
नितिन तोरस्कर
मुंबई- ‘कोरोना’ के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस के दो हेड कांस्टेबल ‘चंद्रकांत रमेश पेंदूलकर’ और संदीप सुर्वे की ‘कोरोना’ की मौत हो गई है! राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसकी जानकारी देते हुए दोनों ही परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है, साथ ही परिवार के सदस्य को नौकरी एवं विविध सुविधाएं देने का ऐलान किया! इसी के साथ ही, मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस के लिए स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई है जिसपर मुंबई के प्रमुख ज्वांईन कमिश्नर नवल बजाज होंगे और महाराष्ट्र के प्रमुख एडीजी संजीव सिंहल होंगे! इसकी घोषणा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने की! साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले के एस.पी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को उनके जिले में स्वतंत्र सेल की शुरुआत करने के आदेश दिये गये हैं!
क्या है, प्लाज्मा थ्येरपी, कोरोना के मरीज़ों पर कैसा रहा परीक्षण
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




