बचाव कार्य के दौरान भीड़ की तस्वीर
मुंबई के कालबादेवी इलाके में इमारत के हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
इस्माइल शेख
मुंबई- दादर के कालबादेवी इलाके में रविवार शाम, एक 4 मंजिला इमारत गिरी। घटना में एक 61 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई है। हालांकि इसके अलावा किसी के घायल होने की खबर नहीं है । हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अभी इस घटना के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
वहीं इससे पहले मुंबई के दादर इलाके में 1 अक्टूबर सुबह 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक बहुमंजिला इमारत की 40वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस से इसकी जानकारी मिली। आत्महत्या के मामले में मृतक की पहचान निखिल माधव जोशी के रूप में की गई थी। वह पेशे से इंजीनियर थे। यह हादसा सेनापति बापत रोड पर हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जोशी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोशी ने आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




