
संवाददाता- (इस्माइल शेख)
मुंबई- कांदिवली पश्चिम के एम जी रोड़ पर साईनगर नाके पर बहुजन विकास अघाड़ी के विभाग अध्यक्ष राजेश मंजाल की ओर से शिव जसंती का उत्सव मनाया गया! इस शुभ अवसर पर इलाके के वरिष्ठ नागरीकों के लिए मुफ्त आखों की जांच कराकर मुफ्त चश्मे का वितरण कराया गया! मौके पर सैकड़ों नागरीकों ने बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं को शुभेक्षा देकर धन्यवाद अदा किया!
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए पार्टी के मुंबई अध्यक्ष प्रदीप कबरे, मुंबई प्रवक्ता दत्ता मोरे, आरटीआई कार्यकर्ता रवींद्र चिपळुंकर, मंथन युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष यशवंत बोहरा, महावीर नगर मित्रमंड़ळ के सचिव महेंद्र शिंदे आदी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के सत्यनारायण की महापूजा में भाग लिया और उत्साह के साथ वरिष्ठ नागरिकों को अपने हाथों से चश्मा वितरित किया!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










