खेरवाडी पुलिस की दबंगई भरी तस्वीर...
पत्रकारों ने मांगा जवाब?
इस्माइल शेख
मुंबई – खार-बांद्रा पूर्व के खेरवाडी पुलिस ने मिडीयाकर्मी के साथ बत्तमीजी और बदसलूकी करते हुए, समाचार संकलन से रोक कर कैमरा छीना, जिसके बाद मुंबई भर के पत्रकारों नें खेरवाडी पुलिस द्वारा मिडीया पर रोक लगाने के विरोध में निषेध दर्शाते हुए मुंबई परिमंडल 8 के पुलिस उपायुक्त से जवाब मांगा है!
दरअसल, रविवार सुबह अपनी मांगों को लेकर कुछ किसान, मुख्य मंत्री के निवास स्थान मातोश्री पहुंचे हुए थे! जिन्हें मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने नही दिया गया! खेड़वाड़ी पुलिस ने उन किसानों को हिरासत में लेकर खेड़वाड़ी पुलिस थाने लेआई, जिस पर खबर को कवर करने के लिए कुछ मीडियाकर्मी खेड़वाड़ी पुलिस थाने गए हुए थे!
मीडियाकर्मी पुलिस स्टेशन क्यों आए? कवरेज क्यों कर रहे हैं? खबर के संकलन पर नाराज ख़ाकी धारीयो ने करीब दर्जन भर मीडियाकर्मियों, फोटोग्राफरों से बदसलूकी और बदतमीजी के साथ पेश आए साथ ही उनके कैमरे और मोबाइल तोड़ कर कवरेज करने से रोक दिए!
जिसके बाद तमाम मुंबई भर के पत्रकारों ने परिमंडल 8 के पुलिस उपायुक्त से खेरवाडी पुलिस की बदसलूकी और दबंगई पर जवाब मांगा है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




