
सुरेंद्र राजभर
मालाड,मुम्बई। पुलिस सूत्रानुसार खारोड़ी,मार्वेरोड मालाड के दो युवक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। दोनों पर अवैध आग्नेयास्त्र और गोलाबारूद रखने के साथ वृद्ध दंपत्ति को जान से मारने के प्रयास करने का आरोप है।
घटना इस प्रकार बताई जा रही है। मालवणी मालाड की जनकल्याण हाऊसींग सोसायटी के 5 वें महले पर वृद्ध दंपत्तियों पर खिड़की के रास्ते फ़ायर कर जान से मारने की कोशिश का पता दंपत्ति को तब चला जब 3 अप्रैल 2020 की रात उनका दामाद आया। वृद्ध दंपत्ति के अनुसार 2 अप्रैल 2020 की रात 11 बजकर 30 मिनट पर पटाखे की तरह की आवाज़ उनके बेडरूम में सुनाई दी। उन्हें तांबे का एक टुकड़ा और दीवार पर एक स्थान पर रंग उखड़ा मिला। दामाद ने इधरउधर देखा परखा तो उसे खिड़की में लगी लोहे की जाली में छेद दिखाई दिया। वृद्ध दंपत्ति ने फ़ोन पर पुलिस को सूचित कर दिया था। मालवणी पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध आरोप क्रमांक 302/2020 में क़लम 336 भादवी की धारा 3, 4 और 25 के अंतर्गत मामला दर्ज़ कर लिया।
कक्ष 11 गुनाह प्रकटीकरण कांदिवली पो ना अजय क़दम को गोपनीय रूप से जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई। स्थलीय निरीक्षण और बेडरूम में मिले तांबे के टुकड़ों से निश्चित हो गया कि गोली चलाई गई है। इरादा वृद्ध दंपति की हत्या करना हो सकता है। जांच के समय ही गुप्त रूप से सूचना मिली कि दो लोगों ने हमला किया है। पुलिस ने खारोड़ी गांव में रहने वाले दो युवकों को गिरफ़्तार कर लिया। उनके पास से एक 5 बोर का देशी रिवॉल्वर और एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया।
इसके बाद मालवणी पुलिस स्टेशन में दोनों के विरुद्ध अवैध आग्नेयास्त्र ,गोला बारूद रखने,हमला करने के आरोप में 107/2020 क़लम 37(1) (अ)और धारा 135 के तहत केस दर्ज़ की गई। स पो आयुक्त संतोष रस्तोगी,पो उपयुक्त प्र -1 संगीता पाटिल के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच युनिट 11 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढाव, रईस शेख, सलिल भोसले,शरद झीने,नितिन उतेकर सहित दर्ज़न भर सहयोगियों ने अभियान में हिस्सा लिया।
पुलिस को सफलता पर बधाई।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






