
‘लॉकडाउन’ का पालन नही किया तो होगी कार्रवाई
संवाददाता- (इस्माइल शेख)
मुंबई- देश में ‘कोरोना’ वायरस पर बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लाईव प्रसारण के जरिए, देश की जनता को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की सीमा 3 मई तक के लिए बढ़ा दी है! इससे पहले भी 21 दिन के लॉकडाउन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 30 अप्रैल तक की सीमा बढ़ा दी थी!
मंगलवार को प्रधानमंत्री के लाईव प्रसारण के बाद, महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने भी लॉकडाउन को लेकर राज्य में सख्ती बरने को लेकर पुलिस प्रशासन को आदेश देते हुए लोगों को चेतावनी दी है! महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ड्रोन कैमरे के जरिए माईक लगाकर लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की! उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए ‘लॉकडाउन’ का पालन करने को कहा है! राज्य में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या पर चिंता जताते हुए लोगों को चेतावनी दी है! कहा कि लॉकडाउन का पालन नही करने वालों पर पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने के आदेश दिए है! उन्होंने यह भी कहा, कि अपने और अपने परिवार की सेहत को खतरे से बचाने के लिए लोगों को घरों मे ही रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार का साथ देना होगा, जिससे इस महामारी से जल्द निपटा जा सकें और राज्य को फिर से सुचारु किया जा सके!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




