
इस्माइल शेख
मुंबई – मालाड़ पश्चिम के ज़किरिया रोड़ स्थित, महानगर गैस का पाईप लाईन फटने से आग लग गई, मौके पर पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया! घटना मामूली रही कोई हताहत नही!
मालाड़ पश्चिम एस.वी. रोड़, ज़किरिया रोड़ पर गटर का काम किया जा रहा था! खोदकाम में जमीन के नीचे से जाने वाली महानगर गैस की पाईप लाईन फट गई, जिसके बाद गैस का रिसाव होने लगा और आग पकड़ लिया!
पास में मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन दल, मालाड़ पुलिस स्टेशन और महानगर गैस लिमिटेड को दी! जिसके बाद अग्निशमन दल के जवानों ने समय न गवाते हुए मौके पर पहुंच कर आग को बुझा दिया! आग सामान्य रहा और किसी के हताहत होने की खबर नही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










