354 (अ) की नोटिस देकर चुप क्यों बैठ गए मनपा पी/नॉर्थ वार्ड के अभियंता दत्तात्रय भोये? जवाब दें वार्ड ऑफिसर!
सुभाष कोटियन
मुंबई– बता दें कि आपके प्रिय समाचार चैनल पर चिका मुल्ला कंपाउंड, स्वप्नलोक टावर के सामने, रानी सती मार्ग, मलाड (पूर्व) में 450 वर्ग फीट वनप्लस वन (1+1) अवैध रूप से निर्माण प्लास्टिक सीट डाल कर किया जा रहा था!
महाराष्ट्र में कुर्बानी के लिए लाए बकरों के वाहनों को पुलिस प्रशासन ने रोका!!

जिसकी फोटो सहित समाचार का प्रकाशन करने के बाद मनपा के अभियंता और मुकादम के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए छोटा-मोटा रिपेयर (डागडूगजीकरण) कार्य बताकर जवाब दिए जाने के बाद जब समाचार प्रकाशित किया गया तो, अब मनपा पी/नॉर्थ वार्ड के दत्तात्रय भोये अभियंता ने जवाब में कहा है, दिनांक 19/06/2020 के पत्र में कि अवैध निर्माण के विरुद्ध 354 (अ) की नोटिस दी गई है!आज डेढ़ महीने बाद भी तोड़क कार्रवाई नहीं किए जाने से प्रमाणित होता है, कि अवैध निर्माण में लाखों की सौदेबाजी की गई है!
पाठकों को याद होगा कि अवैध निर्माण की फोटो सहित “कितना झूठ बोलेंगे मनपा अधिकारी ? कब तक छिपायेंगे भ्रष्टाचार” शीर्षक से भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया गया था! समाचार के प्रकाशन से दिखाने के लिए मनपा अभियंता ने 354 (अ) की नोटिस देकर अपने जवाब में बताया कि गैरकानूनी बांधकाम के विरुद्ध शिकायत मिलने पर नोटिस देकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है! लेकिन 354 (अ) की नोटिस के डेढ़ महीने बाद भी तोड़क कार्रवाई क्यों नहीं की गई का जवाब दे मनपा पी/नॉर्थ वार्ड के वार्ड ऑफिसर?

मालाड़ मनपा अधिकारी की पोल खोलती तस्वीर 
गैरकानूनी निर्माण के समय-समय पर खिंचे गए फोटोज़
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
