
संवाददाता – (इस्माइल शेख)
मुंबई – गोरेगांव पूर्व, अम्बेडकर चौक के पास बच्चा गटर में गिरा, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है, बुधवार रात 10.15 बजे का कंट्रोल कॉल था ! जानकारी के मुताबिक एक बच्चा खुले नाले में गिरकर पानी में बह गया! 2 साल का दिव्यांशु नाम बताया जा रहा है! हादसे की जानकारी मिलते ही दिंडोशी पुलिस और मनपा की टीमें मौके पर पहुंच गई, उन्होंने बच्चे की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया! हांलाकि, अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला सका है! बच्चे के नाले मे गिरने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई!
सीसीटीवी मे दिखाई दे रहा है कि, दिव्यांशु अपने घर से खेलता हुआ सड़क पर आ जाता है, लेकिन जैसे ही वो वापस जाने की लिए मुढ़ता है, उसका पैर फिसल जाता है और वो खुले नाले में गिर जाता है! दिव्यांशु पानी के तेज बहाव में बह गया, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था!
घटना के बाद दिव्यांशु की मां उसे ढूंढते हुए आई, लेकिन उसके बेटे कुछ पता नहीं चला, जब पास की मस्जिद मे लगे सीसीटीवी को
देखा गया तो दिव्यांशु खुले नाले मे गिरता हुआ दिखाई दिया, इसे देख सब के होश उड़ गए! दिव्यांशु के मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है! वहीं पुलिस और बीएमसी की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं!
घटना के तुरंत बाद ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी!
रात भर आस-पास के सभी नाले को खोलकर दिव्यांसु की तलाश की गई, लेकिन दिव्यांशु का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है! स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस घटना के लिए पूरी तरह बीएमसी जिम्मेदार है! अगर बीएमसी खुले गटर को ढक कर रखती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता, फिलहाल तलाशी अभियान मे मनपा तथा अग्निशमन दल के कर्मचारी उस नाले से जुड़े ओशिवरा तक के नालों मे बच्चे को ढुंडने का काम कर रहे है, पर स्थानिय परिमंडल 12 के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंग राठोड़ ने बड़े दु:ख के साथ बताया कि, अभी तक बच्चे की कोई जानकारी नही मिल पाई है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




