नितिन तोरस्कर
मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी पर बढ़ते खतरे को देखते हुए, लोगों को आगे आकर सहकार्य करने की अपील की जा रही है! लोगों को नियमों की जानकारी, अस्पतालों में मदद कार्य और समाज के जरुरत मंद लोगों की मदद कार्य पर ‘सेव मुंबई’ नामक संस्था का गठन किया गया है! जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खुब चर्चे हो रहे हैं!
संस्था के मुखिया भाजपा के युवा मोर्चा मुंबई महासचिव मोहित भारतीय कंबोज ने बताया कि ‘कोरोना महामारी के कारण यहां अस्पतालों की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है! यहां भयंकर आपदा के कारण सरकारी तंत्रों पर काफी बोझ बढ़ता जा रहा है! इसपर मदद करने के लिए लोगों को, अब आगे आने की जरुरत है!’ उन्होंने यह भी बताया, कि ‘पिछले कुछ दिनों से वे बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर रहे हैं! वो चाहते हैं कि जीन अस्पतालों में मृतकों की संख्या ज्यादा है, या जिनके रिश्तेदोरों का अब तक कोई पता नही चल पाया है, ऐसे मृत शरीर का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी उनकी संस्था को दें! उनकी संस्था ‘सेव मुंबई’ अस्पताल से लेकर शमशान और अंतिम संस्कार का पूरा खर्च वहन करेगी!’
Maharashtra: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, इलाका में मातम का माहौल पसरा…
ऐसे ही मुंबई भर के लोगों को वॉलेंटियर के तौर पर संस्था से जुड़कर लोगों की मदद करने की अपील की जा रही है! सोशल मीडिया पर ‘सेव मुंबई’ को लेकर खुब चर्चे हो रहे हैं लोग हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए ‘सेव मुंबई’ से लगातार जुड़ रहे हैं! आप को बता दें, कि मुंबई के अस्पतालों में मृतकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, पिछले दिनों केईम अस्पताल में एक कर्मचारी की मौत के बाद हुए हंगामे के दौरान देखा गया कि यहां मृत शरीर को रखने तक के लिए जगह नही है!
जब कि मुंबई का केईएम अस्पताल काफी बड़ा है! यहां कई हजार मरिज़ों का एक साथ इलाज किया जा सकता है! लेकिन ‘कोरोना’ की भयंकर वायरस के कारण ‘सोशल डिस्टेंसिग’ का पालन करते हुए लोगों का इलाज हो रहा है! ‘कोरोना’ से मरने वालों के परिवार के सदस्य ही कभी-कभार मृत व्यक्ति को छोड़कर गायब हो जाते हैं! प्रशासन पर इसका काफी तनाव पड़ रहा है! ऐसे में ‘सेव मुंबई’ की यह पहल सरकारी तंत्र को काफी राहत पहुंचा सकती है! आप को अधिक जानकारी दे दें, कि ‘सेव मुंबई’ से जुड़ने वालों में व्यक्तिगत ही नही कई संस्थाएं भी आगे आ रही है! जो पिछले कई दिनों से लॉकडाउन के बीच लोगों की मदद करते आ रही है! ऐसी संस्थाएं भी आगे आकर ‘सेव मुंबई’ के साथ जुड़कर काम करने की इच्छा ज़ाहिर कर रही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
