
संवाददाता- (इस्माइल शेख)
मुंबई – नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ शनिवार को मुंबई के आजाद मैदान में बड़ी रैली होने जा रही है! जानकारी के मुताबिक इस रैली में कई छोटे-बड़े संगठनों के अलावा महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार के नेता भी शामिल हो सकते हैं!
सीएए के खिलाफ इस बड़ी रैली को ‘महामोर्चा’ नाम दिया गया है! जिसमें अलग-अलग जगहों से लोग यहां विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले है!
मुंबई के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, बेंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं! बेंगलुरू में CAA के खिलाफ प्रदर्शन को अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने समर्थन देकर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद महिलाओं का उत्साह बढ़ाया था! वहीं, दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में CAA और NRC के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों ने कल यानी शुक्रवार को पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में काव्य पाठ का कार्यक्रम किया!
तमिलनाडु में नागरिकता कानून के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश फूटा! यहां कई शहरों में महिलाएं सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं! चेन्नई में तो हालात बेकाबू होते जा रहे हैं! दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर यहां महिलाएं सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में आवाज बुलंद कर रही हैं!
चेन्नई में शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाएं नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी का विरोध कर रहीं थीं, इसी दौरान बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा! इस झड़प के बाद महिलाएं तो यहां से हट गईं, लेकिन चंद घंटे बाद यहां पर हजारों का हुजूम उमड़ आया!
शाम होते-होते एक बार फिर यहां महिलाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई! आधी रात को महिलाएं यहीं चौराहे पर इकट्ठा हो गईं! ये उतने ही जोश और जुनून के साथ नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी करती हुई दिखाई दी!
तमिलनाडु के कई शहरों में भी ऐसा ही माहौल है! कोयंबटूर में हजारों लोग सड़क पर जमा हो गए! नारेबाजी की और नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग की! गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए!
कोयंबटूर के बाद मदुरै में भी नागरिकता कानून के खिलाफ वैसे ही विरोध की आवाज उठ रही है! यहां भी नागरिकता कानून के खिलाफ नारे गूंजते नजर आए! तमिलनाडु के ही तिरुवन्नामलई में भी हालात ऐसे ही दिखाई दिए!
शाहीन बाग की ही तरह, मुंबई के नागपाड़ा इलाका में महिलाएं चौराहे पर नागरिकता कानून के विरोध में बैठी हैं! वो मांग कर रही हैं कि किसी भी हालात में नागरिकता कानून बर्दाश्त नहीं! वहीं, अब मुंबई के आजाद मैदान में भी बड़ी रैली का आयोजन किया गया है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









