
विशेष संवाददाता
मुंबई- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने गुरुवार को पार्टी के महाधिवेशन से पहले अपनी पार्टी का नया झंडा लॉन्च किया! नारंगी रंग नया झंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन का आह्वान करता देखा जा रहा है! नए भगवा ध्वज में शिवाजी महाराज के शासन की राजमुद्रा मुद्रित है! पार्टी के झंडे को जारी करने से पहले राज ठाकरे ने बाला साहब ठाकरे का स्मरण किया!
बता दें, कि आज शिवसेना पार्टी के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की 94वीं जयंती मनाई जा रही है! इस अवसर पर, खास ध्वज को शिवसेना के संस्थापक और राज ठाकरे के चाचा बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर लॉन्च किया गया! मुंबई के गोरेगांव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, मनसे कार्यकर्ताओं के बीच, नजारा ही बदला हुआ है! पार्टी कार्यकताओं ने भगवा रंग की टोपी पहनकर, जय भवानी और जय शिवाजी के नारे लगाये!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




