
संवाददाता- (मोहम्मद इज़हार खान)
मुंबई – अंधेरी के एक चार मंजिला बंगलों मे मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है! वर्सोवा पुलिस मामले की जांच कर रही है!
गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी, कि उनकी मैनेजर सौम्या खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है! सौम्या खान ने आत्महत्या कर ली, हालांकि पुलिस को सौम्या के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है!
मिली जानकारी के मुताबिक सौम्या ने मुंबई के अंधेरी में कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की है! पुलिस एक तरफ जहां मामले की जांच में जुटी है, वहीं सोशल मीडिया पर मीका ने इस बात की जानकारी दी है! पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके चलते पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है!
इस पूरे मामले पर वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान, मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थीं! वहीं घटना 2 फरवरी 2020 की है! सौम्या के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




