बृहन्मुंबई महानगरपालिका जनसंपर्क विभाग
क्रमांक – पीआरओ/ २४१ /पी, दिनांक – ३०.११.२०१९
इस्माइल शेख
मुंबई – बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से मुंबई भर में लगातार 6 दिनों तक पानी कटौती का ऐलान किया गया है! जिसके तहत 3 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जाने वाली है!
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के जनसंपर्क विभाग द्वारा 30 नवंबर को एक पत्र जारी कर यह जानकरी प्रसारित की गई है! जिसमे बताया गया कि पिसे उदंचन केंद्र में न्युमॅटिक गेट सिस्टम की दुरुस्ती करने का काम मंगलवार 3 दिसंबर से सोमवार 9 दिसंबर के बीच किया जाने वाला है! जिस कारण पानी आपूर्ति की व्यवस्था मे 3 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच 10 प्रतिशत की पानी कटौती का ऐलान किया गया है! साथ ही मनपा की ओर से सभी मुंबईकरों से एक दिन पहले जरूरत के मुताबिक पानी का संचय किये जाने का अनुरोध किया गया है, और महानगर पालिका प्रशासन को सहकार्य किए जाने की अपील की गई है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
