दो बेस्ट बसों के टक्कर से 2 लोगों की मौत। बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से बस फिसल गई और आगे की बस से टकरा गई।
इस्माईल शेख
मुंबई- शनीवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। ये दुर्घटना दो बेस्ट बसों के आपस में टकराने की वजह से हुई। दरअसल बेस्ट की दो बसें पोइसर डिपो से घाटकोपर डिपो की ओर डिपो ट्रांसफर के लिए जा रही थीं। तभी ऑटोरिक्शा से सफर कर रहे एक महिला और पुरुष की एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही ऑटो ड्राइवर को मामूली चोट पर इलाज़ के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

दो बेस्ट बसों की टक्कर..
हादसे पर मिली जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव में लगभग 01.45 बजे एक बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे चल रही बस के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाया। लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने के से बस फिसल गई और आगे की बस से टकरा गई।
इस बीच अचानक ब्रेक लगने से एक ऑटो रिक्शा भी टकरा गया। इससे ऑटोरिक्शा में सफर कर रहे जॉनी शंखराम और सुजाता पंचकी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पुलिस द्वारा ट्रॉमा केयर अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉ. प्रसाद ने लगभग 02.45 बजे जॉनी शंखराम को मृत घोषित कर दिया। सुजाता पंचकी को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉ. सुषमा के साथ और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऑटोरिक्शा ड्राइवर के बाएं गाल पर मामूली चोट आई है। जिसका इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

