प्रतिकरात्मक तस्वीर
लश्कर-ए-तौयबा के नाम से मिला ई-मेल
संवाददाता- (इस्माइल शेख)
मुंबई- चार अलग-अलग फाइव स्टार होटलों को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई! बुधवार को मिले धमकीभरे ई-मेल से मुंबई पुलिस के होश उड़ गए है!
धमकीभरे ई-मेल में होटल लीला, होटल प्रिंसेस, होटल पार्क और होटल रामदा को बम से उड़ाने की बात लिखी हुई है! धमकी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से पूरे होटलों की जांच पड़ताल की गई! हालांकि जांच में कुछ भी संदेहास्पद चीजें देखने को नहीं मिली!
प्रशासन को मिले ई-मेल में, धमकी भेजने वाले ने लश्कर-ए-तैयबा से होने का दावा किया है! धमकी मिलने की बात सामने आते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया! मुंबई के पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) प्रणय अशोक ने बताया है कि होटलों की जांच स्थानीय पुलिस के साथ की गई है! पुलिस फिलहाल ई-मेल की जांच कर रही है! साथ ही मुंबई भर की सुरक्षा को कड़ी कर दिया गया है!
आप को बता दें, कि साल 2008 में मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकी हमलों की याद अब भी ताजा हैं! उन हमलों में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कई विदेशी शामिल थे और पुलिस विभाग के कई अफसर शहीद हो गए थे! फिलहाल मुंबई पुलिस मेल की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिस कर रही है कि मेल को कहां से भेजा गया है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




