नितिन तोरस्कर
मुंबई– बुधवार को ‘कोरोना’ से लड़ने के लिए युनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ओर से 30 लाख रुपयों का डिमांड ड्राफ ‘मुख्यमंत्री सहायता निधी कोविड-19’ के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मिलकर बैंक के आला अधिकारियों ने सुपुर्द किया! मंत्रालय में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कार्यालय पर बैंक के क्षेत्रिय व्यवस्थापक एम. व्यंकटेश ने मुलाकात कर मदद के लिए डिमांड ड्राफ्ट अजित पवार के हवाले किया! मौके पर बैंक के व्यवस्थापक राजीव मिश्रा और मुंबई के उप महाव्यवस्थापक अशोक दास भी मौजूद थे!
कांदिवली में लोग रोगप्रतिकारक दवाईयों की प्रतीक्षा कर रहे हैं! वार्ड क्रमांक 26 और 27 का मामला
‘कोरोना’ संक्रमण के संकटकालीन परिस्थिति में मुकाबले के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न उपाय योजना किये जा रहे हैं! लेकिन संकट की स्थिति कफी भयावह होने के कारण राज्य सरकार का साथ देने के लिए अनेक स्वयंसेवी संस्था, व्यापारी वर्ग , धार्मिक संस्था, वित्तीय संस्था आगे आ रहे हैं! ‘कोरोना’ के विरोध में लड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली निधी को इकट्ठा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री सहायता निधी-कोविड-19’ के नाम पर स्वतंत्र बैंक खाता खोला गया है! लोग आगे आकर सरकार की मदद कर रहे हैं!
महाराष्ट्र पर केंद्र की रणनीति, संकटकालीन समय में राजनीति गरमा गई! सत्ता पलट के आसार
पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विभिन्न सामाजिक संस्थानों और आम नागरिकों को मुख्यमंत्री सहायता निधी में अपना योगदान देने की अपील की थी! उनकी बातों को प्रतिसाद देते हुए युनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने वेतन से पैसे इकट्ठा कर 30 लाख रुपये ‘मुख्यमंत्री सहायता निधी-कोविड-19’ के लिए दिए!
केंद्र की रणनीति का शिकार हो रहे हैं प्रवासी मजदूर – देखें गृहमंत्री अनिल देशमुख का लाईव प्रसारण
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
