प्रतिकारात्मक तस्वीर
नईम शेख
मुंबई- “लॉकडाउन” के दरम्यान भी अम्लीय पदार्थ की कालाबाज़ारी रुकने का नाम नही ले रही है! लगातार गुटखा और पान-मसालों के साथ गांजा, हेरॉईन जैसे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स भी पकड़े जा रहे हैं! पिछले दिनों मुंबई क्राईम ब्रांच की यूनिट 6 ने मानखुर्द के मंडाला इलाके से लगभग 5 लाख का गुटखा जप्त कर एक की गिरफ्तारी की थी! ऐसे ही गुरुवार 1 जुलाई को मुंबई क्राईम ब्रांच अंटॉपहिल यूनिट 4 के अधिकारियों ने मानखुर्द के चिताकैंप से 60 लाख 80 हजार के हेरॉइन नामक अंतर्राष्ट्रीय अम्लीय पदार्थ एवं गांजे के साथ 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है!

Mumbai: कितना झूठ बोलेंगे मनपा अधिकारी? कब तक छिपाऐंगे अपने भ्रष्टाचार? (बृहन्मुंबई महानगर पालिका)
मुंबई क्राईम ब्रांच के यूनिट 4 के अधिकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम मानखुर्द, चिताकैंप के मैट्रो कारशेड, एन.ए.डी. नाले के पास, साईबाबा नगर में पुलिस का जाल बिछाकर अम्लीय पदार्थ बेचने आए 60 वर्षीय आरोपी अली मोहम्मद शफी आलम शेख की तलाशी ली गई! उसके पास से 295 ग्राम हेरॉइन और 2 किलो गांजा बरामद किया गया है! जिसकी बाजार मुल्यांकन 60 लाख 80 हजार आंकी जा रही है! आरोपी के खिलाफ ट्रांबे पुलिस थाने में गु.र.क्र. 60/20 भादवी. की धारा 8 (क), 20, 21 अम्लीय पदार्थ की रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तारी की गई है! मामले की अधिक जांच मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 4 के अधिकारी कर रहे हैं! मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी लगातार इस तरह के गुनाहों में लिप्त पाया गया है! इसके पहले भी ट्राम्बे पुलिस थाने में इसके खिलाफ अम्लीय पदार्थ कक्ष घाटकोपर यूनिट की ओर से मामला दर्ज किया गया है!
Mumbai Police: ड्यूटी छोड़कर भागने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
