
आसीफ बहलीम
मुंबई – फिल्मी हस्ती जावेद अख्तर की पत्नी, अभिनेत्री शबाना आज़मी, सड़क हादसे में घायल हो गई हैं! खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार एक ट्रक से टकराई थी! सड़क हादसे में घायल शबाना आज़मी को पनवेल स्थित कलंबोली के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में मुंबई, धीरूभाई अंबानी के कोकिलाबेन अस्पताल, शिफ्ट किया गया है! हादसे के वक्त कार में पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे! हालांकि उनको चोट नहीं आई है!
कलंबोली के MGM हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक शबाना के नाक पर चोट लगी है! बाकी शरीर पर चोट के निशान नहीं है! मुंबई में शबाना आज़मी का इलाज चल रहा है! डॉक्टरों का कहना है कि हादसे के कारण उनकी हालत शॉक से डरी हुई है पर उनकी हालत स्थिर है!
हाल ही में शबाना के पति जावेद अख्तर अपना 75 वां जन्मदिन मनाया था! हादसे के वक्त भी जावेद, शबाना के साथ ही सफर कर रहे थे, उन्हे किसी भी तरह की चोट नही लगी है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







