होटल का स्टिकर बताया जा रहा है! रविवार को पुलिस ने दी इसकी जानकारी।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिगर चावड़ा की हत्या कचरा बीनने वाले जमील अंसारी और रितेश मारू ने की थी, जब पीड़ित के मोबाइल फोन को लेकर खाली पड़े स्ट्रक्चर के अंदर उनका झगड़ा हुआ था।
विले पार्ले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (senior police inspector) ने बताया, कि “पीड़ित का शव उसके दोस्त को मिला, जिसने पास में पीड़ित की मोटरसाइकिल को देखा था। हमने अंसारी और मारू पर हत्या का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है।”
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
